dies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल में देसी बम से हमला, चपेट में आए कांग्रेस नेता की मौत
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अज्ञात बदमाशों के बम हमले में कांग्रेस नेता मोहम्मद सैफुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने जिले के मानिकचक इलाके में देसी बम फेंके, जिसकी चपेट में आकर कांग्रेस नेता की मौत हो गयी। घटना सुबह सात बजे के आसपास की है जब मोहम्मद सैफुद्दीन मानिकचक इलाके के धरमपुरा बाजार इलाके में थे।

उनक शव बाद में वहीं से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत बम फटने से हुई। कांग्रेस और पीड़ितों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि इस अपराध के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का हाथ है। सैफुद्दीन इलाके के पूर्व प्रमुख थे।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थॉर्प का 55 वर्ष की आयु में निधन
लंदन। इंग्लैंड पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थॉर्प का निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने थॉर्प के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि हम अत्यंत पीड़ा के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि ग्राहम थॉर्प का निधन हो गया है। उनकी निधन से लगे सदमे को बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजो में से एक होने के अलावा वह क्रिकेट परिवार के प्यारे सदस्यों में से एक थे। उनकी प्रतिभा का हर कोई लोहा मानता था। अपने 13 वर्ष के करियर के दौरान उन्होंने अपने खेल से इंग्लैंड अपने साथियों और सरी के समर्थकों को खुश होने के कई अवसर दिए। इसके बाद कोच के तौर पर उन्होंने इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम को अलग अलग प्रारूपों में सफल भी बनाया।

थॉर्प ने इंग्लैंड लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने टेस्ट करियर में 16 शतक के साथ 6744 रन बनाए। थॉर्प ने इंग्लैंड के लिए 82एकदिवसीय मैच भी खेले। उन्होंने सीनियर पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी अदा की थी। वर्ष 2022 में अफगानिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए नामित होने के बाद ही वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे।

Physics wallah कोचिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जनवरी से अब तक 3 छात्रों की संदिग्ध मौत
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को फिजिक्सवाला कोचिंग के एक छात्र की संदिग्ध  मौत हो गई। जनवरी से अब तक तीन छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोचिंग छात्र अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह कर गत दो साल से फिजिक्सवाला कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र शुक्रवार को महावीर नगर प्रथम में स्थित अपने दोस्त के कमरे पर आया था। शनिवार को वह वहां मृत मिला। पुलिस निरीक्षक हरीनारायण शर्मा ने बताया कि बिहार के ग्राम दुलारपुर जिला पटना हाल दीनदयाल  उपाध्याय नगर में  रहने वाले 16 वर्षीय कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है। छात्र शुक्रवार को सहपाठी के कमरे पर गया था। रात को दोनों ने साथ-साथ खाना खाया था और फिर सो गए। शनिवार को सुबह देर तक नहीं उठा तो दोस्त ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उसने मामले की जानकारी मकान मालिक को दी, उसे निजी अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृÞत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्र की मौत के कारण का पता चल सकेगा।

नहीं रुक रहे मौत के मामले
कोचिंग नगर में छात्रों का आत्महत्या और संदिग्ध मौत के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जनवरी से अब तक तीन छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

इनका कहना
मामले में फिजिक्सवाला कोचिंग के सेंटर हैड दिनेश जैन को दो तीन फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनके वाट्सएप पर मैसेज देकर उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी बताकर कोई उत्तर नहीं दिया।

बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को कार चालक ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटते ले गया, मौत
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में दादी का फाटक के पास पान की दुकान पर पानी मांगने की बात को लेकर दो कार चालकों और व्यापारियों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में वे आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक कार चालक ने अपनी गाड़ी चालू की और बैक लेकर भागने का प्रयास किया तो बीच-बचाव करने आए वृद्ध को टक्कर मार दी। कार के बोनट पर पड़े वृद्ध को करीब 15 फीट तक घसीटा, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फरार कार चालक के साथी को लोगों ने मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यापारी की मौत की सूचना से झोटवाड़ा इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने शनिवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर दादी का फाटक झोटवाड़ा रोड पर रास्ता जाम कर दिया। काफी समय तक समझाइश करने के बाद मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस फरार चालक और गाड़ी की तलाश कर रही है।

मृतक बनवारी कुमावत (60) दीप नगर झोटवाड़ा के रहने वाले थे। वे दादी के फाटक पर करीब 30 साल से फल-सब्जी की दुकान लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके सामने स्थित पान की दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों ने वहां रखे मटके से पानी पीने का प्रयास किया तो मटके में पानी नहीं मिला, इस बात को लेकर युवक और व्यापारी में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में मारपीट शुरू हो गई तो बनवारी कुमावत वहां पहुंच गए और बीच-बचाव कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक कार को स्टार्ट कर तेज गति से पीछे ले आया और एक साथ कार आगे बढ़ा दी, जिससे बनवारी कार के बोनट पर गिर गए और कार चालक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। मौके पर रह गए कार चालक के साथी को लोगों ने पकड़ लिया और पीट दिया।

मुआवजे के लिए रास्ता रोका, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
बनवारी की मौत के बाद सुबह बाजार खोलने पहुंचे गुस्साए व्यापारियों ने झोटवाड़ा दादी का फाटक में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। विरोध में व्यापारियों ने दादी का फाटक के पास दुकानें बंद रखीं। वृद्ध की हत्या करने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन की मौत, युवकों पर जहर देने का शक
अलवर। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत विचगावा गांव निवासी सतीश जैन की पुत्री सलोनी उम्र 20 साल की शादी रंगभरियों की गली निवासी मुकेश जैन के पुत्र रजत से होनी हुई थी। शादी समारोह जयपुर रोड स्थित पायल गार्डन में हो रहा था लड़की के परिवार और रिश्तेदार पायल गार्डन पहुंच गए थे। सारी रस्में पूरी की गई और शाम को फेरों से पहले दुल्हन सलोनी ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और दुल्हन की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार लड़कों पर शक: कोतवाली के सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया  बिचगावा गांव से ही तीन चार युवक आए थे जिन्हें वहां लोगों ने पकड़ भी लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इनका ब्यूटी पार्लर वाली लड़कियों से भी विवाद हुआ था जिसकी जांच की जा रही है। इन्होंने दुल्हन, उसकी मां और दो ब्यूटीशियन से मारपीट की। इनमें एक का नाम किशन बताया जा रहा है। शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर डाली। इसके बाद युवक वहां से चले गए। इस घटना के दो घटें बाद रात 8.30 बजे सलोनी बाथरूम में गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस पता लगा रही है कि सलोनी के पास जहर कहां से आया। युवकों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

ओडिशा: ट्रेन की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल जिले के जरापाडा वन क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीर देहुरी साही के समीप गुरुवार की रात एक ट्रेन से टकराकर एक जंगली हाथी की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार, यह घटना कल रात लगभग साढ़े नौ बजे की है जब वह जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और संबलपुर-शालीमार-महिमा गोसाईं एक्सप्रेस से टकरा गया। जंगली हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वरिष्ठ वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से महिला की मौत
अजमेर। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में उपचाररत नुबुलिया का बाडिया कोटड़ा निवासी पूनम चन्द रावत की पत्नी सुशीला (35) की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। महिला सेप्टीसिमिया, बाईलेटरल निमोनिया से ग्रसित थी। उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष अभी तक एक लाख 38 हजार 824 लोगों की जांचें की गई हैं और उनमें से 12 हजार 215 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 38 जनों की मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. के.के. सोनी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 236 लोगों की कोरोना जांच की है। उनमें से पुष्कर रोड कोटड़ा निवासी एक पार्षद कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में 75 एक्टिव केस हैं और 9 जने रिकवर हुए हैं और पॉजिटिव दर 0.38 फीसदी है।

पांचवें फ्लोर की बॉलकनी से गिर मासूम मार्मिक की मौत
उदयपुर। सुखेर थाना इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के पांचवें फ्लोर से बॉल को पकड़ने के प्रयास में 3 वर्षीय मासूम मार्मिक नीचे गिर गया। हादसे में मासूम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जिस खिड़की से वह गिरा, उसमें कांच नहीं लगा था और वो सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। पुलिस कार्रवाई से इनकार कर परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव लेकर चले गए।

न्यू भूपालपुरा में मिराज मल्हार अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाले शांतिलाल जैन के यहां बेटी शिल्पा और उनके बच्चे छुटिट्यां मनाने आए थे। 3 वर्षीय मासूम मार्मिक वागरेचा सोमवार शाम 5 बजे खिड़की के पास खेल रहा था। शिल्पा अपने बड़े बेटे के साथ बाजार गई थी। मार्मिक अपनी नानी के साथ अकेला ही था। नाना शांतिलाल भी दुकान पर थे। इसी दौरान काम करती हुई नानी रसाई में गई, तभी मार्मिक बॉल से खेलते-खेलते अचानक बेड पर चढ़कर खिड़की के पास चला गया। वो खिड़की से नीचे सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मार्मिक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में अपने माता-पिता और 8 वर्षीय बड़े भाई के साथ रहता था।

हादसे के बाद परिजन मार्मिक को लेकर एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मार्मिक के पिता विक्रम वागरेचा भी गुंटूर से फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं करवाने की लिखित रिपोर्ट दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि शांतिलाल जैन कपड़ा व्यापारी हैं। करीब 9 सालों पहले उनकी बेटी शिल्पा की शादी आंध्रप्रदेश के गुंटूर में विक्रम वागरेचा से शादी हुई। विक्रम गुंटूर में मिर्ची का होलसेल व्यापार करते हैं।

तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर की चपेट में आने से मौत
सोप। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे को उनियारा की ओर से बांसला गांव से होकर इन्द्रगढ़ की ओर तेज स्पीड से अवैध बजरी भरे बजरी परिवहन करने जा रहे एक ट्रैक्टर में बैठकर उनियारा से चौथमल मीना पुत्र रामभजन मीणा व विनोद पुत्र राजाराम जाति निवासी धोली प्याल ट्रैक्टर लेकर उनियारा से इन्द्रगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बांसला गांव के आगे पहुंचे ट्रैक्टर को साइड में खड़ा कर दोनों पेशाब करने नीचे उतरे और जब वापस इन्द्रगढ़ जाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर बैठे तो चालक विनोद ने अपना ट्रैक्टर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया। जिससे ट्रैक्टर के मरगाड़ पर बैठा चौथमल उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और ट्रैक्टर उपर चढ़ जाने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चौथमल मीना (24) पिता भजन लाल मीना निवासी काशपुरिया नैनवा जिला बूंदी की मृत्यु हो गई। मृतक युवक ट्रैक्टर में उनियारा से सवार होकर इन्द्रगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बांसला गांव के पास तेज स्पीड से जा रहे ट्रैक्टर न्यूट्रल होकर जंप लेने लगा तो युवक ट्रैक्टर से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण बचाव के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और तब तक उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर व ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर चालक व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोप थानाधिकारी एएसआई सीताराम गुर्जर को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। एएसआई सीताराम गुर्जर ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

ट्रक -ट्रेलर में टक्कर मेंं ट्रक चालक की मौत, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 811 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद
मेड़ता  सिटी। ग्राम डांगावास सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर शनिवार देर रात्रि एक ट्रक व ट्रेलर की टक्कर हुई में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद जांच में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 811 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है। जिस ट्रक में अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया उसी ट्रक के चालक की मौत होने से रविवार देर रात तक मेड़ता पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई रही। यह अवैध डोडा पोस्त चूरा ट्रक के अंदर पत्थर की गिटियों में तिरपाल से ढककर छिपा कर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद सूचना मिलने पर मेड़ता पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही पायलट हरेन्द्र तेतरवाल 108 एम्बुलेंस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के दोनों घायल चालकों को इलाज के लिए मेड़ता राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। थाना मेड़ता सिटी पुलिस टीम की यह कार्यवाही अति. जिला पुलिस अधीक्षक नागौर राजेश मीना एवं मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल जेफ के सुपरविजन में मेड़ता थानाधिकारी सीआई राजवीर सिंह के नेतृत्व में मय टीम द्वारा करते हुए मामला दर्ज किया गया।

घटना के अनुसार शनिवार देर रात को मेड़ता थानाधिकारी सीआई राजवीरसिह मय जाप्ता के सर्किल गश्त कर रहे थे, उस दौरान हैड कांस्टेबल बजरंग सिंह द्वारा दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ा था व पार्टस सड़क पर बिखरे पड़े थे तथा सड़क पर प्लास्टिक के फटे हुए कट्टे पड़े थे,  जिनमे से डोडा पोस्त चुरा जैसा पदार्थ व कंकरी (गिटी) बिखरे पड़े थे। ट्रक मे ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति फंसा हुआ था जो दुर्घटना मे लगी चोटों से घायल हो गया था। घायल चालक को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मेड़ता पहुंचाया। वहीं दूसरे क्षतिग्रस्त ट्रेलर के चालक हीराराम पुत्र जगदीशराम बिश्नोई निवासी साईसर थाना पांचू जिला बीकानेर के लगी चोटों की वजह से उपचार के लिए सीएचसी मेड़ता रवाना किया गया। ट्रक में पाए गए डोडा पोस्त चूरा की नियमानुसार कार्यवाही कर माफिक फर्द जब्ती के जब्त किया गया। ट्रक नम्बर एम. एच. 03 डी.वी. 2025 के चालक की मौत हो गई है जिसकी शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम में मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल जेफ के सुपर विजन में मेड़ता थानाधिकारी सीआई राजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल बजरंगसिंह, कानि. गणपत गौड, लक्ष्मण, अशोक कुमार, जयनारायण, किशोरीलाल मीणा आदि शामिल रहे।

हत्या की रंजिश के चलते मारपीट में बुजुर्ग की मौत
उदयपुर/फलासिया। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में आमड़ा गांव में लंबे समय से चल रही रंजिश का बदला शनिवार रात को दूसरी पीढ़ी के लोगों ने ले लिया। करीब 11 साल पहले मृतक ने एक आरोपी के पिता की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो भाइयों व उनके दो पुत्रों को हिरासत में लिया है।

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे आमड़ा निवासी अर्जुनसिंह (65) पुत्र नानसिंह की लट्ठ एवं लकड़ियों से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत तिल्ली व लीवर फटने से शरीर में खून जमा होने से हुई। मामले को लेकर मृतक की पुत्री कमला ने रिपोर्ट दी कि शनिवार रात आठ-साढ़े आठ बजे उसके पिता खेत पर मोटर बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में नीलेश, रतन सिंह और कल्याण मिले, जिन्होंने उसके पिता से मारपीट की। इससे वे नीचे गिर पड़े। घायलावस्था में अर्जुन सिंह को घर लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि मृतक अर्जुनसिंह ने वर्ष 2011 में एक आरोपी देवीसिंह के पिता की हत्या कर दी थी जिसके बाद वह जेल चला गया था। वर्ष 2017 में जमानत पर छूट कर गांव लौटा था। देवीसिंह ने उसके पिता की हत्या के आरोपी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई जिसमें छोटे भाई रतनसिंह, बेटे नीलेश व भतीजे कल्याण को शामिल किया। मारपीट के दौरान देवीसिंह मौके पर नहीं गया और शेष तीन आरोपियों ने अर्जुनसिंह के साथ मारपीट की जिससे उसकी बाद में मौत हो गई। सूचना पर कोटड़ा डीएसपी कुशालराम चोरड़िया व उदयपुर से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया, वहीं चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

युवक गया था कचरा डालने, सांड ने कर दिया हमला, फिर मौत
हिण्डौन सिटी। शहर के कछवाया पाडा खंदी नीचे कोली समाज के राकेश कोली पुत्र गोपाल कोली कचरा डालने कूडेदान में गया, जिस पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। जिसको 10 फीट उपर फेंक दिया जिसको परिजनो द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसको डॉक्टरो द्वारा दर्द को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया जबकि परिजनों द्वारा चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे द्वारा राकेश कोली को चिकित्सालय में भर्ती कर बोतल चढा दी जाए। लेकिन डॉक्टर ने इजेक्शन लगाकर घर भेज दिया, जिसको परिजनों द्वारा सुबह अस्पताल लाया गया जिस पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस पर कोली समाज के लोगों व परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया जिनको पुलिस द्वारा समझाइस कराई जा रही है।