DevelopmentProjects - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लांच, रेहड़ी-पटरी वालों और फुटपाथ पर काम करने वालों का होगा फायदा
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत के साथ गरीब कल्याण की एक बड़ी राष्ट्रीय पहल भी केरल से शुरू हुई है, जिससे देशभर के रेहड़ी-पटरी वालों और फुटपाथ पर काम करने वालों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इन विकास और रोजगार सृजन वाली पहलों के लिए केरलवासियों और देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से पहले जहां स्ट्रीट वेंडर्स को छोटे ऋण के लिए भी ऊंची ब्याज दर चुकानी पड़ती थी, वहीं अब लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को बैंकों से ऋण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं। केरल में 10,000 से अधिक और तिरुवनंतपुरम में 600 से ज्यादा लाभार्थियों को स्वनिधि क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये। पीएम मोदी ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहला मौका है जब केरल राज्य में कोई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केरल के विकास को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों को आज नयी गति मिली है और राज्य में रेल संपर्क को और मजबूत करने के साथ ही तिरुवनंतपुरम को एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम पहल की गयी है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरा देश एकजुट है और इसमें शहरों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में चार करोड़ से अधिक घर बनाये गये हैं, जिनमें शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ से ज्यादा पक्के मकान शामिल हैं। उन्होंने कहा कहा कि केरल में ही करीब 1.25 लाख शहरी गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों के बिजली खर्च को कम करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गयी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और मातृ वंदना योजना के जरिए महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर मुक्त किए जाने से केरल के मध्यम वर्ग और वेतनभोगी लोगों को भी बड़ा लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिससे गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, महिलाएं और मछुआरे आसानी से बैंक ऋण प्राप्त कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिना गारंटी के ऋण के लिए अब केंद्र सरकार स्वयं गारंटर बन रही है। केंद्र सरकार संपर्क, विज्ञान, नवाचार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है। केरल में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नवाचार  हब का उद्घाटन और मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से राज्य को विज्ञान और स्वास्थ्य का केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ से केरल की रेल संपर्क सेवा मजबूत हुई है, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं गुरुवायुर-त्रिशूर नयी ट्रेन से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी। उन्होंने कहा कि विकसित केरल, विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आवश्यक है और केंद्र सरकार केरल के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री ने रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चार नयी ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। पीएम ने जिन ट्रेनों को रवाना किया उनमें नागरकोइल-मंगलूरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और त्रिशूर-गुरुवायुर नई पैसेंजर ट्रेन है।

इन सेवाओं के शुरू होने से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, जॉर्ज कुरियन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर  और तिरुवनंतपुरम के मेयर वी.वी. राजेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर जनता में जोरदार उत्साह
पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि आगामी 16 जनवरी से प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार का दौरा कर प्रगति यात्रा, सात निश्चय सहित अन्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा जनता से सीधे संवाद करेंगे।

इसके आगे उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को जानना और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। यही उनकी अनूठी शैली उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार 'न्याय यात्रा' के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा था। वर्ष 2005 से 2026 के अंतराल में नीतीश कुमार अब तक 15 राज्यव्यापी यात्राएँ कर चुके हैं और 16 जनवरी से अपनी 16वीं यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। जनसेवा के क्षेत्र में यह एक ऐसा अनूठा कीर्तिमान है, जो देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के नाम दर्ज नहीं हो पाया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 430 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी, जिनमें से 21 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं पर तेज गति से कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सीएम नीतीश कुमार की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। इसी कारण वे सीधे जनता से संवाद स्थापित करते हैं, जिससे आम लोगों की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को गहराई से समझा जा सके और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ''समृद्धि यात्रा'' के क्रम में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह यात्रा बिहार की विकास यात्रा को नया आयाम देगी और विकसित बिहार के निर्माण की मजबूत नींव साबित होगी।