StatePolitics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरण कुमार रेड्डी का केटीआर पर तीखा हमला, बोलें-रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपना रही सरकार, झूठा प्रचार फैलाने का आरोप
हैदराबाद। भोंगिर से कांग्रेस सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने रविवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव (केटीआर) पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर नगर निगम चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपनाने और झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया।

फोरेंसिक प्रयोगशाला में हाल ही में हुई आग की घटना को मुख्यमंत्री से जोडऩे वाले केटीआर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेड्डी ने कहा कि केटीआर ने अपना स्तर गिरा दिया हैÞ और नगर निगम चुनावों में आसन्न हार के डर से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि फोन टैपिंग टेप और संबंधित सबूत फोरेंसिक लैब में रखे गए थे और दावा किया कि इस घटना के पीछे खुद केटीआर हो सकते हैं। सांसद ने कहा, केटीआर ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगाकर पहले ही सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर फोरेंसिक लैब में आग लगने के पीछे कोई साजिश थी, तो वह केटीआर की तरफ से होगी।

किरण कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद, बीआरएस नेतृत्व ने एसआईबी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिये थे और इजरायल से लाए गए उपकरणों और फाइलों सहित उपकरणों और फाइलों को मूसी नदी में फेंककर नष्ट कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि फोन टैपिंग मामले में केटीआर के परिवार की जांच चल रही है।

रेड्डी ने केटीआर और उनके परिवार के सदस्यों पर लगातार संवाददाता सम्मेलन, सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केटीआर ने तेलंगाना को कर्ज में धकेल दिया है और टीआरएस को बीआरएस में बदलकर राज्य के आत्म-सम्मान को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस नेतृत्व को फिर से वोट मांगने से पहले तेलंगाना के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

सुनेत्रा पवार राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गई, आज शाम को लेगी डिप्टी सीएम पर की शपथ
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उन्हें आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। राकांपा के विधान मंडल दल के सदस्यों की यहां विधान भवन में हुयी बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार इस समय राज्यसभा की सांसद हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार को आज शाम पांच बजे राजभवन में उपमुख्ममंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। अजित पवार महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। पार्टी में  उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सर्वसम्मति थी।

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। समझा जाता है कि इस मुलाकात में उन्हें पार्टी के विचारों से अवगत कराया गया था।

सुनेत्रा पवार आज लेगी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, मिल सकते हैं ये मंत्रालय
मुंबई। दिवगंत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार,  सुनेत्रा पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा और उसके बाद शाम पांच बजे उन्हें यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।

अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे और पार्टी में उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा की सदस्य है।

उल्लेखनीय है कि राकांपा के नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणडवीस के साथ दो दौर की बातचीत की थी। उसके बाद फणडवीस ने संवाददाताओं से कहा था कि राकांपा उप मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी फैसला लेगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मान्य होगा।

हिमाचल प्रदेश: महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक, पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कांगड़ा जिले के प्रवास के दौरान सुलाह विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' के तहत क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का नया मंडल खोलने और भवारना कस्बे को नगर पंचायत के रूप में अपग्रेड करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे उन्हें छोटे कामों के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की 'अग्निवीर' योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार उन युवाओं को प्राथमिकता देगी जो अग्निवीर सेवा के बाद वापस लौटेंगे। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे युवाओं को हिमाचल प्रदेश पुलिस में समायोजित किया जाएगा, जहाँ उन्हें 58 वर्ष की आयु तक स्थायी नौकरी और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि वह ऐसी नीतियों में विश्वास नहीं रखते जो चार साल बाद युवाओं का भविष्य अधर में छोड़ दें।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार के समय शिक्षा रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसकने वाला हिमाचल अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज सहित सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में एक वर्ष के भीतर एम्स जैसी तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने भारी बजट मिलने के बावजूद उसका दुरुपयोग किया और बद्दी में बड़े उद्योगपतियों को औने-पौने दामों पर जमीन आवंटित कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया।

युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रही सरकारी नौकरियां, कांग्रेस मुद्दा विहीन : राजेंद्र राठौड़
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार युवाओं के लिए पूरी तरह समर्पित है और आज प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख से अधिक पदों पर भर्तियों की घोषणा युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है। यह 44 भर्ती परीक्षाओं का स्पष्ट रोडमैप है, जिससे युवाओं को समय पर तैयारी का अवसर मिलेगा।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया था। इसके तहत पिछले दो वर्षों में 92 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के नेतृत्व में 296 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक कराई गई हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 2 लाख 7 हजार 570 भर्तियां हुईं, जिनमें बड़ी संख्या संविदा की थी और हजारों भर्तियां आज भी अदालतों में अटकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारी दर औसतन 26 प्रतिशत रही, जबकि भाजपा सरकार में यह घटकर 7.4 प्रतिशत तक आ गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि डोटासरा अपना शिक्षा मंत्री का कार्यकाल भूल गए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने रिश्वत लेकर तबादले कराने की बात स्वीकार की थी, जो उस समय की सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भजनलाल सरकार के कार्यों से युवाओं में उत्साह की नई किरण जगी है। न केवल पारदर्शी भर्तियां हो रही हैं, बल्कि शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में भी ठोस काम किया जा रहा है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं और उन्हें फंडिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने आंतरिक संकट से जूझ रही है और मुद्दाविहीन होकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील भाजपा सरकार और कमजोर विपक्ष के चलते वर्ष 2028 में राजस्थान नया इतिहास रचेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता विधायक कुलदीप धनकड़ और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

किरोड़ी लाल मीणा का महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला, बताया पद और सत्ता का भूखा
जयपुर। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला बोला है। भाजपा में मीडिया से बातचीत के दौरान किरोड़ी ने कहा कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजनीति में पद और सत्ता के भूखे हैं। वे जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि पद पाने की मंशा से राजनीति कर रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यदि मालवीय के मन में वास्तव में जनसेवा का भाव होता, तो वे किसी भी दल में रहकर जनता की सेवा कर सकते थे। भाजपा देश का सबसे बड़ा संगठन है, लेकिन यहां पद आसानी से नहीं मिलते। इसी वजह से वे भाजपा छोड़कर चले गए।

उन्होंने साफ कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित पार्टी है। किसी के आने या जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मालवीय रोज इसी तरह की बयानबाजी करेंगे तो उनका राजनीतिक अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर जनता में जोरदार उत्साह
पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि आगामी 16 जनवरी से प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार का दौरा कर प्रगति यात्रा, सात निश्चय सहित अन्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा जनता से सीधे संवाद करेंगे।

इसके आगे उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को जानना और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। यही उनकी अनूठी शैली उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार 'न्याय यात्रा' के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा था। वर्ष 2005 से 2026 के अंतराल में नीतीश कुमार अब तक 15 राज्यव्यापी यात्राएँ कर चुके हैं और 16 जनवरी से अपनी 16वीं यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। जनसेवा के क्षेत्र में यह एक ऐसा अनूठा कीर्तिमान है, जो देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के नाम दर्ज नहीं हो पाया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 430 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी, जिनमें से 21 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं पर तेज गति से कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सीएम नीतीश कुमार की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। इसी कारण वे सीधे जनता से संवाद स्थापित करते हैं, जिससे आम लोगों की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को गहराई से समझा जा सके और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ''समृद्धि यात्रा'' के क्रम में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह यात्रा बिहार की विकास यात्रा को नया आयाम देगी और विकसित बिहार के निर्माण की मजबूत नींव साबित होगी।