SocialMedia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
नार्वे। राहुल गांधी और नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान हेली लिंग ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए पूछा कि क्या वे मंगलवार को फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे यात्रा को लेकर राहुल गांधी का नजरिया जानना चाहती हैं। हेली लिंग ने अपनी पोस्ट में नॉर्वे और भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का भी जिक्र किया।

दिल्ली में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में आतंकवादी पन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हानिकारक कृत्य करने, भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पन्नू द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करने के बाद शुरू की गई, जिसमें उसने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में शांति और कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की धमकी दी थी। वीडियो में पन्नू ने दावा किया कि उसके स्लीपर सेल ने कथित तौर पर अशांति फैलाने की साजिश के तहत शहर के कुछ हिस्सों, जिनमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली का रोहिणी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली का डाबरी शामिल हैं, में खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपकाए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ और इसका उद्देश्य लोगों में भय फैलाना और मतभेद पैदा करना था।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में Zomato, Blinkit और Swiggy के Delivery राइडर्स ने अपना दर्द बताने के लिए हड़ताल की थी, जिसके बाद सभी कंपनियाें ने उनकी जायज मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया था और उन्होंने अपनी हड़ताल बंद कर दी थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन Delivery Rider का दर्द जानने के लिए जमीन पर उतरें हैं, जिसके लिए वो कुछ और नहीं, बलिक Delivery Boy बन गए।

बता दें कि राघव चड्ढा का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो ब्लिंकिट के डिलिवरी वॉय के साथ सामान देने के लिए जा रहे है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने Delivery Rider वाली ड्रेस भी पहनी है। इस दौरान राघव चड्ढा स्कूटी पर सवार होकर ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट काम करते दिखाई दे रहे हैं।

राघव चड्ढा ने अपने X अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर, मैंने उनका एक दिन जिया. बने रहिए, आगे और भी है। बता दें कि राघव चड्ढ़ा ने बाइक से लोगों के घरों में सामान भी डिलीवर किया। जानकारी के लिए बता दें कि Gig Workers के स्ट्राइक को भी आप सासंद राघव चड्ढा ने पूरा सपोर्ट किया था और इतना ही नहीं, इन सभी राइडर्स की बेहतर सुविधाओं के लिए वो संसद में इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

पंजाबी गायक मीका सिंह ने दिखाई दरियादिली, आवारा कुत्तों के लिए दान की 10 एकड़ जमीन
मुंबई। पंजाबी गायक एवं अभिनेता मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर चल रही कानूनी बहस के बीच उच्चतम न्यायालय से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वह इन कुत्तों की देखभाल और कल्याण के लिए अपनी दस एकड़ जमीन दान करेंगे। मीका सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर शीर्ष अदालत से आग्रह किया है कि ऐसे किसी भी कदम से बचा जाए जिससे आवारा कुत्तों पर बुरा असर पड़े। उन्होंने लिखा, मीका सिंह उच्चतम न्यायालय से विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया ऐसे किसी भी काम से बचा जाए, जिससे कुत्तों की भलाई पर बुरा असर पड़े।

उन्होंने आवारा कुत्तों के खिलाफ कथित न्यायिक कार्रवाई को लेकर पशु प्रेमियों के बीच व्यापक चिंता को दोहराया। जानवरों के अधिकारों के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराते हुए मीका ने कुत्तों की भलाई की खातिर अपनी जमीन देने के लिए सार्वजनिक प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, मैं सम्मानपूर्वक कहना चाहता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है और मैं कुत्तों की देखभाल, आश्रय और भलाई के लिए विशेष रूप से 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इसके आगे गायक मीका सिंह ने कहा, इस जमीन का इस्तेमाल उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित करने के लिए आश्रय और जरूरी सुविधाएं बनाने के लिए किया जा सकता है।

इसके आगे उन्होंने कुत्तों की प्रभावी ढंग से देखभाल करने के लिये पर्याप्त स्टॉफ और अवसंरचना की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि उचित कार्यान्वयन के बिना केवल जमीन ही काफी नहीं होगी। उन्होंने कहा, मेरा एकमात्र अनुरोध उचित देखभाल करने वालों के रूप में समर्थन है जो इन जानवरों की जिम्मेदारी से देखभाल कर सकें। मैं आश्रय बनाने और कुत्तों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पहलों के लिए जमीन देने को तैयार हूं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय सुनवाई कर रहा है और इस मामले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में, एक सुनवाई के दौरान उच्चत्तम न्यायालय ने साफ किया कि उसने आवारा कुत्तों को पूरी तरह से हटाने का आदेश नहीं दिया है।

न्यायाधीश विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि न्यायालय का ध्यान पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) अधिनियम 2023 को लागू करने पर है, जो आवारा कुत्तों की आबादी को प्रबंधित करने के लिए एक वैज्ञानिक, मानवीय और टिकाऊ तरीका अपनाता है। कुत्तों के काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी और उससे लोगों की चिंता को मानते हुए पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि इसका समाधान व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन में है, ताकि इसके बाद कुत्तों को उनके मूल इलाकों में वापस भेज दिया जाए।

न्यायालय ने कहा कि यह तरीका मनुष्यों की सुरक्षा और जानवरों के कल्याण के बीच संतुलन बनाता है। न्यायाधीशों ने कहा कि मौजूदा कानूनी ढांचे को एक व्यापक और अच्छी तरह से तालमेल वाली रणनीति की जरूरत है और स्थानीय अधिकारी एबीसी नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में काफी हद तक नाकाम रहे हैं।