nursing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद क्षेत्र के राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे है। इसमें ना तो चिकित्सक मिलते हैं और ना ही नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहता है। पूरा चिकित्सालय बिना कर्मचारियों के सुनसान पड़ा रहता है। लोग इलाज के लिए तरसते रहते हैं। बरसात के मौसम में बीमारियां अधिक फैलती है, ऐसे में चिकित्सकों का व नर्सिंग स्टाफ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहना चिकित्सा विभाग पर सवालिया निशान लगता है। एक तरफ सरकार द्वारा जहां विज्ञापनों के माध्यम से अनेकों प्रकार से लोगों को जागरूक करते है कि झोलाछाप चिकित्सकों के पास जाने से  बचें और सरकारी चिकित्सालय में इलाज करवाने के लिए कहते है। परंतु चिकित्सालय न चिकित्सक मिलते हैं ना नर्सिंग स्टाफ मजबूरी बस लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में जहां आसपास क्षेत्र में सर्प/ डसने के  की घटनाएं बरसात में अधिक होती हैं ऐसे में चिकित्सकों को नर्सिंग स्टाफ को चिकित्सालय में बैठकर लोगों का इलाज करना चाहिए परंतु एमपी बॉर्डर से लगे होने के कारण चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ अपनी मनमर्जी मालिक बन जाते हैऔर लोग इलाज के लिए तरसते रहते हैं।

अस्त व्यस्त पड़ा रहता है सामान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में चिकित्सक कुर्सी भी अव्यवस्थ्ति पड़ी है। दवा भी इधर-उधर फैली हुई है। इस ना चिकित्सक ध्यान देते है और ना कर्मचारी परवाह करते है। क्षेत्र के चोखाराम सहरिया दुलारी बाई ने बताया कि हम सरकार से मांग करते हैं की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ रहना चाहिए ताकि मरीजों को इलाज मिल सके। विपिन मेहता, तेलनी गुड्डी मेहता, तेलनी जितेश मेहता व बेहटा क्षेत्र के लोगों ने जिला कलक्टर से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पूरे चिकित्सक स्टाफ को समय पर आने के लिए पाबंद किया जाए ताकि लोगों को इलाज के इधर-उधर भटकना ना पड़े।

चिकित्सा में फैली अव्यवस्थाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पर एक चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ एक फार्मासिस्ट कुल पांच का स्टाफ है। परंतु लापरवाही के चलते चिकित्सालय में नहीं पहुंचते तथा मरीज परेशान होते रहते हैं। रात्रि में कोई इमरजेंसी होने पर भी मरीज को इलाज नहीं मिल पाता। एमपी बॉर्डर के नजदीक होने के कारण चिकित्सा नर्सिंग स्टाफ पर अन्य लोग नहीं पहुंचते हैं और चिकित्सालय में व्यवस्थाएं फैली हुई है।

इनका कहना है
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन चिकित्सक नहीं मिलते हैं इसे इलाज करने वालों को परेशानी होती है हम मांग करते हैं कि नियमित रूप से चिकित्सा स्टाफ स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहे।
- विपिन मेहता ग्रामीण तेलनी

ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसलिए खोला गया है कि लोगों को समय पर इलाज मिल सके और अधिक दूरी पर लोग इलाज करवाने के लिए ना जाए। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही हो। लेकिन लापरवाही के चलते चिकित्सक अपनी मनमानी करते हैं।
-जितेश मेहता, बेहटा

जिला चिकित्सा अधिकारी को समय-समय पर शाहाबाद क्षेत्र के चिकित्सालयों का निरीक्षण करना चाहिए जिससे दूर दराज में चलने वाले चिकित्सालय की हकीकत पता चल सके।
-कलाराम प्रजापति,राजपुर

लापरवाही करने पर कार्यवाही तय
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि चिकित्सक व नर्सिंग कर्मचारी तय समयानुसार नहीं आत है तो उन्हें पाबंद किया जाएगा। वहीं इलाज में लापरवाही बरतने पर उसके प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्रवासियों को सही इलाज मिलेगा।
- आरिफ शेख, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, शाहाबाद

नर्सिंगकर्मियों के लिए एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित
जयपुर । राजस्थान सरकार ने अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई के उपलक्ष में राज्य भर में आयोजित कार्यक्रमों समारोह में भाग लेने वाले नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एसोसिएशन की मांग पर राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए यह अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (अराजपत्रित) राकेश शर्मा ने आज आदेश जारी किए।

उन्होंने बताया कि आचार संहिता के चलते अबकी बार राज्य भर में नर्सेज द्वारा जन सेवा के कार्य किए जायेंगे जयपुर में कैंसर रोगियों को फल वितरण सहित सेवा सप्ताह मना कर नर्सेज को रोगियों के प्रति अधिक विनम्रता एवं तत्परता से सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, परिजनों ने किया रास्ता जाम
कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई।  परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद घटनास्थल पर धरना लगाते हुए रास्ता जाम कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया इसके बाद रास्ता खुलवाया । एएस आई नवल किशोर शर्मा ने बताया कि दोपहर  करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि थर्मल चौराहे के पास काली बस्ती में एक ट्रैक्टर चालक ने काली बस्ती निवासी नर्सिंग छात्रा चांदनी (23) पुत्री हेमराज को टक्कर मार दी  जिससे उसकी मौत हो गई तथा परिजनों ने रास्ता जाम कर दिया ।सूचना पर पुलिस जाप्ते  के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया।  परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 326 पद होंगे सृजित
जयपुर। राजस्थान में डूंगरपुर, भरतपुर, चूरू, सीकर, भीलवाड़ा, बाड़मेर एवं पाली चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 326 पदों का सृजन होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार ये पद राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के अनुसार लिए जाएंगे। इनमें 18 प्रकार के कुल 326 पदों को भरा जाएगा। साथ ही चार प्रकार की सेवाओं के 58 पद जॉब बेसिस पर लिए जाएंगे।

गहलोत के इस निर्णय से चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी।

कॉलेज निर्माण से चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध हो सकेंगे दक्ष एवं प्रशिक्षित नर्सिंगकर्मी : कलक्टर
धौलपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 में जिला मुख्यालय पर स्वीकृत राजकीय नर्सिंग कॉलेज का वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिलान्यास किया। पाली में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने धौलपुर सहित प्रदेश के 19 राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों का एक साथ वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। शहर के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्रा में जिले में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ अब राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी होने जा रही है। इससे जिले के छात्रा-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। जिले में ही नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिलने से अब यहां के छात्रा-छात्राओं पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर और आगरा नहीं जाना पड़ेगा। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के भवन व छात्रावास के लिए ग्राम नरपुरा में 8 बीघा भूमि नि:शुल्क आवंटित की गई है।

कॉलेज के भवन व दोनों छात्रावासों के निर्माण के लिए 2103.56 लाख रुपए की राशि राजस्थान सरकार द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। कॉलेज का निर्माण कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 16 शैक्षणिक एवं 28 गैर शैक्षणिक संकाय के पदों का सृजन किया है। फिलहाल नर्सिंग कॉलेग वर्तमान में संचालित एएनएम टीसी भवन में 60 छात्रा-छात्राओं की प्रवेश क्षमता के साथा संचालित किया जा रहा है। नर्सिंग कॉलेज के निर्माण से चिकित्सा संस्थानों को दक्ष और प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी उपलब्ध हो सकेंगे।  विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करवा रही है।

आगामी बजट में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए एमआरआई मशीन लगाने तथा कैंसर सर्जरी के लिए केंद्र स्थापित करने के प्रयास किये जायेंगे। विधायक शोभारानी कुशवाह और जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय नवाचारों से सम्बंधित आईईसी प्रदर्शनी का फीटा काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में किये गये नवाचारों को सराहा और कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल व विधायक शोभारानी कुशवाह ने शिलान्यास पट्टिका का सांकेतिक रूप से अनावरण किया।
धौलपुर फोटो नंबर दो।

मुट्ठी भर नर्सिंगकर्मियों के भरोसे मरीज : राजधानी में दो हजार से अधिक नर्सिंगकर्मियों की कमी
जयपुर। डॉक्टर जहां मरीजों का इलाज करते हैं वहीं नर्सिंगकर्मी सेवा करते हैं। डॉक्टर और मरीज के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी नर्सिंग स्टाफ है। इन्हीं की सेवा की बदौलत मरीज जल्दी ठीक होते हैं। नर्सिंगकर्मी की मरीजों के इलाज और उसकी केयर करने में क्या अहमियत होती है यह कोरोना काल में नर्सिंगकर्मियों ने अपने काम से सभी को अवगत करा दिया है। इसके बावजूद सरकार अस्पतालों में नर्सिंगकर्मियों की कमी को नजरअंदाज कर रही है और मरीजों की भीड़ के मुकाबले मुट्ठी भर नर्सिंगकर्मियों के भरोसे अपना काम चला रही है। इसका नतीजा यह निकल रहा है कि वार्डों, आईसीयू, ओपीडी में मरीजों को उचित नर्सिंग केयर नहीं मिल पा रही है और ऐसे में मरीजों को जहां इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर की बात करें तो एसएमएस सहित मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य अस्पतालों में करीब तीन हजार नर्सेज ही काम कर रहे हैं जबकि मरीजों के अनुपात में करीब पांच हजार नर्सेज की तो हर हाल में जरूरत है।

ये है राजधानी के बड़े अस्पतालों का हाल
अस्पताल    भर्ती मरीजों की क्षमता    ओपीडी (प्रतिदिन)    नर्सिंगकर्मी (वर्तमान)    आवश्यकता
सवाईमानसिंह    2500      8 से 10 हजार    1800    3000
जेके लोन    800    2500    315    400
जयपुरिया    500    1500    175    325
कांवटिया    150    1500    200    200
जनाना    519    600    319    370
महिला अस्पताल    504    500    230    290

नोट: सवाई मानसिंह अस्पताल में 1800 में से करीब 200 नर्सेज अस्पताल प्रशासन और सिफारिशों के चलते मरीजों की सेवा छोड़कर अन्य कामों में लगे हैं। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में प्रसूताओं के इलाज और डिलीवरी का जयपुर में सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इसके बावजूद नर्सिंगकर्मियों की कमी है।

14 हजार पद खाली
नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो प्रदेश में नर्सिंग के 69 हजार 400 पद स्वीकृत हैं। इसके अनुपात में महज 55 हजार ही वर्तमान में अस्पतालों में कार्यरत हैं। ऐसे में 14 हजार 400 पद खाली पड़े हैं। प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल आरयूएचएस, सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों सहित प्रदेश के अन्य अस्पतालों में नर्सेज की भारी कमी है।

मरीज-नर्सेज अनुपात
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के तय मापदंडों के अनुसार आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों पर एक नर्स का होना जरूरी है। अगर मरीज ज्यादा सीरियस है तो एक बैड पर एक नर्स चाहिए और जनरल वार्ड में 20 मरीजों पर एक नर्स का होना बेहद जरूरी है, लेकिन नर्सेज की कमी के चलते ये मापदंड सिर्फ कागजी ही बनकर रह गए हैं।

मरीजों को कौंसिल के तय मापदंडों के अनुसार नर्सेज की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। स्वीकृत पदों पर भर्ती हो और नए पदों का सृजन हो तो राहत मिल सकती है। -डॉ. शशिकांत शर्मा, रजिस्ट्रार, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल

ए क तरफ जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए नर्सेज भारी दबाव में काम कर रहे हैं।  राज्य सरकार को नवीन पदों का सृजन करते हुए तुरंत नर्सिंग स्टाफ की भर्ती करनी चाहिए। -सुनील शर्मा, प्रदेश महामंत्री, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन