BhajanlalSharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा, हर मास-एक उपवास आत्मसंयम और स्वास्थ्य की जीवन साधना, आचार्य प्रसन्न सागर के सान्निध्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी हुए शामिल
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री की प्रेरणा से चलाए जा रहे श्हर मास-एक उपवास जैसे लोकमंगलकारी प्रकल्प को जीवन साधना बताते हुए इसकी सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि उपवास न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। राज्यपाल बागडे ने भारत की प्राचीन संयम परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मसंयम, नागरिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़ा यह अभियान समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद

इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी के सानिध्य में आयोजित हर माह-एक उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों और मुनियों का समाज को आध्यात्मिक दिशा देने में अहम योगदान है

कविओं ने बांधा समां

इस मौके पर हुए कवि सम्मेलन में विनीत चौहान सहित अन्य कविओं ने अपनी कविताओं से लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रही सरकारी नौकरियां, कांग्रेस मुद्दा विहीन : राजेंद्र राठौड़
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार युवाओं के लिए पूरी तरह समर्पित है और आज प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख से अधिक पदों पर भर्तियों की घोषणा युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है। यह 44 भर्ती परीक्षाओं का स्पष्ट रोडमैप है, जिससे युवाओं को समय पर तैयारी का अवसर मिलेगा।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया था। इसके तहत पिछले दो वर्षों में 92 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के नेतृत्व में 296 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक कराई गई हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 2 लाख 7 हजार 570 भर्तियां हुईं, जिनमें बड़ी संख्या संविदा की थी और हजारों भर्तियां आज भी अदालतों में अटकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारी दर औसतन 26 प्रतिशत रही, जबकि भाजपा सरकार में यह घटकर 7.4 प्रतिशत तक आ गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि डोटासरा अपना शिक्षा मंत्री का कार्यकाल भूल गए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने रिश्वत लेकर तबादले कराने की बात स्वीकार की थी, जो उस समय की सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भजनलाल सरकार के कार्यों से युवाओं में उत्साह की नई किरण जगी है। न केवल पारदर्शी भर्तियां हो रही हैं, बल्कि शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में भी ठोस काम किया जा रहा है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं और उन्हें फंडिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने आंतरिक संकट से जूझ रही है और मुद्दाविहीन होकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील भाजपा सरकार और कमजोर विपक्ष के चलते वर्ष 2028 में राजस्थान नया इतिहास रचेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता विधायक कुलदीप धनकड़ और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

देश की राजधानी नई दिल्ली में इस वर्ष राजस्थान स्थापना का भव्य आयोजन 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष सीए आर ए किला ने राजस्थान  स्थापना दिवस समारोह के संरक्षक मंडल एवं सक्रिय सदस्यों की  उपस्थिति में नई दिल्ली के अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय अनुसार इस वर्ष राजस्थान स्थापना दिवस को तीस मार्च के स्थान पर राजस्थान की स्थापना की हिन्दू तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा तथा इसमें कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता का भव्य उत्सव होगा।

किला ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के साथ भव्य गणगौर उत्सव भी मनाया जाएगा । जिसकी सबसे बड़ी विशेषता हजारों महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक घूमर नृत्य रहेगा। राजस्थान दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 30 दल भाग लेंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन दलों को क्रमशः 51,000, 31,000 एवं 21,000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। घूमर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले दलों के लिए पंजीकरण लिंक 1 फरवरी से प्रारंभ किए जाएंगे।