Chhatarpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अंबेडकर कॉलोनी में स्थित दिल्ली हाट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से लगभग 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे  दिल्ली हाट स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी

शुरुआत में आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़यिां घटनास्थल पर पहुंची। बाद में दस और गाड़यिां भेजी गईं। दमकलकर्मियों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस दल भी वहां पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया। सुबह 9:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने कहा, आग से लगभग 40 छोटी दुकानें प्रभावित हुईं हैं और फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में इस वर्ष राजस्थान स्थापना का भव्य आयोजन 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष सीए आर ए किला ने राजस्थान  स्थापना दिवस समारोह के संरक्षक मंडल एवं सक्रिय सदस्यों की  उपस्थिति में नई दिल्ली के अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय अनुसार इस वर्ष राजस्थान स्थापना दिवस को तीस मार्च के स्थान पर राजस्थान की स्थापना की हिन्दू तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा तथा इसमें कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता का भव्य उत्सव होगा।

किला ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के साथ भव्य गणगौर उत्सव भी मनाया जाएगा । जिसकी सबसे बड़ी विशेषता हजारों महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक घूमर नृत्य रहेगा। राजस्थान दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 30 दल भाग लेंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन दलों को क्रमशः 51,000, 31,000 एवं 21,000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। घूमर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले दलों के लिए पंजीकरण लिंक 1 फरवरी से प्रारंभ किए जाएंगे।