chance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 08: वार्ड में टूटी सड़कें दे रही हादसों को मौका
कोटा । शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 08 में टूटी सड़के यहां होने वाले हादसों को आए दिन दावत दे रही हैं। इससे प्रशासन की अनदेखी कहें या फिर वार्ड क्षेत्र के लोगों की उदासीनता। कारण जो भी हो इसका खामियाजा वार्ड 08 क्षेत्र के लोगों को दिन-प्रतिदिन भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र में टूटी-फूटी गलियों व सड़कों की बदहाली के चलते आंसू बहाने पर मजबूर है,क्योकि इस वार्ड क्षेत्र की कई गालियां, सड़के राहगीरों के चलने के लायक नहीं हैं। हर गली व सड़क पर नालियां व पुलिया टूटी हुई हैं। इसके कारण हर आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र की बदहाली को देखकर ऐसा लगता है कि इसका विकास केवल कागजों तक ही सीमित है। विनोबाभावे नगर सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वहां सड़क के साथ-साथ लगती गंदे पानी की नालियां टूटी होने के कारण ओवर फलो होकर सारा गंदा पानी सड़क पर बने गड्ढों में आ जाता हंै। इसके कारण सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोग वहां से आना-जाना ही छोड़ देते हैं। क्षेत्र में टूटी नालियां व पुलियां किसी न किसी रूप में हादसों को निमंत्रण दे रही है।

पार्कों की हालत दयनीय
वार्ड 08 में अनेक ग्रीन पार्क हैं, जिनकी हालत दयनीय हो चुकी हैं। पार्कों में लगे झूले टूट चुके हैं। जिसकी वजह से पार्कों में खेलने जाने वाले बच्चों को निराशा हाथ लगती हैं। इसके साथ ही इनकी दिवारें भी जगह-जगह से टूट चुकी हैं जिससे अवारा पशु पार्क में घुसकर पेड़ पौधों को नुक्शान पहुंचाते हैं। इनके सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम द्वारा कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा और ना ही इनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

आधी आबादी तक नहीं पहुंच पाता पानी
वार्ड के लोगों का कहना हैं की वार्ड में करीब 1700 से ज्यादा घर हैं। यूआईटी द्वारा वार्ड में पानी सप्लाई के लिए बड़ी टंकी का निर्माण करवाया गया था। लेकिन की टंकी में पानी की क्षमता बहुत कम हैं। जिसकी वजह से इतने बडेÞ वार्ड क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता इसकी वजह से आधे घर पानी से वंचित रह जाते हैं। वार्ड में पानी का प्रेशर भी बहुत कम हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की टंकी बनवाने की मांग प्रशासन से की हैं।

ट्रांसपोर्ट की समस्या
स्थानीय लोगों का कहना हैं की वार्ड 08 का आबादी क्षेत्र काफी बड़ा हैं। जिसमें अनेक नगर क्षेत्र आते हैं। जो काफी दूरी पर हैं। ऐसे में यहां बस या अन्य ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं हैं। लोगों को यहां तक आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय लोगों ने मांग कि हैं की सम्पूर्ण वार्ड 08 क्षेत्र में जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करवाई जाए।

यह है वार्ड क्षेत्र
विनोबाभावे नगर आंशिक, धर्मपुरा रोड़ की समस्त कॉलोनियां, हाडोती कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्राम धर्मपुरा, ग्राम बन्धा, ग्राम रथकांकरा, नन्दनी नगर, मुकन्दरा विहार, गणेश नगर, गणेश उद्यान क्षेत्र, बंसल स्कूल, आरोग्य नगर का क्षेत्र आता हैं।

क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रहे हादसे
दो दशकों से सम्पूर्ण वार्ड 08 क्षेत्र में सड़को का निर्माण कार्य नहीं करवाया गया हैं। सड़के पूरी तरह से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट चूकी हैं। अब यह टूटी सड़के हादसों को दावत दे रही हैं। वार्ड की सड़को की हालत इतनी खराब हैं की अब इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। सड़के बनवाने के लिए कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखे जा चुके हैं और अवगत भी करवाया जा चुका हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया।  -पवन कुमार मीणा, पार्षद

वार्ड में अवारा पशुओं का आंतक
वार्ड में अवारा पशुओं का आंतक भी हैं। सीवरेज पाइपलाइल लीकेज होने से अनेक जगह गहरे गड्डें भी हो गए हैं, जिनमें बरसात हैं ,जिनमें बरसात के समय पानी भर जाता हैं। इससे हादसे भी होते रहते हैं। इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया हैं, इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ।                                                          - राम मोहन गोस्वामी, स्थानीय निवासी

ग्रामीण क्षेत्र हैं नहीं हैं श्मशान घाट
ग्रामीण क्षेत्र में श्मशान घाट नहीं होने से लोगों को दाह संस्कार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कोई शेड की व्यवस्था भी नहीं हैं। गांवों में सामुदायिक भवन भी नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट नहीं होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भी परेशानी होती हैं।                             - चेतन यादव, स्थानीय निवासी

मिलर ने गुजरात को फाइनल में पहुंचाया, राजस्थान के पास एक और मौका, मिलर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
कोलकाता। सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर (अवि. 68) और कप्तान हार्दिक पांड्या (अवि.40) के बीच चौथे विकेट की अविभाजित साझेदारी में बनाए 106 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर में तीन गेंदें शेष रहते 7 विकेट से पराजित कर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बटलर ने बनाए धमाकेदार 89 रन
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोस बटलर की 89 रन की धमाकेदार पारी के दम राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया और गुजरात को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात ने तीन गेंद शेष रहते राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। गुजरात की जीत में डेविड मिलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। 38 गेंदों पर बनाए गए 68 रन के कारण डेविड मिलर को प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया।

डेविड मिलर का हैट्रिक छक्का, गुजरात फाइनल में पहुंची
डेविड मिलर ने 20 ओवर की पहली तीन गेंदों पर छक्के लगा अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात टाइटंस  पहली बार आईपीएल में शामिल हुई है और बड़े शान के साथ फाइनल में भी पहुंची। राजस्थान के खिलाफ इस टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम को बेशक इस मैच में हार मिली, लेकिन संजू सैमसन के पास अभी एक और मौका फाइनल में पहुंचने का है। एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी और लखनऊ में से जिसे जीत मिलेगी उस टीम को अब क्वालीफायर दो में राजस्थान के खिलाफ खेलना होगा। अगर उस मैच में राजस्थान को जीत मिल जाती है तो वो फाइनल में पहुंच जाएगी।

डेविड मिलर का अर्धशतक
गुजरात की टीम को पहला झटका दूसरी पारी के पहले ही ओवर में लग गया जब ट्रेंट बोल्ट ने साहा को सिल्वर डक पर आउट कर दिया। शुभमन गिल ने 35 रन पर रन आउट हो गए। मैथ्यू वेड ने 35 रन की पारी खेली और मैककाय की गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई।

स्कोर बोर्ड:

राजस्थान रॉयल्स :

रन

गेंद

4

6

जायवाल को. साहा बो. दयाल

3

8

0

0

बटलर रन आउट

89

56

12

2

सैमसन को. जोसफ बो. किशोर

47

26

5

3

पडिकल बो. हार्दिक

28

20

2

2

हेत्मायर को. तेवतिया बो. शमी

4

7

0

0

पराग रन आउट

4

3

0

0

अश्विन अविजित

2

1

0

0

बोल्ट अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :     11

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन।

विकेट पतन : 1-11 (जायवाल), 2-79 (सैमसन), 3-116 (पडिकल), 4-161 (हेत्मायर), 5-185 (बटलर), 6-186 (पराग).

गेंदबाजी : शमी 4-0-43-1, दयाल 4-0-46-1, जोसफ 2-0-27-0, राशिद 4-0-15-0, किशोर 4-0-43-1, हार्दिक 2-0-14-1.

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

साहा को. सैमसन बो. बोल्ट

0

2

0

0

शुभमन रन आउट

35

21

5

1

वेड को.बटलर बो. मैकॉय

35

30

6

0

हार्दिक अविजित

40

27

5

0

मिलर अविजित

68

38

3

5

अतिरिक्त :     13

कुल : 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन।

विकेट पतन : 1-0 (साहा), 2-72 (शुभमन), 3-85 (वेड).

गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-38-1, कृष्णा 3.3-0-40-0, अश्विन 4-0-40-0, चहल 4-0-32-0, मैकॉय 4-0-40-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस)

नवज्योति की ख़बर का असर: 15 लाख बेरोजगारों को मिलेगा संशोधन का मौका
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वन टाइम रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस की खामियों को दूर करने के लिए अब बेरोजगार युवाओं को एक मौका मिलेगा। इससे प्रदेश के करीब 15 लाख से अधिक युवाओं को राहत मिलेगी, क्योंकि वे द्वितीय श्रेणी शिक्षक का आवेदन नहीं कर पा रहे थे। आयोग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाते हैं।  इसके लिए जनआधार व आधार के अनुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के तहत आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए एक बार संशोधन प्रक्रिया का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी इसके लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहे। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाते हुए अपने 5 मई के अंक में ‘आरपीएससी की वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस बेरोजगारों के लिए बनी परेशानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से रजिस्ट्रेशन में संशोधन का समय देने की मांग की और खबर की कटिंग को आरपीएससी में भेजा। इसके बाद आरपीएससी ने लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत देते हुए वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन का मौका देने का निर्णय लिया है।

यह था मामला
आरपीएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बेरोजगारों की बार-बार परीक्षाओं के आवेदन से छुटकारा पाने के लिए शुरू की थी, लेकिन आरपीएससी प्रशासन ने इसमें त्रुटी सुधार का एक बार भी विकल्प नहीं दिया है, जिससे बेरोजगारों को कई परेशानियां हो रही हैं। वह द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती और स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे थे।

चिंतन शिविर : नहीं मिलेगा मेवाड़ी रीत से मेजबानी का मौका
उदयपुर। उदयपुर में 13 से 15 मई तक होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें मेवाड़ के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों को मायूसी हाथ लगी है, क्योंकि उन्होंने मेवाड़ी रीत से मेजबानी का मौका नहीं मिलेगा।

दरअसल, इन जन प्रतिनिधियों ने देशभर से जुटने वाले कांग्रेस नेताओं का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा था, जो बेणेश्वर या खेरवाड़ा में प्रस्तावित किया गया था। इस समारोह में मेवाड़ी खान-पान से लेकर आदिवासी संस्कृति की झलक पेश करने की योजना थी। इस कार्यक्रम पर एआईसीसी ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय होने का हवाला देते हुए कैंची चला दी है। बताया गया कि 12 मई से इस चिंतन शिविर की कमान एआईसीसी ही संभालेगी। इसमें कुछ चुनिंदा पूर्व व वर्तमान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसकी सूचना 12 मई को संबंधित जनप्रतिनिधि तक पहुंचा दी जाएगी। इधर, चिंतन शिविर में व्यवस्था को लेकर आने वाले सहयोगियों के लिए आनंद भवन और लक्ष्मीविलास आदि होटलों में कमरे बुक करवाए गए हैं।

डीनर के लिए पूछा जाएगा विकल्प
जानकारी के अनुसार चिंतन शिविर में जुटने वाले कांग्रेस नेताओं का लंच आयोजन स्थल पर ही होगा, जबकि डीनर के लिए विकल्प पूछे जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि शिविर में आने वाले कांग्रेस नेताओं को डीनर में मेवाड़ी स्वाद का चटखारा लगाने का मौका दिया जाए, इसलिए डीनर के लिए विकल्प पूछे जाएंगे। यदि कोई मेवाड़ी भोज का सेवन नहीं करना चाहता है तो उसकी व्यवस्था शिविर स्थल और होटल में भी रहेगी। बताया गया कि चिंतन शिविर में बाहर से न तो कोई शैफ आएंगे और न ही कोई कैटरिंग सर्विस। यदि कोई विशेष मांग होती है तो स्थानीय रसोइयों से ही यह कार्य करवाया जाएगा।

नायडू ट्रॉफी में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत
जयपुर। अराफात खान (48 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने शुक्रवार को सूरत में अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में बिहार को नौ विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके अब 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान को खेल के आखिरी दिन जीत के लिए 54 रनों का लक्ष्य मिला, जो उसने एक विकेट गंवाकर 58 रन बना हासिल कर लिया। राम मोहन 29 और अंशुल गढ़वाल 25 रन बना अविजित रहे।

इससे पहले बिहार ने विगत दिन के 8 विकेट पर 221 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 243 रनों पर सिमट गई। अराफात खान ने दानिश आलम (36) को आउट कर राजस्थान को दिन की पहली सफलता दिलाई और फिर अनिरुद्ध चौहान ने मोहित कुमार (18) को पगबाधा आउट कर बिहार की दूसरी पारी 243 पर समेट दी। अराफात 48 रन पर 4 विकेट ले सफलतम गेंदबाज रहे। अराफात ने पूरे मैच में 11 विकेट हासिल किए। मानव सुथार ने 73 रन पर 3, रोहित खींचड़ ने 57 रन पर 2 और अनिरुद्ध चौहान ने 27 रन पर 1 विकेट लिया।

भावेश दूसरी पारी में भी असफल
राजस्थान मैच में यदि दस विकेट से जीतता तो उसे एक बोनस अंक भी मिलता लेकिन सलामी बल्लेबाज भावेश लालचंदानी का विकेट शून्य पर गंवाने से राजस्थान के हाथ से यह मौका निकल गया। अपना पहला ही मैच खेल रहे भावेश पहली पारी में भी मात्र 6 रन बना आउट हो गए थे।

बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
जयपुर। राज्य में गुरुवार से मौसम में बदलाव होगा। देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी तथा दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत के ऊपर प्रभावी होगा।

इसके प्रभाव से आगामी दिनों में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है। 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी इस सिस्टम का असर जारी रहेगा। हालांकि, 21 नवंबर से इस सिस्टम का असर समाप्त होगा तथा मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के राजज  निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आसमान में दिनभर बादल छाए रहने तथा बारिश होने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा रात्रि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजकाज
चर्चा में रम और गम के पटाखे
सूबे में इन दिनों हाथ वाले भाई लोगों में पटाखों को लेकर काफी चर्चा है। इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर ग्रीन पटाखों की नहीं बल्कि रम और गम के पटाखों की चर्चा कुछ ज्यादा ही हैं। यहां आने वाला हर कोई वर्कर बतियाता है कि कई भाई लोगों के सपने थे कि इस बार दीपावली पर तो पटाखे छोड़े बिना नहीं रहेंगे, मगर शनि को दिल्ली से छन-छनकर आई खबरों के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ठिकाने पर सालों से आ रहे बुजुर्गवार की मानें, तो जोधपुर वाले अशोक जी भाईसाहब अपने हिसाब से दीपावली के बाद आने देवउठनी एकादश के बाद बम पटाखे छोड़ेंगे, जिनकी आवाज दूर तलक जाए बिना नहीं रहेगी। कुर्सी के लिए दिन में सपने देखने वाले भाई लोग अभी तो लम्बी सांस के साथ गम और रम के पटाखे छोड़ते नजर आ रहे हैं। अब समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

चिन्ता दूसरी पीढ़ी की
इन दिनों राज के कुछ रत्न अपनी दूसरी पीढ़ी के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। उनके लिए वे न रात देख रहे हैं और न ही दिन। रात को काम करने के लिए भी पसीने बहा रहे हैं। उनके उलटे सीधे कामों को ढाकने के लिए खाकी वालों तक के हाथ-पैर जोड़ रहे हैं। इस मामले में पिंकसिटी से ताल्लुकात रखने वाले एक रत्न तो दो कदम आगे हैं। पुत्र मोह में फंसे भाईसाहब न आगा देख रहे हैं और न ही पीछा। पुत्र भी काफी स्याणा है, जो रात दिन जमीन से ही जुड़ा रहता है। राज का काज करने वाले लंच केबिनों में बतियाते हैं कि पुत्र मोह में फंसे भाई साहब की मजबूरी है, वरना वो भी जानते है कि यह पब्लिक है, सब जानती है और सब पहचानती है कि उसको आगे क्या करना है।

तैयारी ढाई साल की
दिल्ली की सरकार के लिए जंग तो ढाई साल बाद होगी, लेकिन नेताओं ने अभी से पसीने बहाने शुरू कर दिए है। भारती भवन वालों ने तो बैठकों में चिंतन-मंथन का कलैण्डर तक बना लिया। अब देखो ना सूबे में उपचुनावों की आड़ में आगे की रणनीति पर काम भी शुरू हो गया। सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर चर्चा है कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मैडम का नाम देखकर ही समझ गए कि सूबे में 2023 की जंग जीतने का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा। अब सोचने वाले तो आगे तक की भी सोच रहे हैं कि हाथ वालों की ओर से प्रियंका के आगे आने पर भगवा वाले भी अपनी रणनीति बदले बिना नहीं रहेंगे और अपनी ओर से सूबे वाली मैडम को ही आगे करेंगे, चाहे वह नंबर वन कुर्सी पर ही विराजमान हो।

चांस ब्रेक लगने के
आजकल राज का काज करने वाले भाई लोगों के दिलों में एक डर बैठा हुआ है। उनका यह डर लंच टेबिलों पर कभी कभार वह जुबान पर आ ही जाता है। मामला भी गाड़ियों से जुड़ा है। जोधपुर वाले भाईसाहब कभी भी 17 साल पहले किए अपने एक फैसले का फरमान जारी कर सकते हैं। अब बीस गुणा ज्यादा बढ़ चुकी सरकारी गाड़ियों की स्पीड पर पेट्रोल की बढ़ती कीमत और मितव्ययता की आड़ में ब्रेक लगाने के चांस कुछ ज्यादा ही हैं।

दिल है कि मानता
दिल तो दिल ही होता है। मान जाए, तो ठीक है, नहीं माने तो उस पर किसी का वश नहीं होता। कमल वाली पार्टी में वल्लभनगर और धरियावद के उपचुनाव के लिए उच्च स्तर पर दिल मिलाने की लाख कोशिशें की गई। लेकिन दिल केवल टिकट बांटने तक राजी हुआ। मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए उदयपुर वाले भाईसाहब का दिल अभी तैयार ही नहीं है। सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में चर्चा आम है कि दिलों में अभी भी दरार है। समझौता केवल दिखावटी है। दिल नहीं मिलने से वोटर भी मझदार में है। उन्होंने भी बिना दल वालों से दिल मिलाने की ठान ली है।

एल एल शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं)