break - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार चीन : तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, बादल से ऊपर गुजरेंगी गाड़ियां
बीजिंग। चीन ने एक बार फिर इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। चीन के इंजीनियरों ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने का कारनामा किया है। चीन के हुआजियांग में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की हैरान करने वाली ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें इसे बनते हुए दिखाया गया है। पुल को इस साल खोला जाना है। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज लंदन के गोल्डेन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह दोगुना है।

हैरतअंगेज फुटेज में पुल के निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियर काम को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं। चीन में बन रहा यह पुल इतना ऊंचा है कि निर्माण कार्य के दौरान बादलों को पुल के साथ गुजरते देखा जा सकता है। यह पुल बेइपन नदी के ऊपर बना हुआ है। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, हुआजियांग ग्रैंड कैनियन पुल 2.9 किलोमीटर लंबा और नदी से 2050 फीट ऊपर है। पुल का केंद्रीय भाग 93 खंडों से बना है और इसका कुल वजन 22,000 टन है। यह एफिल टॉवर के कुल वजन का तीन गुना है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
यह पुल अपने उद्घाटन के साथ ही विश्व रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, वर्तमान में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब चीन के पास ही है। यह गुइझोऊ प्रांत में बेइपानजियांग पुल के नाम है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज से लगभग 320 किमी उत्तर में है। चार लेन के यातायात वाले इस पुल का निर्माण 2016 में पूरा हुआ था और यह बेइपान नदी पर 1788 फीट ऊंचा है। हुआजियांग पुल खुलने के बाद स्थानीय लोगों को कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलने वाली है। वर्तमान में विशाल घाटी को पार करने में कम से कम एक घंटा बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है,  लेकिन इस विशाल पुल को लोगों के लिए खोल दिए जाने के बाद यह दूरी महज 2 से 3 मिनट रह जाएगी। खास बात है कि 29.2 करोड़ डॉलर की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और महज तीन साल में यह खुलने के लिए लगभग तैयार है।

शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त बनाने में सफल
मुंबई।  वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर एफएमसीजी, बैंकिंग, वित्त जैसे समूहों में हुईं लिवाली के बल पर शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त बनाने में सफल रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 326.84 अंकों की बढ़त के साथ 53234.77 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83.30 अंकों की तेजी लेकर 15835.35 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप भी 0.82 प्रतिशत उठकर 22037.16 अंक पर और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24954.54 अंक पर रहा।
बीएसई में बढ़त में रहने वालों में एफएमसीजी 2.49 प्रतिशत, बैंकिंग 1.08 प्रतिशत और वित्त 0.92 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है जबकि धातु 1.49 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई में कुल 3566 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2020 हरे निशान में और 1365 लाल निशान में जबकि 181 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़त में रहने वालों में ब्रिटेन 1.04 प्रतिशत, चीन 0.53 प्रतिशत, जापान 0.84 प्रतिशत और जर्मनी 0.39 प्रतिशत शामिल है जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.13 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई का सेंसेक्स 56 अंकों की गिरावट लेकर 52851.67 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 53301.99 अंक के उच्चतम और 52674.81 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 52907.93 अंक की तुलना में 0.62 प्रतिशत अर्थात 326.84 अंकों की बढ़त लेकर 53234.77 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 24 हरे निशान में जबकि छह लाल निशान में रही। निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 15740.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15852.35 अंक के उच्चतम और 15661.80 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15752.05 अंक की तुलना में 83.30 अंक अर्थात 0.53 प्रतिशत बढ़कर 15835.35 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 14 मुनाफे जबकि 16 नुकसान में रही।

टूटे भेदभाव की दीवार, दूर हो अकेलापन', जेकेके में 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन
जयपुर। इंसान की खींची गयी लकीरें जो उसे एक दूसरे से अलग-थलग कर रही हैं। कहीं रंग भेद, कहीं धर्म तो कहीं जाति और राजनीतिक हित साधने के लिए पैदा किया गया भेदभाव व आर्थिक ऊंच-नीच, ये सभी इंसान के जीवन के लिए घातक बनते जा रहे हैं। इन सभी भावों को व्यक्त करने के उद्देश्य से जवाहर कला केंद्र में  शनिवार रात को 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन किया गया। रमेश भाटी नामदेव के निर्देशन में हुए नाटक ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

'ज़ू की तरह है इंसानी जीवन'
द ज़ू स्टोरी अमरीकी लेखक एडवर्ड एल्बी द्वारा लिखा गया है। इसके दो पात्रों जैरी व पीटर की कहानी को रंगकर्मियों ने मंच पर जाहिर किया। दर्शाया गया कि जैरी जो अति वाचाल प्रवृत्ति का है, स्वयं से हो रहे भेदभाव से बुरी तरह कुंठित है। चीड़िया घर में जानवरों से होने वाले विभेद का उदाहरण देते हुए जैरी इंसानी वर्ग भेद को जाहिर करता है। भेदभाव की जंजीरों में जकड़ा जैरी चाहता है कि इंसान आपस में भेदभाव नहीं करे।

...सहयोग नहीं दिखावा!
अकेलेपन जूझ रहे जैरी को सहयोग का दिखावा करने की दुनिया की आदत रास नहीं आती। अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है। इस पर पीटर उसे सार्वभौमिक नियम समझाने का प्रयास करता है कि सब को सब कुछ नहीं मिलता। पीटर की अंतरमुखी प्रवृत्ति से ऐसा प्रतीत होता है कि वह सभ्य इंसान है। अंतत: उकसाने पर पीटर के भीतर छिपा जानवर बाहर आ जाता है और जैरी की हत्या हो जाती है।

इन्होंने डाली नाटक में जान
नाटक की जान बने जैरी और पीटर का रोल क्रमश: डॉ. हितेंद्र गोयल व श्री  मज़ाहिर सुल्तान जई ने निभाया। मंच से परे श्री गगन मिश्रा ने लाइट, श्री एस.पी रंगा और श्री नेमीचंद ने संगीत, श्री अरुण पुरोहित व श्री एस. पी रंगा ने मंच की व्यवस्था संभाली।

मौसम: अगले 5 वर्षों में टूट सकता है तापमान का बैरियर
नई दिल्ली। विश्व मौसम संगठन का आकलन है कि अगले पांच सालों में कोई एक साल ऐसा हो सकता है जिसमें धरती की तापमान वृद्धि का 1.5 डिग्री का बैरियर टूट जाये। विश्व मौसम विज्ञान संगठन यानी डब्लूएमओ की ओर से जारी नई रिपोर्ट द ग्लोबल एनुअल टू डिकेडल क्लाइमेट अपडेट के हवाले से पता चला है कि इस बात की करीब 48 फीसदी आशंका है कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक तापमान में होती वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर जाएगी। यह अनुमान ऐसे समय आया है जब भारत समेत पूरा दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप भयानक हीट वेब की चपेट में हैं। पाकिस्तान में सूखा पड़ा है और भीषण गर्मी से जनता बेहाल है। उधर, शोध ये भी बता रहे हैं कि ग्लेशियरों के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रभाव से उबरना कठिन होता जा रहा है। भारत पिछले कुछ हफ्तों से भयानक हीट वेब की मार झेल रहा है। मौसम विभाग की घोषणा के हिसाब से गुरुवार को देश में हीट वेब का दूसरा दौर शुरू हो गया। राजस्थान के धौलपुर, अलवर, करौली और नागौर में तापमान गुरुवार को 46 डिग्री से ऊपर रहा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में दिन का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली, यूपी में तापमान 49 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई में बांदा में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जिले में पिछला अधिकतम तापमान 31 मई 1994 को 48.8 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री सेंटीग्रेड और उससे ऊपर तक चले गये। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और बिहार में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक अधिक रहा। जयपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर था। गुजरात में गर्मी के कारण पेड़ों से पक्षियों के बेहोश होकर गिरने की खबर आई। इस बीच देश में भीषण गर्मी के बीच प्रायद्वीप के इलाकों में भारी बारिश की खबर है। केरल ने पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी यानी मौसम विभाग ने राज्य में 27 मई तक जल्द मानसून के आने की घोषणा की है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा चक्रवाती तूफान असानी और करीम के कारण हो रहा है। ऐसे में वैश्विक तापमान में होती वृद्धि पहले ही पूर्व-औद्योगिक काल के औसत तापमान स्तर से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो चुकी है। मतलब कि इसके पेरिस समझौते के 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से केवल 0.4 डिग्री सेल्सियस दूर है।

टूट सकता है सबसे गर्म साल का रिकॉर्ड
कुछ साल पहले तक कहा जा रहा था कि साल 2050 या 2040 तक धरती का तापमान डेढ़ डिग्री की लक्ष्मण रेखा को पार करेगा जो दुनिया में तबाही की घंटी है लेकिन अब यह अगले कुछ ही सालों में होता दिख रहा है। जी हां, विश्व मौसम संगठन यानी डब्लूएमओ ने कहा है कि इस बात की 50: 50 आशंका है कि अगले 5 साल में धरती का तापमान 1.5 डिग्री की तापमान वृद्धि हासिल कर ले। रिपोर्ट में इस बात की भी 93 फीसदी आशंका जताई है कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच कम से कम कोई एक साल ऐसा हो सकता है जो इतिहास के अब तक के सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हो सकता है, जो 2016 के सबसे अधिक गर्म होने के रिकॉर्ड को तोड़ देगा। यूएन एजेंसी प्रमुख पेटेरी तालास ने चेतावनी दी है कि इसके साथ-साथ हमारे महासागर गर्म और अधिक क्षारीय होते जाएंगे।

इसके साथ ही समुद्र और ग्लेशियरों में जमा बर्फ पिघलती रहेगी हिमनदों के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रभाव से उबरना कहीं अधिक कठिन होगा। स्टॉकहोम विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में कहा है कि ग्रीनलैंड जैसे इलाकों में बर्फ की दीवार (आइस शेल्फ) अगर बढ़ते तापमान के कारण टूट जाती है तो वह फिर दोबारा खड़ी नहीं हो सकती चाहे ग्लोबल वार्मिंग रुक भी जाए।
ग्लेशियरों की बर्फ पहले के मुकाबले 30% अधिक पिघल रही

अंतराष्ट्रीय विज्ञान जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक यह आइस शेल्फ, ध्रुवीय बर्फ की चादरों को होनी वाली क्षति को भी कम करती हैं। वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि ग्लेशियरों की बर्फ अब पहले के मुकाबले 30% अधिक पिघल रही है। भारत के लिये यह शोध विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां के हिमालयी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े ग्लेशियर हैं।

ब्रेक के बाद पीसीसी में 23 से फिर शुरू होगा मंत्री दरबार, कार्यक्रम जारी
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बार फिर से मंत्री दरबार शुरू होगा। पीसीसी में सप्ताह में 3 दिन अलग-अलग मंत्री सुनवाई करेंगे। सुनवाई का यह सिलसिला 23 मई से 15 जून तक चलेगा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार दिनांक 23 मई  सोमवार से राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पार्टी मुख्यालय पर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार के दिन जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे।

प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 23 मई को वन मंत्री हेमाराम चौधरी तथा अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा एवं फूलसिंह ओला उनका सहयोग करेंगे। 23 मई से 15 जून तक होने वाली जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

'कॉफी विद करण' शो पर लगेगा ब्रेक, नहीं आएगा नया सीजन
मुंबई। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को एलान किया कि वह अब 'कॉफी विद करण' शो का नया सीजन लेकर नहीं आएंगे। करण जौहर ने कहा, '' कॉफी विद करण शो मेरे और आपके जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। इसके छह सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।''

फिल्म निर्देशक ने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, '' हेलो, कॉफी विद करण मेरी और आपकी ङ्क्षजदगी का अहम हिस्सा रहा है। शो के छह सीजन तक सबका मनोरंजन किया गया। इस शो ने पॉप संस्कृति में प्रभाव डाला  है और अपनी जगह बनाई है। भारी मन के साथ कहना  पड़ रहा है कि अब कॉफी विद करण का नया सीजन नहीं आएगा।'' कॉफी विद करण शो के अभी तक छह सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

शेयर बाजार: पिछले दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, निफ्टी 169.45 अंक टूटकर 17117.60 अंक पर
मुंबई। दो दिन के शेयर बाजार में तेजी के बाद सोमवार का दिन खास नहीं रहा, सोमवार को सेंसेक्स की तेजी पर ब्रेक लगा।  वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेत के बावजूद स्थानीय स्तर पर एसबीआई, एलटी, एचडीएफसी, रिलायंस, आईटीसी और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की पिछले दो दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 571.44 अंक का गोता लगाकर 57292.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 169.45 अंक टूटकर 17117.60 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली कंपनियों में बिकवाली हुई लेकिन छोटी कंपनियों के प्रति निवेशकों की निवेश धारण मजबूत रही। इस दौरान मिडकैप 162.82 अंक उतरकर 23,661.79 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 104.74 अंक चढ़कर 27,811.06 अंक पर रहा।

बिकवाली के दबाव में बीएसई के 16 समूह के शेयर गिर गये। इस दौरान सीडीजीएस 0.87, एफएमसीजी 1.46, वित्त 1.13, इंडस्ट्रियल्स 0.64, आईटी 0.58, दूरसंचार 0.58, यूटिलिटीज 1.89, ऑटो 0.99, बैंकिंग 1.30, कैपिटल गुड्स 1.12, तेल एवं गैस 0.88, रियल्टी 0.68, टेक 0.77 और पावर समूह के शेयर 1.81 प्रतिशत उतर गये। वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.71, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 0.65 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसैंग में 0.89 प्रतिशत की गिरावट रही।

सेंसेक्स धड़ाम: तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स एवं निफ्टी में करीब 1.25 प्रतिशत की गिरावट
मुंबई। वैश्विक स्तर पर हुई तीव्र गिरावट के साथ ही घरेलू स्तर पर धातु, तेल एवं गैस, आईटी, टेक , पावर और एनर्जी जैसे समूहोंं में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार में चार दिनोंं पर की तेजी पर आज ब्रेक लग गया और सेंसेक्स एवं निफ्टी में करीब 1.25 प्रतिशत की गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 709.17 अंक टूटकर 55776.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 208.30 अंक उतरकर 16663 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव कुछ कम दिखा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.68 प्रतिशत टूटकरर 23154.92 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत उतरकर 26987.85 अंक पर रहा।बीएसई में ऑटो समूह में 0.56 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें धातु 4.34 प्रतिशत, तेल एवं गैस 2.58 प्रतिशत, आईटी 2.32 प्रतिशत, टेक 2.07 प्रतिशत, पावर 1.55 प्रतिशत और एनर्जी 2.41 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है।

बीएसई में कुल 3488 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2045 नुकसान में औरर 1342 मुनाफे में रही जबकि 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर जापान के निक्केई 0.15 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे जिसमें हांगकांग का हैंगसेंग 5.72 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 4.95 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.71 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 1.07 प्रतिशत की शामिल है।

शेयर बाजार में राहत, गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 581 अंक और निफ्टी 150 अंक चढ़ा
मुंबई। रूस यूक्रेन संकट के कारण लगातार चार दिनों की गिरावट से उबरते हुये आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा और इस दौरान सेंसेक्स 581 अंक और निफ्टी 150 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 581.34 अंकों की तेजी के साथ 53424.09 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 150.30 अंक चढ़कर 16013.45 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.46 प्रतिशत बढ़कर 22431.02 अंक पर और स्मॉलकैप 1.39 प्रतिशत चढ़कर 26021.90 अंक पर रहा। बीएसई में धातु 1.94 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.98 प्रतिशत, एनर्जी 0.29 प्रतिशत और बेसिक मटेरियल्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि रियल्टी 3.19 प्रतिशत, आईटी 2.44 प्रतिशत, टेक 2.33 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स 1.22 प्रतिशत, वित्त 1.10 प्रतिशत और बैंकिंग 0.86प्रतिशत की बढ़त में रहा।

बीएसई में कुल 3427 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2243 बढ़त में और 1085 गिरावट में रहे जबकि 99 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर जर्मनी के डैक्स की 0.78 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.71 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.39 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.35 प्रतिशत शामिल है। बीएसई का सेंसेक्स 412 अंकों की गिरावट लेकर 52430.06 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 52260.82 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 53484.26 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 52842.75 अंक की तुलना में 581.34 अंक अर्थात 1.10 प्रतिशत बढ़कर 53424.09 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से 24 हरे निशान में जबकि छह लाल निशान में रही।

एनएसई का निफ्टी भी 116 अंकों की गिरावट लेकर 15747.75 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 16028.75 अंक के उच्चतम और 15671.45 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15863.15 अंक की तुलना में 0.95 प्रतिशत अर्थात 150.30 अंक चढ़कर 16013.45 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 37 हरे निशान में और 13 लाल निशान में रही।

डिब्बे छोड़ दो किमी तक दौड़ गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला
बयाना। चलती मालगाड़ी की अचानक कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी और इंजन के साथ कुछ डिब्बे अलग हो गए, जबकि करीब 40 डिब्बे पटरी पर ही रह गए। करीब 2 किलोमीटर दूरी तक इंजन के पहुंच जाने पर वहां लाइन के पास कार्य कर रहे रेलकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर गिट्टियां डालकर रोका। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे स्टेशन को दी। जिस पर इस इंजन व कुछ डिब्बों के साथ पीछे छूटे मालगाड़ी के डिब्बों के बीच टूटी कपलिंग को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। कपलिंग टूटने की जानकारी गाड़ी के गार्ड को नहीं हो सकी तथा लाइन पर कार्य कर रहे गैगमैनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मालगाड़ी गुजरात से तुगलकाबाद की ओर जा रही थी। बयाना-भरतपुर रेल लाइन पर सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से करीब एक घंटा देरी से रवाना हो सकी।

शेयर बाजार में जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हुयी चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 497 अंक बढ़कर 56319.01 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 156.65 अंक उठकर 16770.85 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.43 प्रतिशत बढ़कर 24041.78 अंक पर और स्मॉलकैप 1.29 प्रतिशत चढ़कर 27869.12 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी समूह बढ़त में रहा जिसमें धातु में सबसे अधिक 2.99 प्रतिशत और सबसे कम वित्त में 0.48 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 3431 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2281 में तेजी रही जबकि 1036 गिरावट में रहे और 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश बड़े सूचकांक हरे निशान में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 0.63 प्रतिशत, जापान का निक्केई 2.08 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.0 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88 प्रतिशत की बढ़त में रहा। बीएसई का सेंसेक्स करीब 500 अंकों की बढ़त के साथ 56 हजार अंक के स्तर के पार 56320.02 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह लिवाली के बल पर 56900.79 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन अंतिम सत्र में हुयी मुनाफावसूली से यह 56047.22 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 55822.01 अंक की तुलना में 0.89 प्रतिशत अर्थात 497 अंक बढ़कर 56319.01 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी करीब 160 अंकों की बढ़त के साथ 16773.15 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 16939.40 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और बिकवाली के दबाव में यह 16688.25 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 16614.20 अंक की तुलना में 0.94 प्रतिशत अर्थात 156.65 अंक चढ़कर 16770.85 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 39 हरे निशान में और 11 लाल निशान में रही। सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में एचसीएलटेक 3.91 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.98 प्रतिशत, टेक मङ्क्षहद्रा 2.29 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.24 प्रतिशत, टाइटन 2.14 प्रतिशत, सन फार्मा नेस्ले इंडिया 1.77 प्रतिशत, एल टी 1.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.45 प्रतिशत, रिलायंस 1.44 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 1.44 प्रतिशत, टीसीएस 1.44 प्रतिशत, एयरटेल 1.34 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 1.31 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.10 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.94 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.91 प्रतिशत, इंफोसिस 0.77 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.12 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.12 प्रतिशत, मारूति 0.07 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.01 प्रतिशत शामिल है।  गिरावट में रहने वालों में पावरग्रिड 1.50 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.31 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.82 प्रतिशत, स्टेट बैंकम 0.75 प्रतिशत, मङ्क्षहद्रा 0.58 प्रतिशत, कोटक बैंक 0.29 प्रतिशत और एचडीएफसी 0.19 प्रतिशत शामिल है।

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, मुनाफावसूली का शिकार हुआ बाजार
मुंबई। वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेत के बावजूद स्थानीय स्तर पर रिलायंस, मारुति, एसबीआई और आईटीसी समेत 25 कंपनियों में हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 764.83 अंक का गोता लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 57,696.46 और एनएसई का निफ्टी 204.95 अंक लुढ़ककर 17,196.70 अंक पर आ गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों पर मुनाफावसूली का दबाव नहीं रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 25,182.91 अंक पर लगभग सपाट रहा वहीं स्मॉलकैप 0.33 फीसदी चढ़कर 28,421.89 अंक पर पहुंच गया।बीएसई में बेसिक मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल्स और कैपिटल गुड्स समूह की 0.76 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर शेष 16 समूह गिरावट पर रहे। सीडीजीएस 0.49, ऊर्जा 2.30, एफएमसीजी 1.00, वित्त 0.93, हेल्थकेयर 0.79, आईटी 0.65, दूरसंचार 0.41, यूटिलिटीज 0.79, ऑटो 0.74, बैंकिंग 1.00, तेल एवं गैस 0.70, पावर 0.52 और टेक समूह ने 0.62 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20, जर्मनी का डैक्स 0.32, जापान का निक्केई 1.00 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.94 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं हांगकांग का हैंगसैंग 0.09 प्रतिशत गिर गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3397 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1802 में तेजी जबकि 1454 में गिरावट रही वहीं 141 में टिकाव रहा। एनएसई में 38 लुढ़के जबकि 12 में बढ़त रही।

शुरुआती कारोबार में करीब 94 अंक बढ़कर 58,555.58 अंक पर खुला सेंसेक्स थोड़ी देर बाद ही 58,757.09 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में यह 57,640.57 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में 58,461.29 अंक की तुलना में 1.31 फीसदी टूटकर 57,696.46 अंक पर रहा। निफ्टी मामूली बढ़त लेकर 17,424.90 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 17,489.80 के उच्चतम और 17,180.80 अंक के न्यूनतम स्तर पर भी रहा। अंत में 17,401.65 के मुकाबले 1.18 फीसदी गिरकर 17,196.70 अंक पर रहा।

इस दौरान पावर ग्रिड 4.03, रिलायंस 3.05, कोटक बैंक 2.58, एशियन पेंट 2.29, भारती एयरटेल 1.88, टेक मङ्क्षहद्रा 1.81, मारुति 1.68, आईटीसी 1.66, सन फार्मा 1.60, बजाज फाइनेंस 1.53, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 1.50, बजाज फिनसर्व 1.45, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलीवर 1.39, डॉ. रेड्डी 1.38, एचडीएफसी 1.36 और एनटीपीसी ने 1.28 प्रतिशत का नुकसान उठाया। इनके अलावा अन्य कंपनियों के शेयर भी 1.16 प्रतिशत तक टूटे।

वहीं, मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एलटी 0.72, इंडसइंड बैंक 0.61, टाटा स्टील 0.47 और अल्ट्रासिमको 0.35 प्रतिशत शामिल रहीं।