Jaipur RTO - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय ने इस वर्ष प्रवर्तन और राजस्व अर्जन के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। 12 मार्च तक कार्यालय द्वारा कम्पाउंडिंग फीस (सीएफ) के रूप में 50.10 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। इसके साथ ही आरटीओ प्रथम पूरे राजस्थान में 50 करोड़ रुपए से अधिक सीएफ वसूली करने वाला पहला कार्यालय बन गया है।

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में भी जयपुर आरटीओ प्रथम प्रदेश में सबसे आगे रहा है। अब तक 10,577 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यह संख्या पूरे राजस्थान में ओवरलोड वाहनों पर हुई कुल कार्रवाई का लगभग 20 प्रतिशत है, जो अकेले जयपुर में की गई है।

अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि लगातार 24 घंटे पर्यवेक्षण, परिवहन दलों की सक्रियता और सघन प्रवर्तन अभियान के कारण संभव हो सकी है। सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के तहत आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

डीटीओ नाथु सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले ओवरलोड और अवैध वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी है।

जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक शुरू होने के बाद लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह सख्त हो गई है। अब केवल सही नियमों की जानकारी और कुशल ड्राइविंग ही लाइसेंस दिला पाएगी। ट्रैक के शुरू होने के पहले दो दिनों में कुल 36 आवेदकों ने ड्राइविंग ट्रायल दिया, जिनमें से मात्र 3 आवेदक ही सफल हो सके। इससे साफ है कि अब बिना तैयारी और सही ड्राइविंग कौशल के लाइसेंस मिलना आसान नहीं होगा।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर दिल्ली, उड़ीसा सहित कई राज्यों में पहले से ही सफलतापूर्वक लागू है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम है, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि जगतपुरा ट्रैक पर सख्ती बढ़ने के बाद दलाल अब अन्य कार्यालयों का रुख कर रहे हैं, लेकिन जयपुर में अब केवल योग्य लोगों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। रोड सेफ्टी के लिए लाइसेंसिंग सबसे अहम पहलू है और यह पहल उसी दिशा में बड़ा कदम है।

हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, 13 और 15 जनवरी को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प
जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हीरापुरा बस स्टैंड तक आवागमन को और अधिक सुगम बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 और 15 जनवरी को आरटीओ झालाना परिसर में विशेष परमिट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से दस सीटर टेम्पो के परमिट जारी किए जाएंगे, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों से हीरापुरा बस स्टैंड तक सीधी और आसान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

परिवहन मुख्यालय की ओर से पहले ही हीरापुरा बस स्टैंड से जुड़े टेम्पो के लिए दस रूट स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन रूटों पर कुल 500 परमिट जारी किए जाने हैं। आरटीओ प्रथम के अनुसार इन परमिटों के जारी होने से यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने में होने वाली असुविधा दूर होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि परमिट कैम्प के दौरान एक ही दिन में आवेदन लेने से लेकर परमिट जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे आवेदकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पारदर्शी तरीके से परमिट वितरण किया जा सकेगा।