convention - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त जनता आज चुनाव हो तो फिर कांग्रेस की सरकार बनाएगी
अजमेर। अशोक गहलोत ने पुष्कर की तिलोरा में चल रहे कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर को कांग्रेस की मजबूती का अनूठा प्रयास बताया। इस मौके पर गहलोत ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। गहलोत बोले महंगाई, रोजगार, बिजली पानी हर मोर्चे पर भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई। प्रदेश में हालत चिंताजनक बनी हुई है। केंद्र में तो खुद भाजपा की सरकार है । गहलोत ने कहा आज चुनाव हो जाए तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार वापस आ जाएगी । आमजन को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं, आमजन भाजपा की सरकारों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।

गजेन्द्र शेखावत ने किया अधिवेशन का उद्घाटन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन का भोपाल में इण्डियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर द्वारा आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इसका उद्घाटन किया। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उपस्थित रहे। गजेंद्र सिंह ने पैलेस ऑन व्हील्स की स्टॉल का भी निरीक्षण किया एवं आगामी सत्र की जानकरी ली।

पैलेस ऑन व्हील्स के प्रभारी निदेशक प्रदीप बोहरा, संजय निश्चल (कॉर्पोरेट जनरल मैनेजर), उमेश शर्मा(वी पी लोहगढ़ फोर्ट एंड रिसोर्ट) भवानी सिंह (डायरेक्टरसेल्स)ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ट्रेन की जानकारी दी। ट्रेन के 42 साल के इतिहास में पहली बार समस्त आईटो सदस्यों को रेल का सेल्स एजेंट बनाया गया, जिससे की ट्रेन की जानकारी एवं सेल्स देश विदेश में प्रसारित हो। इस प्रक्रिया में राजीव मेहरा चेयरमैन आईटो का विशेष योगदान रहा।

पहली बार राजस्थान के बाहर किसी अन्य राज्य में हो रही आईएचएचए मीटिंग और कन्वेंशन
जयपुर। इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) की 23वीं एनुअल जनरल मीटिंग और 11वां एनुअल कन्वेंशन इस वर्ष 19 और 20 सितंबर को तमिलनाडु के तंजौर में इंडेको होटल स्वामीमलाई, कुंभकोणम में होगी। इस वर्ष एजीएम और कन्वेंशन की थीम 'रिवाइटलाइजिंग इंडियन हेरिटेज' होगी। यह पहली बार है जब राजस्थान के बाहर किसी अन्य राज्य में आईएचएचए एजीएम और कन्वेंशन का आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और तमिलनाडु सरकार के पर्यटन मंत्री के. रामचंद्रन करेंगे। यह आयोजन आईएचएचए के प्रेसिडेंट एमिरेट्स, एचएच गज सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। आईएचएचए का उद्देश्य देश में हेरिटेज पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु युवा और सतत ऊर्जा का संचार करना है। यह जानकारी इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के जनरल सेक्रेटरी, मेजर गज सिंह ने दी।

दवा से 5 फीसदी जीएसटी हटाये सरकार
कोटा। दवा विक्रय प्रतिनिधियों के संगठन एफएमआरएआई के तीन दिवसीय 26वें अखिल भारतीय अधिवेशन की शुरूआत 10 मार्च गरुवार को कोटा में हुई। सम्मेलन में तय किया गया कि दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने के लिये आंदोलन तेज किया जायेगा जीडीपी का 5% स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च होना चाहिये। मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा तथा 28 और 29 मार्च 2022 को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष कॉमरेड रमेश सुंदर ने ध्वजारोहण किया। शहीद बलिवेदी पर पुष्पांजलि के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन का उद्घाटन कॉमरेड ज्ञान शंकर मजूमदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीटू ने किया। उन्होंने बताया कि एफ एम आर ए आई की जड़ें देश के स्वधीनता आंदोलन से जुड़ी हैं। देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से कइयों ने आजादी के बाद दवा प्रतिनिधियों की यूनियन की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि मजदूर किसान एकता इस देश में एक बड़ी घटना है, जिसकी शुरूआत 26 नवंबर 2020 की आम हड़ताल से हुई। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये मोदी सरकार को मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि 28 और 29 मार्च 2022 को होने वाली आम हड़ताल चार श्रम संहिताओं को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. इस दिन संयुक्त किसान मोर्चा ने मजदूरों के समर्थन में देशव्यापी कृषि बंदी का आह्वान किया है। एफ एम आर ए आई के जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड शांतनु चटर्जी ने कहा कि यह सम्मेलन देश के मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्मेलन की आयोजन समिति के अध्यक्ष कॉमरेड राकेश गालव ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कॉमरेड रविंद्र शुक्ला अध्यक्ष, स्वागत समिति, अध्यक्ष, सीटू राजस्थान ने सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए राजस्थान और कोटा शहर के शानदार मजदूर आंदोलन का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति के पीछे की नीतियों को समझकर ही मजदूर आंदोलन को सफल किया जा सकता है।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुकेश गालव, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन , महामंत्री हिंद मजदूर सभा राजस्थान ने कहा कि देश बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. रेलवे, कोयला, बैंकिंग, बीमा, रक्षा क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों के मजदूर अपने उद्योग को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय श्रम सम्मेलन की घोर अवहेलना की जा रही है, जो कि मजदूरों के प्रतिनिधियों, मालिकों के प्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनधियों का सर्वोच्च त्रिपक्षीय संस्थान है. श्रम सुधार के नाम पर सरकार ने उद्योपतियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और सभी श्रम कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड को जल्दबाजी में संसद में पारित कर दिया। गालव ने कहा कि फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. पश्चिम मध्य रेलवे में 65,000 कर्मचारियों की जगह 59,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे बेचने की साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। उन्ही कहा कि निजी रेल चलाने वाले अपने कर्मचारियों को तनख्वाह भी देने में सक्षम नहीं हैं. उन्होंने डिजिटल के द्वारा मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सम्मेलन की सफलता की कामना की।

डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोटा में यह राष्ट्रीय सम्मेलन होना कोटा शहर के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और मरीज के बीच दवा प्रतिनिधि एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने समय निर्धारण करके सुनिश्चित किया कि दवा प्रतिनिधि अपना कार्य करके समय पर अपने परिवार के बीच पहुंच सकें। कॉमरेड दुली चंद, उपाध्यक्ष, किसान सभा राजस्थान ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि दवा प्रतिनिधियों के सभी आंदोलनों में किसान सभा के समर्थन का आश्वासन दिया।

कांग्रेस आईटी सेल की निष्क्रियता जाहिर, डोटासरा पर खुद बीती तो अधिवेशन में छलका दर्द
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी का माउथ मीडिया कमजोर होने की बात कहकर आईटी सेक्टर की कमजोरी भी जाहिर की। यह कमजोरी उनके अध्यक्ष बनने से ही बनी हुई है, लेकिन उनको इसकी याद अब ज्यादा आई, जब कुछ परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ही सोशल मीडिया पर उनको मनचाहा समर्थन नहीं दिया। दरअसल डोटासरा ने बिड़ला सभागार में कांग्रेस अधिवेशन में स्वीकार किया कि हमारा मीडिया ही नहीं, माउथ मीडिया भी कमजोर है। यह मानने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है। जब हम एक ट्वीट करते हैं तो विपक्षी पार्टी के लोग 100 ट्वीट कर देते हैं। ऐसे में हमारे माउथ मीडिया और आईटी सेल को भी मजबूत करना होगा।

इसलिए छलका दर्द
डोटासरा पहले आरएएस परीक्षा में परिजनों को लाभ पहुंचाने के मामले में विपक्ष के निशाने पर आए। उसके बाद नाथी का बाड़ा बोलने और रीट पेपर लीक मामले में विपक्ष के निशाने पर आए। इस दौरान भाजपा के लोग जहां सोशल मीडिया पर जमकर विरोध दर्ज कर रहे थे, वहीं डोटासरा के समर्थन में गिने चुने लोगों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। डोटासरा को इस बात का अफसोस है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विपक्ष का पुरजोर विरोध नहीं करते, इसीलिए जिलों में पार्टी का पक्ष मजबूती से नहीं जा पाता। वहीं कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जब सत्ता-संगठन में चहेते कार्यकर्ताओं के निजी कार्यों को ही तवज्जो मिलती तो दूसरे कार्यकर्ता भी दूरी बना लेते हैं।

पार्टी के कैम्पेन और ट्वीट तक ट्रेंड नहीं हो पाते
कांग्रेस अपनी कमजोर आईटी सेल के जरिए 2023 विधानसभा चुनाव में उतरेगी तो इस कमजोरी का नुकसान उठाना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर मुकाबले के लिए आईटी सेल का काम भाजपा की तुलना में काफी कमजोर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अग्रिम संगठनों में मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता खानापूर्ति ही बनी हुई है। अधिकांश जिलों में तो प्रवक्ता तक नहीं बने, ऐसे में लोगों के बीच पार्टी की बात पहुंचाने वाले लोग तक नहीं है। भाजपा की तुलना में पार्टी का आईटी सिस्टम इतना कमजोर है कि खुद की पार्टी के नेताओं के ट्वीट ट्रेंड नहीं हो पाते। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर अग्रिम संगठनों में ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि एकाउंट और टीम तो है, लेकिन गिने चुने लोगों पर जिम्मेदारी के बीच बात जनता तक पहुंच नहीं पाती। यदि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही सत्ता और संगठन के ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी टीम को काम में लें तो पार्टी की बातें बार-बार ट्रेंड हो सकती हैं।

चाकसू में गहलोत-पायलट फिर दिखेंगे एक मंच पर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच दूरियां धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वल्लभनगर व धरियावद उपचुनाव की नामांकन सभाओं के बाद अब 20 अक्टूबर को चाकसू में  डॉ बीआर अम्बेडकर की सवा ग्यारह फ़ीट की प्रतिमा का आवरण व  डॉ बीआर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति चाकसू की ओर से आयोजित महादलित सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

यह जानकारी चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने पत्रकारों को दी। सोलंकी के साथ विधायक इंदिरा मीणा व  बीआर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। सोलंकी ने बताया कि  डॉ बी आर अम्बेडकर साहेब की सवा ग्यारह फिट ऊंची अष्ट धातु से निर्मित 1125 किलो वजनी प्रतिमा को चाकसू में कोटखावदा मोड़ पर अम्बेडकर सर्किल पर यह प्रतिमा कोटखावदा मोड़ अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है। अनावरण कार्यक्रम में गहलोत- पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, पूर्व मंत्री व विधायक रमेश मीणा, मुरारीलाल मीणा, हरीश मीणा, प्रशांत बैरवा, इन्द्रराज गुर्जर, जी आर खटाना, गंगादेवी, इंदिरा मीणा आदि सहित कई विधायक व मंत्रियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। प्रतिमा आनवरण कार्यक्रम में एस सी,एस टी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी सहित सभी वर्गों  के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।