chaksu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
जयपुर। चाकसू थाना इलाके में हुए भीषण ट्रेलर कार हादसे में महिला टीचर समेत पांच जनों की मौत हो गई। कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरक ट्रेलर में फंस गई। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी जने मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इनमें एक महिला टीचर भी शामिल थीं। ये सभी जने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी सीकर के दर्शन करने लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को साइड में खड़ा करवाया। हादसे में चार जनों रेशमा, पियूष राय, रजक  शानू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला और जाम को खुलवाया।

सभी मृतक थे परिचित

पुलिस ने बताया कि रेशमा चालक अनुराग, शानू और रजक समेत पियूष के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए आई थीं। 13 फरवरी को ये सभी दर्शन कर खाटूश्याम के लिए निकल गए। रजक अनुराग का दोस्त था और पियूष से जान-पहचान थी। हादसे में मौत का शिकार हुई रेशमा जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी टीचर थीं।

ये हुए मौत के शिकार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि टिगरिया मोड बाईपास एनएच 52 पर ट्रक और कार में हुए भीषण हादसे में कार सवार शानु सुकरवार (25) पुत्र पप्पु सुकरवार निवासी इन्द्रा नगर केन्टोनमेल्टवार्ड केन्ट जबलपुर मध्य प्रदेश, रेश्मा श्रीवास्तव (54) पत्नी अखिलेश निवासी जद्दानगर जबलपुर मध्यप्रदेश, रजक राहुल (27) पुत्र बबलु रजक निवासी खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी मध्य प्रदेश, पियूष राय (26) पुत्र राजेश राय निवासी नियर कंटगी बाईपास मदर टेरेसा शंकर नगर माडोताल जबलपुर मध्यप्रदेश और अनुराग रजक (24) पुत्र राजकुमार निवासी शंकर नगर करमेता कटेगी रोड खेरमाई मंदिर के पीछे न्यू वार्ड 73 जबलपुर सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक सत्यनारायण निवासी काछोला भीलवाडा को दस्तयाब कर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन ट्रक एवं कार को जब्त कर लिया है।

चाकसू के शीतला में हुई दिन दहाड़े फायरिंग को लेकर ग्रामीणों का धरना, 10 दिन पहले हुई थी घटना
चाकसू। चाकसू के शीतला में 10 दिन पूर्व युवक पर  दिन दहाड़े हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर टेंट लगाकर सुबह 11 बजे से धरना दे रहे है। धरना व प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर ACP संध्या यादव, शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाने के थानाधिकारी  जाब्ते समेत पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाईश की। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए है। ग्रामीणों ने SP को मौके पर बुलाने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस आश्वासन ग्रामीणों को नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराज़गी है। लोगों ने धरना जारी रखने की बात कही है। लोगों का आक्रोश देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर ने बताया कि 19 मई को दिन दिहाड़े चौसला गांव निवासी सियाराम गुर्जर पर फायरिंग की घटना हुई। वारदात में बाइक सवार 2 बदमाशो का एक CCTV फुटेज भी समाने आया, लेकिन  आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं।

रांधा पुआ आज, बास्योड़ा कल
जयपुर। शीतला माता के पूजन के लिए घरों में गुरुवार को रांधा पुआ पर विभिन्न पकवान बनाए जाएंगे और शुक्रवार को शीतलाष्टमी पर माता को सुबह ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा। महिलाओं ने इसके लिए मिट्टी के बर्तन, सिकोरे और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। रांधा पुआ में राबड़ी, रोटी, पूड़ी, पुआ-पकौड़ी, गुलगुले, चावल, लापसी, शक्करपारे, कांजीबड़ा आदि बनाए जाते हैं।  वेद वेदांग अनुशीलन संस्थान के अधिष्ठाता पंडित दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि शीतला माता चेचक, मिर्गी एवं चर्म रोगों से रक्षा करने वाली माता है। इसलिए लोकभाषा में इसे बास्योड़ा कहते हैं। शीतला माता के पूजन के लिए सौम्य (ठंडा) वार अर्थात सोमवार या शुक्रवार होना आवश्यक है। इस दिन प्रतिवर्ष शील की डूंगरी चाकसू में शीतला माता का मेला भरता है।

इस वर्ष शीतलाष्टमी सुस्थिर योग, मकर राशि में त्रिग्रही योग में मनेगी
गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं, कुंवारी कन्याओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाकर बाग-बगीचों में भ्रमण करते हैं।  पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष शीतलाष्टमी सुस्थिर योग, मकर राशि में त्रिग्रही योग में मनेगी। चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि 24 मार्च को मध्यरात्रि 12.10 मिनट पर शुरू होगी जो 25 मार्च को रात 10.04 मिनट तक रहेगी। मां शीतला का उल्लेख स्कन्ध पुराण में मिलता है।

पौराणिक कथा प्रचलित है
एक बार की बात है प्रताप नगर नाम के गांव में गांववासी शीतला माता की पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा के दौरान उन्होंने गर्म नैवेद्य माता के चढ़ाया, जिससे देवी का मुंह जल गया। इससे गांव में आग लग गई, लेकिन एक वृद्ध महिला का घर बच गया, क्योंकि उसने माता शीतला को ठंडा प्रसाद खिलाया था। इससे देवी ने प्रसन्न होकर वृद्ध महिला के घर को जलने से बचा लिया।

आयुर्वेद ठंडे भोजन को मानता है लाभकारी
आयुर्वेद में इसे ऋतु संधि कहते हैं। सर्दी का मौसम जाने के बाद आने वाली गर्मी के अनुसार हमें भोजन करना चाहिए। चेचक जैसे रोग में बुखार आने के बाद जलन होती है। ऐसे में वैद्य शीतलता प्रदान करने वाले भोजन की सलाह देते हैं। रात को बने भोजन में चन्द्रमा की शीतलता होती है, जो इसमें औषधीय गुणों का संचार करती है।
-डॉ. छाजूराम यादव, डीन रिसर्च राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान

आयुर्वेद के परिवेश में ठंडा भोजन कई तरह से लाभकारी है। पेट (उदर) के रोग एसिडिटी, जलन, कब्ज आदि में कांजी बड़ा, मक्का, बाजरा की राबड़ी से आराम मिलता है। कैर सांगरी की सब्जी से भोजन पाचन होता है और ये कफ एवं पित्त रोगों को खत्म करता है।
-डॉ. अंशुमान चतुर्वेदी, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी

भाजपा बहरूपिया पार्टी,वोट के लिए अम्बेडकर और पटेल को पूजने लगे : पायलट
चाकसू। राजधानी जयपुर के चाकसू विधानसभा में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी अष्टधातु की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा निजी कारणों के चलते इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सचिन पायलट ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों पिछड़ों को साथ लेकर चलती है। ऐसे में हमें उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो लचीले भाषण देते हैं, झांसे देते हैं, दंगों को बढ़ावा देते हैं और जो लोग अंबेडकर और सरदार पटेल को देखते नहीं थे, लेकिन आप के वोट के चलते इन्हें पूजने लगे हैं। पायलट ने भाजपा को बहरूपिया बताते हुए कहा कि ये लोग बहरूपिया हैं जो वोट के लिए किसी की भी पूजा कर सकते हैं।

मेघवाल की जगह दूसरे दलित मंत्री को मिले मौका : दलित मंत्री की सीट को जल्द भरे कांग्रेस
इस कार्यक्रम के दौरान पायलट ने राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बात छेड़ दी। उन्होंने इसके लिए मास्टर भंवरलाल मेघवाल को याद करते हुए कहा कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने दलितों के लिए बहुत काम किए, लेकिन अब मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद दलित कैबिनेट मंत्री की सीट राजस्थान में खाली है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सरकार और एआईसीसी जल्द मास्टर भंवरलाल मेघवाल की जगह दूसरे दलित मंत्री को मौका देगी। उन्होंने राजनीतिक नियुक्तियों में भी पिछड़ों और दलितों को शामिल करने की बात कही।

आनन फानन में मूर्ति लगाना सही परम्परा नहीं:
चाकसू विधानसभा में कुछ दिन पहले राजेश पायलट की मूर्ति को कुछ लोगों ने जबरन लगाया था, इस पर भी पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पायलट ने कहा की आनन-फानन में मूर्ति रखना और किसी से न पूछना, न बताना सही परंपरा नहीं है। इससे मैसेज सही नहीं जाता। आज जो कार्यक्रम किया गया है वह कानूनी तरीके से किया गया है।

सिर्फ चुनाव जीतने और पद लेने से कुछ नहीं होता:
कार्यक्रम के दौरान पायलट ने कहा कि आज 21वीं सदी में भी दलित, आदिवासियों के साथ शोषण होता है, उनकी आलोचना होती है। लेकिन हम लोगों को अलग-अलग करके देश को आगे बढ़ाना चाहेंगे तो नहीं बढ़ सकते। पायलट ने कहा कि अंबेडकर के नाम पर कई आंदोलन हुए कई पार्टियां बनीं और लोग कई पदों पर भी उनके नाम पर पहुंच गए, लेकिन सिर्फ दलितों के लिए नहीं बल्कि देश तब आगे बढ़ता है जब पूरा समाज आगे बढ़ता है। हमें पूरे समाज को बांधकर आगे बढ़ना चाहिए। सिर्फ चुनाव जीतने और पद लेने से कुछ नहीं होता, बल्कि दलितों के लिए निर्णय जो लिए जाते हैं वह दिखने चाहिए।

समारोह में गहलोत कैम्प के दो विधायक आए:
कार्यक्रम में भले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं पहुंच सके हों लेकिन पायलट कैंप के विधायकों के साथ ही इस बार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी तरुण कुमार भी नजर आए। इस कार्यक्रम में गहलोत कैंप के प्रशांत बैरवा और इंदिरा मीणा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में पायलट कैंप के विधायक मुरारी लाल मीणा, जी आर खटाणा, इंद्राज गुर्जर, अमर सिंह जाटव और वेद सोलंकी के साथ ही कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी और पूर्व सचिव बालेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में तरुण कुमार ने कहा कि अंबेडकर मूर्ति का जो कार्यक्रम चाकसू में हो रहा है इसकी गूंज केवल जयपुर तक नहीं बल्कि, दिल्ली तक भी हो रही है।

खूब लगे पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के नारे:
इस कार्यक्रम में शामिल होने जब सचिन पायलट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पायलट समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत में तो कई बार पायलट समर्थकों ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के नारे भी लगाए।

चाकसू में गहलोत-पायलट फिर दिखेंगे एक मंच पर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच दूरियां धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वल्लभनगर व धरियावद उपचुनाव की नामांकन सभाओं के बाद अब 20 अक्टूबर को चाकसू में  डॉ बीआर अम्बेडकर की सवा ग्यारह फ़ीट की प्रतिमा का आवरण व  डॉ बीआर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति चाकसू की ओर से आयोजित महादलित सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

यह जानकारी चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने पत्रकारों को दी। सोलंकी के साथ विधायक इंदिरा मीणा व  बीआर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। सोलंकी ने बताया कि  डॉ बी आर अम्बेडकर साहेब की सवा ग्यारह फिट ऊंची अष्ट धातु से निर्मित 1125 किलो वजनी प्रतिमा को चाकसू में कोटखावदा मोड़ पर अम्बेडकर सर्किल पर यह प्रतिमा कोटखावदा मोड़ अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है। अनावरण कार्यक्रम में गहलोत- पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, पूर्व मंत्री व विधायक रमेश मीणा, मुरारीलाल मीणा, हरीश मीणा, प्रशांत बैरवा, इन्द्रराज गुर्जर, जी आर खटाना, गंगादेवी, इंदिरा मीणा आदि सहित कई विधायक व मंत्रियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। प्रतिमा आनवरण कार्यक्रम में एस सी,एस टी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी सहित सभी वर्गों  के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।