Rishabh Pant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति की बैठक 24 सितंबर को होगी
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति की 24 सितंबर को बैठक होने वाली है।

पता चला है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति 15 सदस्यीय दल का चयन करेगी, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनित दल की तुलना में दो कम खिलाड़ी होंगे। इस साल इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान टीम के उपकप्तान रहे पंत को मेनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। पहली पारी में वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट के लिए उनकी जगह पर एन जगदीशन को भारतीय दल में शामिल किया गया। पंत इस समय बेंगलुरु स्थिति एनसीए के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में हैं। ऐसा समझा जाता है कि पंत को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू करने से पहले एनसीए की मेडिकल टीम से आगे की अपडेट का इंतजार है। वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को आॅस्ट्रेलिया में सफेद गेंद सीरीज भी खेलनी है। पंत की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल के भारत के लिए प्रमुख विकेटकीपर की भूमिका निभाने की उम्मीद है। जुरेल इस समय लखनऊ में हैं और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जारी दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ए दल का हिस्सा हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जुरेल ने अंतिम दो टेस्ट में विकेटकीपिंग भी की थी।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में पारी की शुरूआत करने  वाले जगदीशन ने भी जुरेल के साथ विकेटकीपिंग की थी। ऐसे में जगदीशन को चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भारतीय दल का हिस्सा बना सकते हैं।

पंत, बेन डकेट की आईसीसी बल्लेबाजी रैकिंग हुई बेहतर
दुबई। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की हेडिंग्ले टेस्ट में खेली गई शतकीय पारियों के बाद दोनों खिलाड़ी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आज जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार पंत जहां 800 रेटिंग अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं डकेट भी पांच पायदान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इसके आलवा शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर :

इंग्लैंड के जो रूट 889 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रूक 874 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जासवाल 851 रेटिंग अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं। डकेट के इंग्लैंड के साथी ओली पोप तीन पायदान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर और जेमी स्मिथ 27वें स्थान पर हैं। दोनों के रैंकिंग में कुछ सुधार देखा गया है। जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैच की पहली पारी में शतक लगाने के बाद पांच पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भी सुधारी रैंकिंग :

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में उनके कई खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार आया है, जिसमें मुशफिकुर रहीम सबसे आगे हैं, जिन्होंने गॉल में 163 रन की पारी खेली। रहीम टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 11 पायदान की छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके साथी नजमुल हुसैन शांतो ने इसी मैच में दो शतक जड़ने के बाद 21 पायदान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

लीड्स टेस्ट : दोनों पारियों में शतक बना ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
लीड्स। भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए मात्र 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी :

पंत ने पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। अब इसमें सुधार करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

दोनों पारी में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज :

विजय हजारे व सुनील गावस्कर (3 बार), राहुल द्रविड़ (2 बार), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत।

लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड के पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन, पन्त का भी सैकड़ा, तीन शतकों के बावजूद भारत पारी 471 पर सिमटी
लीड्स। रिषभ पन्त (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 पर 4) और जोश टोंग (86 पर 4 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 209 रन बना लिए थे। स्टंप के समय ओली पोप के साथ हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राली 4 और बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले इंग्लैंड का तीसरा विकेट जो रूट (28) के रूप में गिरा। भारत की ओर से ये तीनों विकेट जसीप्रीत बुमराह ने लिए।

इससे पूर्व शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और रिषभ पन्त के शतकों की बदौलत बड़े स्कोर की ओर से बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच से पहले 20 मिनट में एक के बाद एक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय पारी को समेटने में बेन स्टोक्स और जोश टोंग की भूमिका अहम रही। भारत के पांच बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंचा पाए।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के 359/3 से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड को पहली सफलता शोएब बशीर ने गिल को आउट कर दिलाई। गिल ने 227 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के सहित 147 रन बनाए। करुण नायर (0) बेन स्टोक्स का शिकार बने। एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे पन्त को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी।

पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रूप में लगा। वह स्टोक्स का चौथा शिकार बने। लंच के बाद के खेल में बुमराह (0), जडेजा (11) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी सिमट गई।  इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 66 रन देकर 4 और जोश टोंग ने 86 रन देकर 4 विकेट लिए।

शुभमन गिल चौथे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी : रिषभ पंत
लंदन। भारतीय टीम के उपकप्तान रिषभ पंत ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पंत ने कहा कि अभी टीम ने यह तय नहीं किया है कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। तीसरे नंबर वापसी कर रहे करुण नायर और पदार्पण का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है। पंत के बाद पांचवें नंबर पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की आवश्यकता को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

नायर ने की थी नंबर 3 पर बल्लेबाजी :

करुण नायर ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। स्लिप कैच अभ्यास में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद खड़े थे।

जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग :

जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था। अगर नायर को तीसरे नंबर पर उतारा जाता है और रवींद्र जाडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की आवश्यकता है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है।

डेढ़ साल बाद वापसी पर बोले ऋषभ पंत - मैं हर समय मैदान में रहना चाहता हूं
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि लंबे समय के बाद मैदान में आने पर मुझे हर किसी का समर्थन मिला और हर चीज पसंद आई। उन्होंने कहा कि मैं हर समय मैदान में रहना चाहूता हूं।

लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाफ मिली जीत के बाद पंत ने कहा कि हर कोई जानता था कि मैं डेढ़ साल बाद खेल रहा हूं। मैदान के बाहर मुझे वापसी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मैदान पर आने के बाद मुझे हर चीज पसंद आई। मैं अब इससे बिल्कुल भी दूर नहीं रहना चाहता। मैं हर समय मैदान पर रहना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए मैदान पर वापस आना शानदार अनुभव था। मुझे पूरे भारत में जिस तरह का समर्थन मिला वह अद्भुत था। मैं यह देख कर काफी खुश था। मैं जहां भी खेलने गया, मुझे हर व्यक्ति से समर्थन मिला।

उन्होंने इस सत्र में टीम में कई तरह की समस्याओं पर कहा कि हमने सत्र की शुरुआत बहुत उम्मीद के साथ की थी। हालांकि कुछ खिलाड़ियों के चोट, कई उतार-चढ़ाव और कुछ खिलाड़ियों का बिमार हो जाना हमें महंगा पड़ा। हालांकि एक फ्रेंचाइजी के रूप में आप हर समय शिक़ायत नहीं कर सकते। आपके हाथ में जो कुछ भी है, उसका आपको सबसे अच्छा उपयोग करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम प्लेऑफ बहुत करीब थे। जैसा कि आप देख सकते हैं कि आखिरी मैच तक देख हम प्लेऑफ के लिए करीबी मुकाबले में हैं। आप जानते हैं कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं, और कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। पिछला मैच में नहीं खेल सका। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर मैं खेला होता तो हम निश्चित रूप से जीत जाते लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास क्वालिफाई करने का बेहतर अवसर होता।

उन्होंने कहा कि मैंने मैदान पर लगातार अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास किया। वह इस सत्र में 155.40 की स्ट्राइक रेट से 13 मैचों में 446 रन बनाते हुए वह दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष स्कोरर रहे।

धीमे ओवर रेट के लिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना
विशाखापटनम। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापटनम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाये जाने पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी किए गए मीडिया रिलीज के अनुसार, ''31 मार्च को विशाखापटनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। इस सत्र में टीम की पहली गलती मानते हुए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड के तहत पंत पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस सत्र में इससे पहले गुजरात टाइटंस पर चेन्नई के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया था।

ऋषभ पंत की फिटनेस पर BCCI ने दी हरी झंडी, खेलेंगे आईपीएल
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की फिटनेस और चिकित्सा दलों ने ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने को मंजूरी दे दी है। वहीं चोट और सर्जरी के कारण मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल से बाहर हो गये है।

पंत पर यह अपडेट बीसीसीआई सचिव जय शाह के उस बयान के ठीक एक दिन बाद आया है। उन्होंने मीडिया को बताया था कि पंत अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी कीपिंग कर रहे हैं। वह जून में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारत की टीम में जगह बनाने के दावेदार हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे लिए टी-20 विश्वकप खेल सकते हैं तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा, ''अगर वह कीपिंग कर सके तो वह विश्वकप खेल सकते हैं। देखते हैं वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।"

उल्लेखनीय है कि पंत ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में क्रिकेट खेला था। उन्हें दाहिने घुटने में गंभीर चोट लगी थी, इसके अलावा कार दुर्घटना में उनकी कलाई और टखने में फ्रैक्चर हो गया था। अब बीसीसीआई की हरी झंडी के साथ, पंत 23 मार्च की शुरुआत में एक्शन में लौट सकते हैं, जब दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती मैच में पंजाब ङ्क्षकग्स से मुकाबला करने के लिए मोहाली की यात्रा करेगी।

पिछले महीने कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने आईपीएल 2024 के लिए पंत को कप्तान घोषित करते हुए कहा था कि पंत सीजन के पहले भाग में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। जिंदल ने कहा था कि 'उनका शरीर कैसी प्रतिक्रिया देता है, इसके आधार पर हम आईपीएल के बाकी मैचों के लिए फैसला लेंगे।

शमी की पूरी तरह से अनुपलब्धता गुजरात टाइटंस के लिए एक बड़ा झटका है टीम का नेतृत्व हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में लौटने के बाद शुबमन गिल करेंगे। शमी ने आईपीएल 2023 में 28 विकेट लिए और टाइटन्स के लिए पर्पल कैप जीती। शमी आखिरी बार एकदिवसीय विश्वकप फाइनल में खेले थे। टूर्नामेंट के दौरान दर्द के और टखने के इलाज के लिए इंजेक्शन लेते हुए विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लिए थे।

जनवरी में शमी ने कहा था कि उनका लक्ष्य इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करना है, लेकिन फरवरी में टखने की सर्जरी के बाद उन्हें पूरी टेस्ट श्रृंखला के साथ-साथ आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया। उनके टी-20 वल्र्ड कप के लिए भी फिट होने की संभावना नहीं है।

यह दूसरी बार है जब प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेल पा रहे है। वह वर्ष 2023 में  चोट के कारण चूक गए थे। प्रसिद्ध को हाल ही में रणजी ट्रॉफी सत्र के दौरान कर्नाटक के लिए खेलते हुए लगी थी। उन्होंने रॉयल्स के लिए आईपीएल 2022 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, 17 मैचों में उनके 19 विकेट लेकर  उस वर्ष टीम के फाइनल में पहुंचाने में सहायक हुए थे।

पंत ने बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग अभ्यास शुरू किया
मुंबई। दिसंबर 2022 की सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत ने अपनी रिहैब प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मेडिकल अपडेट में कहा, उन्होंने (पंत) अपनी  रिहैब प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति की है और नेट्स पर बल्लेबाजी के  साथ-साथ कीपिंग भी शुरू कर दी है। वह वर्तमान में उनके लिए तैयार किये गये एक फिटनेस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं जिसमें ताकत, लचीलापन और दौड़  शामिल है।

बुमराह-कृष्णा रिहैब के आखिरी चरण में : इस बीच, शाह ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा अपनी रिहैब प्रक्रिया के आखिरी चरण में हैं और नेट््स में पूरी फुर्ती के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। यह जोड़ी अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा आयोजित कुछ अभ्यास मैच खेलेगी। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है और अभ्यास मैचों के बाद उनका आकलन कर अंतिम निर्णय लेगी।  बुमराह ने लगभग एक साल से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। राष्ट्रीय टीम के लिए वह आखिरी बार सितंबर 2022 में मैदान पर उतरे थे। दूसरी ओर, प्रसिद्ध इस साल स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गये थे।

राहुल और श्रेयस ने बल्लेबाजी शुरू की : शाह ने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की स्थिति पर भी जानकारी दी। दोनों बल्लेबाजों ने अभ्यास सत्रों में बल्लेबाजी शुरू कर दी है और फिलहाल क्षमता एवं फिटनेस सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।

WTC Final: कंगारुओं के खिलाफ फाइनल में खलेगी ऋषभ पंत की कमी
लंदन।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार तो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। भारत को इस फाइनल में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी खल सकती है। चयनकतार्ओं ने पंत की जगह ईशान किशन और एस भरत को  स्क्वॉड में चुना है। हालांकि, पंत का पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। डेब्यू के बाद से पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 पारियों में 62.4 की औसत से 624 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 72.13 का रहा है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। वह अपने डेब्यू के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

इस मामले में शीर्ष पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने 2015 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 टेस्ट की 28 पारियों में 49.51 की औसत से 1337 रन बनाए। इनमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल है। 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन में पंत की यादगार पारी को कौन भूल सकता है।

इसके अलावा इंग्लैंड में पंत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। पंत ने 2015 से लेकर अब तक इंग्लैंड में नौ टेस्ट में 556 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए। वह इस दौरान भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं। साल 2020 से टेस्ट में पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में 1500+ रन बनाए। पंत ने इस दौरान 38 पारियों में 43.34 की औसत से 1517 रन बनाए।

कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे रिषभ पंत
नई दिल्ली। आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली और गुजरात के मध्य दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मैच सिर्फ दिल्ली के फैंस के लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए भी खास है। भारत के स्टार रिषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम मैच देखने पहुंचे।

पंत कार से स्टेडियम पहुंचे : पंत को कार से स्टेडियम लाया गया। उन्हें दो-तीन लोगों ने सहारा देकर कार से बाहर निकाला। पंत उसके बाद वॉकिंग स्टिक के सहारे आगे बढ़ गए। इसके बाद स्टैंड में बैठकर उन्होंने मैच का आनंद लिया। वह काला चश्मा पहने हुए थे। मैच के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे युवराज सिंह
नई दिल्ली। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने स्वास्थ्य लाभ कर रहे विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात की है। युवराज ने युवराज के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। पंत दिसम्बर 2022 के अंत में एक भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अभी वह चोट से उबर रहे हैं और उन्हें रिकवरी में और समय लग सकता है। युवराज सिंह ने पंत से मुलाकात के बाद कहा कि यह चैंपियन खिलाड़ी फिर से अपनी चमक बिखेरेगा। युवराज ने भी कैंसर से उबरने के बाद शानदार वापसी की थी और वह जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों से कैसे निपटा जाता है। युवराज सिंह वनडे विश्व कप 2011 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कैंसर से पीड़ित पाए गए थे।

इसके बाद उनका अमेरिका में इलाज चला। फिर कुछ समय बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई और उन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इस जांबाज खिलाड़ी ने पंत से मिलकर उनका भी हौसला बढ़ाया।