Shikhar Dhawan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिखर धवन से ईडी की पूछताछ : हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी सवाल-जवाब
नई दिल्ली। प्रतिबंधित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1एक्सबेट से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन से पूछताछ की। धवन ईडी के दफ्तर पहुंचे, जहां अधिकारियों की टीम उनका बयान दर्ज की है। एजेंसी को संदेह है कि धवन का इस ऐप से जुड़ाव विज्ञापनों और प्रचार अभियानों के ज़रिए रहा है।

जांच अब उन प्रसिद्ध हस्तियों के प्रचार अनुबंधों पर केंद्रित की जा रही है, जिनके माध्यम से ऐसे मंचों का प्रसार किया गया। इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। रैना को दिसम्बर 2024 में 1एक्सबेट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, एजेंसी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी सवाल-जवाब कर चुकी है।

शिखर ने लिया क्रिकेट से संन्यास, विडियो पोस्ट करके दी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बेस्ट्स मेन रह चुके शिखर धवन ने अपने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। धवन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो जारी करके दी। विडियो में शिखर धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए भारत के लिए खेलने के सपने को साकार करने करने की प्रसन्नता व्यक्त करते दिखे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावनात्मक बयान में धवन ने अपने पूरे करियर में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा '' जैसे ही मैं अपनी क्रिकेट यात्रा के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।''

As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024

धवन को अक्सर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए 'गब्बर' कहा जाता है। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान में आईसीसी टूर्नामेंटों में कई मैच जीतने वाले प्रदर्शन शामिल हैं, जहां वह अक्सर अग्रणी रन-स्कोरर थे। शीर्ष क्रम में उनकी साझेदारी, विशेषकर एकदिवसीय क्रिकेट में कई बार भारत को जीत दिलायी है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 2010 में पदार्पण किया और जल्द ही खुद को खेल के सभी प्रारूपों में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया। इन वर्षों में, धवन अपनी निरंतरता, शांत व्यवहार और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

प्रशंसकों, साथी क्रिकेटरों और टिप्पणीकारों ने धवन के शानदार करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है। धवन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उनके खेल की आक्रामक शैली, उनकी खेल भावना और समर्पण के साथ, दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा याद किया जाएगा।

यूरोस्पोर्ट इंडिया ने शिखर धवन को चुना मोटोजीपी का ब्रांड एंबेसडर
मुंबई। यूरोस्पोर्ट इंडिया ने भारत में मोटोजीपी के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट आइकन शिखर धवन की नियुक्ति की आज घोषणा की। धवन यूरोस्पोर्ट इंडिया के अभियान, 'फेस कर रेस कर' के जरिये रेसिंग के प्रति अपने जुनून का प्रदर्शन करेंगे। धवन ने कहा कि प्रतिष्ठित मोटोजीपी के साथ इसके भारत के राजदूत के रूप में साझेदारी करना मेरे लिये सम्मान की बात है। भारत में मोटोजीपी को लेकर बढ़ता उत्साह वास्तव में रोमांचकारी है, और यह मेरे लिए एक पूर्ण-चक्र क्षण जैसा है, खासकर जब मैं अपने गृहनगर, दिल्ली की सड़कों पर अपनी पसंदीदा बाइक की सवारी करने के अपने दिनों को याद करते हुए सोचता हूं। इस जीवंत शहर में जन्मे और पले-बढ़े एक क्रिकेटर के रूप में मेरी यात्रा यूरोस्पोर्ट इंडिया के माध्यम से इस नई भूमिका के साथ एक व्यक्तिगत संबंध जोड़ेगी।

2024 मोटोजीपी सीज़न में अब तक नौ रेस हो चुकी हैं। यूरोप, एशिया और डाउन अंडर में 11 और दौड़ें निर्धारित हैं, जिनका समापन दो अगस्त से सिल्वरस्टोन में ब्रिटिशजीपी के साथ होगा।

मौजूदा 2024 सीज़न के लीडर, फ्रांसेस्को बगानिया (डुकाटी लेनोवो टीम) को जॉर्ज मार्टिन (प्रामैक डुकाटी) पर केवल 10 अंकों की बढ़त के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

शिखर धवन होंगे कप्तान, दीपक चाहर और रवि बिश्नोई को भी शामिल किया
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला के लिये रजत पाटीदार और मुकेश सिंह को टीम में शामिल किया है।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रविवार को 16-सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा करते हुए बताया कि शिखर धवन एकदिवसीय शृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारत की टी-20 विश्व कप टीम के अतिरिक्त खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), दीपक चाहर और रवि बिश्नोई को भी यहां शामिल किया गया है।

राहुल त्रिपाठी को भी मिली जगह
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को टीम में जगह दी गई है। इससे पहले उन्हें आयरलैंड टी-20 शृंखला और जिम्बाब्वे एकदिवसीय शृंखला के लिए  टीम में नामित किया गया था, हालांकि वह उन दौरों पर एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

चोटिल सुंदर की जगह शाहबाज को लिया
जिम्बाब्वे दौरे पर चोटग्रस्त वाशिंगटन सुंदर की जगह लेने वाले शाहबाज अहमद ने भी यहां जगह बनाई है। शाहबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिये टीम में शामिल किया गया है लेकिन शुरुआती दो मैचों में उन्हें नहीं खिलाया गया।  रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल में मध्यप्रदेश के लिये शतक जड़ने वाले रजत पाटीदार और बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश सिंह को पहली बार भारतीय टीम के लिये तलब किया गया है। अच्छी फॉर्म से गुजर रहे दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में भारत के लिये पदार्पण कर सकते हैं।

सैमसन और ईशान होंगे विकेटकीपर
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनौपचारिक एकदिवसीय शृंखला में भारत के कप्तान रहे संजू सैमसन और ईशान किशन इस सीरीज में भारत के विकेटकीपर होंगे। न्यूजीलैंड-ए अनौपचारिक सीरीज में अच्छे प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव 16-सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा हैं जबकि बुखार के कारण एशिया कप के अंतिम मैचों से बाहर रहने वाले आवेश खान स्वस्थ होकर टीम में वापस आए हैं।

एकदिवसीय शृंखला के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

309 रन बनाकर भी महज 3 रने से जीता भारत, वेस्टइंडीज ने बनाया 305 का स्कोर
पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने शिखर धवन (97) और मोहम्मद सिराज (तीन विकेट) की बदौलत वेस्ट इंडीज को पहले एकदिवसीय मैच में तीन रन से मात दी। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज के सामने 50 ओवर में 309 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज 305 रन बनाकर सिर्फ तीन रन से हार गयी। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।  तेज गति से रन बना रहे गिल रन आउट हुए लेकिन धवन ने दूसरा छोर संभाले रखा।  श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने एक बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि  शतक से तीन रन दूर रहते हुए वह आउट हुए और उनके आउट होने के बाद एक सिलसिला शुरू हुआ जहां एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। वेस्टइंडीज के  गेंदबाजों ने और विशेषकर स्पिनरों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की।  फ़ील्डरों ने उनका पूरा साथ दिया और बहुत रन बचाए। पिच बल्लेबाजी के लिए  अनुकूल नजर आ रही थी लेकिन अंतिम 45 मिनट में उसका रवैया बदला हुआ नजर  आया।

शिखर और शुभमन गिल ने भारत को ओपनिंग साझेदारी में 119 रन की  शानदार शुरुआत  दी। गिल 53 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद  से 64  रन बनाकर आउट हुए। शिखर ने फिर  श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए  94 रन जोड़े। शिखर अपने शतक से मात्र तीन रन दूर थे कि मोती कन्हाई की  गेंद पर ब्रुक्स के हाथों कैच आउट हो गए।  शिखर ने 99 गेंदों पर 97 रन  में  10 चौके और तीन छक्के लगाए।
अय्यर का विकेट शिखर के आउट होने के कुछ  देर बाद ही गिर गया। अय्यर ने 57 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद  से 53 रन बनाये। सूर्यकुमार 13 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत  ने पांचवां विकेट 252 के स्कोर पर गंवाया।

दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल  ने छठे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर भारत को 300 के करीब पहुंचाया। 48वां ओवर  शुरू होने से पहले तक 52 गेंदों में कोई बॉउंड्री नहीं लगी थी लेकिन 48वें  ओवर में हुड्डा और पटेल दोनों ने एक-एक छक्का उड़ाते हुए 20 रन बटोरे। 49वें  ओवर में अलजारी जोसफ ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। शार्दुल  ठाकुर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए भारत को 308 रन तक पहुंचाया।  शार्दुल सात रन पर नाबाद रहे। वेस्ट इंडीज की तरफ से जोसफ और गुडाकेश मोती  ने दो-दो विकेट लिए।

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा को आराम, शिखर धवन होंगे भारतीय टीम के कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को वेस्ट इंडीज दौरे पर होने वाली एकदिवसीय श्रंखला के लिये टीम की घोषणा की, जिसमें शिखर धवन को कप्तान चुना गया है।

इससे पहले धवन जून 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय और टी-20 श्रंखलाओं में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धवन की कप्तानी के साथ शीर्ष ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को इस श्रंखला में आराम दिया गया है। शुभमन गिल और संजू सैमसन को लंबे समय बाद एकदिवसीय मैचों के लिये तलब किया गया है। गिल ने अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दो दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि सैमसन ने अपना एकलौता एकदिवसीय मैच 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला था।भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस श्रंखला में तीन मैच खेलने हैं जो क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन और त्रिनिदाद में आयोजित होंगे।

वेस्ट इंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम :शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

IPL-2021: अमित मिश्रा की फिरकी के सामने मुंबई पस्त, दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया
चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्टीव स्मिथ (33 रन) और शिखर धवन (45 रन) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आईपीएल-14 के 13वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। दिल्ली 4 मैचों में 3 जीत से 6 अंकों के साथ आरसीबी के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर फिसल गई। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट पर 138 रन बना 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जयंत यादव ने अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ को अपनी ही गेंद पर लपक उसकी पारी का अंत किया। शॉ 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। शॉ के जल्द आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और शिखर धवन ने ग्राउंड शॉट्स खेलते हुए धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को गतिमान रखा। साझेदारी को बढ़ते देख रोहित शर्मा ने पोलार्ड को दसवें ओवर में गेंदबाजी की बागडोर सौंपी। पोलार्ड ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बना दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 53 रन जोड़े। राहुल चाहर ने धवन को क्रुणाल पांड्या के हाथों लपकवा दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। धवन ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए दिल्ली का स्कोर तीन संख्याओं में पहुंचा दिया।

बुमराह को मिला पंत का विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को फाइन लेग पर क्रुणाल पांड्या को कैच करा अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद ललित यादव (नाबाद 22 रन) और हेत्मायेर (नाबाद 14 रन) ने दिल्ली को जीत दिलाई।

रोहित ने मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक 44 रन
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए 56 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अमित मिश्रा ने अहम रोल निभाया। मिश्रा ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और इशान किशन के विकेट झटके।