beauty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सेवन वंडर पार्क की लौटेगी रौनक, केडीए अधिकारियों ने ली सुध
कोटा। कोटा शहर की पहचान बन चुका सेवन वंडर पार्क एक बार फिर नई रौनक के साथ सजने को तैयार है। दैनिक नवज्योति में  सेवन वंडर की खूबसूरती पर अब बदहाली की छाया शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) हरकत में आया है। सेवन वंडर पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए कई कदम तेजी से उठाए गए हैं। केडीए एक्सईन आरके लोधा ने बताया कि सेवन वंडर पार्क की खूबसूरती के लिए हम बढ़ी हुई घास की कटिंग करवा रहे हैं। नियमित रूप से इस खूबसूरत पार्क देखरेख की जाएगी। सेवन वंडर कार्मिकों ने बताया कि किशोर सागर तालाब में रोजाना मशीन से सफाई की जा रही है।

बड़ी घास होने से जहरीले जीवों का था डर
पार्क की नियमित सफाई, घास की कटाई और पेड़-पौधों की देखभाल का कार्य अब प्राथमिकता पर किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी घास में चलने तथा जहरीले जीवों का डर बना हुआ था। इस कारण सात अजूबों के नजदीक जाने से भी डर रहे थे। अब घास कटिंग होने के बाद पास जाकर भी इसकी खूबियों को देख सकेंगे तथा इसके बारे में बोर्ड पर अंकित जानकारी पढ़ सकेंगे।

पर्यटकों की पसंदीदा जगह है सेवन वंडर पार्क
सेवन वंडर पार्क न केवल कोटा के लोगों के लिए, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण है। ताजमहल, एफिल टावर, पिसा की मीनार जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियाँ देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में पार्क की सुंदरता और व्यवस्थाओं का ठीक होना बेहद जरूरी है।

स्वीच बॉक्स की देखभाल शुरू
केडीए अधिकारी ललित मीणा ने बताया कि  कॉन्ट्रेक्टर को बोल दिया है। पिछले दो दिन से कार्य कर रहा है। सेवन वंडर पार्क में खराब पड़े स्वीच बॉक्स को ठीक कर रहे हैं। अंडरग्राउण्ड केबलों को भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही सही कर दी जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिल पोलो, लाइटों व स्वीच बॉक्स की व्यवस्थाएं जांची जा रही है।

सेवन वंडर पार्क में खराब पड़े स्वीच बॉक्स ठीक करने के लिए कांन्ट्रेक्टर को बोल दिया है। वो दो दिन से लगा हुआ है। अंडरग्राउण्ड केबल भी चेक की जा रही है। जल्द ही सब ठीक कर दिया जाएगा।
- ललित मीणा, एईन, केडीए, कोटा

इनका कहना है
सेवन वंडर पार्क की बढ़ी घास की कटिंग करवा दी है। पार्क की नियमित देखभाल की जा रही है। सेवन वंडर पार्क देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सेवन वंडर पार्क में 7 अजूबों की प्रतिकृतियां है तथा चारों तरफ हरियाली है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओ ंका ध्यान भी रखा जा रहा है।
- केआर लोधा, एक्सईन केडीए, कोटा

स्मार्ट सिटी की सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
कोटा । कहने को तो कोटा शहर स्मार्ट सिटी  है। शिक्षा नगरी के साथ ही अब यह पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित हो रहा है। लेकिन हालत यह है कि स्मार्ट सिटी की सुंदरता को सार्वजनिक स्थान व फ्लाईओवर पर जगह-जगह  बधाई व विज्ञापन के चस्पा पोस्टर व पम्पलेट बिगाड़ रहे हैं।  नगर विकास न्यास की ओर से शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जिससे शहर सुंदर दिखे। वहीं करोड़ों रुपए खर्च करके शहर के एतिहिासिक दरवाजों का रूप निखारा था। शहर में फ्लाई ओवर बनवाए। पोर्ट वाल व सार्वजनिक स्थान ऐसे हैं जिन्हें बिगाड़ना सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के समान है।  शहर में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर व विज्ञापन नहीं लगाए जा सकते। लेकिन इन दिनों स्थिति यह है कि सार्वजनिक स्थान चाहे पोर्ट वाल हो या फ्लाई ओवर। तालाब की चार दीवारी हो या मकानों की छत। गेंट्री बोर्ड हो या अन्य सरकारी भवन। जगह-जगह पर कहीं बधाई के तो कहीं कम्पनी व स्कूल के विज्ञापन चस्पा किए हुए हैं।

सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई का  प्रावधान
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन व पोस्टर लगाकर उनकी सुंदरता बिगाड़ने पर नगर निगम कीओर से सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। हालांकि निगम की ओर से पूर्व में कई लोगों व विज्ञापन दाता कम्पनियों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए नोटिस भी जारीकिए थे। साथ ही निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा ऐसे पोस्टर व पम्पलेट को साफ भी कराया गया था। लेकिन उसके बाद भी फिर से शहर की सुनदरता बिगाड़ने वाले बाज नहीं आ रहे है।

यहां चस्पा हैं पोस्टर-पम्पलेट
शहर में कईजगह पर इस तरह के पोस्टव व पम्पलेट चस्पा किए हुए हैं। जिनमें केशवपुरा फ्लाई ओवर हो या गुमानपुरा फ्लाईओवर, छावनी फ्लाईओवर हो या रंगपुर फ्लाईओवर। इनके स्पान पर पम्पलेट इस तरह से चस्पा हैं कि वाहन चालकों कीतो निगाह उन पर पड़ रहीहै। लेकिन बाहर से आने वालों कीआंखों में वे चुभ रहे हैं।  इसी तरह से सूरजपोल दरवाजे के पास पोर्ट वाल कीदीवार पर बधाई संदेश के पोस्टर लगे हुए हैं। यहां तक कि सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर डॉक्टरों के और तालाब की चार दीवारी पर रोगों से संबंधित उपचार के पम्पलेट व पेंटिंग कर विज्ञापन लिखवा तक रखे है। वहीं वल्लभ नगर में बने किशोरपुरा राने के पुलिस सहायता केन्द्र तक पर विज्ञापन के पम्पलेट चस्पा कर उसकीदशा बिगाड़ी हुई है।  दादाबाड़ी रोड व डीसीएम रोड समेत शहर के कई मेन रोड पर स्थित न्यास के गेंट्री बोर्ड पर बधाईयों के विज्ञापन लगाकर दिशा सूचक तक को छिपा दिया है। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को सही राह का पता तक नहीं चल पा रहा।

सुंदरता बिगाड़ने वालों पर हो सख्ती
पाटनपोल निवासी किशन मूंदड़ा ने बताया कि शहर की सुंदरता बिगाड़ना गलत है। यदि किसी को विज्ञापन करना है तो उसके लिए नगर निगम व नगर विकास न्यास से अनुमुति लेकर निर्धारित स्थानों पर हीलगाए जाए। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजाए।  रामपुरा निवासी प्रशांत जैन का कहना है कि शहर कीसुंदरता से समझौता नहीं होना चाहिए। इसे बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कीजगह निगम कीओर से स्वयं ही उन पोस्टर को हटा दिया जाता है। जिससे पोस्टर पम्पलेट चस्पा करने वालों पर कोईअसर नहीं हो रहा। नगर निगम को उन पर जुर्माना लगाना चाहिए। तभी वे ऐसा करने से बचेंगे।

इनका कहना है
नगर निमम का राजस्व अनुभाग शहर कीसुनदरता बिागड़ने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है। पूर्व में कई लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन वर्तमान में राजलसव अनुभाग के माध्यम से उन पोस्टर व पम्पलेट को साफ करवाया जा रहाहै। यदि उसके बाद भी दोबारा से वैसा ही होता है तो संबंधित को नोटिस जारीकर सख्त कार्रवाई कीजाएगी।
- महावीर सिंह सिसोदिया, उपायुक्तनगर निगम कोटा उत्तर

सुंदरता में चार चांद लगा देंगे गुलाबी होंठ
चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में होंठ भी अपनी खास भूमिका निभाते हैं। जब पूरा चेहरा हो खिला-खिला और होंठों की त्वचा हो रूखी और बेजान तब भला चेहरे की रंगत कैसे बरकरार रहेगी? इसलिए यह जरूरी है कि होंठों पर भी खास ध्यान दिया जाए। सिर्फ लिपस्टिक लगाने मात्र से वे चमकने नहीं लगेंगे। खासकर नमी वाला मौसम तो होंठों की त्वचा के लिए भारी पड़ती हैं।

क्या करें : होंठों की खुश्की दूर करने के लिए कोई अच्छी क्र ीम या लिपबाम लगाएं। होंठों की त्वचा के नीचे कोई तेल ग्रंथि नहीं होती, तभी ये इतनी जल्दी खुश्क हो जाती है। इसके लिए महंगी लिपस्टिक ही फायदेमंद साबित हो, ऐसा जरूरी नहीं है। होंठों में मौसम परिवर्तन से भी दरारें पड़ती रहती हैं। उम्र बढ़ने पर भी ऐसा हो सकता है। दरारों को भरने के लिए विटामिन बी से युक्त खाद्य पदार्थ लें। खान-पान का पूरा ध्यान रखें।

पानी से भी होगा लाभ: खूब पानी पीना होंठों के लिए भी लाभदायक है। पानी के अलावा यह भी ध्यान दें कि होंठ सूख तो नहीं गये हैं। उनमें नमी को बनाए रखें। इसके लिए कोई अच्छी क्रीम इस्तेमाल करें। क्रीम की जगह पैट्रोलियम जैली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। होंठों की मृत त्वचा हटाने के लिए पहले उन पर क्रीम लगाएं, फिर किसी सूती कपड़े से उन्हें साफ कर दें। होंठों की मृत त्वचा हटाने के लिए नींबू के रस का भी प्रयोग कर सकती हैं। लिपस्टिक ज्यादा पुरानी भी नहीं होनी चाहिए। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। रात को सोने से पहले होंठों से लिपस्टिक हटाकर लिप बाम जरूर लगाएं वरना होंठों की त्वचा खुश्क हो जाएगी।

उर्वशी का 28वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

आस्था खंडेलवाल ने जीता एलीट मिस राजस्थान 2021 का ताज
जयपुर। चकाचौंद रौशनी के बीच सुफीयाने गानों की धुनों पर खूबसूरत मॉडल्स ने फैशन के तिल्सिम को रैंप पर सरोबार किया। मॉडर्न, ट्रेडिशन और फ्यूज़न परिधानों में सजी मॉडल्स ने जमीं पर सितारों की चमक बिखेरी। कुछ ऐसा ही नजारा था   ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2021 के आठवें संस्करण के भव्य फिनाले का। अजमेर रोड स्थित द पैलेस रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात तक आयोजित हुए इस  कार्यक्रम में एलीट मिस राजस्थान 2021 का खिताब आस्था खंडेलवाल ने जीता। वहीं फर्स्ट रनरअप और सेकंड रनरअप के ताज वसुधा तिवारी और दिविशा पालिवाल ने अपने नाम किए। इस दौरान एलीट मिस राजस्थान के डायरेक्टर गौरव गौड़, अनिल भट्टर, अजित सोनी,  सहित मुख्य अतिथि जे.डी माहेश्वरी ने सभी टॉप कंटेस्टेंट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विजेता को 1 लाख, फर्स्ट रनरअप को 31 हज़ार, सेकंड रनरअप को 15 हज़ार और व्यूअर चॉइस अवार्ड को 11 हज़ार रुपए के पुरस्कार से नवाज़ा।

विभिन्न फैशन राउंड्स में चयनित हुई टॉप थ्री

राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों के साथ ही छोटे क्षेत्र और गांवों से आए टैलेंट को रैंप पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। पांच डिज़ाइनर सीक्वेंस राउंड में हुए कार्यक्रम में पहले राउंड में डिज़ाइनर वर्षा जांगिड़ के वेस्टर्न डिज़ाइनर कलेक्शन को शोकेस किया गया।  सभी 30 फाइनलिस्ट्स ने फ्यूज़न ज्वेलरी शोकेस की। तीसरा राउंड टैलेंट राउंड रहा जहां गर्ल्स ने अपने टैलेंट को जूरी में मौजूद हिम्मत सिंह और अदिति हुंडिया के समक्ष शोकेस किया।जिसके बाद मल्टी डिज़ाइनर राउंड हुआ, जिसमें राजस्थान के जाने माने डिज़ाइनर्स ने अपना  कलेक्शन शोकेस किया, जिसमें जूरी द्वारा टॉप 15 गर्ल्स शॉर्टलिस्ट की गई। शो के अगले राउंड में टॉप 15 कंटेस्टेंट्स ने सुविश से विशाखा शर्मा के इंडियन पार्टीवियर और फ्यूज़न गारमेंट्स को रैंप पर प्रस्तुत किया। वहीं शो के आखरी राउंड में ग्रैंड फिनाले डिज़ाइनर प्रनी बाय निरुपमा और मानसी गुप्ता ने पार्टी वियर गाउन्स को रैंप पर उतारा। इस बीच गर्ल्स के टाइटल अनाउंसमेंट राउंड भी खास रहा। जजेज़ ने मॉडल्स के टैलेंट, कॉन्फिडेंस, इंटेलिजेंस और इंट्रोडक्शन को देखते हुए टॉप 3 की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान शहर के कई दिग्गज फैशन डिज़ाइनर्स, इंडस्ट्री सेलेब्रिटी और फैशन गुरु भी मौजूद रहे।

दैनिक नवज्योति स्पेशल : ना ‘पाक’ हरकत: हुस्न और रुपयों का लालच देकर करवाते हैं जासूसी
जयपुर। प्रदेश की सीमा से सटे जिलों में आर्मी कैम्प की जानकारी लेने के लिए पाक आए दिन नापाक हरकत करता रहता है। पाकिस्तानी की सक्रिय आतंकवादी एजेंसियां जानकारी जुटाने के लिए प्रयास करती हैं। भारतीय सेना से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए पाक महिला हैण्डलिंग अफसर भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश में सीमा से सटे लोगों से जानकारी जुटाने के लिए महिलाएं दोस्ती करती हैं और चेटिंग कर हनीट्रैप में फंसाकर जानकारी जुटाती हैं। ऐसे छह मामलों में 11 लोगों को फंसाकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा अन्य 6 लोगों को रुपयों का लालच देकर आर्मी कैम्प और बीएसएफ पोस्ट की जानकारी ली। कोई बड़ी जानकारी लीक होती इससे पहले ही प्रदेश की इंटेलीजेंस शाखा ने इन्हें दबोच लिया। पाकिस्तान के लोगोें ने यह जानकारी व्हाट्सएप के जरिए ली। जब इंटेलीजेंस ने जांच की तो सामने आया कि मात्र 10 से 30 हजार रुपए तक ही पाकिस्तान की ओर से भेजे गए थे।

एक नजर में जासूसी
11 जनवरी, 2019 : महिला के हुस्न को देखकर और रुपए के लालच में फंसे सोमवीर निवासी रोहतक हरियाणा हाल 75 आर्म्ड बटालियन जैसलमेर, इरफान बेग निवासी सुईवालान चांदनी महल दिल्ली, शाहनवाज उर्फ साहिल उर्फ सुल्तान निवासी बाजार मटिया महल जामा मस्जिद दिल्ली, मोहम्मद परवेज निवासी गली पत्तेवाली सुईवालान चांदनी महल दिल्ली ने पाक हैण्डलिंग अफसर को सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं दी और रुपए प्राप्त किए।

12 मार्च, 2019 : नबाव खां निवासी भांका जैसलमेर ने रुपयों के लालच में आकर सेना से संबंधित जानकारी पाक हैण्डलिंग अफसर को भेजी।

6 नवम्बर, 2019 : बिचित्र बेहरा निवासी निवासी आकारोड़ा हिजिलिकाटू उड़ीसी हाल पोकरण जैसलमेर ने रुपए व हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर भारतीय सेना से संबंधित सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं पाक महिला हैण्डलिंग अफसर को भेजी।

8 जून, 2020  : विकास कुमार निवासी किसारी बहादुरवास मंडावा झुंझुनूं हाल सिविलियन डिफेंस ट्रेडमैन एफएडी और चिमन लाल निवासी अजीतमाना लूणकरणसर बीकानेर हाल संविदाकर्मी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर ने रुपयों व हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर भारतीय सेना की सूचनाएं व्हाट्सएप के जरिए पाक एजेंसी को भेजी।

27 अगस्त, 2020  : मुस्ताक अली निवासी बामरला डेर भंवार सेड़वा बाड़मेर ने रुपयों के लालच में सेना की गोपनीय जानकारी पाक हैण्डलिंग अफसर को भेजी।

26 अक्टूबर, 2020  : रोशनदीन निवासी सरूपे का तला बिजराड बाड़मेर ने रुपयों के लालच में अहम जानकारी पाकिस्तानी को भेजी।

31 अक्टूबर, 2020  : रामनिवास निवासी बाजवास पीलवा नागौर हाल चालक एमईएस सीएमडी ओजी एजीई कार्यालय निवारू जयपुर ने हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर भारतीय सेना से संबंधित जानकारी लीक की। ये जानकारी व्हाट्सएप के जरिए भेजी है।

10 जनवरी, 2021  : सत्यनारायण पालीवाल निवासी लाठी जैसलमेर ने हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर भारतीय सेना से संबंधित जानकारी पाक महिला हैण्डलिंग अफसर को जरिए व्हाट्सएप पर भेजी।

13 मार्च 2021  : आकाश महरिया निवासी मालसर बलारा सीकर हाल सिपाही जाट रेजीमेंट ने हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर भारतीय सेना से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर भेजी।

15 जुलाई, 2021  : कवलजीत सिंह निवासी न्यूकोट आत्माराम सुल्तान बिंडरोड बी-डिवीजन अमृतसर पंजाब और अर्जुन कुमार निवासी बकेनवाला बोदीवाला फजलिका पंजाब ने मादक पदार्थों की तस्करी की एवज में अन्तरराष्ट्रीय सीमा व बीएसएफ की गोपनीय सूचनाएं व्हाट्सएप पर भेजी।

10 अगस्त, 2021  : भरत निवासी खेड़ापा जोधपुर हाल एमटीएस रेलवे डाक सेवा जयपुर हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर महिला पाक हैण्डलिंग अफसर  को आर्मी से संबंधित पत्रों की सूचनाएं व्हाट्सएप पर भेजी।

16 सितम्बर, 2021 :संदीप कुमार निवासी नरहड़ पिलानी झुंझुनूं ने रुपयों के प्रलोभन में आकर आर्मी कैम्प नहरड़ के फोटोग्राफ्स एवं संवेदनशील गोपनीय सूचनाएं व्हाट्सएप से पाक हैण्डलिंग अफसर को भेजी।

14 अक्टूबर 2021 : मिलट्री इंजीनियरिंग सर्विस के तहत चीफ  इंजीनियर जोधपुर जोन एमईएस के अधीन कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामसिंह को इंटेलीजेंस टीम ने पाकिस्तानी महिला हैण्डलर के हनीट्रैप में फंसकर उसे सूचनाएं भेजने के मामले में गिरफ्तार किया। यह पत्रावलियों को इधर-उधर ले जाने एवं फोटो स्टेट मशीन चलाने आदि कार्य के दौरान वह दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल फोन से खींच कर भेज रहा था। महिला पाक हैण्डलर ने इसे शादी करने का झांसा दिया था।

हनीट्रैप या रुपयों के लालच में आकर किसी ने भी कोई जानकारी दी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति को कोई भी किसी तरह से आर्मी या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं दें और सोशल मीडिया पर किसी से भी सम्पर्क पहचान होने के बाद ही करें।
-उमेश मिश्रा, महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस