involved - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश की बिजली व्यवस्था आज हो सकती है ठप, बिजली अभियंताओं का विद्युत भवन पर महापड़ाव शुरू
जयपुर।बिजली कंपनियों के कनिष्ठ अभियंताओ ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सोमवार से विद्युत भवन परिसर में अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू कर दिया है। इसमें तीनों विद्युत वितरण कंपनी, विद्युत उत्पादन निगम और प्रसारण निगम के कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।इससे प्रदेश में बिजली उत्पादन से लेकर सप्लाई तक प्रभावित होने की आशंका बन गई है। अभियंताओं की ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स प्रबंधन से रविवार को वार्ता भी हुई, लेकिन किसी तरह का सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ सका।

इसके बाद पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने प्रदेशवासियों के नाम अपील जारी की। इसमें बताया गया कि उन्हें मजबूरन महापड़ाव करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत उत्पादन और सप्लाई में व्यवधान होता है तो प्रबंधन जिम्मेदार होगा।बिजली कंपनियों में 5192 कनिष्ठ अभियंता हैं। एसोसिएशन ने दावा किया है कि महापड़ाव में अधिकतर कनिष्ठ अभियंता शामिल होंगे और जो जयपुर नहीं आ पाएंगे वे अपने कार्यस्थल पर ही कार्य बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियो के अनुसार राजनीतिक दलों ने वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था। यहां तक कि तत्कालीन और मौजूदा मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से भी आश्वासन मिला, लेकिन हुआ कुछ नहीं। ऐसे में मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। वही विभाग के आलाधिकारियों और मंत्री से आज भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की वार्ता हो सकती है।

लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर, कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का सफल ऑपरेशन
श्रीनगर। कश्मीर में हुए दो मुठभेड़ों में सुरक्षा बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें से दो कथित रूप से टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।अवंतीपोरा और श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में इन्हें मार गिराया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उन्होंने अवंतीपोरा में दो स्थानीय आतंकवादियों को मारकर 24 घंटे में टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की जघन्य हत्या के मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा,''आतंकवादी संगठन में हाल ही में शामिल हुए इन दोनों की पहचान हफरू चदूरा बडगाम निवासी शाहिद मुश्ताक भट और हकरीपोरा पुलवामा निवासी फरहान हबीब के रूप में हुई है। उन्होंने लश्कर के कमांडर (कमांडर) लतीफ के इशारे पर टीवी एक्ट्रेस की हत्या की थी।''

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार शाम आतंकवादियों ने 35 वर्षीय अमरीन भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में उनका दस साल का भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हुआ था।गुरुवार देर रात अवंतीपोरा के अगनहंजीपोरा में हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,''तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ी, तभी आतंकवादियों ने अपने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।'' पुलिस ने यह भी कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, चार मैगजीन और एक पिस्तौल की बरामदगी हुई है।

इसके साथ ही श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई एक अलग मुठभेड़ में लश्कर के ही दो अन्य आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों सौरा के बुचपोरा में शाह फैसल कॉलोनी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मारे गए। पुलिस ने कहा,''मुठभेड़ स्थल से एके-47, पिस्तौल, जिंदा राउंड और ग्रेनेड समेत कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।'' तलाश अभियान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक कुमार ने कहा कि कश्मीर घाटी में तीन दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के तीन और लश्कर के सात सहित 10 आतंकवादी मारे गए।

एक्शन में मान: भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को ऊपरी कमाई महंगी पड़ गई। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी ही सरकार में मंत्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया।  बता दे कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार करने के ठोस सबूत मिले थे।  स्वास्थ्य मंत्री सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमिशन की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी, जिसके बाद मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। खबर यह भी है कि भ्रष्टाचार के मामले में सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज
मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। भगवंत मान ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि प्रदेश में एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी  बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। बता दे कि भगवत मान को लंबे समय से अपने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पंजाब सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है।  पंजाब आप की सरकार में ये दूसरा मौका है, जब भ्रष्टाचार के आरोपों में मंत्री को बर्खास्त किया गया है.  2015 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने एक मंत्री को बर्खास्त किया था।

क्या से क्या हो गया देखते-देखते
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की थी। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी।  डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन अफसोस मंत्री के लालच और भ्रष्टाचार ने उनकों कहां से कहां ला दिया।

गहलोत की अपील: महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी का 7 अप्रैल को जयपुर में हल्ला-बोल, उसमें सभी शामिल हो
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार को यह विश्वास हो गया है कि चाहे कितनी भी महंगाई बढ़ जाए, लेकिन धार्मिक ध्रुवीकरण के कारण भाजपा चुनाव जीतती रहेगी।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी 7 अप्रैल को जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। आप सब से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में हिस्सा लें जिससे केन्द्र सरकार को बढ़ती महंगाई के विरुद्ध एक कड़ा संदेश दिया जा सके। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होकर विरोध जताएं एवं मोदी सरकार की निरंकुशता पर रोक लगाएं अन्यथा इसका खामियाजा हम सबको भुगतना पड़ेगा।

देह व्यापार में लिप्त महिला व दलाल को भीड़ ने दबोचा
कामां। कस्बे के नौनेरा रोड स्थित गोपाल कुंज कॉलोनी में गोपाल गेस्ट हाउस एण्ड फार्म हाउस में गत कई माह से चल रहे सेक्स रैकेट का शनिवार देर रात भंडाफोड़ हो गया। गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति की सूचना मिलने पर मौहल्ले वासियों ने गेस्ट हाउस में प्रवेश कर सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला सहित एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया, वहीं एक महिला व तीन पुरुष मौके से भागने में सफल रहे। मौके से पकड़ी गई महिला की महिलाओं ने धुनाई कर दी। बाद में महिला व युवक को मौहल्ले वासियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मौके से पकड़ी महिला, गेस्ट हाउस के चौकीदार बृजेंद्र सैन और दलाल नंदेराबास निवासी रमेश से थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि वह पहले भी यहां कई बार आ चुकी है। दलालों के मार्फत उसे यहां लाया जाता है उसके साथ कई अन्य लड़कियां व महिलाएं भी यहां आती है।

सवालों के जवाब देने में कुछ मंत्री उलझे, तो कुछ जवाब नहीं दे पाए
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देने में कुछ मंत्री उलझे, तो कुछ जवाब नहीं दे पाए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा -स्थिति चिंताजनक
प्रश्नकाल का पहला प्रश्न अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों से जुड़ा रहा। विधायक संतोष की ओर से पूछे गए सवाल पर चिकित्सा मंत्री परसादी मीणा ने जवाब दिया। मंत्री ने भी इस तरह की स्थिति को चिंताजनक मानते हुए सदन को अवगत करवाया कि ऐसे प्रकरण सामने आये हैं जहां स्वास्थ्य केंद्रों के कार्मिक नौकरी जयपुर में करते हैं और वेतन नाथद्वारा या सीकर से उठाते हैं। ये भी सामने आया है कि कई जगहों पर अतिरिक्त स्टाफ लगा हुआ है। कहीं 40 की जगह 70, तो कहीं 20 की जगह 40 का अतिरिक्त स्टाफ लगा हुआ है। मीणा ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में सख्ती का रुख दिखा रही है। कार्मिकों को वहां हर हाल में जोइनिंग देनी होगी जहां उन्हें नियुक्ति दी गई है। ऐसा नहीं करने वालों को नौकरी से हाथ गंवाना पड़ सकता है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि
जिस विधानसभा क्षेत्र में 31 पद सृजित हैं, और उनमें से महज़ 16 पद भरे गए हैं और शेष 15 रिक्त चल रहे हैं, इससे ज़ाहिर होता है कि विधायक की पीड़ा कितनी है। ये पीड़ा उनके सवाल में दिखती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि यथासंभव रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाएगा।

कटारिया ने कृषि मंत्री कटारिया को घेरा
प्रश्नकाल के एक प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सत्ता पक्ष के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया को जमकर घेरा। दरअसल, विधायक गिरधारी लाल ने बीकानेर, सीकर व श्रीगंगानगर जिलों में डिग्गी निर्माण के अनुदान का मामला उठाया। जवाब लालचंद कटारिया ने दिया, जिसमें प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के स्थितियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आपत्ति उठाई। कटारिया ने सवाल किया कि आखिर सरकार ने कई मामलों में प्रशासनिक स्वीकृतियां तो दे दीं, लेकिन वित्तीय स्वीकृति क्यों नहीं दी? इसके जवाब में मंत्री गोल-मोल जवाब देते दिखाई दिए। मंत्री कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अकाउंट्स में हुए बदलाव के कारण कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस बाबत राज्य सरकार की ओर से केंद्र को पत्र भी लिखा गया है, जल्द ही एक बार फिर पात्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। मंत्री ने आखिर में कहा कि ही पूरी जानकारी जुटाकर दे दी जाएगी।

कुछ बसें तो कोरोना काल मे बंद हो गई, कुछ घाटे में थी
विधायक अविनाश गहलोत ने जैतारण में परिवहन निगम की बसों के संचालन को लेकर प्रश्न पूछा। गहलोत सरकार से जानना चाहा कि जैतारण में पहले से ही संचालित बस बंद कर दी गई हैं और अब सिर्फ दो बसें ही चल रही हैं। सिर्फ दो बसें ही पर्याप्त हैं क्या? इस पर जवाब में परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने कहा कि कुछ बसें तो कोरोना काल मे बंद हो गई, कुछ घाटे में थी, अब फिर से शुरू करने पर विचार करेंगे।

रीट पेपर सियासी घमासान : बढ़ने लगा विवाद, सांसद किरोड़ी ने फिर जारी किया चीटिंग का काला चिठ्ठा, किए कई खुलासा
जयपुर। रीट-2021 पेपर आउट होने का विवाद नहीं थम रहा है। 26 सितंबर को हुई परीक्षा के बाद से ही प्रदेश के बेरोजगार युवा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा विरोध कर रही है। ये सभी मामले की जांच सीबीआई और परीक्षा दोबारा से करवाने की मांग कर रहे हैं। सांसद किरोड़ी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए एक बार फिर कई खुलासे किए। उन्होनें इस मामले में मंत्रियों, बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने के आरोप लगाए है।

तीन माह पहले दिए तथ्य
मीणा ने कहा कि एसओजी ने भजनलाल विश्नोई और राम कृपाल मीणा को गिरफ्तार किया और शिक्षा संकुल से पेपर लीक होना स्वीकार किया है। यह तथ्य मैंने सरकार और एसओजी को करीब तीन महीने पहले ही दे दिए थे कि रामकृपाल मीणा के ब्लैक लिस्टेट कॉलेज को रीट परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। शिक्षा संकुल से पेपर लीक का मामला पहले ही उजागर कर चुका हूं। प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली और जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप पाराशर की अहम भूमिका है। परीक्षा से पहले 24 सितंबर को जारोली शिक्षा संकुल में आए थे और पाराशर के साथ पार्टी भी की।

बोर्ड अध्यक्ष को सत्ता का संरक्षण
मीणा ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष को सत्ता का संरक्षण मिला है तभी वे तथ्यों का जबाव देने के बजाय मेरा इस्तीफा मांग रहे थे। परीक्षा से पहले पेपर कई लोगों के पास गए है और जोधपुर में तो करीब पांच हजार लोगों के पास पेपर पहुंचा। मंत्री की जान-पहचान वाले एक व्यक्ति की कोलकाता की प्रिंटिंग प्रेस को पेपर छपवाने का टेंडर दिया। यह व्यक्ति खुद अहमदाबाद का निवासी है। वहीं, राजस्थान विवि में एबीवीपी ने तो शिक्षा संकुल में बेरोजगारों ने विरोध किया और राज्य बोर्ड अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है।

रीट पेपर में एसओजी का खुलासा : जयपुर के शिक्षा संकुल में बने स्ट्रांग रूम से पेपर हुआ था लीक : अब तक कुल 35 आरोपितों को कर चुकी है गिरफ्तार

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने खुलासा किया है कि रीट पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल में बने संग्रहण केन्द्र से लीक हुआ था। यह 26 सितम्बर को आयोजित रीट की परीक्षा से एक दिन पहले ही 25 सितम्बर को लीक कर दिया गया था। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम ने रीट परीक्षा पेपर आउट प्रकरण में मुख्य आरोपी भजनलाल को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो सामने आया कि रीट का पेपर उसे उदाराम विश्नोई पुत्र जगराम निवासी रणोदर चितलवाना जालौर ने दिया था।

टीम ने उदाराम को गिरफ्तार कर लिया। जब टीम ने उदाराम से पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा कि उसे यह पेपर रामकृपाल मीणा पुत्र नोनदाराम निवासी जगन्नाथपुरी शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, कॉलेज त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाईपास ने शिक्षा संकुल जयपुर में स्थित पेपर संग्रहण केन्द्र से परीक्षा से पूर्व 25 सितम्बर को ही निकालकर दिया था। एसओजी की टीम उदाराम और रामकृपाल मीणा से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इस प्रकरण से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्यों एवं लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक करने का सौदा सवा करोड़ रुपए में तय हुआ था। एसओजी की टीम गुरुवार को अजमेर में आरपीएससी बोर्ड पहुंची और जांच कर रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाई।

एसओजी ने बोर्ड अध्यक्ष जारोली से की पूछताछ
अजमेर।  एसओजी की टीम गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सिविल लाइन्स स्थित रीट कार्यालय पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जालोरी से पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज साथ ले गई। इस बीच, जारोली ने कहा कि पेपर लीक में कोई बोर्ड कर्मचारी लिप्त मिला, तो वे खुद इस्तीफा दे देंगे। टीम ने बोर्ड अध्यक्ष से रीट के प्रश्न-पत्र की बुकलेट कहां-कहां कितनी-कितनी भेजी गई और कितनी अतिरिक्त थी, जैसे मुद्दों पर जानकारी ली।

कुछ दस्तावेजों को जब्त किया। इस बारे में बोर्ड प्रशासन ने भी एसओजी को पत्र दिया। जालोरी ने बताया कि बोर्ड की जिम्मेदारी प्रश्न-पत्र जिलों की ट्रेजरी तक पहुंचाने की थी। उसके बाद परीक्षा आयोजन अध्यक्ष ही प्रश्न-पत्र केन्द्र तक पहुंचाते हैं। अध्यक्ष कलक्टर होते हैं। इसमें पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारीगण भी इस प्रक्रिया में शामिल होते हैं।  बोर्ड स्तर पर रीट को लेकर पूरी तरह गोपनीयता रखी गई थी। इसलिए बोर्ड के स्तर पर चूक होने की संभावना नहीं है।  उन्होंने कहा कि अगर प्रश्न-पत्र लीक मामले में बोर्ड के किसी कर्मचारी की लिप्तता मिलती है, तो वह खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि एसओजी की अब तक की जांच में बोर्ड के किसी भी कर्मचारी की मिलीभगत सामने नहीं आई है।

पहले भी आ चुकी है एसओजी
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पहले भी एसओजी की टीम रीट कार्यालय में जांच करने आई थी। उस दौरान भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनसे संबंधित दस्तावेज की जांच कर उन्हें ले गई थी। एसओजी की टीम ने मामले में मीडिया से बातचीत नहीं की। उन्होंने जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया था कि रीट प्रश्न-पत्र जयपुर में लीक हुआ है। परीक्षार्थी को जो प्रश्न-पत्र दिया गया था। वो एक शिक्षण संस्था के संचालक द्वारा दिया गया था।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी होगा गैरजमानती अपराध
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने और अनुचित साधनों के प्रयोग में शामिल लोगों के खिलाफ  सख्ती के लिए राज्य सरकार इससे जुड़े कानून को और कड़ा बनाएगी। इस सम्बन्ध में जल्द ही अध्यादेश लाया जाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने, पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को संज्ञेय अपराध के साथ इसे गैर-जमानती अपराध की श्रेणी माना जाएगा और इससे जुड़ी सजा तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने का प्रावधान किया जाएगा। गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सरकारी कर्मचारी होंगे बर्खास्त, निजी संस्थाओं की मान्यता होगी निरस्त
गहलोत ने कहा कि भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी होने पर इसमें संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट बैठाने और नकल कराने जैसे मामलों में किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता मिलने पर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। यदि किसी निजी शिक्षण संस्थान से जुड़े व्यक्ति की गड़बड़ी में संलिप्तता मिलती है तो संबंधित संस्थान की मान्यता स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाएगी।

सीएस और डीजीपी आज करेंगे कलेक्टर-एसपी से वीसी
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि रीट-2021 की तरह ही अक्टूबर में प्रस्तावित पटवारी भर्ती परीक्षा और इसके बाद होने वाली आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा देने के लिए रोडवेज बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में व्यवस्थाओं के लिए प्रमुख शासन सचिव परिवहन को निर्देश दिए है। साथ ही सीएम ने डीजीपी को कानून और व्यवस्थाएं बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी सोमवार को जिलों के कलेक्टर-एसपी के साथ वीसी करेंगे।