devastation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके: एक की मौत, 40 अन्य घायल, सैकड़ों घर और इमारतें क्षतिग्रस्त
जकार्ता। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में तेज भूकंप के कारण हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 40 अन्य लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार मंगलवार को आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गयी। भूकंप से 300 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि कम से कम 25 लोगों को मामूली चोटें आयीं और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही, कई ज़िलों में लगभग 110 परिवार या 312 लोग प्रभावित हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती आकलन में कम से कम 67 क्षतिग्रस्त घरों, पूजा के छह स्थानों, दो पुलों, दो दफ्तरों की इमारतों और पालू, सिगी और पोसो को जोड़ने वाली एक प्रांतीय सड़क के आंशिक रूप से ढहने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने आपातकालीन राहत कार्य शुरू कर दिये हैं। सिगी में अधिकारियों ने नोकिलालाकी उप जिला दफ्तर में एक फील्ड कमांड पोस्ट बनाया है। पोसो ज़िला सामान्य अस्पताल में आपातकालीन मेडिकल टेंट लगाये गये हैं। एजेंसी ने लोगों से शांत रहने और आधिकारिक अपडेट का पालन करने की अपील की है।

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला : 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाई अमेरिका से मदद की गुहार
कीव। यूक्रेन पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें से नौ लोग निप्रो में और चार राजधानी कीव में मारे गये। यह हाल के महीनों में मॉस्को की ओर से किये गये सबसे बड़े हमलों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात भर हुए इन हवाई हमलों में आवासीय इमारतें मलबे में तब्दील हो गयीं, जिसमें कई बच्चों सहित दर्जनों लोग घायल हुए हैं। आपातकालीन दल कीव में मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से काम कर रहा है। मंगलवार तड़के यूक्रेन के अधिकतर हिस्सों में हवाई हमले के अलर्ट जारी कर दिये गये थे।

मंगलवार को राजधानी कीव के केंद्र से धुएं के बड़े गुबार उठते देखे गये, जहां सैन्य प्रशासन प्रमुख ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की चेतावनी दी। वहीं, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने निवासियों से शेल्टरों में ही रहने का आग्रह किया। सुबह-सुबह हुए इन हमलों के दौरान एक के बाद एक दर्जन से अधिक तेज विस्फोटों की आवाजों के बीच ड्रोनों की गूंज सुनी जा सकती थी। मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि इस हमले के कारण एक पेट्रोल पंप, एक निर्माण स्थल, कई अपार्टमेंट ब्लॉकों और दो घरों के पास आग लग गयी। पूरे शहर में बिजली गुल होने की भी रिपोर्टें हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को यूक्रेन के पिछले हमलों का जवाब बताते हुए एक बयान में कहा कि इस 'हमले के सभी उद्देश्य' पूरे कर लिये गये हैं। पिछले हफ्ते पूर्वी यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्से में एक छात्र छात्रावास पर हुए घातक हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराते हुए रूस ने 'व्यवस्थित हमला' शुरू करने की चेतावनी दी थी। वहीं, यूक्रेन का कहना था कि उसने रूस की एक सैन्य इकाई को निशाना बनाया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संबोधन में ही एक 'बड़े हमले' की आशंका जताते हुए निवासियों से हवाई हमले के अलर्ट पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया था। मंगलवार सुबह जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने रात भर चले इस हमले में 656 स्ट्राइक ड्रोन और बैलिस्टिक, क्रूज व एंटी-शिप सहित विभिन्न प्रकार की 73 मिसाइलें दागी हैं। रूसी मिसाइलों को रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाले इंटरसेप्शन हार्डवेयर का जिक्र करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हमें पैट्रियट सिस्टम के लिए मिसाइलों की आपूर्ति के लिए अमेरिका से तत्काल मदद की आवश्यकता है।"

अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण पैट्रियट मिसाइलों की भारी कमी हो गयी है। पिछले साल सत्ता में आने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने भी यूक्रेन को सीधी आपूर्ति रोक दी है, जिसके चलते यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगी देश अब अमेरिका से इन्हें खरीदकर यूक्रेन भेज रहे हैं।

श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की तरफ बढ़ा दितवा तूफान : सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित
चेन्नई। श्रीलंका में तबाही करने के बाद चक्रवात दितवा भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हुई। रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात दितवा भारत के दक्षिणी तट पर पहुंचेगा। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रीलंका और उससे सटे दक्षिण.पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दित्वाह पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया और इसके 30 नवंबर की सुबह तक भारत के दक्षिणी तट पर पहुंचने की संभावना है। आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और पुडुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य होंगे।

हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित
दितवा के कारण हुई भारी बारिश ने तमिलनाडु में हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने कहा है कि चक्रवात के कारण चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ अन्य शहरों से आने-जाने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा दितवा ने तमिलनाडु में रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया है।  जिसके चलते ट्रेनों के समय  में कुछ बदलाव की घोषणा की है।

श्रीलंका में मरने वालों की संख्या 123 हुई
कोलंबो। उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘दितवा’ के श्रीलंका से टकराने के बाद 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 130 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। इस तूफान  के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। इसने कई जिलों में विनाश का निशान छोड़ा है। डीएमसी ने पुष्टि की है कि देश भर में 3,73,430 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें 43,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और वर्तमान में 488 अस्थाई आश्रयों में रह रहे हैं। चक्रवात ‘दितवा’ तड़के श्रीलंका से निकल गया, लेकिन गंभीर मौसम अभी भी द्वीप को प्रभावित कर रहा है।

कीव में तबाही, रूसी हमले में यूक्रेन सैन्य गोदाम नष्ट
कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के 22वें दिन भी ताबतोड़ हमला जारी है। रूस की सेना की ओर से 3 शहरों में हमले जारी रहे। खारकीव में भी रूसी सेना का हमला और बमबारी जारी रही। ना कीव में रूसी सेना की बमबारी जारी रखी बल्कि मारियूपोल में रूसी सेना की बमबारी जारी रही। मारियूपोल में थियेटर पर भी रूस की ओर से रॉकेट बरसाए गए। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना के हमले जारी रखे। यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को एक आवासीय इमारत पर रूसी मिसाइल का मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के हवाले से जानकारी मिल है कि उसे स्थानीय समयानुसार तड़के 5.02 बजे डार्नित्स्की जिले में एक 16 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने और उसके क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। बचावकर्मियों ने 30 लोगों को घटनास्थल से निकाला। बीबीसी ने बताया कि एक अन्य रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक शैक्षणिक संस्थान को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि खारकिव के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के मेरेफा शहर में स्थित यह इमारत 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई इमारत है। बीबीसी ने कहा कि दमकल सेवाओं ने अभी तक आग पर काबू नहीं पाया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमले में एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

कीव में तबाही, रूसी हमले में यूक्रेन सैन्य गोदाम नष्ट
मास्को। रूसी सेना ने लड़ाकू विमानों के हमलों से  बुधवार रात को यूक्रेनी सेना के सैन्य गोदाम नष्ट हो गये हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने यूक्रेन की सैन्य प्रतिष्ठानों को  नष्ट करने वाले विमान की तस्वीरें जारी की हैं। एक बयान में मंत्रालय ने कहा, ''रूस के लड़ाकू विमानों से किए गए हमलों से यूक्रेन सेना के हथियारों और गोला-बारूद के गोदाम नष्ट हो गये हैं।''

केरल में बाढ़ से तबाही
तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 8 लापता हैं। इनमें से 13 की मौत कोट्टायम तो 8 की इडुक्की में हुई हैं। पठानमथिट्टा के पहाड़ी इलाके बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, मीनाचल और मनीमाला में नदियां उफान पर हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यहां तक कि कई जिलों में बांध अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गए हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में कई छोटे कस्बे और गांव बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं।