landslides - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडोनेशिया में बारिश के कारण भूस्खलन : 2 लोगों की मौत, 21 लापता
जकार्ता। इंडोनेशिया के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और 21 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख मुहम्मद चोमसुल के अनुसार सिलाकैप रीजेंसी के सिब्यूनयिंग गाँव में हुई भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि भूस्खलन रिहायशी इलाकों में हुआ। दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए और 21 अन्य लापता हो गए हैं।

चोमसुल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है, जिसमें स्थानीय आपदा एजेंसी, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय, सेना और अन्य सरकारी संस्थान एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में सहायता के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन : 6 लोगों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
तिरिन कोट। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में भूस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय संस्कृति एवं सूचना निदेशक ने बताया कि उरुजगान में गिजाब जिले के सरमोरी इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले, मंगलवार को कंधार प्रांत में एक घर की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया कि पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश, बर्फबारी और अचानक आई बाढ़ ने गरीबी से त्रस्त देश के अधिकतर हिस्सों को प्रभावित किया है।

ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई
साओ पाउलो। ब्राजील में दक्षिणपूर्वी साओ पाउलो राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है तथा लापता लोगों की तलाश जारी हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

साओ पाउलो की राज्य सरकार ने कहा कि 47 मृतक साओ सेबस्टियाओ नगर पालिका में थे, और एक उबातुबा में था।  लगभग 40 लोग अभी भी लापता हैं और माना जा रहा है कि अधिकांश लोग भूस्खलन के कारण गिरी मिट्टी में दबे हुए हैं। सरकार के अनुसार तीन बच्चों को बचा लिया गया है और छह बच्चों सहित 28 लोग रविवार से अस्पताल में भर्ती हैं।

ब्राजील की नौसेना ने साओ पाउलो शहर से 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में क्षेत्र में एक मोबाइल पोर्ट स्थापित किया है, ताकि फंसे हुए पर्यटकों को निकाला जा सके।

कुदरत का कहर
जाते-जाते मानसून की भारी बारिश व भूस्खलन ने केरल और उत्तराखण्ड के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश व भूस्खलन से केरल में 26 और उत्तराखण्ड में 34 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। केरल और उत्तराखण्ड के अलावा देश के कई राज्यों में भी तबाही का मंजर मचा है। बाढ़, नदी-नालों में उफान जैसी घटनाओं से भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है। केरल में घर नदी में समा गए, पुल और सड़कें पानी में बह गए। केरल में 2018 और 2019 में भी तबाही मची थी, वैसे ही तबाही इस बार भी मचने की आशंका है। उत्तराखण्ड में मौसम विभाग का अलर्ट मिलने के बाद चारधाम यात्रा रोक दी गई है। इस बार उत्तराखण्ड व हिमाचल में भूस्खलन की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हुई हैं। इन कारणों का अध्ययन अब जरूरी हो गया है। पहले बारिश होती थी, लगातार होती थी, तब भी इतनी तबाही नहीं मचती थी जबकि आजकल जरा सी देर की मुसलाधार वर्षा से शहरों में तबाही मच जाती है। हर साल बाढ़ का तो नियम ही बन गया है। इससे हर साल जान-माल का भारी नुकसान होता है। सरकारें हर साल जान-माल की क्षति तो सहन कर लेती हैं, लोगों के संतोष के लिए मुआवजा भी घोषित कर देती हैं, लेकिन प्राकृति के प्रकोप से बचने के लिए उपायों पर ध्यान नहीं देती। केन्द्र सरकार भी राष्ट्रीय स्तर की कोई योजना नहीं बनाती है। हमारे देश में ही नहीं दुनियाभर में ग्लोबल वार्मिंग के चलते तापमान बढ़ रहा है। भारत में भी तापमान बढ़ रहा है। इसकी वजह से मानसून में कहीं ज्यादा बारिश होती है तो कहीं सूखा पड़ जाता है। दरअसल ग्र्रीन हाऊस गैसों का ज्यादा उत्सर्जन होने से तापमान तो बढ़ ही रहा है साथ ही हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों का बेहिसा तरीके से दोहन भी किया गया है। पहाड़ों को नष्ट कर दिया गया है तो जंगलों का सफाया भी किया जा रहा है। हरियाली लुप्त होती जा रही है। ऐसा नहीं है जलवायु परिवर्तन अचानक हो गया है। पिछले कई सालों से वैज्ञानिक और पर्यावरण विशेषज्ञ पिछले कई सालों से दुनिया को चेता रहे हैं, लेकिन कोई भी देश मान नहीं रहा है। आज यूरोप में भी तबाही मचती रहती है। भारत की सरकार हो या दुनिया की सरकारें पिछले आपदाओं से कोई सबक नहीं सीख रही हैं। अब भी समय है देश व दुनिया को कुदरत के मिजाज को समझकर ठोस योजनाएं बनाई जाएं, ताकि तबाही से बच सकें।

केरल में बाढ़ से तबाही
तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 8 लापता हैं। इनमें से 13 की मौत कोट्टायम तो 8 की इडुक्की में हुई हैं। पठानमथिट्टा के पहाड़ी इलाके बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, मीनाचल और मनीमाला में नदियां उफान पर हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यहां तक कि कई जिलों में बांध अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गए हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में कई छोटे कस्बे और गांव बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं।