kill - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करण जौहर की फिल्म किल में होगा जबरदस्त एक्शन
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म किल में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

धर्मा प्रोडक्शंस, जो परंपरागत रूप से अपने रोमांटिक ड्रामा और पारिवारिक-उन्मुख फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने अपने सामान्य शैली से हटकर 99 मिनट की थ्रिलर किल का निर्माण करके एक साहसिक कदम उठाया है। इस नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खून-खराबा है, जो धर्मा की बहुमुखी प्रतिभा और कहानी कहने के विभिन्न रूपों को तलाशने की इच्छा को दर्शाता है।

करण जौहर ने कहा कि किल अपनी तरह की पहली फिल्म है। हम परंपरागत रूप से प्रेम कहानियां और ड्रामा बनाते हैं। यह एक शैली की फिल्म है, जो 99 मिनट की है।

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने कहा कि हमने फिल्म किल के साथ वह सब कुछ किया है जो हमने इतने सालों में नहीं किया।

किल का निर्माण गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा भी किया गया है और यह उनकी पहली एक्शन फिल्म भी है। गुनीत मोंगा ने कहा कि यह मेरी पहली बार की पागलपन भरी एक्शन फिल्म है। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है।

किल में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म किल का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 05 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

करण जौहर की फिल्म KILL का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनीं करण जौहर की फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म किल में मुख्य भूमिका लक्ष्य लालवानी ने निभायी है। 'किल' के ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्य नाम के सैनिक से होती है, जो ट्रेन में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या मानिकतला को प्रपोज करता है। हालांकि, उनका ये रोमांटिक सफर कुछ ही देर में एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि ट्रेन में गुंडों की एक टोली आ जाती है और तान्या के किरदार को बंदी बना लेती है। इसके बाद शुरू होता है खूनी खेल। लक्ष्य, एक अचानक रक्षक से राक्षस बन जाता है। इसके बाद एक-एक कर वो गुंडों को ढूंढ- ढूंढ कर मारता है। कुछ ही देर में चलती ट्रेन लाशों से भर जाती है।

धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने 'किल' का प्रोडक्शन किया है। वहीं, निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है।'किल' में टीवी पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है। 'किल' 05 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला बापर्दा गिरफ्तार
कोटा । नांता पुलिस ने दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र में बंद कमरे में एक युवक का शव मिलने के मामले में  एक महिला को मध्य प्रदेश से बापर्दा गिरफ्तार किया है । आरोपी महिला मृतक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी । गिरफ्तार महिला किरन  से पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिससे परेशान होकर उसने उसकी सोते समय सिर कुचलकर कर हत्या कर दी  और फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक  शरद चौधरी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आया  कि आरोपी महिला किरन मृतक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी जो मध्य प्रदेश निवासी दीपक की पत्नी है । आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान सामने आया कि किरन मृतक के साथ पिछले सात - आठ महीने से लिव इन रिलेशन में रह रही थी । मृतक नरेश ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए अश्लील वीडियो तथा फोटो लिये थे, जो किरन  के  पति को भेज दिये थे। नरेश उसे  बलैकमेल कर रहा था  जिससे परेशान होकर नवरात्रि स्थापना की रात्रि को नरेश के सो जाने के बाद पत्थर की फरशी से उसका सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद ताला लगा कर पति दीपक के पास चली गई थी। आरोपी किरन बाई ने मृतक नरेश की हत्या करना कबूल कर लिया है तथा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

अलवर। राजस्थानमें अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में चल रही रामलीला के दौरान ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रामगढ़ थाने के एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि थाने के रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में घायल अवस्था में किसी युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पडा मिला। जिसके शरीर से खून बह रहा था। जिसे बिना समय गवाए रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से गंभीर स्थिति होने पर युवक को अलवर रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की यह वारदात रामगढ़ थाने से चंद दुरी स्थित रामलीला मैदान के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि नायक निवासी नायक मोहल्ला रामगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके शरीर पर चाकू के हमले के निशान पाए गए हैं। करीब 8-10 स्थान पर चाकू के घाव हैं। मृतक के शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक पर बड़ी बेरहमी से चाकू से वार किया गया।

मृतक रवि नायक अपने घर से रामलीला देखने की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है कि इस हमले में कौन-कौन शामिल था।

पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर फिर पहुंचा थाने
रावतभाटा। ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में अवैध संबंधों के चलते शनिवार को पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद जहर खाकर रावतभाटा थाने पहुंच गया। पुलिस ने  उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया । डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत बाड़ोलिया निवासी ललिता चारण पत्नी मथुरालाल चारण की  पूर्व में अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक के चलते  उसके पति मथुरालाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और स्वंय जहर पीकर पुलिस थाना रावतभाटा पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टर ने मुआयना करने के उपरांत गंभीर स्थिति के कारण उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।  मृतका ललिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों द्वारा शव  नहीं लेने पर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया।

शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
खेड़ारसूलपुर। कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ गांव में अवैध संबंध के शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रात भर कमरे में ही छिपाए रखा। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। अगले दिन आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी ,जिस पर कैथून थानाधिकारी हरिसिंह मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका परिजनों के आने पर सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौप दिया। कैथून थानाधिकारी हरि सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी कन्हैया मालव ने अपनी पत्नी मीना ठाकुर उम्र 29 साल की शक के चलते शनिवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक मीना ठाकुर  एमपी के जबलपुर की रहने वाली थी। करीब 9 साल पहले कंहैया की मीना से शादी हुई थी। पत्नी के मोबाईल पर बातचीत करने को लेकर पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर कन्हैया ने पत्नी मीना का गला घोंट दिया। उसका शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। अगले दिन रविवार सुबह कन्हैया के बड़े भाई को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समस्त जानकारी ली गई।

Manipur Violence: हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या की, कर्फ्यू जारी
इंफाल। मणिपुर में विष्णुपुर जिले क्वाक्टा के पास उखा तम्पक गांव में हमलावरों ने चाकू और गोलियों से तीन लोगों की उनके घर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक व्यक्तियों के शरीर पर चाकुओं और गोली लगने के निशान थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में घुसे कुकी हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें से दो मृतक पिता-पुत्र थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुकी उपद्रवियों ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और भारी हथियारों, मोर्टार और लंबी दूरी के  हथियारों से लोगों पर हमला किया। इस बीच प्रशासन ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सुबह 10.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

फिलीपींस के सैनिकों ने संघर्ष के दौरान मारे 3 संदिग्ध विद्रोही
मनीला। फिलीपींस के सशस्त्र बलों ने कहा कि दक्षिणी फिलीपींस में संघर्ष के दौरान 3 संदिग्ध विद्रोही मारे गए। सेना ने कहा कि अगुसन डेल नॉर्ट प्रांत के बुटुआन शहर के बाहरी इलाके में न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) और सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एनपीए विद्रोहियों की मौजूदगी की सूचना दिए जाने के बाद सैनिकों ने क्षेत्र में अभियान शुरू किया।

एनपीए विद्रोही 1969 से सरकार से लड़ रहे हैं। वह अपने हमलों को ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित करते हैं और सेना के साथ झड़पें करते हैं। सैन्य आंकड़ों से पता चला है कि एनपीए में 2 हजार सदस्य होने का अनुमान है, जो 1980 के दशक में इसकी चरम शक्ति से काफी कम है।

कैंसर को खत्म कर सकती हैं श्वेत रक्त कोशिकाएं
व्हाइट ब्लड सेल्स यानि श्वेत रक्त कोशिकाएं कैंसर को खत्म कर सकती हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि ठोस ट्यूमर को खत्म करने में श्वेत रक्त कोशिकाएं सहायक सिद्ध हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने मैक्रोफेज नामक प्रणाली के द्वारा श्वेत रक्त कोशिकाओं में एक प्रकार का हेरफेर किया है, जो आणविक मार्ग को शांत करके ठोस ट्यूमर को खत्म करने में सहायक होती है।

स्तन, मस्तिष्क, या त्वचा जैसे ठोस ट्यूमर बनाने वाले कैंसर का इलाज करना कठिन होता है। ठोस ट्यूमर से जूझ रहे मरीजों के लिए सर्जरी आमतौर पर बचाव का पहला तरीका होता है। हालांकि सर्जरी कोशिकाओं को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकती हैं, इससे बची हुई कोशिकाओं का पूरे शरीर में दुबारा से उत्परिवर्तित होने का खतरा रहता है।

मैक्रोफेज नामक प्रणाली न सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को समाप्त करती है बल्कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भविष्य में उन्हें पहचानने और मारने के लिए सिखाती है।
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर डेनिस डिस्कर का कहना है कि कैंसर में काम करने के लिए एक नया अणु बनाने के बजाय, हम उन कोशिकाओं का उपयोग करने का प्रस्ताव रख रहे हैं जो आक्रमणकारियों को 'खाते' हैं। मैक्रोफेज, एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका होती है जो बैक्टीरिया, वायरस जैसे आक्रमणकारियों को तुरंत नष्ट कर देती है और उन्हें शरीर से निकालने के लिए प्रत्यारोपण भी कर देती है।

विधायक विधूड़ी को जान से मारने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार
चितौडगढ। जिले के बेगूं-गंगरार विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी को को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी को सोमवार रात्रि को एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद विधायक द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो सरकार कुछ कर रही है, और ना ही चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कुछ कार्रवाई की जा रही है।  एक विधायक होने के बावजूद वह सुरक्षित नहीं हंै । उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब विधायक की सुरक्षित नहीं है, तो राजस्थान की जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।
विधायक द्वारा पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और विभिन्न टीमों का गठन किया गया।  पुलिस द्वारा बाद में जिस मोबाइल से विधायक को शिकायत की गई, उस मोबाइल की लोकेशन के बारे में जांच पड़ताल करने के बाद ज्ञात हुआ कि व्यक्ति भीलवाड़ा जिले में है।

इस पर एक टीम ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र से दीपक प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अब तक की पूछताछ के दौरान बताया कि यूट्यूब पर उसने देवा गुर्जर का बहुचर्चित मर्डर का वीडियो देखा था, जिसके बाद उसमें भी डॉन बनने का जोश आ गया । इसी कारण उसने बेगंू विधायक को जान से मारने की धमकी दी , उसका उद्देश्य केवल डॉन बनना था, और इसी कारण उसके द्वारा यह कदम उठाया गया ।

फोटो के लिए आ गया पूरा पुलिस थाना
पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार करने के बाद रावतभाटा  लाया गया।  रावतभाटा पुलिस में बाद में आरोपी के साथ फोटो खिंचवाने की ऐसी होड़ मच गई, मानो पुलिस द्वारा किसी बहुत बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन मामला बहुचर्चित विधायक से  संबंधित होने की वजह से कांस्टेबल से लेकर  हेड कांस्टेबल  में फोटो को लेकर होड़ मची रही, और मीडिया को यह फोटो जारी करने के लिए लगभग पूरा पुलिस थाना फोटो खिंचवाने के लिए खड़ा हो गया।

पंजाबी सिंगर को दी मारने की धमकी, फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
जयपुर। चित्रकूट इलाके में सिंगर मन्नू(मनोज) पंजाबी से ई-मेल के जरिए धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले कुलवीर सिंह चौहान श्योहारा बिजनौर यूपी को स्थानीय पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि वैशाली नगर निवासी मनोज पंजाबी ने 22 जून को रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने चार घंटे में दस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ई-मेल में आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराल की फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तो लोकेशन यूपी आई टीम यूपी पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 70 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की
अबुजा। नाइजीरिया में प्लैटो प्रांत के 12 से अधिक गांवों में बंदूकधारियों ने हमला कर 70 लोगों की हत्या कर और कई अन्य का अपहरण कर लिया हैं। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमलें में मारे गए लोगों की संख्या 70 से 90 तक हो सकती हैं। 70 ग्रामीणों को, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं का अपहण कर लिया गया हैं तथा सैकड़ो घरों को ध्वस्त कर दिया गया हैं। सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़कर जंगल में भाग गए हैं।

इस हमले में बंदूकधारियों ने कई घंटों तक कोहराम मचाया, लेकिन सुरक्षा बलों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों को घायलों को प्लैटो प्रांत की राजधानी डेंगी और जोस के अस्पतालों में पहुंचाने में एक दिन लगा।