Dainik Navajyoti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा बोर्ड की जल्दबाजी परीक्षार्थियों पर पड़ गई भारी, दैनिक नवज्योति ने पहले ही दिया था चेता
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की जल्दबाजी के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस बार 45 फीसदी यानी 19 हजार अधिक संवीक्षा आवेदन किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड प्रशासन ने विलम्ब शुल्क के साथ 10 अपै्रल तक संवीक्षा के आवेदन मांगे थे। आवेदनों की यह संख्या गत वर्ष के मुकाबले 19 हजार ज्यादा है। जबकि गत वर्ष दोनों परिणाम मई माह में घोषित किए गए थे।

पिछले वर्ष कुल 43 हजार संवीक्षा आवेदन प्राप्त हुए थे, जो बढ़कर इस बार 62 हजार पहुंच गए हैं। यह साफ संकेत है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में केवल जल्दबाजी ही दिखाई थी। यही कारण है कि 62 हजार परीक्षार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड में संवीक्षा के लिए आवेदन किया है। जो अब तक की सर्वाधिक है।

दैनिक नवज्योति की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘देश राग’ का आयोजन : तालियों और राष्ट्रभक्ति से गूंजा बिड़ला सभागार, कवियों ने अपनी रचनाओं से मंच को बनाया जीवंत
जयपुर। गणतंत्र दिवस की संध्या पर बिड़ला सभागार में दैनिक नवज्योति की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देश राग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम कवियों ने अपनी रचनाओं से मंच को जीवंत बना दिया और श्रोताओं के दिलों में राष्ट्रप्रेम की लहर दौड़ा दी। कवि सम्मेलन के दौरान ऑडिटोरियम के बाहर मौसम जितना सर्द था, अंदर उतनी ही जोश की गर्मी थी। सभागार में दर्शक खचाखच भरे थे और देशभक्ति, हास्य तथा सामाजिक व्यंग्य से सजी कविताओं पर तालियों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही। समारोह में फिल्म अभिनेता और कवि राकेश बेदी को कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिंदी सेवा सम्मान दिया गया। वहीं डॉ. पॉपुलर मेरठी को नवज्योति काव्य कलश सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मेलन दैनिक नवज्योति की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है, जो हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य और राष्ट्रभक्ति का ऐसा संगम प्रस्तुत करता है। इस बार मंच पर संजय झाला, राकेश बेदी, डॉ. पॉपुलर मेरठी, विनीत चौहान, शबीना अदीब, गोविंद राठी, हरीश हिंदुस्तानी तथा अपूर्व बिक्रम शाह जैसे कवियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई और समारोह शाम छह बजे से देर रात तक चला।

सम्मेलन की शुरुआत सबसे पहले अपूर्व बिक्रम शाह ने की। अपूर्व वीर रस के सशक्त कवि हैं और उनकी कविताएं राष्ट्रप्रेम की ओजस्वी अभिव्यक्ति के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सबसे पहले मंच संभाला और “तारीख गवाही देती” तथा “हम ही राणा हम ही बिस्मिल” जैसी कविताएं सुनाकर पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी गंभीर एवं ओजपूर्ण आवाज ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की याद को ताजा कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही इतना उत्साह देखकर बाकी कवियों के लिए भी माहौल गर्म हो गया। युवा श्रोता विशेष रूप से उनकी प्रस्तुति से प्रभावित हुए और तालियों की गड़गड़ाहट लंबे समय तक गूंजती रही।

इसके बाद मंच पर आए हरीश हिंदुस्तानी। हास्य रस के इस उस्ताद ने अपनी लोकप्रिय कविता “फूल फूल जोड़ो गजरे की लड़ी बन जाती है” सुनाकर माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। मारवाड़ी लहजे में प्रस्तुत उनकी कविता ने राजस्थानी दर्शकों का दिल जीत लिया। हल्के-फुल्के व्यंग्य से सजी उनकी रचना ने रोजमर्रा की जिंदगी की सच्चाइयों को भी उजागर किया। दर्शकों ने हर पंक्ति पर ठहाके लगाए और तालियां बजाईं।

गोविंद राठी ने हास्य के माध्यम से समाज की वर्तमान हालात पर करारा व्यंग्य किया। उनकी कविता हर युग में सियासत होती है, पहले द्रौपदी की इज्जत सभा में लुटती थी, अब इज्जत लुटने के बाद सभाएं होती हैं, जैसी पंक्तियों ने आज की राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा तंज कसा। भ्रष्टाचार और नेताओं की दोहरी नीतियों पर उनकी कविताएं हंसते-हंसाते सोचने पर भी मजबूर कर गईं। इनकी प्रस्तुति इतनी जीवंत थी कि श्रोता लोटपोट हो गए।

विनीत चौहान की बारी आई तो सभागार फिर देशभक्ति में डूब गया। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” और “सैनिक की चिट्ठी” सुना कर श्रोताओं में जोश भर दिया। “ऑपरेशन सिंदूर” में पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई का ओजस्वी चित्रण था, सांप जब तक आस्तीनों के ना मारे जाएंगे और सैनिक की चिट्ठी में सीमा पर तैनात जवान की मां को लिखी भावुक चिट्ठी ने कई आंखें नम कर दीं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह प्रस्तुति अत्यंत प्रासंगिक लगी।

डॉ. पॉपुलर मेरठी ने जब मंच संभाला तो हास्य का नया दौर शुरू हुआ। उनकी कविता टिकट मुझे भी दिला दो असेम्बली का, ने चुनावी महत्वाकांक्षा और राजनीतिक खेल पर जबरदस्त व्यंग्य किया। उनकी पंक्तियों पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। पॉपुलर की अनोखी शैली में खुद को एक महत्वाकांक्षी नेता के रूप में प्रस्तुत करना दर्शकों को खूब भाया।

शबीना अदीब ने अपनी कोमल आवाज में राष्ट्रप्रेम और भावुकता का संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने ये तिरंगा सबका दिल और जान बनकर रहे, अपना गम इस तरह कम कर लीजिए तथा अपनी डाली से बिछड़कर अलग हो गए ने गहरा संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अभिनेता राकेश बेदी ने एक कवि के रूप में हास्य का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। बहरों में लग रहा है बाजार मेरे भाई, ऑनलाइन की मोहब्बत और कोई बात नहीं जैसी कविताओं से उन्होंने डिजिटल युग के प्रेम और एक तरफा प्यार से हल्के फुल्के अंदाज में वाहवाही लूटी। उनकी अभिनय पूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को खूब हंसाया।

संजय झाला ने पूरे कार्यक्रम की सूत्रधार की भूमिका निभाई और अपनी हास्य रचनाओं से मंच को संतुलित रखा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

जयपुर में आज शाम से बहेगी काव्य रस धारा : नवज्योति के देशराग में आएंगे राष्ट्रीय स्तर के कवि, बीएम बिड़ला सभागार में होगा आयोजन
जयपुर। गुलाबी नगरी में गणतंत्र दिवस की संध्या पर सोमवार को काव्य रस की धारा बहेगी। इस धारा में श्रोता गोते भी लगाएंगे। देश के प्रख्यात कवि जब मंच पर आएंगे, तो श्रेताओं पर उनकी कविताओं का खुमार छा जाएगा। मौका होगा दैनिक नवज्योति की ओर से गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग का। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि जयपुर के हृदय स्थल स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य और शृंगार रस की बयार बहेगी। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी प्रस्तुतियों से जयपुर शहर और आसपास के वाशिन्दों को गुदगुदाएंगे और लोटपोट करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान-2020 मुम्बई निवासी प्रख्यात हास्य अभिनेता राकेश बेदी को प्रदान किया जाएगा। पांच साल पहले शुरू किए गए नवज्योति काव्य कलश सम्मान मेरठ निवासी पॉपुलर मेरठी को दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रख्यात हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुम्बई), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), विनीत चौहान (अलवर), संजय झाला (जयपुर), शबीना अदीब (कानपुर), गोविन्द राठी (आकोदा मध्यप्रदेश), हरीश हिन्दुस्तानी (सीकर) और अपूर्व बिक्रमशाह (नेपाल) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग का आयोजन, दैनिक नवज्योति की ओर से बिरला सभागार जयपुर में होगा कार्यक्रम
जयपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जयपुर में साहित्य और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दैनिक नवज्योति की ओर से आगामी 26 जनवरी को शहर के स्टेच्यू सर्किल स्थित प्रतिष्ठित बीएम बिरला सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि शाम को छह बजे से शुरू होने वाले इस कवि राष्ट्रीय सम्मेलन में देश में विभिन्न राज्यों के ख्यातिप्राप्त कवियों के साथ ही उभरते कवि अपनी ओजस्वी और प्रेरणादायी रचनाओं का पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कवि सम्मेलन के आयोजन का मकसद गणतंत्र दिवस के महत्व को कविताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना है। यह राष्ट्रीय कवि सम्मेलन गणतंत्र दिवस समारोह को साहित्यिक गरिमा प्रदान करेगा और श्रोताओं के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव सिद्ध होगा। इस कवि सम्मेलन में जयपुर शहर और आसपास के कस्बों के गणमान्य नागरिक, न्यायिक अधिकारी, राजनेता, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता, शिक्षाविद, पत्रकार एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।   चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान-2026 और नवज्योति काव्य कलश सम्मान-2026 से प्रख्यात दो कवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुम्बई), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), विनीत चौहान (अलवर), संजय झाला (जयपुर), शबीना अदीब (कानपुर), गोविन्द राठी (आकोदा मध्यप्रदेश), हरीश हिन्दुस्तानी (सीकर) और अपूर्व बिक्रमशाह (नेपाल)अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगर की जनता को गुदगुदाएंगे।

दैनिक नवज्योति का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग 26 जनवरी को, जानें आयोजन के बारे में
जयपुर। दैनिक नवज्योति की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देश राग आयोजित किया जाएगा। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि सोमवार, 26 जनवरी की शाम छह बजे से जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बी.एम.बिड़ला सभागार में होने आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में इस कवि सम्मेलन में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान-2025 और नवज्योति काव्य कलश सम्मान-2025 से प्रख्यात दो कवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुम्बई), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), विनीत चौहान (अलवर), शबीना अदीप (कानपुर), गोविन्द राठी (आकोदा मध्यप्रदेश), हरीश हिन्दुस्तानी (सीकर), अपूर्व बिक्रमशाह (नेपाल)और संजय झाला (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगर की जनता को गुदगुदाएंगे।