disturbance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा रही। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बवंडर से प्रभावित कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। आंधी के कारण कई जगहों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

जयपुर शहर में शाम को करीब 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले अंधड़ आया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर कभी हल्की तो बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू से भी राहत मिली। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

अगले सप्ताह भी रहेगी राहत

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत के आसार हैं।

नौतपा के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो गया। नौतपा का आंशिक असर भी दिखा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा। नौतपा में सूर्य कहर बरपाता है और लू के बवंडर लोगों को बेहाल कर देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेघगर्जन के साथ बरसात का यलो अलर्ट है। इससे नौतपा 28 मई को खण्डित हो जाएगा। अर्थात नौतपा के खण्डित होने से गर्मी अपना कहर नहीं करेगी और मानसून के कमजोर रहने की संभावना बनेगी।

नौतपा में कितना रहा तापमान

वर्ष

तापमान

2013

44.6

2014

45.4

2015

45.9

2016

46.5

2017

45.1

2018

45.4

2019

45.2

2020

45.0

2021

42.6

नोट... डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यहां है बारिश का अलर्ट
28 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह 29 मई को भी अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश का यलो अलर्ट है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 28 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बरसात और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 38.0 और रात का 26.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत तापमान से 3.6 और 0.4 डिग्री कम है।

नौतपा के बीच में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
- राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग, जयपुर

दो मई को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य में चिलचिलाती गर्मी और लू ने बेहाल कर दिया है। प्रचण्ड गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में बाजार सूने और चौक-चौबारे विरान हो गए। मकानों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबलने लगा। देर शाम तक लू का असर बना रहा, लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। धौलपुर में दिन का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43.1 और रात का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 3.1 और 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य के बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर और जालौर में गुरुवार को तेज लू और गर्मी परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि एक मई तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। दो मई को पश्चिमी विक्षोभ से कुछेक जगह मेघगर्जन के साथ बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।

रात को भी नहीं राहत
रात का तापमान भी अधिक रहने से कूलर-पंखें जवाब देने लगे हैं। बाड़मेर में बीती रात तापमान 30.4, अजमेर 30.4, जयपुर 28.7, जोधपुर 28.4 और धौलपुर में रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज होने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे।

कहां कितना तापमान

अजमेर

43.3

भीलवाड़ा

43.0

अलवर

43.8

जयपुर

43.1

पिलानी

44.8

कोटा

44.5

बाड़मेर

44.4

जैसलमेर

43.5

जोधपुर

43.0

फलौदी

44.6

बीकानेर

45.0

चूरू

45.5

श्रीगंगानगर

45.7

धौलपुर

46.6

नागौर

44.6

(तापमान डिग्री में)

नीट पीजी काउंसलिंग में गड़बड़ी, एक सीट दो स्टूडेंट्स को अलॉट की
जयपुर। नीट पीजी काउंसलिंग में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। काउंसलिंग में एक ही सीट दो स्टूडेंट्स को अलॉट कर दी गई। मामले में जयपुरिया अस्पताल प्रशासन और राजस्थान नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड के सदस्य अब एक दूसरे पर गलती का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हॉस्पिटल प्रशासन असमंजस में है कि आखिर किस स्टूडेंट को एडमिशन दें और किसे नहीं।

ये है मामला
दरअसल ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड में जयपुरिया हॉस्पिटल की जनरल मेडिसिन की सीट डॉ. ललित धाकड़ को अलॉट की गई और उन्होंने अपनी फीस के साथ फिजिकल रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं की। डॉ. धाकड़ सेकंड राउंड का इंतजार करने लगे। जब दो मार्च को सेकंड राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग हुई तो इसी सीट को वैकेंट दिखाते हुए डॉ. साबीर मोहम्मद को अलॉट कर दी गई। उन्होंने भी तीन मार्च को फीस जमा करा दी, लेकिन डॉ. साबीर जयपुरिया हॉस्पिटल में जब रिपोर्टिंग देने पहुंचे तो उन्हें ज्वाइनिंग देने से मना कर दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि ये सीट पहले ही डॉ. धाकड़ को अलॉट है। इस मामले में जब डॉ. साबीर ने नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग के मेम्बर्स से संपर्क कर उन्हें लिखित में दिया तो बोर्ड ने कहा अब कुछ नहीं हो सकता। ये तकनीकी गलती थी। अब तुम्हारी सीट कैंसिल हो जाएगी। वहीं डॉ. साबीर का कहना है कि वे ओबीसी मेरिट में 175वें नंबर पर हैं, जबकि ओवरऑल रैंकिंग में 420 नंबर पर हैं।

अधीक्षक ने पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण
एक सीट पर जब दो मेडिकल स्टूडेंट ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन भी दुविधा में पड़ गया। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता ने चेयरमैन नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग को पत्र लिखकर इस मामले में दिशा निर्देश मांगे है कि किस स्टूडेंट को ज्वाइनिंग दे और किसे नहीं, क्योंकि दोनों ही स्टूडेंट को स्टेट कोटे से सीट अलॉट हुई है। वहीं राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. संदीप टंडन का कहना है कि इस पूरे मामले में बोर्ड की कोई गलती नहीं है। जयपुरिया अस्पताल प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है, फिर भी मैनें राज्य सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर : ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन : प्रदेश में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में एक बार फिर से देखने को मिला है। इसके चलते राजधानी जयपुर सहित अधिकांश इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और गंगानगर, बीकानेर, चूरू जिलों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने बुधवार को अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार सही निकले जयपुर में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, जालौर, बाड़मेर जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। चूरू के तापमान में सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री था जो मंगलवार को बढ़कर 10.2 डिग्री पहुंच गया।

जयपुर में सुबह खिली धूप, दोपहर में छाए बादल
जयपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। हालांकि बादल छाने से सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान करौली में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके फतेहपुर में भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
जयपुर। तेज हवा के साथ कोटा, बारां में झमाझम बारिश होने से कई जगह पानी भर गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोटा, बारां में तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। बारिश से कोटा का गांधी सागर बांध लबालब हो गया और देर रात चादर चलने की सूचना हैं।

जयपुर जिले के नरैना के ममाणा पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाड़े में पशुओं को चारा डाल रही युवती की मौत हो गई। दौसा जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना हैं। दौसा जिले में रविवार दोपहर दो बजे तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे कई जगह पानी जमा हो गया। महुआ, मेहन्दीपुर बालाजी, सिकराय, सिकंदरा और दौसा शहर में रह-रह कर बारिश का दौर चला। सीकर में दोपहर में अच्छी बरसात हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए, जबकि अलवर, चूरू, अजमेर में भी कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश हुई। अजमेर जिले के किशनगढ़ में अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल गए। प्रदेश के कुछ अंचलों में बारिश का दौर चलने से रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
राजधानी जयपुर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ छितराई बारिश हुई। जयपुर में दिन का तापमान 33.2 और रात का तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।