jhunjhunu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएनबी बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी मैनेजर को मथुरा से पकड़ा, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश असफल
नवलगढ़/झुंझुनूं।। झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक में 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने मथुरा के रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मैनेजर ने पुलिस हिरासत से भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नवलगढ़ स्थित पीएनबी शाखा में साढ़े 6 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मामले में एक आरोपी बैंक के बीसी संचालक संतोष कुमार सैनी हिरासत में है। मुख्य आरोपी और तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अमित जांगिड़ फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नवलगढ़ शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक के गोल्ड गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ और बैंक में बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) का काम करने वाले संतोष सैनी को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अमित जांगिड़, जो पीएनबी नवलगढ़ में तत्कालीन शाखा प्रबंधक था, उनहोंने संतोष सैनी के साथ मिलकर फर्जी गोल्ड लोन खातों का जाल बिछाया। लालच देकर परिवारजनों व परिचितों के नाम पर ऑनलाइन खाते खुलवाए गए और ओटीपी बैंक के भीतर ही प्राप्त कर गोल्ड लोन की राशि निकाली गई। इस राशि का एक हिस्सा संतोष सैनी अपने पास रखता था, जबकि शेष रकम अमित जांगिड़ द्वारा हड़प ली जाती थी।

जांच में सामने आया कि बैंक में रखे गोल्ड सेफ से असली सोना निकालकर उसकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए। कुछ मामलों में असली सोने को अन्य बैंकों में गिरवी रखकर वहां से भी गोल्ड लोन लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी की महिला मित्र के नाम से भी बैंक में जमा सोने का उपयोग कर अन्य बैंक में गोल्ड लोन करवाने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए बैंक में डकैती की साजिश रची थी। डकैती के लिए करीब 20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, ताकि सोना और डीवीआर गायब दिखाए जा सकें। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसे शेयर बाजार में करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और उसने अपने नाम से लगभग 4 करोड़ रुपये का बीमा भी करवा रखा था। जांच में उसके पास अकूत संपत्ति का पता चला है, जिसमें दो महंगी कारें, एक बुलेट बाइक, सीकर के पॉश इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान, गांव में 100 से अधिक देशी-विदेशी नस्ल की गायों वाला डेयरी फार्म और दो पिकअप वाहन शामिल हैं। वहीं बीसी संतोष सैनी, जिसकी आय सीमित बताई जा रही है, उसके पास भी कई दुकानें, प्लॉट और मकान पाए गए हैं। यह मामला 1 फरवरी 2026 को तब सामने आया, जब पीएनबी नवलगढ़ शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक के गोल्ड सेफ की जांच के दौरान कई पैकेटों से छेड़छाड़ और असली सोने के स्थान पर नकली आभूषण मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि अन्य संपत्तियों की भी जांच जारी है और इस घोटाले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का पूर्ण खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंच रहे बैंक

साढ़े छह करोड़ रुपए मूल्य के सोने के जेवरात गायब होने का खुलासा होने के बाद नवलगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे और अपने गिरवी रखे गहनों के बारे में जानकारी मांगी। अब लॉकर धारक और अन्य योजनाओं में ऋण लेने वाले ग्राहक भी गड़बड़ी की आशंका के चलते बैंक में उमड़ रहे हैं। बैंक के एजीएम सुधीर कुमार साहू अपनी टीम के साथ नवलगढ़ में डेरा डाले हुए हैं।

पीड़ित ग्राहकों में से एक बारवा निवासी नरपत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सोने पर केवल तीन लाख रुपए का लोन लिया था, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में इसे पांच लाख रुपए दर्शाया गया है। नरपत सिंह ने बताया कि वे अपना सोना बैंक लॉकर में रखने आए थे, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उन्हें लॉकर के बजाय गोल्ड लोन लेने की सलाह दी। मैनेजर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि लोन पर उनका सोना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और ब्याज दर भी कम लगेगी। बैंक प्रबंधन की बातों पर विश्वास कर उन्होंने गोल्ड लोन करवा लिया। वे पिछले तीन दिनों से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उनका सोना दिखाया जा रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए बैंक के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों का सोना चोरी हुआ है और कितने खातों में लोन से संबंधित फजीर्वाड़ा हुआ है।

एम्बुलेंस की तेज रफ्तार में थम गई दो जिंदगियां : हार्ट पेशेंट की एम्बुलेंस पलटी, दो भाइयों की मौत
जयपुर। दिल की बीमारी से जूझ रहे 57 वर्षीय सिराजुद्दीन को बचाने की आखिरी उम्मीद एम्बुलेंस थी, लेकिन वही एम्बुलेंस मौत का सबब बन गई। तेज रफ्तार में चल रही एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार्डियक मरीज सिराजुद्दीन और उनके भाई अब्दुल फिरोज (52) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें मृतकों का छोटा भाई आमीन चौहान (42) भी शामिल है। यह हादसा 27 जनवरी की शाम करीब 7 बजे हुआ। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी निवासी सिराजुद्दीन को हार्ट की गंभीर समस्या के कारण चौमूं स्थित बराला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने उन्हें जयपुर के मानसरोवर स्थित निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उनके चार भाई, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ सवार थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आ रहे थे, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण वे अलग हो गए।

परिवार के सदस्य आमीन चौहान ने बताया कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के दौरान सिराजुद्दीन का ऑक्सीजन मास्क हट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब्दुल फिरोज आगे बैठे थे, जो गिरकर सड़क पर लटक गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी भी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर कोई तत्काल मेडिकल सहायता नहीं मिली। यदि समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलता और मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद सिराजुद्दीन की जान बच सकती थी। उन्होंने निजी अस्पताल पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। कहा गया कि चिरंजीवी योजना की लिमिट खत्म होने का हवाला देकर अस्पताल ने शिफ्ट करने को कहा, डॉक्टर टीम भेजने के नाम पर 3500 रुपये लिए, लेकिन एम्बुलेंस में पर्याप्त मेडिकल सपोर्ट नहीं था। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो सकती है, जिसके कारण तेज रफ्तार में हादसा हुआ। दोनों मृतक परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। सिराजुद्दीन के परिवार में पांच बेटियां और एक छोटा बेटा है, जबकि अब्दुल फिरोज के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। फिरोज कसाइयों को बकरे सप्लाई करने का काम करते थे। एक्सीडेंट थाना वेस्ट के जांच अधिकारी रघुनंदन शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गया। ड्राइवर प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर एम्बुलेंस सेवाओं में सुरक्षा और मेडिकल सपोर्ट की कमी पर सवाल खड़े कर रही है।

झुंझुनूं में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे पूरी तरह बंद
झुंझुनूं। उदयपुर में टैलर कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के चलते गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की और से झुंझुनूं बंद के आह्वान पर झुंझुनूं के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहे। यहां तक की लोग चाय-पान को भी तरस गए। आवश्यक सेवाओं की दुकाने यथा, दवा आदि खुली थी जिन्हे बंद में छूट दी गयी थी। शहर की सड़क नम्बर एक, दो, तीन, गुढ़ा मोड़, पंचदेव चौराहा, मुनी आश्रम रोड़, गांधी चौक, नेहरू पार्क, शाहो का कुंआ स्थित दुकाने, गुदड़ी बाजार, छावनी बाजार, सब्जी मंडी, राणी सती रोड़ स्थित बाजार, बस स्टैण्ड, मंडाव मोड़, रेल्वे स्टेशन सहित अनेक मोहल्लों एवं वार्डो में स्थित दुकाने पूर्णतया बंद थी, यहां तक के ये प्रतिष्ठान प्रात: से सायं तक लगातार बंद थे।

उधर बजरंग दल के द्वारा झुंझुनूं बंद का आह्वान पर शांति पूर्वक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख, बंद का समर्थन किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख रामानंद पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ विभाग धर्म प्रसार प्रमुख योगेन्द्र कुण्डलवाल एवं बजरंग दल संरक्षक जयराज हिन्दू के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। जिला प्रसार प्रमुख सुशील प्रजापति ने कहा कि हत्यारो को फांसी दी जाये। इसी क्रम में स्थानीय गांधी चौक पर सर्व धर्म समाज के लोगों की भीड़ जुड़ गई जिसमें बजरंग दल, विश्वविन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस नृशंस हत्याकाण्ड की निन्दा की व हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। झुंझुनूं में गुरूवार को तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद है।

भारी भीड़ को देखकर एसडीएम व डीवाईएसपी शहर शंकरलाल छाबा ने लोगो को समझाया कि धारा 144 लगी हुई है। बंद शांतिपूर्वक रहा तथा बंद के दौरान शहर के मुख्य चौराहो व पूरे शहर में एसडीएम शैलेष खेरवा, डीवाईएसपी शहर छाबा, थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा आदि लगातार गश्त कर रहे थे। इस मौके पर विहिप नगर अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष सुनिल मोरवाल, रतनलाल शर्मा, मंत्री महावीर शर्मा, सह पंकज रोहिगा, बजरंग दल नगर संयोजक सौरव जोशी, रोहन सैनी, श्रीराम सैनी, पार्षद अशोक प्रजापति, पार्षद विनोद कुमार जांगिड़, योगेन्द्र कुमावत, अशोक कुमावत, पंकज टेलर, अभिषेक सैनी, कृष्ण आचार्य आदि उपस्थित हुए।

देशभर में स्कूली शिक्षा में सीकर अव्वल, झुंझुनू और जयपुर का भी बेहतरीन प्रदर्शन
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सोमवार को जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D) जारी की। जिसमें राजस्थान के सीकर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद झुंझुनू और जयपुर जिले का भी बेहतरीन प्रदर्शन है।जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D) में राजस्थान के इन तीन जिलों ने 100 के स्केल पर 81-90 स्कोर हासिल करके उत्कर्ष ग्रेड हासिल किया। झुंझुनू ने सीखने के परिणाम की श्रेणी में 290 में से 236 अंक हासिल करके इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

शिक्षा विभाग ने 2018-19 और 2019-20 के लिए जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई-डी) जारी किया, जो व्यापक विश्लेषण के लिए एक सूचकांक बनाकर जिला स्तर पर स्कूल शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करता है। सूचकांक में राजस्थान ने अति उत्तम श्रेणी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 24 जिलों ने इस श्रेणी में स्थान बनाया है। वहीं पंजाब के 14 जिलों ने 100 के स्केल पर 71-80 स्कोर के साथ अति उत्तम ग्रेड प्राप्त किया। इसके बाद गुजरात और केरल का स्थान आता है। दोनों राज्यों के 13-13 जिलों ने अति उत्तम श्रेणी में स्थान बनाया। दूसरी ओर 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी जिला ने अति उत्तम और उत्तम ग्रेड हासिल नहीं किया। इसमें जम्मू-कश्मीर, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। साल 2018-19 में एक भी जिला उत्कर्ष श्रेणी में नहीं था। जबकि अति उत्तम श्रेणी में 49 और उत्तम श्रेणी में 267 जिले शामिल थे। यानी साल 2018-19 में कुल 316 जिलों का ही प्रदर्शन उत्तम था। साल 2019-20 में देश के तीन जिलों का पीजीआई उत्कर्ष श्रेणी में हैं, और वे तीनों जिले राजस्थान के हैं। वहीं अति उत्तम श्रेणी में 86 जिले, उत्तम श्रेणी में 276 जिले शामिल हैं।

जिलों में स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन का जो आधार था, वह लर्निंग आटकम, शिक्षकों की उपलब्धता, स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षा, छात्रों से जुड़ी सुविधाएं, प्रशासनिक गतिविधियां, डिजिटल शिक्षा, पैसे के इस्तेमाल आदि श्रेणियों से जुड़े 83 मानक शामिल किए गए थे।

शहीद के नाम खेल स्टेडियम व सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद
झुंझुनूं। जिले के ग्राम घरड़ाना खुर्द में सड़क संघर्ष समिति व तीन गांवों के ग्रामीणों का संयुक्त तत्वावधान में शहीद के नाम खेल स्टेडियम व क्षतिग्रस्त सड़क को दुबारा बनाने के मांग को लेकर गुरुवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। तीसरे दिन  महिलाओं ने भी शामिल होकर धरने का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द से सड़क व स्टेडियम बनाने की मांग की। संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी कर टूटी सड़क के गड्डो में मिट्टी डालकर विरोध जताया। समिति के संयोजक संदीप राव ने बताया कि टूटी सड़क को बनाने का काम सरकार व पीडब्लूडी विभाग का काम है लेकिन ग्रामीण परेशान होकर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है।

बार-बार अवगत कराने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों व समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए टूटी सड़क के गड्डों में मिट्टी डालकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी कर विरोध जताया। सरपंच उम्मेद सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण भीषण गर्मी में शहीद के नाम से खेल स्टेडियम व क्षतिग्रस्त सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन प्रशासन की आंख तक नहीं खुल रही है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी

अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरी ने आंदोलन का समर्थन कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 साल से सड़क गड्ढों में तब्दील होकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पिछली भाजपा सरकार व वर्तमान कांग्रेस सरकार के किसी भी जन प्रतिनिधि ने सुध नहीं ली। संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सरपंच उम्मेद राव, सरजीत राव, पूर्व सरपंच निहाल सिंह, प्रीतम राव, राजेन्द्र राव, रमेश कुमार घरड़ाना कलां, हवासिंह, धर्मपाल, अनूप, सियाराम, रामसिंह, रणदीप, रोहिताश, आनंदपाल, उमराव सिंह, अंकित, संजय, विधाधर, उम्मेद सिंह हवलदार, हवा सिंह, राजेन्द्र पूनिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया
झुंझुनूं। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने रविवार को झुंझुनूं पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दौरा कर मनरेगा योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाजपुर नया में जोड़ खुदाई कार्य, भड़ुन्दा कलां में  सड़क निर्माण, दोरासर में जोहड़ खुदाई कार्य, उदावास में श्मशान भूमि में चल रहे कार्य, चंद्रपुरा में चारागाह विकास कार्य, का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समतलीकरण निर्माण व कुंड निर्माण के कार्य भी देखे और श्रमिकों से चर्चा कर भुगतान समय पर मिलने व कितनी मजदूरी प्राप्त हो रही है, इसकी जानकारी ली।

कमोबेश सभी जगह छाया, पानी, दवाई की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। खतेहपुरा के जोहड़ खुदाई के कार्य पर छाया की व्यवस्था सही नहीं पाई जाने पर उन्होंने विकास अधिकारी राकेश जानू को तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अधिशासी अभियंता मनरेगा महेंद्र सिंह सूरा, विकास अधिकारी राकेश जानू, सहायक अभियंता अमित चौधरी, खाजपुर सरपंच भागीरथ सिंह, भडुन्दा कलां सरपंच सुरेंद्र सिंह झाझड़िया, दोरासर सरपंच दिलीप मीणा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक गोपाल सिंह आदि साथ रहे।

मोडसिया गैंग का मुख्य सरगना मिन्टू मोडसिया गिरफ्तार
झुंझुनूं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजपाल सिंह के सुपरविजन में पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा, सूरजगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार, डीएसटी टीम एवं क्यूआरटी टीम ने अथक परिश्रम कर पिलानी में दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाकर, मारपीट कर, जान से मारने का भय दिखाकर प्लाट की नोटरी करवाने वाले मोडसिया गैंग का सरगना आरोपी मिन्टू मोडसिया पुत्र करण सिंह जाट निवासी सोरडा जदीद हरियाणा को दबोच लिया।

जानकारी अनुसार, 21 अप्रैल 2022 को बृजेश कुमार निवासी ढक्करवाला ने रिपोर्ट दी कि मोनू पीपली व मिन्टू मोडसिया, सकेन्द्र तथा सात-आठ अन्य बदमाश आये व उसके पिस्टल लगा दिया व उसे स्कार्पियों गाड़ी में डालकर उसके प्लाट के कागजात की नोटरी करवा ली आदि। घटना की सूचना मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पीपली, लुहारू, बहल आदि में तलाश किया गया तो नवीन उर्फ मोनू को सतनाली से  पुलिस ने दबोच लिया व उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। इस मामले में कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने बिन्टू उर्फ मिन्टू मोडसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार मोडासिया के नाम से यह स्वयं गैंग चलाता है व मुख्य सरगना भी यही है। इसके विरूद्ध राजस्थान व हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, भू-माफिया से सम्बन्धित करीब दर्जनो मामले अलग-अलग थानो पर दर्ज है। पुलिस गहनता से इसकी पुछताछ कर रही है।

पेपर लीक के चार आरोपियों को भेजा जेल
चिड़ावा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में रिमांड पर चल रहे चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी गोदारा का बास निवासी सचिन, मंड्रेला की कुलहरियों की ढाणी निवासी सत्येंद्र, लोहारू की लालपुर की ढाणी निवासी सन्दीप कुमार और हनुमानगढ़ के नौरंगदेसर निवासी मेहरचंद को कोर्ट में पेश किया।जहां से चोरों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ऐसे में अब तक सात आरोपी अब तक सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

पत्नी के साथ मिलकर ले रहा था घूस, झुंझुनूं में पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एवं उसकी पत्नी 60 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
झुंझुनूं।  झुंझुनूं एसीबी टीम ने बुधवार को कार्रवाई कर रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुंनू को उसकी पत्नी  इन्द्रा सहित परिवादी से 60 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की झुंझुंनू इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के 5 लाख 54 हजार रुपये के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुनूं द्वारा कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कर रामसिंह पुत्र  नौरंग सिंह निवासी देदूसर नवलगढ़, झुंझुनूं हाल निवासी न्यू कॉलोनी, गली नं० 2 नोर्थ पिलानी, झुंझुनूं को अपने निवास पर परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी टीम के पहुंचने पर आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी इन्द्रा ने रिश्वत राशि मकान के एक कमरे में स्थित चारपाई के नीचे फेंक दिये, जहां से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में  इन्द्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

नवलगढ़ में प्रीतम प्यारे आमिर खान
नवलगढ़। नवलगढ़ में चल रही शूटिंग प्रीतम प्यारे के दृश्यों के लिए सीने अभिनेता आमिर खान नवलगढ़ आए हुए है। मंगलवार को चैलासी रोड़ पर स्थित न्यारिया मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। वहीं शूटिंग पर जाने से पहले एक होटल के पास से मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकवाद दी।

राजस्थान के झुंझुनू जिले में विधवा के हक मारने का मामला आया सामने: विधवा को मृत बताकर पेंशन कर दी बंद
झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले से हम आपकों एक ऐसे मामले से रूबरू करना जा रहे है। जिस पर शायद किसी को विश्वास ना हो, लेकिन ये सच है। दरअसल झुंझुनूं जिले में एक विधवा महिला को मृत बताकर उसको सरकार से मिलने वाली विधवा पेशन बंद कर दी गयी है। विधवा महिला स्वयं को जिंदा साबित करने के लिये सरकारी कार्यालयों में कई दिनो से चक्कर काट रही है। मगर अभी तक उसको पेंशन मिलना शुरू नहीं हो पाया है। जिले के बगड़ कस्बे के वार्ड 12 की रहने वाली विधवा महिला अंगूरी देवी खटीक ने बताया कि जून 2021 के बाद उसको मिलने वाली पेंशन बंद हो गई। वह सबसे पहले नगर पालिका बगड़ में गई। जहां उसे बताया कि आपको हमारे रेकॉर्ड में मृत दिखा रखा है। इसलिए पेंशन बंद हो गयी है। इसके बाद उसने कई बार नगर पालिका के चक्कर लगाए। सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत की। ई मित्र पर जाकर भी समस्या के समाधान के लिए शिकायत कार्रवाई करवायी। तब जाकर बगड़ नगर पालिका वालों ने कहा कि हमने हमारा रेकॉर्ड सही कर दिया। अब आगे की कार्रवाई झुंझुनू एसडीएम करेंगे।

हालांकि इतने से पीड़िता का काम बनता नजर नहीं आया। अनारी देवी ने बताया कि वह तीन बार एसडीएम के दफ्तर आकर अपनी पीड़ा बता चुकी है। लेकिन यहां कार्रवाई करना तो दूर की बात सही तरीके से उसकी पीड़ा सुनी भी नहीं जा रही है। सभी तरफ से परेशान होकर अंगूरी देवी एसडीएम साहब से कहती है कि मैं मरी नहीं हूं...। जिंदा हूं। आपके सामने खड़ी हूं। तीन बार आपको अपनी पीड़ा बता चुकी। मैं बहुत गरीब हूं। मेरे पति की पहले ही मौत हो चुकी। मजदूरी कर तीन बेटियों को पाल रही हूं। नौ माह हो गए अब तो चक्कर मत लगवाओ। जून 2021 के बाद से पेंशन नहीं मिली। अब तो पेंशन शुरू करवा दो।

इस बाबत झुंझुनू के उपखण्ड अधिकार शैलेष खैरवा का कहना है कि उक्त महिला तीन बार नहीं पहली बार ही मेरे पास आई है। उसे मृत दिखा दिया गया था। अब जल्द ही उसकी पेंशन शुरू करवा दी जाएगी।

तंबाकू मुक्त राजस्थान की तैयारी, झुंझुनूं से होगी शुरुआत
जयपुर। नशे से मुक्त करने की कड़ी में चिकित्सा विभाग ने राजस्थान को तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पहले चरण में सौ दिवसीस प्लान तैयार किया है। खास बात यह है कि इस मुहिम में जिलों के कलेक्टर से लेकर सबसे छोटी हेल्थ वर्कर्स माने जाने वाली आशा सहयोगिनियों तक को लगाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्ति के प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत झुंझुनूं जिले की 46 ग्राम पंचायतों से होने जा रही है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता में इसे लेकर पहली बैठक हुई है। इसमें एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने का अपना सौ दिवसीय प्लान रखा है। झुंझुनूं के नवलगढ़ ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों के प्रधान दिनेश सुंडा सबसे पहले इसके लिए आगे आए हैं। जिले के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने मुक्ति के लिए अपनी योजना भी बताई है। अभियान में जिला कलेक्टर, एसडीएम, चिकित्सा विभाग के सभी क्षेत्रीय अफसरों को जिम्मा दिया जाएगा। गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारियों की बैठक भी होगी। जागरूकता के लिए अभियान भी चलेंगे।

यूं चलेगा अभियान
चिकित्सा विभाग स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को इसके लिए तैयार करेगा। पंचायत में प्रस्ताव पास करवाएगा। इसके बाद यहां पंचायत तंबाकू मुक्त कर अपने अन्य सदस्यों, ग्रामीण इलाकों में वे सरकारी मदद से लोगों के तंबाकू छोड़ने के संकल्प पत्र भरवाएंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों में आदतन लोगों को लत छुड़वाने के लिए चिकित्सा सेवा भी दिलवाएंगे।

फिर शुरू होगा महीने में आखिरी दिन प्रतिबंध
दो साल पहले प्रदेश में महीने के अंतिम दिन तंबाकू के बेचान पर प्रतिबंध से एकबारगी इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में अभियान बंद हो गया। इसे भी फिर से व्यापार मंडलों की मदद से शुरू किया जा रहा है।

कोटपा एक्ट से भी होगी सख्ती
तंबाकू के सार्वजनिक स्थल, दफ्तरों, स्कूलों के पास इत्यादि तय जगहों पर तंबाकू के सेवन पर कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में सेवन करने वालों पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगेगा।

अभियान के शुरुआती सौ दिन की कार्य योजना तैयार है। पंचायतों में प्रस्ताव पास करवाएंगे। स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों का भी उपयोग होगा। -डॉ. एसएन धौलपुरिया, नोडल अफसर, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम