Iran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रम्प ने की ईरान में सैन्य अभियान शुरू होने की पुष्टि : हमारा उद्देश्य उत्पन्न खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की रक्षा करना, कहा- 47 वर्षों से अमेरिका की मौत के लगा रहा नारे
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान में एक सैन्य अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि हमारा उद्देश्य ईरानी शासन, जो कि बहुत कठोर और भयानक लोगों का एक शातिर समूह है, से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म कर के अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। उन्होंने संदेश में कहा कि इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, हमारे विदेशी ठिकानों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों को खतरे में डालती हैं।

ट्रम्प ने कहा कि 47 वर्षों से, ईरानी शासन अमेरिका की मौत के नारे लगा रहा है और रक्तपात एवं सामूहिक हत्याओं का एक अंतहीन अभियान चला रहा है, जिसमें अमेरिका, हमारे सैनिकों और कई, कई देशों के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ट्रंप ने कहा- अमेरिका का एक और सैन्य बेड़ा ‘बड़ी खूबसूरती से’ ईरान की ओर बढ़ रहा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने सख्त रुख की ओर लौटते हुए कहा है कि एक और सैन्य बेड़ा ‘अरमाडा’ ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अमेरिका के आयोवा राज्य के क्लाइव में एक चुनाव-प्रचार जैसे आयोजन में कहा- वैसे इस समय एक और अरमाडा बड़ी खूबसूरती से तैरते हुए ईरान की ओर बढ़ रहा है। हम देखेंगे। उम्मीद है कि वे हमसे समझौता कर लें। उन्हें हमसे पहले ही समझौता कर लेना चाहिए था। कम से कम उनके पास देश तो बचेगा।

ट्रंप के बयान से अमेरिका की सैन्य दबाव के साथ कूटनीति की संभावना वाली दोहरी रणनीति झलकी है। इसी क्रम में ‘एक्सियोस’ को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ईरान के साथ स्थिति परिवर्तनशील है और बड़े अमेरिकी सैन्य बेड़ों को क्षेत्र के और करीब तैनात किया गया है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी अधिकारी कई बार बातचीत की इच्छा जता चुके हैं।

इसके बाद एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि यदि ईरान तय शर्तों के तहत संपर्क करता है, तो अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने शर्तें बताईं, जिनमें यूरेनियम संवर्धन पर रोक, संवर्धित यूरेनियम हटाना, लंबी दूरी की मिसाइल कार्यक्रम पर सीमाएं और क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों के समर्थन का अंत शामिल है। ईरान ने इन शर्तों को सिरे से खारिज किया है, हालांकि बातचीत की इच्छा भी जताई है। ट्रंप ने जून में किए गए अमेरिकी हमलों का भी जिक्र करते हुए दावा किया कि तीन प्रमुख ठिकानों पर वार कर ईरान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट कर दिया गया, हालांकि वास्तविक नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस बीच, अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के नेतृत्व वाला स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर में तैनात किया गया है, जिससे वह अमेरिकी केंद्रीय कमान के परिचालन क्षेत्र और ईरान के संभावित लक्ष्य क्षेत्रों के और करीब आ गया है। ईरान के भीतर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक वरिष्ठ मौलवी ने शुक्रवार की नमाज के दौरान अमेरिका को किसी भी हमले से चेताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान किसी भी अमेरिकी आक्रामकता का जवाब देने के लिए बखूबी सक्षम है और उसकी सशस्त्र सेनाएं घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं। ईरानी सैन्य अधिकारियों ने जून में इजरायल के साथ हुए संघर्ष के बाद मिसाइल क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार का भी दावा किया है।

ईरानी सैन्य अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि जून में इजरायल के साथ 12 दिन की लड़ाई के बाद से मिसाइल क्षमताओं में काफी सुधार हुआ है। इस लड़ाई के दौरान, इजरायल द्वारा ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों पर अचानक हमले करने के बाद ईरान ने इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए थे। बाद में अमेरिका भी इस लड़ाई में शामिल हो गया और उसने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था।

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले की स्थिति में अमेरिका के सभी हित, ठिकाने और प्रभाव के केंद्र तुरंत वैध निशाने बन जाएंगे। ईरानी अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर भी हमला किया जा सकता है। इसी चिंता के कारण खाड़ी के अरब देशों ने अमेरिका से सैन्य कार्रवाई न करने का अनुरोध किया है।

रुक नहीं रही हिंसा, और सख्त होता जा रहा अमेरिका : हालात और बिगड़े, ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, तैयारी में जुटा विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। ईरान में निरंतर बिगड़ती स्थिति और हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 2500 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरों के बीच भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय उन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी को सुगम बनाने की तैयारी कर रहा है जो स्वदेश लौटना चाहते हैं।

वहां फिलहाल 10,000 भारतीय :

ईरान में अभी लगभग 10,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से करीब 3,000 मेडिकल छात्र हैं, जबकि लगभग 4,000 धार्मिक सेमिनरी के छात्र हैं। इसके अलावा ईरान के तटीय क्षेत्रों में लगभग 2,000 भारतीय मछुआरे भी रहते हैं। इनके अतिरिक्त व्यवसायी, पर्यटक और हर वर्ष ईरान आने वाले हजारों शिया तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

पहले जारी की ईरान छोड़ने की सलाह :

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा था कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यवसायी हों या पर्यटक, सभी को उपलब्ध परिवहन माध्यमों जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने अपने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए थे।