Sikh Community - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पाकिस्तान में फरूखाबाद में गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुप्पी को सिख विरोधी मानसिकता बताया है। मल्होत्रा ने गुरुवार कहा है कि केंद्र सरकार लगातार सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े दिया है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और श्री अकाल तख्त साहब ने उन्हें सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में सीएम मान और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख विरोधी होने का एक और सबूत है।

हरदीप सिंह पुरी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना, पूरे सिख समुदाय का अपमान बताया, विपक्ष पर बोला जमकर हमला
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'ट्रेटर फ्रेंड' कहे जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसे न केवल व्यक्तिगत टिप्पणी बल्कि सिख समुदाय का अपमान बताया।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'ट्रेटर' शब्द का अर्थ गद्दार होता है और यह उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसने देश के साथ गद्दारी की हो या देश की गोपनीय जानकारी दुश्मन को दी हो। उन्होंने कहा कि इस तरह का शब्द किसी के लिए भी प्रयोग करना बेहद गंभीर और आपत्तिजनक है।

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।