ISS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई टेटेरयातनिकोव के साथ नासा का 'क्रू-13' मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये नवंबर के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही प्रक्षेपित किया जाएगा। बयान के अनुसार, "नासा के स्पेस-एक्स क्रू-13 मिशन के हिस्से के रूप में, तीन अंतरिक्ष एजेंसियों के चार चालक दल सदस्य एक लंबी अवधि के वैज्ञानिक अभियान के लिये सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिये उड़ान भरेंगे।" नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने क्रमशः अंतरिक्ष यान कमांडर और चालक की भूमिका निभाएंगे, जबकि कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जोशुआ कुट्रिक और रूसी अंतरिक्ष यात्री टेटेरयातनिकोव मिशन विशेषज्ञ के रूप में सेवा देंगे।

वर्ष 2022 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस और नासा ने क्रॉस-कंट्री उड़ानों (एकीकृत चालक दल मिशनों) पर एक समझौता किया। इस समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी आपात स्थिति या समय-सारणी में बदलाव के बावजूद अंतरिक्ष स्टेशन पर हमेशा कम से कम एक रूसी कॉस्मोनॉट और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहे, ताकि वे स्टेशन के रूसी और अमेरिकी दोनों हिस्सों का संचालन संभाल सकें।

मेडिकल इमरजेंसी पर अंतरिक्ष यात्री को पृथ्वी पर भेजे जाने का पहला मामला, नासा ने 25 साल में पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कराया इमरजेंसी इवैक्यूएशन
वॉशिंगटन। नासा ने 25 साल के इतिहास में पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्रियों का इमरजेंसी इवैक्यूएशन कराया है। इस इवैक्यूएशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुवार को प्रशांत महासागर में उतारा गया। अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी तक लाने के लिए स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल एंडेवर का इस्तेमाल किया गया। इस यात्रा में उन्हें 11 घंटे का समय लग। स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल एंडेवर भारतीय समयानुसार 2.11 बजे सैन डिएगो के तट पर उतरा। नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कुल चार अंतरिक्ष यात्रियों का इवैक्यूएशन किया है।

इनमें जेना कार्डमैन, माइक फिंके, किमिया यूई और ओलेग प्लाटोनोव शामिल हैं। अगस्त 2025 में अंतरिक्ष में गए कार्डमैन, फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लातोनोव को फरवरी 2026 के अंत तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहना था। लेकिन, 7 जनवरी 2026 को नासा ने कार्डमैन और फिंके की अगले दिन होने वाली स्पेसवॉक अचानक रद्द कर दी और बाद में टीम की जल्द वापसी की घोषणा की।

अंतरिक्ष यात्रियों का इमरजेंसी इवैक्यूशन क्यों हुआ

दरअसल, अगस्त 2025 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक की तबीयत खराब हो गई थी। यह मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर किसी अंतरिक्ष यात्री को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा पृथ्वी पर भेजे जाने का पहला मामला है। अधिकारियों ने उस अंतरिक्ष यात्री की पहचान बताने से इनकार कर दिया जिसे चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है और ना ही यह बताया गया कि उसे क्या दिक्कत हुई है।

कमांडर ने क्या कहा

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के निवर्तमान कमांडर माइक फिंके ने इस सप्ताह की शुरूआत में सोशल मीडिया पर कहा था कि बीमार अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है और उसकी देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का फैसला सोच-समझकर लिया गया ताकि पृथ्वी पर सही चिकित्सकीय आकलन हो सके। नासा की अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन ने पृथ्वी पर वापसी की यात्रा से पहले कहा, हमारे प्रस्थान का समय अप्रत्याशित है लेकिन मेरे लिए जो बात आश्चर्यजनक नहीं थी, वह यह थी कि इस दल ने एक परिवार की तरह एक-दूसरे की मदद की और एक-दूसरे का ख्याल रखा।