chaudhary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान को नहीं करती पसंद : चौधरी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई को ऑपरेशन आॅर्गेनाइजेशन (एससीओ) की सालाना समिट हो रही है। एससीओ का सदस्य होने के नाते समिट में शामिल होने भारत की ओर से विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे हैं। पाकिस्तान में लंबे समय बाद भारत का कोई शीर्ष नेता गया है, ऐसे में विदेश मंत्री के दौरे की दोनों देशों में काफी चर्चा है। इमरान खान की पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। फवाद चौधरी ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि विदेश मंत्री का आना अच्छा है लेकिन दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होने जा रही है। फवाद ने कहा कि एस जयशंकर एससी समिट के सम्मान में आए हैं ना कि दिपक्षीय बातचीत के लिए वह आए हैं। उनके लिए भारत और पाकिस्तान के लोगों से ज्यादा अहमियत एससीओ की है। ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते पर ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है।

आतंक का सवाल तो भारत पर भी उठ रहा
भारत की ओर से पाकिस्तान से बातचीत के लिए आतंक पर लगाम की शर्त के सवाल पर चौधरी ने कहा कि भारत हम पर आरोप लगाता है लेकिन इस वक्त तो भारत को ही कई देशों की ओर से मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और कनाडा की ओर इशारा करते हुए चौधरी ने कहा कि भारत पर कुछ देशों ने उनकी जमीन पर हिंसा के आरोप लगाए हैं। अमेरिका और कनाडा कह रहे हैं तो इस पर गंभीरता तो दिखानी पड़ेगी।

फवाद चौधरी ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हों। हम इतिहास को पकड़ के नहीं रह सकते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार की राजनीति ही एंटी मुस्लिम और पाकिस्तान विरोध की है तो वह बातचीत पर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आतंक के सवाल पर फवाद ने कहा कि भारत से कहीं ज्यादा पीड़ित उनका देश है। भारत से कई सौ गुना ज्यादा लोग पाकिस्तान में आतंक की वजह से मरे हैं।

जो शिकायत भारत की, वही हमारी भी है
पाकिस्तान से आतंकी भेजे जाने के सवाल पर फवाद ने कहा कि जो शिकायत भारत की है वही हमारी है। हम भी यही कह रहे हैं कि पाकिस्तान में आतंकियों की मदद भारत कर रहा है। कुलभूषण जाधव जैसे उदाहरण हमारे सामने हैं, जिसे हमने यहां आतंक फैलाते हुए पकड़ा है और अदालत ने उसे दोषी पाया है। हम भी तो भारत से इस पर सवाल पूछते हैं। फवाद चौधरी ने कहा कि हिन्दूवादी राजनीति जिस तरह से भारत में बढ़ाने की कोशिश की गई है, उससे वहां के लोग भी शायद अब खुश नहीं है। हालिया आम चुनाव में भाजपा की जो सीटें कम हुईं, उससे पता चलता है कि हिन्दुस्तान का आम आदमी हिन्दूवादी राजनीति से दूर हो रहा है और वह पाकिस्तान से भी बेहतर रिश्ते चाहता है। हमारा भी साफ है कि हम भारत से अच्छा रिश्ता चाहते हैं।

प्रदेश में खराब ट्यूबवेल को ठीक कराएगी सरकार : चौधरी
जयपुर। विधानसभा के कार्यवाही के दौरान विधानसभा में खेतड़ी में खराब ट्यूबवेल से संबंधित मामला उठा। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 ट्यूबवेल और 20 हैंडपम्पों की घोषणा की गई है। मेरा विधानसभा क्षेत्र पहाड़ियों और सूखाग्रस्त होने का कारण पेयजल की समस्या है। ट्यूबवेल और भी हैंडपंप की संख्या पर्याप्त नहीं है।

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जवाब दिया कि अब तक जितने भी ट्यूबवेल खराब होते थे, उनकी संभाल नहीं होती थी, जो भी ट्यूबवेल फेल हो गई हम उनको ठीक करेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: चौधरी
अजमेर ।राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से घोषित किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार  ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा तथा राज्य में हमारी सरकार बनेगी।

इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में 175 सीटों पर भाजपा विजयी होगी। किशनगढ़ निवासी सांसद चौधरी अपनी अधिकृत उम्मीदवारी के बाद आज अपने निज आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा आलाकमान का इस बात के लिये आभार जताया कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को एक बार फिर मौका दिया है।

मैं केन्द्रीय नेतृत्व के आंकलन पर खरा उतरूंगा। चौधरी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान फतह के बाद लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विजयी पताका फहरेगी तथा मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनकर इसे विश्व शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।

जीवट के ज्वलंत प्रतीक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी
राजपूताने के लोग अब ब्रिटिश सरकार एवं जागीरदारों की तिहरी गुलामी में पिस रही थी, तब नवज्योति का प्रकाशन नवजागरण एवं नवजीवन का शंखवाद था। रियासती भारत के लोग गुलामी में तड़प रहे थे, तब उनकी आकांक्षाओं को स्वर और स्वरूप देना विद्रोह का विगुल बजाना ही था। तब अजमेर न केवल ब्रिटिश शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा, पड़ोस की मेवाड़, मारवाड़ और जयपुर आदि महत्वपूर्ण रिययासतों की राजनैतिक गतिविधियों का भी केन्द्र थी। अंग्रेजी राज में राष्ट्रीय विचारधारा का पत्र निकालना आसान काम नहीं था। रियासतों में तो ऐसे पत्रों का पढ़ना भी राजद्रोह माना जाता था। उस समय अखबार निकालना अत्यन्त कठिन कार्य था। विदेशी हुकूमत थी, आजादी के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी। राजस्थान के देशी रियासतों के बीच अजमेर में अंग्रेजों की सीधी हुकूमत थी। वहां शासन के विरुद्ध अखबार निकालना, जनता को अधिकारों के लिये जागृत करना, विदेशी हुकूमत के कारनामों का पर्दाफास करना, जनता को आजादी की लड़ाई में कूदने का आह्वान करना, ये जटिल प्रश्न थे, जिनका बोझ साप्ताहिक नवज्योति के माध्यम से उठाया गया। जनता में हुकूमत के भय से नवज्योति को खरीदते और पढ़ते डर लगता था। ऐसी स्थिति में भी नवज्योति ने अजमेर मेरवाड़ा के साथ-साथ राजस्थान की रियासतों में आजादी का शंखनाद किया। नवज्योति ने इस पुण्य दिवस की गरिमा के अनुरूप ही, गांधीवादी विचारधारा का सार्थक प्रचार एवं प्रसार किया, स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहयोग दिया तथा रियासती तानाशही एवं जागीरदारी अत्याचारों का डट कर विरोध किया। जितनी ज्यादा कोशिश नवज्योति को बुझाने की की गई, उतनी ही वह ज्योति और प्रखर होती गई। नवज्योति को बन्द करने की जितनी ज्यादा तदबीर की गई, उतनी ही ज्यादा इसकी रणभेरी आजादी का अलख जगाने में गूंजती रही। नवज्योति की यह ओजमयी परम्परा एवं निर्भय अभिव्यक्ति सतत बनी रही।

राजस्थान सेवक-मण्डल ने श्री रामनारायण चौधरी के संपादन में अक्टूबर 1936 में नवज्योति में साप्ताहिक का अजमेर में प्रकाशन शुरू किया। 1941 में चौधरी वर्धा चले गए, तो पत्र की जिम्मेदारी उन्हीं के अनुज कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी ने सम्हाली। तब से नवज्योति और कप्तान साहब एक दूसरे के पर्यायवाची हो गये। नवज्योति को अंग्रेजी राज के दौरान कितनी बार सरकार का कोपभाजन बनना पड़ा व उसके सम्पादक को कितनी बार जेल यात्रा करनी पड़ी, यह तो एक दिलचस्प कहानी है ही, पर इससे भी अधिक जीवटभरी कहानी है उनकी आर्थिक मोर्चों पर लड़ाई की। कप्तान साहब और उनके परिवार ने शुरू के 15 वर्षों की लम्बी लड़ाई में अपना सर्वस्व नवज्योति पर न्यौछावर कर दिया। नवज्योति का 56 वर्षों का जीवन निरन्तर प्रगति की और आगे बढ़ने की यशस्वी यात्रा है, तथा संघर्ष और विकास का लम्बा इतिहास है। नवज्योति का कालजयी जीवन समर्पण, त्याग, सेवा एवं दृढ़ संकल्पों की गाथा है। नवज्योति के संचालक एवं सम्पादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी स्वयं एक आदर्श स्वतंत्रता सैनानी थे, जिनका स्वतंत्रता संग्राम को आर्थिक योगदान रहा है। यह स्तुत्य है कि संचालक ने अपने बरतन-भांडे यहां तक कि साईकिल गिरवी रखकर, कर्जा लेकर, आर्थिक कष्ट सह कर भी नवज्योति को सतत् प्रज्जवलित रखा। प्रारंभिक दौर में नवज्योति को अपने अस्तित्व के लिये जो कड़ा संघर्ष करना पड़ा, वह राजस्थान में पत्रकारिता के इतिहास का एक प्रेरणादायक पृष्ठ है।

भरी जवानी में डूंगरपुर के भील क्षेत्र में, माणिक्य लाल वर्मा के साथ कप्तान दुर्गाप्रसाद ने जंगलों में रहकर आदिवासियों की सेवा का निर्णय लिया, तो उनकी सहधर्मिणी विमलादेवी भी तुरंत साथ हो लीं। वहां पर अपने पति के साथ भीलों में रचनात्मक कार्य करती थी और दिन भर धूप में पहाड़ों और जंगलों में भीलों के घर जाकर उनकी सेवा व उनका मार्ग-दर्शन करती थी और उन्हें खादी स्वावलंबन का कार्य सिखाती थी। आप वहां पांच प्राणियों सहित सिर्फ-दो रुपये महीने में गुजारा करती थी। आजादी के बाद इस कुटुम्ब को 10 वर्ष तक, 1947 से 1957 तक और भी अधिक भयंकर आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। दैनिक नवज्योति के संचालन में भारी नुकसान व कठिनाईयों व नाजुक आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक वक्त के खाने के लाले भी पड़े रहते थे। एक दीपावली पर त्यौहार मनाने के लिए एक पैसा भी घर पर नहीं था। परन्तु सतत साधना और धैर्य के कारण नवज्योति 1948 में साप्ताहिक से दैनिक बना। इसके 12 वर्ष बाद 1960 में उसका संस्करण राजस्थान की राजधानी जयपुर में निकला। सन 1981 में वह कोटा से भी निकलने लगा। इसके बाद जोधपुर में 2004 में नवज्योति का प्रकाशन आरंभ हुआ। इस सफलता का श्रेय जाता है पत्र के संस्थापक संपादक स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को। देशी रियासतों में होने वाले दमन और देश की स्वतंत्रता के लिए किये जाने वाले संघर्षों में इस पत्र ने अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी उद्देश्य को लकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करने वाले इस पत्र ने कई कठिन तथा संकटाकीर्ण मंजिलें पार की हैं। इस लम्बी यात्रा में स्व. दुर्गाप्रसाद चौधरी का साहस, लगन तथा उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़निश्चय, आज की स्थिति तक पहुंचाने में सबसे बड़ा आधार रहा है। आज नवज्योति प्रदेश के जन-जीवन में एक विशष्ट स्थान रखता है। वर्तमान राजनीतिक संघर्ष में स्वाभाविक रूप से नवज्योति निरपेक्ष पत्र से यह आशा की जा सकती है कि वह किसी व्यक्ति या समय के प्रभाव से ऊपर उठकर, अपनी शानदार ऐतिहासिक परम्परा के अनुकूल जनता की अनुभूतियों को निडर तथा निष्पक्ष भाव से सामने लाता रहे। स्व. दुर्गाप्रसाद चौधरी का व्यक्तित्व सदैव ही जुझारू रहा, वे जन्मजात लीडर थे। दिसम्बर, 1932 में हंटूडी में कांग्रेस का हिन्दुस्तानी सेवादल द्वारा स्वयं सेवको ंंका एक कैम्प लगाया गया। दुर्गाप्रसाद चौधरी को स्वयं सेवकों की टोली का कप्तान नियुक्त किया गया था, तब से उन्हें सब लोग कप्तान कहकर सम्बोधित करने लगे और उन्होंने इस उपाधि के अनुसार ही कांग्रेस में, स्वयं सेवक दल का नेतृत्व संभाल कर युवकों को नमक कानून तोड़ने, विदेशी कपड़ों की होली जलाने, शराब का बहिष्कार करने आदि की प्रेरणा देकर विदेशी हुकूमत से संघर्ष करने के लिए तैयार किया। दुर्गाप्रसाद चौधरी के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार और रियासती शासकों के विरोध के बावजूद नवज्योति ने जन-साधारण की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उसने एक ओर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के लिये मित्र, पथ-प्रदर्शक का काम किया, तो दूसरी ओर गांधीवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार, स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग तथा जागीरदारी अत्याचारों का विरोध किया। नवज्योति ने अपने प्रारंभिक काल में जिन कठिनाइयों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, उसके लिये उस के प्रधान सम्पादक, कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रेय जाता है, जिन्होंने अपने त्यागमय जीवन, स्थिर नीति, निडर अभिव्यक्ति और सतत सेवा से इसमें प्राण डालने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी। इसका सुफल है कि नवज्योति वटवृक्ष की तरह फल-फूल रही है। कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी किस धातु के बने थे, उसका कुछ अंदाज उस समय के अजमेर के अंग्रेज कप्तान की गोपनीय रिपोर्ट में खुफिया टिप्पणी से लगती है।
- डॉ. जी.पी. पिलानिया

पार्टी में कोई नाराज नहीं, घोगरा ने सीएम के सामने अपनी बात रखी: हेमाराम चौधरी
जयपुर। पीसीसी में जनसुनवाई के दौरान वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने राज्यसभा चुनाव, पानी की परेशानी और लोगों की समस्याओं पर बयान दिया। चौधरी ने गणेश घोघरा के इस्तीफे पर कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से ही सवाल करे। कांग्रेस के सभी विधायक साथ है। गणेश घोघरा भी साथ है। केवल उन्होंने अपनी बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष रखी है। पहले स्वयं का इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर कहा कि मैंने इस्तीफा दिया था। मेरी बात सुनी गई। राज्यसभा चुनावों को लेकर कहा कि 10 तारीख को चुनाव हो जाने दो पता लग जाएगा। कांग्रेस 3 सीटें जीतेगी। निर्दलीय और बीटीपी विधायक कांग्रेस का साथ देंगे। निश्चित तौर पर राज्यसभा की 3 सीट हम जीतेंगे। यह बात सभी मान जाएंगे। बाड़ेबंदी के सवाल पर कहा कि जरूरत पड़ी तो करेंगे। जरूरत नहीं पड़ी तो नहीं करेंगे। निर्विरोध चुनाव हुआ, तो बाड़ेबंदी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बीटीपी से तालमेल पहले भी अच्छा था। अभी भी अच्छा है। मंत्री हेमाराम चौधरी ने पानी को लेकर कहा कि जोधपुर में नहर बंदी हो रही है। नहर बंदी होने से पानी की परेशानी जरूर हुई है, लेकिन फिर भी पानी स्टॉक में है। गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन कमी तो है। पुलिस का पहरा इसलिए लगाना पड़ता है, ताकि पानी का सही तरीके से वितरण हो सके।

अधिकारियों को निर्देश देंगे कि समस्याओं का निस्तारण करे
जनसुनवाई पर चौधरी ने कहा कि सीएचए, एएनएम और पंचायत सहायक समस्याएं लेकर आए। लोग भी अपनी समस्याएं लेकर आए। सभी के आवेदनों को लिया है। समस्याओं के निस्तारण के प्रयास कर रहे है। संबंधित मंत्री-अधिकारियों को लिखित में भेजेंगे, जो भी जनसुनवाई में आए है। उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा। शिकायतों के समाधान की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है। अधिकारियों को निर्देश देंगे कि समस्याओं का निस्तारण करे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में फिर मंत्री दरबार: मंत्री हेमाराम और शाले मोहम्मद ने सुनी फरियाद, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंत्री दरबार शुरू हुआ। वन मंत्री हेमाराम चौधरी और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मोहम्मद ने पीसीसी में लोगों की फरियाद सुनी। मंत्रियों के सहयोग के लिए पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर सचिव प्रशांत शर्मा और प्रतिष्ठा यादव भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान वन भूमि पर बसी कॉलोनियों जंगलात क्षेत्रों में निवासियों की परेशानियां अतिक्रमण के मामले और तबादलों से जुड़े प्रकरण अधिक सामने आए। मंत्रियों ने प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ प्रकरणों में अधिकारियों अफसरों को फोन कर के उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई लोग अन्य विभागों की समस्याएं लेकर भी पहुंचे। इस पर मंत्रियों ने प्रार्थना-पत्र संबंधित विभागों को मार्क करके भेजने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में कोविड हेल्थ वर्कर भी पहुंचे और उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्मदाह तक की चेतावनी मंत्रियों को दी।

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस 3 सीटों पर जीतेगी
वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस 4 में से 3 सीटों पर जीतेगी। राज्यसभा सीटों के हिसाब से कांग्रेस के पास 3 सीटों के लिए पर्याप्त विधायक है। निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों का समर्थन कांग्रेस सरकार के पास है। इसलिए 30 सीटों पर चुनाव जीतने में कांग्रेस को कोई परेशानी नहीं होगी। भाजपा अगर दूसरा प्रत्याशी खड़ा करती है, तो कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेंगे।

दोगुनी होनी चाहिए किसानों की आय : चौधरी
जयपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए। इसी दिशा में एफपीओ के माध्यम से किसानों को एकजुट कर के उनको मार्केटिंग के गुर सिखाए जा रहे है, जिससे किसान, किसान होने के साथ ही व्यापारी भी बन सके। केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से बिडला सभागार में आयोजित 10000 एफपीओ स्कीम की लांचिंग पर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसान एफपीओ के माध्यम से अपनी आय में आमूलचूल परिवर्तन कर सकेगा।

कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार के दोनों मंत्री कार्यक्रम में नहीं आए। चौधरी ने कहा कि राज्य में जिस तरह सांप्रदायिक हादसों में वृद्धि हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह तुष्टीकरण पर काम रही है। राज्य सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है। उनके धार्मिक उत्सव पर रोक लगा रही है।

अधीर रंजन ने की दिशा समिति की बैठकों को अनिवार्य बनाने की मांग
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिलों में सांसदों की अगुवाई वाली दिशा समिति की बैठकों को अनिवार्य बनाने की मांग की। लोकसभा में कहा कि जिन राज्यों में ये बैठकें नहीं होती है। वहां विकास कार्य से संबंधित धनराशि रोक दी जाए। अधीर रंजन ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जनजातीय कार्य मंत्रालय से संबंधित एक पूरक प्रश्न पूछते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों से 'दिशाÓ समिति की बैठकें नहीं हो रही हैं।

दावा किया कि पिछले 12-13 साल से उनके संसदीय जिले में दिशा समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है, जबकि वह दिशा समिति का प्रमुख हैं। वहां किसी भी मंत्रालय से जुड़े विषय पर दिशा समिति की बैठक नहीं बुलाई जाती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अनिवार्य कर दिया जाए कि अगर दिशा समिति बैठक नहीं बुलाई जाती है तो निधि बंद कर दी जाए।

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।

टीम पूरी : राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टीम के 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में इन 15 मंत्रियों ने 35 मिनट में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने राज्यपाल से समारोह शुरू करने की अनुमति मांगी। शाम को चार बजे आयोजित इस समारोह में राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। सबसे अंत में जाहिदा को शपथ दिलाई गई। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली।  समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री
हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये बने राज्य मंत्री
बृजेंद्र सिह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेंद्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

यह था तीसरा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का यह तीसरा शपथग्रहण समारोह था। इससे पहले 17 दिसम्बर 2018 को राजभवन से बाहर रामनिवास बाग में आयोजित समारोह में केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शपथ ली थी। उसके बाद 24 दिसम्बर 2018 को राजभवन में हुए समारोह में 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। दोनों बार ही पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई थी।

अब बीस काबीना और नौ राज्यमंत्री
जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रियों की फुल टीम बन गई है। इस टीम में 20 काबीना मंत्री और नौ राज्य मंत्री हैं। टीम के मुखिया गहलोत समेत मंत्रिपरिषद में कुल तीस सदस्य हो गए हैं। अब मंत्रिपरिषद में एक भी पद खाली नहीं है।

फुल टीम में ये हैं काबीना मंत्री
बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी, महेन्द्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये हैं राज्य मंत्री
भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, राजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. सुभाष गर्ग, बृजेन्द्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

शिक्षामंत्री डोटासरा और राजस्व मंत्री चौधरी में नोकझोंक
जयपुर। प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच अब मंत्रियों का सियासी ईगो भी सामने आने लगा है। इसके चलते मंगलवार की शाम को आयोजित मंत्री मंडल की बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री एवं गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई। डोटासरा मंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी है। इससे पहले गत जून महीने में आयोजित कैबिनेट की बैठक में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा भी भिड़ गए थे।

राजस्व विभाग में लापरवाही का उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री मंडल की बैठक में प्रशासन शहरों और प्रशासन गांवों के संग अभियानों को लेकर चर्चा हुई। इसमें राजस्व विभाग के कामों में बरती जा रही लापरवाही का मुद्दा भी उठा। इसे लेकर डोटासरा ने कहा कि यहां काम अटके पड़े हैं, हम किससे कहें। इस पर हरीश चौधरी ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं आप तो काम बताइए। मामला ज्यादा बढ़ता देख मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर शांत किया। हरीश चौधरी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। मंत्री मंडल की बैठक में डोटासरा ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान सबसे ज्यादा पेंडिंग काम राजस्व मामलों के हैं। राजस्व मंत्री चंडीगढ़ जाकर बैठ गए हैं, हम किससे जाकर कहें। तहसीलदारों की पोस्ट खाली है। प्रशासन गांवों के संग अभियान में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के अधिकार दिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नहीं दिए गए। डोटासरा ने जोहड़ की जमीन का मामला भी उठाया। इस पर चौधरी ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि आप काम बताइए, मैं चंडीगढ़ में बैठे-बैठे ही सब कर दूंगा। फिर भी ज्यादा जरूरी हुआ तो मैं आपके पास जयपुर आ जाऊंगा। मैं चंडीगढ़ रहूं या जयपुर काम पर इसका फर्क नहीं पड़ता।

कृषि और स्वास्थ्य मंत्री ने पेंडिंग कामों को लेकर उठाए सवाल
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भी पेंडिंग कामों को लेकर सवाल उठाए। कटारिया ने कहा कि ग्रामदानी गांवों में पट्टे नहीं दिए जा सकते, उनमें नियम आड़े आ रहे हैं। रेवेन्यू नियमों में बदलाव किए बिना ग्रामदानी गांवों के लोग परेशान हैं। यह काम अब नहीं हुआ तो कभी भी नहीं होगा। इस अड़चन को अब तक दूर नहीं किया, जबकि अभियान शुरू हो चुका है। अभियान शुरू होने से पहले नियमों में बदलाव करना था। रघु शर्मा ने बीसलपुर विस्थापितों के मामले में फैसला हो पाने के बावजूद अब तक आदेश नहीं उठाने पर आपत्ति जताई।

उप-चुनाव के तुरंत बाद और दिवाली से पहले मंत्रिमंडल का पुनर्गठन संभव
जयपुर। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद करेंगे। सूत्रों का दावा है कि पुनर्गठन का यह काम 31 अक्टूबर से तीन नवम्बर के बीच हो सकता है। दिल्ली में इसकी सारी कवायद पूरी कर ली गई है। राज्य में पिछले 15 महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है। पिछले साल जुलाई में शुरू हुए सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को हटा दिया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इन चार पदों के खाली होने से पहले पांच स्थान खाली थे।

बुरे वक्त में साथ देने वाले दोस्तों को मिलेगी जगह
प्रदेश में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और विस्तार को लेकर आलाकमान के स्तर पर भी कई बार मंथन हो चुका है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी तीन बार जयपुर आकर विधायकों से चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और उनके सहयोगियों ने राजस्थान के रोडमेप को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुहर भी लग चुकी है। इन नामों में कुछ वे लोग भी शामिल है, जिन्होंने सियासी संकट के बीच प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बचाने में मदद की थी। इनमें निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक भी है। इनके लिए मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि जिन्होंने बुरे वक्त में साथ दिया उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में दोनों उप चुनावों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को शाम छह बजे खत्म हो जाएगा। इसके तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के कुछ सलाहकार और नजदीकी नेताओं की मंशा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन के काम को दीपावली से पहले कर लिया जाए। यदि उनकी सलाह पर अमल किया जाता है तो मंत्रिमंडल विस्तार का काम एक या दो नवम्बर को हो सकता है। गहलोत सरकार के दो काबीना मंत्रियों डॉ. रघु शर्मा को गुजरात और हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाया जा चुका है। कुछ और मंत्रियों का संगठन में शामिल करने की प्रबल संभावनाएं हैं। हरीश चौधरी और डॉ. रघु शर्मा तो सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष अपनी मंशा भी जाहिर कर चुके हैं। चौधरी ने तो बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई अलग-अलग मुलाकातों में मंत्री पद तुरंत लेने के लिए अवगत करा दिया। वह पहले भी बता चुके हैं कि अब वे पंजाब में ही रहेंगे और राजस्थान नहीं जाएंगे। उनका मंत्री पद किसी अन्य को दे दिया जाए। वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के सिद्धांतों पर काम करेंगे। हरीश चौधरी और रघु शर्मा ने बुधवार सुबह राहुल गांधी से मुलाकात की। इनकी करीब 55 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद शाम को करीब 25 मिनट सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस समय छह मंत्रियों के पद का भार दूसरों के पास है। अधिकांश विभाग खुद मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं।

सबको स्पेस लेकिन मोरल अथॉरिटी का भी खयाल
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी अभी इस तरह के मामले में नेता से ज्यादा सक्रिय मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। वे चाहती हैं कि पार्टी में सभी को जगह मिले चाहे कुछ भी हो लेकिन मोरल अथॉरिटी का भी पूरा ध्यान रखा जाए।