Election Security - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नेपाल चुनाव: दो मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक
नई दिल्ली। भारत और नेपाल की सीमा 2 मार्च की आधी रात से ही बंद हो जाएगी। यह फैसला नेपाल में 5 मार्च से होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर लिया गया है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने 26 फरवरी को इस संबंध में एक आधिकारिक मैसेज जारी किया है। बहराइच के रुपैडिहा में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के इंचार्ज सुधीर शर्मा ने न्यूज एजेंसी को इसकी जानकारी दी। दोनों देशों की सीमा 5 मार्च की आधी रात तक बंद रहेगी।

आधिकारिक लेटर में कहा गया है कि भारत से सटे जिले बांके जिले के पूरे हिस्से में सभी बॉर्डर आउटपोस्ट 2 और 3 मार्च की रात 12 बजे से 5 मार्च तक बंद रहेंगे, जिससे नेपाल में फ्री, फेयर, बिना डरे और भरोसेमंद माहौल में चुनाव हो सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान आईसीपी के जरिए सामानों को इंपोर्ट और एक्सपोर्ट भी बंद रहेगा। हालांकि दवाओं और दूसरे जरूरी सामानों को इससे छूट रहेगी।

सशस्त्र सीमा बल की 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि वोटिंग की रात तक बॉर्डर पर रिस्ट्रिक्टेड मूवमेंट लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गंगा सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। पूरी चेकिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही बॉर्डर पार करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाली वोटर नौकरी और बिजनेस के मकसद से भारत में रहते हैं। ऐसे वोटरों के साथ-साथ गंभीर रूप से बीमार मरीजों और जरूरी सामान को सिक्योरिटी फोर्स की निगरानी में बॉर्डर पार करने की इजाजत दी जा सकती है।

बीएमसी मतगणना : बीएमसी चुनाव के परिणाम आज, पहले नतीजे में कांग्रेस आगे, बीजेपी ने दी उद्धव-राज के गठबंधन को पटखनी
मुंबई। महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई और आज शाम तक इस बात से पूरी तरह से पर्दा हट जाएगा कि कौन होगा बीएमसी का दावेदार। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और दूसरी तरफ बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी) में कांटे की टक्कर दिख रही है। गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद  कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है।  बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों  पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। बीएमसी के आयुक्त  भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।