told - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नागर और पायलट की मुलाकात पर भड़के पायलट समर्थक रितेश बैरवा, नागर को बताया आस्तीन का सांप
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से उनके आवास पर मंगलवार को निर्दलीय दूदू विधायक बाबूलाल नागर की मुलाकात अखरने पर पायलट समर्थक और दूदू से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रितेश बैरवा ने नाराजगी जताई है और नागर को आस्तीन का सांप की संज्ञा दी है।

दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने मंगलवार को सचिन पायलट से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं के बीच अलग अलग राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पायलट के बढ़ते कद और उनकी दूदू विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ का नागर को अंदाजा है तभी उन्होंने हाथ बढ़ाए हैं। इस मुलाकात में क्या बात हुई इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन पायलट खेमे पर इसका साइड इफेक्ट दिखने लगा है।

आस्तीन के सांप से रहें दूर, नहीं तो कार्यकर्ता छोड़ कर चला जाएगा: बैरवा
बैरवा ने अपनी पोस्ट में बाबूलाल नागर को सांप बताया है। बैरवा ने नागर के अपशब्दों की याद दिलाई है। गुजारिश की है कि उनसे दूर रहें नहीं तो उनके समर्थकों का मनोबल टूट जाएगा। लिखा है कि आप नागर को गले लगाकर उन हजारों कार्यर्ताओं का मनोबल तोड़ रहे हो, जिन्होंने हर जगह आपके स्वागत, सम्मान व जयकारों में कभी कमी नहीं होने दी। बाबूलाल नागर इन हजारों का हमेशा से ही शोषण करते आए हैं। इन्होंने आपके जयकारे लगाने पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवा दिया था। सचिन पायलट साहब दूदू विधानसभा क्षेत्र का हर एक कार्यकर्ता व आपका समर्थक ये चाहता हैं, कि आप इस (बाबूलाल नागर) आस्तीन के सांप से दूर रहें तो ही अच्छा हैं, वरना ये कार्यकर्ता आपको छोड़ कर चला जाएगा।

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के रियाज से बताया था टोंक के मुजीब का संपर्क
टोंक। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों में रियाज के साथ टोंक के मुजीब का संपर्क होने की खबरें सामने आने से पहले 3 अप्रैल को एटीएस ने पूछताछ के बाद मुजीब को निर्दोष मान कर छोड़ दिया था। मुजीब ने कहा कि मेरा इन आरोपियों से कोई संबंध नहीं हैै। मुजीब आज टोंक में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियो के संबंध में टोंक के मुजीब अब्बासी नामक युवक से प्रचारित किया जा रहा है कि मुजीब एसआई का एजेंट था जो कि मौजूदा समय में जेल में है। जबकि हकीकत यह हैै कि निम्बेहड़ा में पकडे  गए विस्फोस्टक के आरोपियों से मोबाईल पर बातचीत की पुष्टी के बाद 31 मार्च को मुजीब को जयपुर की एटीएस टीम टोंक की पुलिस के सहयोग से पकड़ कर ले गई थी और तीन दिन तक एटीएस के अधिकारियों ने मुजीब से गहन पूछताछ की, जिसमें उसका संबंध किसी भी आतंकी संगठन या आतंकी से नहीं होने पर निर्दोष मानकर 3 अप्रैल को छोड़ दिया,तब से मुजीब टोंक में रहकर अपना जीवन बसर कर रहा है। लेकिन जब से उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ है, तब से लगातार मीडिया में मुजीब को एसआई का एजेंट बताया जा रहा हैै और हत्याकांड के आरोपियों से मुजीब से संबंध बताया जा रहा हैै, जो कि बहुत ही गलत है।

इससे राजस्थान ही नही बल्कि पूरे भारत में टोंक का नाम बदनाम भी हो रहा है।गुरुवार को सुबह मुजीब अब्बासी अपने भाई के साथ पत्रकारों के पास पहुंचा और उसने रोते हुए बताया कि मैने आज तक कोई अपराध नही किया, आंतकी संगठन के लिए काम करना तो बहुत दूर की बात है, मुझे आतंकी बता जेल में बताया जा रहा है। जबकि पहले में उदयपुर में  ज्वैलरी की दुकान चलता था, लेकिन कोरोना के बाद टोंक में ही रहकर अपना जीवन बसर कर रहा हूँ। टीवी चैनलों, अखबारों ने मुझे आतंकी बताकर मेरा जीना हराम कर दिया, लोग मुझे गलत नजरों से देखते है। मेरे साथ व्यापार करने से कतराते है।

जिससे मेरे को व मेरे परिवार की हालत फाकाकशी तक पहुंच गई हैै, खाने के लाले पड़े है। मेरे को कोई रोजगार नही देता है और मेरे बच्चों को दूध पिलाने के पैसे भी नही है। जयपुर एटीएस मेरे को एक बार पकड़ कर ले गई और तीन दिन तक काफी पूछताछ की, लेकिन जब मेरा कोई किसी आतंकी संगठन या आतंकी से संपर्क नही पाया गया तो मुझे निर्दोष मानकर छोड़ दिया गया। लेकिन एक बार फिर मीडिया ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के संबंध मुझसे बताकर खबरे चलाकर मेरा जीना हराम कर दिया हैै। जिससे में बहुत परेशान हूँ। जिन्होने कन्हैलाल हत्याकांड किया है उनको मैं नही जानता हूं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

संगठन ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, परिवारवाद और पैराशूटर्स पर लगेगा अंकुश
जयपुर। कांग्रेस के उदयपुर में जारी नव संकल्प चिंतन शिविर में पार्टी के प्रस्ताव और भविष्य में होने वाले बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के विषय पर कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खरगे प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया के सामने अपनी रणनीति बताई।

संसद में विपक्ष नेता मलिकार्जुन खरगे और अजय माकन ने चिंतन शिविर के बाद संगठन में होने वाले बड़े बदलावों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस का संगठन आंतरिक रूप से मजबूत किया जाएगा उसके बाद हम समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। शिविर में उठने वाले मुद्दों के बाद यह तय हो गया है कि कांग्रेस में अब तेरा शूटर्स को टिकट नहीं मिलेगा और परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

देशभक्ति पर हमारे प्रचार में खामी, फल भाजपा खाती:
खडगे ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण, लोकतंत्र पर अतिक्रमण, क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता सहित कई बिंदुओं पर शिविर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा हमेशा कांग्रेस को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाती है। आजादी के आंदोलन के समय संघ और बीजेपी के लोग कहीं दिखते नहीं थे। प्रमुख मुद्दों से देश का ध्यान डायवर्ट किया जाता है। देशभक्ति के मामले में कांग्रेस का योगदान सभी जानते हैं, लेकिन हमारे प्रचार में खामी के कारण फल बीजेपी खा जाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि शिविर मे कुल 9 विषयो पर चर्चा होगी। राजनितिक और संगठन को लेकर दो महत्वपूर्ण विषय रखे गए हैं। जल्दी ही संगठन मे बहुत बडे बदलाव देखने को मिलेगा। समय के साथ संगठन का ढांचा नही बदला। समय के साथ जो आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए था। वह कांग्रेस ने नहीं किया। इस चिंतन शिविर के बाद बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ब्लॉक और बूथ के बीच में 4-5 मंडल हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। अक्सर चुनाव से पहले ही सर्वे करवाये जाते। अब कांग्रेस पार्टी का इंटरनल सर्वे ग्रुप होगा ।
जो समय-समय पर सर्वे करेगा ।

हमारे यहां ऐसी धारणा है जो अच्छा काम करता है उसको इनाम नहीं मिलता और गलत करने वाले को पनिशमेंट नही मिलता। इस निर्णय के लिए एक अलग से विंग बनाई जाएगी। अनुशासन पार्टी में और मजबूत हो इस दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। ब्लॉक से लेकर हर कमेटी में 50 वर्ष की उम्र से कम लोगों का प्रतिनिधित्व हो यह भी तय होगा। एक परिवार से 2 लोगों को मौका तभी दिया जाएगा जब 5 साल संगठन कार्य किया हो। 5 वर्ष से अधिक किसी भी व्यक्ति को एक पद पर नहीं रखा जाएगा। उसके लिए 3 वर्ष का गेप जरूरी होगा।

इन मुद्दों के सियासी मायने:
नेताओं के इन बयानों से कई सियासी मायने सामने आए हैं। समय के हिसाब से संगठन में बड़े बदलाव के यह निर्णय अगर लागू हुए तो कांग्रेस के नेताओं में जारी परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। इसके अलावा पैराशूट लीडर्स के पर कतरने मैं भी अब कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस निर्णय का राजस्थान की राजनीति पर भी काफी हद तक प्रभाव दिखाई देगा। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में नेताओं के बेटे बेटियों और परिवारजनों को अब तक टिकट मिलते आ रहे हैं। जिसमें कई मंत्री विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल है जिनके परिवार जनों को सांसद विधायक से लेकर निकाय और पंचायत चुनावों में भी जमकर परिवारवाद के नाम पर टिकट मिले हैं।

नड्डा ने भाजपा के दस नवनिर्मित कार्यालयों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हनुमानगढ़ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय सहित प्रदेश के दस जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा ने हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य नौ जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने चार जिलों में बनने वाले पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की आधुनिक पार्टी कार्यालय बनाने की सोच थी और आज देश में 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं।

विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है: नड्डा

उन्होंने कहा कि ये कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन कार्यालयों में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने कहा कि आज हमारे विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है।

भाजपा संगठन मजबूत होगा: पूनियां
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कि आज हनुमानगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के साथ प्रदेश के 10 कार्यालयों  का शुभारंभ और चार कार्यालयों का शिलान्यास भाजपा परिवार के मुखिया जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा हुआ। भाजपा राजस्थान के लिए यह अहम पड़ाव है, इससे प्रदेश का भाजपा संगठन मजबूत होगा।

गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर पहुंचाई चोट-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान के मान-सम्मान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है और वह जनता के मर्म और विषयों को भी नहीं समझती है।  उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान संस्कार, संतोष, शांति और विकास के लिए जाना जाता था। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उन्हें दुख हैं कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने विधानसभा में हल्का बयान दिया गया जो कांग्रेस और श्री गहलोत की मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा ''राजस्थान के कार्यकर्ताओं से मैं निवेदन करने आया हूं कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्टार्टअप शुरु करने के लिए प्रेरित किया था। उस समय भारत में करीब 500 स्टार्टअप थे। आज करीब 68 हजार स्टार्ट अप भारत में चल रहे हैं। इसमें से 100 स्टार्टअप ऐसे हैं जिनका नाम यूनिकॉर्न में है। ये बदलता हुआ भारत है।

कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम

नड्डा ने कहा कि कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम है। हम राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। हम राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 190 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है।

कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी संख्या लाख में होती थी। लेकिन आज हर कोई हमारा परिचय देता है, तो कहता है कि 18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 70 लाख है और 80 हजार से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान में 13 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, नौ पर कार्य चल रहा है और सात कार्यालयों के नर्माण के लिए जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा ''मैं बार-बार शब्द कार्यालय कहता हूं ऑफिस क्यों नहीं कहता हूं, ऑफिस इसलिए नहीं कहता क्योंकि ऑफिस दस से पांच बजे तक चलता है और कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता। कार्यालय ऊर्जा, संस्कार एवं एक नयी चेतना देने और योजनाओं को क्रियान्वित करने का केंद्र होता है।  उन्होंने बताया कि देश में पार्टी के 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित है जिनमें 227 बनकर तैयार हो गए और 173 पर काम चल रहा है।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल सांसद निहालचंद एवं बाबा बालकनाथ आदि मौजूद थे। इसके अलावा अलग अलग जगहों से पार्टी नेता जुड़े जिनमें केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा आदि शामिल थे।

अलवर में भाजपा ने हुंकार रैली के जरिए गहलोत सरकार को घेरा, अहूजा ने मंच से मेव समाज के पूर्वजों को बताया हिंदू
अलवर। प्रदेश में आए दिन हो रहे सांप्रदायिक दंगों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को भाजपा घेरने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ अलवर में हुंकार रैली में भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति कर सनातन धर्म के मानने वालों को परेशान करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया।

प्रदेश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन व हुंकार रैली का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत भाजपा ने गुरूवार को अलवर से की है। इसमें सुबह से ही भाजपा के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। अलवर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक पहुंचे ।भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक हिंसा हो रही हैं। करौली के बाद जोधपुर में योजनाबद्ध तरीके से धर्म विशेष के लोगों द्वारा बहुसंख्यक वर्ग पर पत्थर बरसाए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। अलवर के राजगढ़ में तीन सौ साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़े गए। इसके अलावा भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या, डकैती, महिलाओं के साथ दुष्कर्म छेड़छाड़ जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। क्राइम के लिहाज से प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। प्रदेश में होने वाली घटनाएं पूरे प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।  दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के विधायक पर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। विधायक अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिना विधायकों की अनुमति के विधानसभा क्षेत्रों में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। विधायक व नेताओं पर अवैध खनन भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। भाजपा इन मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने में लगी है।

प्रदेश के हालातों को मुद्दा बनाकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। बीेजेपी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री है। इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी ज्यादा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई घटना के बाद उन पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन उसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।   अलवर के बाद पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रैली व धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चेहरा आम जनता के सामने लाया जाएगा।

प्रदेश में बढ़ते अत्याचार लूट हत्या डकैती हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार को विरोध  बीजेपी की जन आक्रोश रैली अलवर में हुई। इस रैली में युवाओं के द्वारा थाली बजाकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध जताया है रैली में पहुंचे सैकड़ों युवाओं के द्वारा लोकगीत गाकर गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है इस दौरान युवाओं ने लोकगीत के साथ थाली और ताली बजा कर विरोध जताया है। लोकगीत के माध्यम से गहलोत के राज में जिस तरह राजस्थान में अपराध बढ़ा है वह अब तक का सबसे बड़ा गृह है, पूरे देश में पहले स्थान पर अपराध में राजस्थान है।

उल्लेखनिय है ति अलवर जिले में मूक-बधिर बालिका से रेप का मामला हो, थानागाजी का मामला हो, राजगढ़ में रास्ता चौड़ा करने के मामले में 3 मंदिरों को तोड़ने के मामला हो, नागौर, जोधपुर, करौली में हुई हिंसा में गहलोत सरकार नाकाम हुई, जिसको लेकर आज अलवर से इसकी शुरुआत की गई है इस रैली में सांसद पूर्व विधायक वर्तमान विधायक बीजेपी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोग विरोध जताने पहुंचे।

मेव समाज के पूर्वज हिन्दू थे- आहूजा
भाजपा की कम्पनी बाग में आयोजित जन हुंकार रैली में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंच से कहा कि  अलवर जिले के मेव समाज के पूर्वज हिंदू थे जिन्हें जबरन कन्वर्ट कर मेव  बनाया गया लेकिन अब उन्हें हिन्दू धर्म अपना लेना चाहिए।

उदयपुर पहंचे गहलोत, कहा, 'बीजेपी में घबराहट, पूरे मुल्क में राजस्थान को बताया टार्गेट'
जयपुर/उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी घबराई हुई है और पूरे मुल्क में टार्गेट कोई है तो राजस्थान है, इसीलिए आप देख रहे हो कि दंगे भड़क रहे हैं, जब जेपी नड्डा साहब जयपुर आए थे और सवाई माधोपुर में गए थे, तब भी मैंने कहा था कि ये आग लगाने आए हैं, आग लग गई करौली के अंदर, राजगढ़ में बोर्ड है बीजेपी का, 35 पार्षद में से 34 हैं बीजेपी के, प्रस्ताव पास किया सड़क चौड़ी करने का, सड़क चौड़ी की गई और बदनाम कांग्रेस को कर रहे हैं। मंगलवार को जोधपुर में जो कुछ हुआ, कोई ऐसा मुद्दा नहीं था कि दंगा भड़कने की स्थिति आए, ये तो हम लोगों ने दंगा कहीं होने नहीं दिया, न करौली में, न राजगढ़ में, न जोधपुर में, इसीलिए कोई कैजुअलिटी नहीं हुई, कोई बड़ी घटना नहीं हुई, हादसा नहीं हुआ, वरना आप जानते हो कि जब हिंदू-मुस्लिम के दंगे करवाते हैं, तो क्या स्थिति बनती है, देश के अंदर क्या-क्या हालात हुए हैं यूपी के अंदर, बिहार के अंदर, जहां-जहां दंगे हुए हैं, गुजरात के अंदर, वो काले अक्षरों में लिखा गया है इतिहास के अंदर वो दंगे हुए थे, हमने यहां पूरा चाक-चौबंद किया हुआ है पुलिस को और इसी का परिणाम है कि करौली की घटना जो हुई थी, उसके बाद में रामनवमी आई, तो राजस्थान में सब जगह सब धर्मों ने मिलकर रामनवमी के जुलूसों का स्वागत किया, सत्कार किया, फूल बरसाए और उसी दिन 7 राज्यों में, देश के 7 राज्यों में दंगे भड़के हैं, आप कल्पना कीजिए, बुलडोजर चले हैं वहां पर गरीबों पर, क्या-क्या नहीं हुआ है? गुजरात में, मध्यप्रदेश में, दिल्ली में सब जगह पर, यहां शांति रही, शांति इनको हजम नहीं हो रही है, इनको ऊपर से इंस्ट्रक्शन्स हैं इनके हाईकमान के, कि जितना ज्यादा राजस्थान सरकार को बदनाम कर सको आप, जितना ज्यादा अस्थिरता पैदा कर सको, येन-केन प्रकारेण इस काम में आपको जो निर्देश मिले हैं और इसीलिए इनके अंदर प्रतिस्पर्धा हो रही है, इतने उम्मीदवार बन गए हैं मुख्यमंत्री के, प्रतिस्पर्धा चल रही है, इनको होमवर्क दे दिया गया है, इसलिए हर चीज को लंबा खींच रहे हैं, करौली में घटना हुई, एक-डेढ़ घंटे बाद में सब शांति हो गई, पूरे देश के अंदर मीडिया अभी भी चला रहा है करौली को लेकर, राजगढ़ की घटना इनकी खुद की की हुई है, चल रही है कांग्रेस को बदनाम करने के लिए, जोधपुर की घटना में कल तमाम केंद्रीय मंत्री और जो पूर्व मंत्री सब उतर गए, ऊपर से कहा गया है, हमारे पास इन्फॉर्मेशन है जो सुनते आते हैं कि किस प्रकार इनको मैसेज आते हैं कि आपको किस प्रकार से कैंपेन चलाना है खिलाफ में, हम अपील करते हैं तमाम पॉलिटिकल पार्टियों से जहां तनाव होता है, तमाम लोगों से कि भई आप आगे आओ और शांति बनाने की अपील करो, ऐसे वक्त में हम जो जनप्रतिनिधि हैं, उनकी ड्यूटी बनती है, धर्म बनता है, कर्त्तव्य बनता है कि हम कैसे शांति स्थापित करें और ये लोग भड़काने का काम करते हैं, हम धरना देंगे, हम पुलिस के खिलाफ में आंदोलन करेंगे, ये सब कीजिए आप बाद में जब शांति हो जाए, तब आरोप लगाइए मुख्यमंत्री पर, मंत्री पर, सरकार पर, पुलिस पर, कोई दिक्कत नहीं है। तो ये इनकी फितरत जो है बहुत भयानक है, अभी मैंने सुना कि अब वो राष्ट्रीय कार्यकारिणी कर रहे हैं जयपुर के अंदर, अभी-अभी खबर आई है, पता नहीं कि सच है या झूठ है, अंदाज कर सकते हो कि कितने घबराए हुए हैं राजस्थान के नाम से ही, राजस्थान के नाम से ही इनकी नींद हराम हो रही है दिल्ली के अंदर, इसलिए पूरा टार्गेट यहां पर मुख्यमंत्री को, सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र है और उसमें इनको हम कामयाब नहीं होने देंगे।

कांग्रेस के उदयपुर में होने वाले  चिंतन शिविर को लेकर गहलोत ने कहा कि शिविर की तैयारी शुरू हो गई है, 13-14-15 को पूरे देशभर के हमारे वरिष्ठ नेता आएंगे और हम लोग बैठकर बातचीत करेंगे और जो भी निर्णय होंगे आपको वो आपके सामने आएंगे। हमें स्वागत करने का मौका मिलेगा, राजस्थान कांग्रेस होस्ट बन रही है और हम सब मिलकर इसको बहुत कामयाब करेंगे, सब कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है।

कटारिया ने कांग्रेसियों को बताया अपनी जेब भरने वाला, जबकि मोदी सरकार पर कोई एक दाग भी नही लगाने का किया दावा
जयपुर।  भाजपा जयपुर शहर के तीन दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर के दुसरे दिन प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने 2014के बाद युगांतरकारी परिवर्तन विषय पर उदबोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने की। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हम सभी भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिये चल रहे है।  2014से पहले कांग्रेस की सरकारों ने देश को बांटने का काम किया। आकाश पाताल यहा तक कि पानी के घोटाले भी सामने आऐ और कांग्रेसियों ने अपनी जेब भरने का काम किया । भ्रष्टाचार की मंडी लगी हुई थी लेकिन 2014के बाद एक युगांतरकारी परिवर्तन हुआ और  ईश्वरीय शक्ति से पूर्ण  एक युगपुरुष आया और उसने ऐसा काम किया कि आठ साल  मे सरकार और  मंत्रीयो  के उपर  कोई धब्बा नही लगा ।

कटारिया ने कहा जनता हमको गुणो से प्यार करती है,कांग्रेस से भी प्यार करती थी लेकिन परिवार वाद और भ्रष्टाचार मे डूबे हुऐ होने के कारण सभी जगह से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है । कोरोना मे संकट की घडी मे युगपुरुष मोदी ने बहुत कम समय मे वैक्सीन लाने का काम किया जिसकी विदेशो मे भी तारीफ हुई । यहां के मुखिया ने वैक्सीन होने के बावजूद जानबूझकर वैक्सीन नही लगाई और जब हाथपैर फूल गये तो मोदी जी याद आऐ ।वैक्सीन पर राजनीति की गई ।देश के पीएम ने कभी समाज मे या राज्यों मे भेद नही किया ।कटारिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के द्वारा  2024 तक हिन्दुस्तान के प्रत्येक घर को नल से जोड देने का संकल्प पुरा होगा । आज भारत मे इस मिशन के द्वारा 49%आबादी नल से जुड चुकी है । शर्म की बात है कि जल जीवन मिशन मे राजस्थान आज 29वे पायदान पर है  केवल 11%कार्य हुआ है ।केन्द्र सरकार ने प्रदेश मे 23000करोड का प्रावधान किया और प्रदेश की  सरकार ने  4000करोड का ही उपयोग किया । हम आज गौरवान्वित है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री एक ऐसा महामानव है जो कभी  न थका न रूका । आज राजस्थान मे 66लाख किसानों के खातो मे बिना कट सहायता आ रही है। शिविर मे अन्य सत्रों को सांसद रामचरण बोहरा,सोमकांत शर्मा ने भी संबोधित किया मंच संचालन महामंत्री कुलवंत सिंह ,शहर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,नवरतन नराणिया और चंद्रप्रकाश सैनी ने किया।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कांग्रेस को बताया लीडरलैस पार्टी
जयपुर/अलवर।  प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने अलवर जिला प्रशिक्षण शिविर मे समापन सत्र को संबोधित करते हुऐ कहा  भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी  है।भाजपा लगातार व्यापक रुप से बढ रही है। प्रधानमंत्री  मोदी की गुड गर्वनेंस के आधार पर ,संगठन के काम के आधार पर और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत के आधार पर हम आगे बढ रहे है। हम विचारधारा के आधार पर  काम करने वाले लोग है ,हमे सर्वस्पर्शी कार्य करना है। हमे जनता की अपेक्षा के अनुरूप काम करना चाहिए और हम राजस्थान मे भी जनता की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे।

सिंह ने कहा हम सरकार मे सत्ता चलाने नही आते है, गुड गर्वनेंस का लाभ जनता को मिले इसलिए आते है और हम अंत्योदय पर चलने वाले लोग है । सारी योजनाओं का केन्द्र बिंदु गरीब कल्याण ही है । सबका साथ सबका विकास  सिद्धांत पर चलकर बिना जात पात  धर्म को देख कर किया जाता है ।  जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान योजनाएं, आदी इसका उदाहरण है । हम सभी लगातार संगठन का काम करते है ,हमे समाज मे पार्टी की पहचान बनानी चाहिए क्योंकि  सामुहिकता और परस्पर संवाद जो पार्टी मे काम करने का मूलमंत्र है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आज पार्टी को खडा करने मे हमारे कार्यकर्ताओं ने आहूति दी है दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी , भैरोंसिंह शेखावत,सुंदरसिंह भंडारी आदि सैकड़ो  नेताओं ने पार्टी को खडा करने मे अहम योगदान दिया जिससे आज भाजपा रूपी संगठन का वटवृक्ष फैला है।

सिंह ने कहा की कांग्रेस लीडरलैस पार्टी जहाँ कोई नेता नही है। सभी पार्टीयां परिवार वाद पर चल रही है । राहुल गांधी जब जब बोलते है अपने वोट कम करते है ।जिस पार्टी के नेता कंफ्यूज है उसका समापन तय है ।अशोक गहलोत तो केन्द्र पर सिर्फ़ दोषारोपण करते है वह ज्यादा चलने वाला नही है।

भाजपा अलवर दक्षिण जिले  के तीन दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कांग्रेस पार्टी को लीडरलैस पार्टी बताया । सत्र की अध्यक्षता सांसद बालकनाथ ने की ।

बीजेपी पर गहलोत का बड़ा आरोप: बीजेपी को बताया कानून एवं संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली पार्टी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाकर लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया गया है और चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, जिसे देश, प्रदेशवासियों एवं नौजवानों को समझने की जरुरत है कि देश किस तरफ जा रहा है।

गहलोत ने गुरूवार को यहां मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान को पूरी दुनिया सम्मान की दृष्टि से देखती है, संविधान की जो मूल भावना है पूरी दुनिया के देश उसकी कद्र करते हैं और ये उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं, सिर्फ दिखावे के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का नाम लेते हैं, तो कब तक चलेगा यह। इसलिए चिंता लगी हुई है कि समय रहते हुए इनको करारा जवाब नहीं दिया गया तो सबको भुगतना पड़ेगा, यह मेरा मानना है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज से देश चलता है, जिसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है।  संविधान की धज्जियां की उड़ाई जा रही है और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया  गया हैं, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सब जगह छापा पड़ गये है। क्या हो रहा है  देश में, देश, प्रदेशवासियों एवं नौजवानों को समझना पड़ेगा कि देश किस तरफ  जा रहा, नहीं तो आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून का राज नहीं रहेगा तो सबको भुगतना पड़ेगा एक न एक दिन, आज जो खुश हो  रहे हैं हो सकता है उनको भी भुगतना पड़े क्योंकि कानून के राज से ही देश  चलता है,प्रदेश चलते हैं,शासन चलता है, उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं ये  लोग,संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं,लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

पूर्व सीएम की कुशल क्षेम पूछने उनके घर पर उमड़ी बीजेपी महिला कार्यकर्ता, वसुन्धरा को बताया रोल मॉडल
जयपुर।पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के एक्सीडेंट की खबर सुन कर उनकी कुशल क्षेम पूछने भारी तादाद में महिलायें उनके सरकारी आवास पर आयी।इनमें अधिकांश महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थी।इन सभी महिलाओं ने एक्सीडेंट के बावजूद राजे को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। सभी महिलाओं ने पूर्व सीएम का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होंने बड़ा दिल रखते हुए एक्सीडेंट करने वाली बच्ची को नसीहत देते हुए माफ़ कर दिया और उसके सिर पर हाथ रख कर उसे आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा कि वसुन्धरा  हमारी रोल मॉडल है, उन्हें ईश्वर हमेशा सुरक्षित रखे।राजे ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सब महिलाओं की,सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाएँ और ईश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है इसलिए जो भी मुसीबत आती है टल जाती है।

उल्लेखनीय है कि राजे की कार बुधवार को उस वक़्त दुर्घटना ग्रस्त हो गई जब वे विद्याधर नगर में संत गोविंद देव गिरी महाराज के दर्शन करने जा रही थी।पुलिस ने कार चालक तान्या को पकड़ लिया,लेकिन पूर्व सीएम ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे व उसकी ज़ब्त कार को छुड़वा दिया।उन्होंने तान्या को बुला कर प्यार से समझाया ‘बेटा भविष्य में गाड़ी धीरे चलाया करो।ये तो मेरी कार का ही नुक़सान हुआ है कहीं तुम्हारे लग जाती तो ? हमेशा ध्यान रखो कि सावधानी जीवन को ख़तरे से बचाती है।’

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता मालिक, स्नेहा साबू ,बीना मेठी, कुंती शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री नवरत्न छीपा, उपाध्यक्ष रजनी पांडे, भाकरोटा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंदू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीता यादव, महिला मोर्चा की मंत्री प्रेम यादव, संगानेर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु शर्मा भी मौजूद थी।

जानवरों की तरह व्यवहार कर रही यूक्रेन पुलिस
जयपुर। यूक्रेन से मुंबई और इसके बाद जयपुर पहुंचे पांच छात्रों का मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने स्वागत किया। इस अवसर पर धौलपुर के शिवपाल सिंह, सीकर की सोनिया चौधरी, चौंमू के जितेन्द्र गोरा, जयपुर की विनीता चौधरी और अहमद सैय्यद नदीम ने कहा कि उन्हें नया जीवन मिला है। एयरपोर्ट पर अपने बच्चों को लेने पहुंचे परिजनों की आंखों से आंसू निकल पड़े। सोनिया के दादाजी लादूराम बिजारनिया बिफर कर रो पड़े और अपनी पोती को गले लगा लिया। उन्होंने उद्योग मंत्री से कहा कि अब मेरी बच्ची की आगे की तीन साल की पढ़ाई का क्या होगा। इस पर मंत्री ने कहा कि उसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि बच्चों का भविष्य खराब नहीं हो।

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को सोनिया के दादाजी लादूराम बिजारनिया पोती से गले मिलते ही रो पड़े।

बंकरों में छिपकर बचाई जान पानी-भोजन भी नहीं बचा
सोनिया चौधरी ने कहा कि युद्ध के दौरान हमें बंकरों में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमारे पास भोजन-पानी भी खत्म हो गया था। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए भी पर्याप्त कपड़े नहीं थे। यूक्रेन पुलिस जानवरों की तरह छात्र-छात्राओं को पीट रही है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम लोग आ गए हैं, लेकिन जो छात्र वहां फंसे है वो नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

बॉर्डर क्रास नहीं कर पा रहे छात्रों को ज्यादा परेशानी
शिवराज सिंह ने बताया कि जो लोग बॉर्डर पार कर चुके हैं उनके लिए शेल्टर होम्स बनाए गए हैं, जहां उनके रहने खाने का प्रबंध है, लेकिन जो लोग बॉर्डर पार नहीं कर पाए उन्हें बहुत तकलीफें हो रही है। लगातार बमबारी हो रही है। दहशत और खौफ में जिस तरह से दिन गुजरे है, उसे बताना मुश्किल है।

बमबारी के बीच जान बचाने की जद्दोजहद
छात्र जितेन्द्र गोरा ने कहा कि कीव और उजरोर में हालात बेहद खराब हैं। जिस तरह से बमबारी हो रही है उसमें हर किसी को लगता है कि उनके बंकर पर ना बम गिर जाए। जो छात्र वहां फंसे हैं उन्हें निकालने के प्रयास होने चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि जो भी छात्र वहां है वे गु्रप में रहे। इसलिए उन्हें प्रॉपर गाइडेंस की जरूरत है।

मेरे सामने उड़ा दिया एयरपोर्ट
छात्र अहमद सैय्यद ने कहा कि यूक्रेन रोमानिया बॉर्डर पर बहुत भीड़ जमा हो चुकी है। मैं खुद तीन हजार लोगों की भीड़ से निकल कर आया हूं। वहां पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। आर्मी छात्रों को जानवरों की तरह पीट रही है। जब हमला हुआ तो मैं बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। मैंने देखा कि कुछ किमी दूरी पर दो मिसाइल गिरी और एयरपोर्ट बर्बाद हो गया।

सतीश पूनिया ने अपने विवादित बयान के लिए मांगी माफी, राजस्थान सरकार के बजट को बताया था काली दुल्हन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गत दिवस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया के दौरान महिलाओं पर रणभेरी टिप्पणी करने के बयान पर माफी मांगी है उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था सामान्य तत्व ऐसी बात नहीं करते हैं फिर भी इस बयान से किसी की भावना आहत हुई है तो वह बयान को लेकर माफी मांगते हैं।

गौरतलब है कि सतीश पूनिया ने 1 दिन पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राजस्थान सरकार का बजट कुछ वैसा ही है जैसा कि एक काली दुल्हन हो ब्यूटी पार्लर में ले जाकर उसका श्रंगार कर दिया जाए। इस बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया था।