Rohit Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विजय हजारे ट्रॉफी : रोहित के आतिशी शतक से मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया, 94 गेंदों में 18 चौके और 9 छक्के लगा बनाए 155 रन
जयपुर। रोहित शर्मा (155) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने विजय हजारे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 117 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। जीत के लिए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर मुंबई के लिए अंगकृष रघुवंशी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। मुम्बई का पहला विकेट अंगकृष रघुवंशी (38) के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों में 18 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 155 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वह 30वें ओवर में दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। रोहित को क्रांति कुमार ने आउट किया। मुंबई ने 30.3 ओवर में दो विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। मुशीर खान 27 और सरफराज खान 8 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 236 का स्कोर खड़ा किया।

गोवा की जीत में स्नेहल का शतक :

जयपुरिया ग्राउण्ड पर स्नेहल कौथांकर (नाबाद 107) की शतकीय पारी के दम पर गोवा ने छत्तीसगढ़ को 6 विकेट से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने कप्तान अमनदीप खरे (76) और मयंक वर्मा (64) की मदद से 233 रन बनाए। गोवा के जवाब में गोवा ने 44.1 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बना जीत हासिल कर ली।

पंजाब 51 रनों से जीता :

अनन्तम ग्राउण्ड पर खेले मुकाबले में पंजाब ने महाराष्ट्र को 51 रनों से शिकस्त दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 347 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। पंजाब पारी में नमन धीर ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए लेकिन वे शतक पूरा करने से चूक गए। प्रभसिमरन सिंह ने 60, अनमोलप्रीत सिंह ने 88 और कप्तान अभिषेक शर्मा ने भी 48 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में महाराष्ट्र की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 296 रन ही बना सकी। आरएस घोष ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।

हिमाचल ने उत्तराखण्ड को हराया :

केएल सैनी स्टेडियम पर खेले मैच में हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 95 रनों से हरा दिया। हिमाचल ने इनेश महाजन (60), पुखराज मान (48) और अमनप्रीत सिंह (38) की मदद से 259 रन बनाए। उत्तराखंड के बोरा 44 रन पर 4 विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रहे। जवाब में उत्तराखंड की टीम 40.3 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई। हिमाचल के एपी वशिष्ट ने तीन और अमनप्रीत सिंह ने दो विकेट लिए।

विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में होंगे चार मुकाबले, रोहित पर रहेंगी सभी की निगाहें, मुंबई का सामना सिक्किम से
जयपुर। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के मुकाबलों की मेजबानी जयपुर कर रहा है। शहर में चार मैच खेले जाएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मुंबई और सिक्किम के मुकाबले की है, जहां भारतीय टीम के दिग्गज वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई की ओर से मैदान पर उतरेंगे।

शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में जयपुर पहुंची मुंबई टीम में रोहित शर्मा शुरूआती दो मुकाबलों में खेलेंगे। मंगलवार को रोहित ने आरसीए क्रिकेट एकेडमी में टीम के साथ नेट अभ्यास किया। इसके बाद एसएमएस स्टेडियम के मुख्य मैदान पर फील्डिंग अभ्यास भी किया। अभ्यास सत्र के दौरान अन्य टीमों के खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद रहे।

प्रशंसकों को प्रैक्टिस सत्र से रखा दूर :

अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक आरसीए एकेडमी के बाहर जमा हो गए थे, हालांकि सुरक्षा कारणों से प्रशंसकों को अभ्यास स्थल से दूर रखा गया। एकेडमी परिसर के चारों ओर पर्दे भी लगाए गए थे। अभ्यास समाप्त होने के बाद जब रोहित शर्मा मैदान से बाहर लौट रहे थे, तब कड़ी सुरक्षा के बावजूद कुछ प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। फोटो और सेल्फी लेने की होड़ में एक प्रशंसक द्वारा रोहित का हाथ पकड़ लेने की घटना भी सामने आई।

8 साल बाद विजय हजारे टूर्नामेंट में :

गौरतलब है कि रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। वह करीब आठ साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इससे पहले रोहित ने 2017-18 सत्र में इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

अर्जुन गेट से आ सकेंगे दर्शक :

स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को देखते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं राजस्थान खेल परिषद ने दर्शकों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए टोंक रोड छोर स्थित अर्जुन गेट को दर्शकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। दर्शकों के लिए स्टेडियम के ईस्ट और नॉर्थ पवेलियन ही खुले रहेंगे।

खेले जाएंगे चार मुकाबले :

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मुकाबले 8 जनवरी तक जयपुर के पांच मैदानों पर खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 28 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन चार मैच होंगे। बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में मुम्बई का मुकाबला सिक्किम से होगा। वहीं छत्तीसगढ़ और गोवा के बीच मुकाबला जयपुरिया ग्राउण्ड पर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड का मुकाबला केएल सैनी स्टेडियम और महाराष्ट्र और पंजाब का मुकाबला अनन्तम ग्राउण्ड पर खेला जाएगा।

पहली बार रोहित शर्मा बने नंबर वन बैटर, शुभमन गिल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को छोड़ा पीछे
दुबई। भारत के ओपनर और पूर्व वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने करियर में पहली बार आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया है। रोहित ने एडिलेड में दूसरे वनडे में 73 रन की पारी खेलने के बाद सिडनी में नाबाद 121 रन की विजयी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस प्रदर्शन के दम पर वह कप्तान शुभमन गिल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को पछाड़ते हुए 781 रेटिंग अंक तक पहुंचे। दूसरे स्थान पर मौजूद जादरान से यह 17 अंक अधिक हैं। गिल 745 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित का पिछला सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दूसरा स्थान था, जो उन्होंने जुलाई 2018 में हासिल किया था।

इससे पहले जादरान रहे नम्बर वन :

इसी बीच जादरान थोड़े समय के लिए अफगानिस्तान के पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे के बीच मिली, जब गिल उनसे नीचे खिसक गए थे और रोहित तब शीर्ष पर नहीं पहुंचे थे। भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने दूसरे मैच में 61 रन बनाए थे, एक स्थान ऊपर बढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार :

वहीं सीरीज के बाद कई गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला।

पाक बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भी सुधार :

ताजा टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने सुधार किया है। सऊद शकील एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान शान मसूद ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 42वां स्थान हासिल किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के टोनी डीजॉर्जी सात स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना : रोहित और कोहली की वापसी से उत्साह, पैट कमिंस बोले– हो सकता है आखिरी मौका हो प्रशंसकों के लिए
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के पहले दल के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवना हुए। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। दूसरी ओर पैट कमिंस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियन प्रशंसकों के लिए यह रोहित और कोहली को घर में खेलते हुए देखने का शायद आखिरी मौका है।

रोहित और कोहली 9 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी टेस्ट मैच भी ऑस्ट्रेलिया के इसी साल सिडनी में खेला था। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं रोहित-विराट, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करियर की आखिरी वनडे सीरीज खेल सकते हैं यानी अब दोनों वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। इस विषय पर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान आया है।  उन्होंने कहा कि, दोनों अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें इस प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं। अक्टूबर  में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार भारतीय टीम प्रबंधन 2027 विश्व कप की रणनीति में रोहित और विराट पर विचार नहीं कर रहा है। दोनों को वनडे टीम में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ सकता है।

अच्छा करते हैं तो खेलना जारी रखना चाहिए :

सौरव गांगुली ने रोहित और विराट के वनडे से संन्यास पर कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वह खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, यहां तक कि रोहित शर्मा का भी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से :

भारत का ऑस्ट्रेलिया का वनडे दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैच खेले जाएंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड ए+ में बने रहेंगे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- दोनों अब भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा
मुम्बई। बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के ए+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने का फैसला किया है, भले ही वे टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पिछले महीने बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। इसमें दोनों खिलाड़ी ग्रेड ए+ में थे। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि विराट और रोहित का ग्रेड ए+ कॉन्ट्रैक्ट उनके टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगी। वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड ए+ में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

रोहित-विराट ने टेस्ट को अलविदा कहा :

5 दिन के अंदर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित ने 7 और विराट ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास लिया था। वहीं दोनों ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

ग्रेड ए+ में 4 खिलाड़ी :

बीसीसीआई ने 21 अप्रैल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। ग्रेड ए+ में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं। बीसीसीआई ग्रेड-ए+ में शामिल हर खिलाड़ी को सलाना 7 करोड़ रुपए देता है।

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है 34 खिलाड़ी :

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। वहीं ग्रेड ए+ में पिछले साल की तरह चार खिलाड़ी ही हैं। ग्रेड ए में 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछली बार भी इस कैटेगरी में 6 खिलाड़ी थे। वहीं बी में पिछली बार की तरह पांच खिलाड़ी और सी में 19 खिलाड़ी हैं। पिछली बार 15 खिलाड़ी शामिल किए गए थे।

वनडे करियर को लेकर बोले रोहित- टीम की मदद न कर पाने पर संन्यास ले लूंगा
नई दिल्ली। हाल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम की मदद नहीं कर पाने की सूरत में वे वनडे को भी अलविदा कह देंगे। रोहित ने कहा है कि उनका क्रिकेट करियर समाप्त नहीं हुआ है। उन्हें पता है कि कब खेल छोड़ना है। रोहित ने 7 मई को टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

उसके बाद से वनडे क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे।रोहित ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा एहसास है कि कब उन्हें खेल से हटना है। हालांकि, हिटमैन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर उन्होंने कोई दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन लगेगा टीम को मदद नहीं कर रहा, संन्यास ले लूंगा रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने खेलने के अंदाज पर कहा कि मैं पहले 10 ओवर में 30 गेंदें खेलता था और सिर्फ 10 रन बनाता था, लेकिन अगर मैं अब 20 गेंदें खेलता हूं, तो मैं 30, 50 रन नहीं बना सकता? मैंने यह कर दिखाया है, मैंने वो रन बनाए हैं जो मुझे बनाने थे। अब, मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं।

रोहित के संन्यास पर दिया चौंकाने वाला बयान, मांजरेकर ने कहा- हिटमैन के टेस्ट में दिन लद गए थे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हिटमैन के संन्यास पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट में ओपनिंग के दिन लद गए थे।

मांजरेकर ने किया ट्वीट :

कमेंटटेटर मांजरेकर ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा- रोहित ने पिछली 15 पारियों में 164 रन बनाए। इनमें से 10 घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ थे। औसत 10.9 का रहा। अपने मौजूदा फिटनेस स्तर के साथ रोहित शर्मा के टेस्ट ओपनर के रूप में दिन लद गए थे।

हिटमैन का बल्ला खामोश रहा :

रोहित ने अपने करियर की शुरूआत मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें ओपनिंग का मौका मिला। बतौर ओपनर 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 68 पारियों में नौ शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 2697 रन बनाए। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और 10.5 के औसत से सिर्फ 42 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित ने छह पारियों में 15.16 के औसत से सिर्फ 91 रन बनाए। इतना ही नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 31 रन निकले। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका इंग्लैंड दौरे पर चयन मुश्किल नजर आ रहा था।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का एलान, वनडे में खेलना जारी रखेंगे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।

सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान :

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

टी-20 से ले चुके है संन्यास :

भारत को टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ इस प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। भारत ने यह खिताब दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम को दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी-20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब 38 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रिकेट से लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वह सिर्फ वनडे में भारत का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

इंग्लैंड सीरीज पर मिलेगा भारत को नया टेस्ट कप्तान :

रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरूआत जून में होगी।

खराब दौर से गुजर रहे थे रोहित :

रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए। रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खराब फॉर्म में थे।

2022 में संभाली थी कमान :

रोहित शर्मा को 2022 में टेस्ट प्रारूप का नियमित कप्तान बनाया गया था। तब से लेकर हाल ही में आॅस्ट्रेलिया दौरे तक वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट खेले और इसमें से सिर्फ 12 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली। नौ टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे।

इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का जाना लगभग तय
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हिटमैन फिट हैं और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह टीम का नेतृत्व  संभालना जारी रखेंगे। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले माह में की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार टीम में : मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम आधा दर्जन खिलाड़ी दावेदार हैं।  इंग्लैंड दौरे पर 15 सदस्यीय टीम ही जाएगी। इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में रहेगी और ऐसे में मुख्य टीम की जरूरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है।

कमेंटरी बॉक्स में बैठे लोग नहीं, मैं तय करूंगा कि कब खेलूंगा, कप्तानी करूंगा या पद छोड़ूंगा : रोहित
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर होने के बाद चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह न तो हटाए गए हैं और न ही उनका सन्यास लेने का कोई इरादा है। अपने टेस्ट क्रिकेट भविष्य के बारे में रोहित ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह बातें कहीं। भारतीय कप्तान ने दृढ़ता से कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की  उनकी कोई योजना नहीं है।

गंभीर के बयान से मिली अटकलों को हवा

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एवं निर्णायक टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम से रोहित को बाहर किए जाने से ड्रेसिंग रूम में संभावित तनाव के बारे में मीडिया में अटकलें लगने लगीं थी जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा मैच के लिए रोहित की उपलब्धता की पुष्टि करने से इंकार करने से इन अटकलों को हवा मिली थी।

टीम से हटना

रोहित ने कहा कि उनका टीम से हटना पूरी तरह से स्वैच्छिक था और टीम की जरूरतों के मुताबिक था। उन्होंने कहा कि यह संन्यास का फैसला नहीं है। मैं इस खेल से दूर नहीं जा रहा हूं। ऐसे महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम को इन-फॉर्म खिलाड़ियों की जरूरत थी। उन्होंने भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मैं अब से दो महीने या पांच महीने बाद रन बनाऊंगा। मेरा मानना है कि चीजें बदल जाएंगी, लेकिन साथ ही मुझे यथार्थवादी होना होगा।

आलोचकों को दिया जवाब

रोहित ने आलोचकों को सीधा जवाब देते हुए कहा कि बाहरी राय उनके करियर के फैसले तय नहीं करेगी। कमेंटरी बॉक्स में बैठे लोग या हाथ में लैपटॉप लेकर लिखने वाले लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरी जिंदगी कैसे गुजरेगी। मैंने यह गेम काफी समय तक खेला है और यह मै तय करुंगा कि मैं कब खेलूंगा, कैसे खेलूंगा, कब कप्तानी करूंगा या कब पद छोड़ूंगा। एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की तुलना करते हुए रोहित ने कहा कि मैं एक समझदार और परिपक्व व्यक्ति हूं, दो बच्चों का पिता हूं। मेरे पास दिमाग है और मैं जानता हूं कि मुझे अपने जीवन से क्या चाहिए।

रोहित और कोहली पर बोले कोच गंभीर- फिट होने पर खेल सकते है 2027 का विश्वकप
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने कहा कि फिटनेस बरकरार रहने पर रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ष 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप में खेल सकते है।

श्रीलंका रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में गंभीर ने कहा कि उन्होंने दिखाया है कि वे बड़े मंच और बड़े टूर्नामेंट्स में क्या कर सकते हैं, फिर चाहे वह टी-20 विश्व कप हो या फिर एकदिवसीय विश्व कप। मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि दोनों में बहुत क्रिकेट शेष है। अभी चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा होना है और ये दोनों निश्चित रूप से वहां प्रदर्शन करने को उत्साहित होंगे। अगर उनकी फिटनेस बरकरार रहती है तो वह 2027 एकदिवसीय विश्वकप का भी हिस्सा हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका फैसला मैं नहीं ले सकता, यह निर्णय उनको ही लेना है। यह फैसला खिलाड़ियों को ही करना होता है कि वह टीम की सफलता में कब तक और कितना योगदान दे सकते हैं। आखिर में टीम ही सबसे जरूरी है। रोहित और विराट विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और अब भी वह बहुत कुछ भारतीय क्रिकेट को दे सकते हैं। कोई भी टीम उन्हें अधिक समय तक अपने साथ रखना चाहेगी।

एक सवाल के जवाब में भारतीय टीम के कोच ने कहा कि यह टीआरपी के लिए सही सवाल है, लेकिन मेरा किसी व्यक्ति के साथ संबंध सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए। हमारे बीच वही संबंध हैं, जो दो परिपक्व व्यक्तियों के बीच होने चाहिए। मैदान पर तो हर किसी को अपनी टीम, अपनी जर्सी के लिए लडऩे का अधिकार होता है। लेकिन अभी हम भारत और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। हम निश्चित रूप से एकमत पर होंगे और भारत को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। हम दोनों मैदान से बाहर भी एक अच्छा संबंध रखते हैं और उसी को जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे कोच बनने की घोषणा के बाद या पहले मेरी विराट से बात हुई या नहीं, क्या बात हुई, कितनी बात हुई, यह सब हेडलाइन के लिए सही है। लेकिन मेरे लिए यह जरूरी नहीं है। मेरे लिए आवश्यक है कि हम दोनों भारत को गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और यही हमारा काम है। वह एक पेशेवर खिलाड़ी और एक विश्व स्तरीय एथलीट हैं और मैंने हमेशा यह बात कही है। एक खिलाड़ी के रूप में मेरे दिल में हमेशा से उनके लिए बहुत सम्मान है और यह आगे भी जारी रहेगा। उम्मीद है कि हम एक साथ अच्छा काम करेंगे।