club - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टेलीग्राम पर लड़की से दोस्ती : डेटिंग के बहाने क्लब बुलाया, फिर 23 हजार का बिल थमाया
जयपुर। मानसरोवर इलाके के एक क्लब में डेटिंग स्कैम के नाम पर ग्राहक को फंसाकर मनमाना बिल वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डेटिंग ऐप और टेलीग्राम के जरिए लड़की से संपर्क करवाकर युवक को क्लब में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद क्लब संचालक ने युवक को 23 हजार 473 रुपए का बढ़ा-चढ़ाकर बिल थमा दिया। विरोध करने पर संचालक और उसके साथियों ने कथित तौर पर डराया-धमकाया और बिल चुकाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने मानसरोवर थाने में क्लब संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महेश नगर निवासी 28 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दी है कि डेटिंग ऐप और टेलीग्राम के जरिए उसकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई थी।

बातचीत के दौरान लड़की ने डेटिंग के लिए मानसरोवर स्थित एक क्लब में मिलने के लिए बुलाया। युवक क्लब पहुंचा तो कुछ देर तक लड़की उसके साथ रही। इसके बाद बाथरूम जाने की बात कहकर वह वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी। पीड़ित का अरोप है कि क्लब की एंट्री में लड़की का नाम तक दर्ज नहीं है। उसने क्लब में लम्बे समय से इसी प्रकार की डेटिंग स्कैम का अरोप लगाते हुए रिपोर्ट में मारपीट, धमकी और कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगााया है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और नक्शा मुआयना करने के साथ जांच में जुटी है।

मेक्सिको में क्लब में हमलावरों ने की फायरिंग : हमले में 6 लोगों की मौत, अधिकारियों ने की घेराबंदी
मेक्सिको सिटी। हिडाल्गो राज्य के तुला शहर में अज्ञात लोगों के एक बार पर किये गये हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 घायल हो गये। 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायलों को गंभीर हालत में तुला और पास के शहर टेपेजी के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गयी।

बंदूकधारियों का एक समूह दो पिकअप ट्रकों में ला रेसाका नाइट क्लब पहुँचा और बार में मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में कई लोगों को छिपने का मौका नहीं मिला, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 10 लोग गोली लगने से घायल हो गए। हमलावर कथित तौर पर घटनास्थल से किसी अज्ञात दिशा में भाग गए। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

रॉयल मारवाड़ी हॉर्स शो का होगा आयोजन
जयपुर। द इंडिजिनस हॉर्स सोसायटी ऑफ इंडिया (आईएचएसआई) द्वारा रॉयल मारवाड़ी जयपुर हॉर्स शो का आयोजन रामबाग पोलो क्लब में 3 से 5 मार्च तक किया जाएगा। आईएचएसआई के उपाध्यक्ष (प्रशासन) रघुवेन्द्र सिंह डूंडलोद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस हॉर्स शो में देशभर से 150 से ज्यादा मारवाड़ी घोड़े शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शो का आयोजन घोड़ों का दस्तावेजीकरण, प्रचार, संरक्षण और घोड़े मालिकों को शिक्षित करने के उदेश्य से किया जा रहा है। तीन दिवसीय शो के दौरान मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले और घुड़सवारी का प्रदर्शन, डांसिंग हॉर्स डिस्प्ले, विभिन्न श्रेणियों में मारवाड़ी ब्रीड के घोड़ों का डिस्प्ले, फेनफेयर आदि कई इवेंट होंगी।

डूंडलोद ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में घोड़ों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होगी, जिसमें पहले 4 मार्च को मारवाड़ी ब्रीड के 1 से 2 वर्ष और 2 से 4 वर्ष की आयु के फिली और कोल्ट शामिल होंगे। वहीं 5 मार्च को 4 वर्ष और उससे अधिक आयु के मेअर्स और स्टैलियंस को शो में शामिल किया जाएगा। बेस्ट एनिमल ऑफ द शो भी चुने जाएंगे, जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले घोड़ों की परेड कराई जाएगी। पहले स्थान पर आने वाले घोड़ों के बीच बेस्ट इन शो के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। डुंडलोद ने बताया कि आईएचएसआई 1 और 2 मार्च को जयपुर में जजेज क्लिनिक और सेमिनार का भी आयोजन कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हॉर्स शो के दौरान जजेज शो को जज करने के नियमों का सख्ती से पालन करें और पॉइंट सिस्टम को स्पष्ट रूप से समझें।

रोटरी के जरिए लोगों को दी जा सकती हैं सेवाएं : अशोक
जयपुर। जिस क्लब की फेलोशिप अच्छी होती है, वह सदैव आगे बढ़ता रहता है। रोटरी क्लब जयपुर साउथ ने ये कार्य कर के दिखाया है। क्लब ने हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पौधरोपण, रक्तदान शिविर, वैक्सीनेशन कैम्प सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्य किए हैं। ये कहना था रोटरी प्रांत 3054 के प्रांतपाल अशोक मंगल का। उन्होंने जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में रोटरी क्लब जयपुर साउथ की आम सभा में ये बातें कही। कार्यक्रम में अशोक मंगल ने कहा कि रोटरी के जरिए जनमानस तक पहुंचा जा सकता है और अपनी सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण सुरक्षा पर भी बल दिया। प्रांतपाल अशोक ने रोटरी क्लब जयपुर साउथ द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और परिंडे लगाना सहित विभिन्न कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं कराई। क्लब में इस दौरान सर्वाधिक सदस्य बनाए गए। सभा में उपस्थित प्रांतपाल अशोक मंगल, प्रांत 3054 की प्रथम महिला पुष्पा मंगल, सह प्रांतपाल ओम प्रकाश गुप्ता और सह प्रांतपाल कामिनी माथुर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स एवं डांस प्रतियोगिताएं हुई संम्पन्न
जयपुर। वार्ष्णेय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा विद्याधर नगर स्थित आइडियल मल्टी स्पोर्ट्स क्लब में स्पोर्ट्स एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों की विभिन्न वर्गो में बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, कबड्डी एवं म्यूजिकल चेयर आदि खेलों की प्रतियोगिताएं संम्पन्न हुई। इसी के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिये डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने बच्चों में अच्छे संस्कार देने के टिप्स दिए। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में सत्य कुमार वार्ष्णेय प्रथम,डॉ मुकेश गुप्ता द्वितीय एवं अजय गुप्ता तृतीय रहे,जूनियर वर्ग में शिवम वार्ष्णेय प्रथम, दिव्यांश वार्ष्णेय द्वितीय एवं मयंक वार्ष्णेय तृतीय रहे। 18 वर्ष से कम आयु में वेदांश प्रथम भास्कर द्वितीय एवं मृदुल तृतीय रहे।महिला सीनियर वर्ग में कविता गुप्ता प्रथम, रुचि वार्ष्णेय द्वितीय एवं विजेयता गुप्ता तृतीय जूनियर महिला वर्ग में उन्नति वार्ष्णेय प्रथम एवं वंशिका गुप्ता द्वितीय रहीं। चैस में दिव्यांश वार्ष्णेय प्रथम एवं भास्कर वार्ष्णेय द्वितीय रहे।

कैरम सीनियर वर्ग में अजय गुप्ता प्रथम, प्रवीण द्वितीय एवं संजय तृतीय, जूनियर वर्ग में सौर्यजीत प्रथम एवं भास्कर द्वितीय रहे।महिला सीनियर वर्ग में कविता प्रथम, जूही द्वितीय एवं मधु गुप्ता तृतीय,जूनियर वर्ग में केनिशा प्रथम एवं अशविता द्वितीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में सीनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, कविता द्वितीय एवं अंजू तृतीय जूनियर वर्ग में वंश प्रथम, योगान्श द्वितीय एवं केनिशा तृतीय रहे। कबड्डी में वंदे मातरम टीम ने जयभारत टीम को हराया। डांस में पुरूष वर्ग में तन्मय गुप्ता प्रथम, जूनियर में मनन प्रथम ,वंश द्वितीय सीनियर महिला वर्ग कंचन प्रथम, रुचि द्वितीय ,कविता तृतीय जूनियर में नंदिनी प्रथम, मानवी द्वितीय ,ख्याति एवं वंशिका तृतीय एवं 10वर्ष से कम आयु में अशविता प्रथम, कनिष्का द्वितीय एवं सेजल गुप्ता तृतीय रहीं। इस अवसर पर डॉ. विनोद गुप्ता, विक्रम गुप्ता,दिनेश गुप्ता,संजय कुमार वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, डॉ. अनिल गुप्ता,कमल गुप्ता,मुकुल वार्ष्णेय ओर गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस का चिंतन शिविर जिस होटल में हो रहा है वह अवैध : किरोड़ीलाल
जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का चिंतन शिविर उदयपुर के जिस होटल में हो रहा है, वह अवैध है। आदिवासियों की भूमि हड़प कर इसे बनाया गया है। सरकार के होटल मालिक के साथ आर्थिक संबंध हैं। सोनिया गांधी और कांग्रेस अगर गरीब आदिवासियों की सच्ची सेवक है, तो इस होटल में चिंतन शिविर का कार्यक्रम तुरन्त बंद कर इसे अन्यत्र करे। उन्होंने कहा कि मुंबई की कम्पनी ईशान क्लब एण्ड होटल ने उदयपुर में अरावली ताज नाम की विशाल होटल का निर्माण किया है। इसके मालिक राजीव आनन्द हैं। आनन्द 2012 से होटल बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जमीन पर आने-जाने का रास्ता नहीं था। इसलिए प्रोजेक्ट अटका हुआ था। 2014 से 2017 तक होटल निर्माण की फाइल लगाई किन्तु यूआईटी ने होटल प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया। 2015 में संभागीय आयुक्त कोर्ट ने पुराने नक्शे के आधार पर इस होटल के लिए 900 हेक्टेयर पगडंडीनुमा रास्ते की अनुमति दी थी।

यह कानून संगत नहीं थी। 2017 में यूआईटी उदयपुर के सचिव रामनिवास मेहता ने भी इस होटल के भूमि रूपांतरण के लिए मना कर दिया था। नदी, वन विभाग और सरकारी भूमि होने के कारण होटल को रास्ता नहीं मिलने के कारण निर्माण की यूआईटी की ओर से स्वीकृति नहीं दी गई, लेकिन 2019 में होटल मालिक ने पुन: एक साधारण एप्लीकेशन लगाते हुए संभागीय आयुक्त कोर्ट के 2015 के आदेश का हवाला दिया और मंजूरी मिल गई।यूआईटी सचिव उज्जवल राठौड़ ने 2019 में गैर कानूनी रूप से नदी मार्ग का होटल निर्माण के लिए भूमि का रूपांतरण कर दिया। यह जानकारी मैं उदयपुर में प्रेस को देना चाहता था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मुझे ऐसा नहीं करने दिया।

धरियावद जाने की अनुमति मिली

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा उदयपुर संभाग के धरियावद के लिए रवाना हो गए। वे यहां एक बजे आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन के उन्हें उदयपुर से जयपुर भेजे जाने के बाद किरोड़ी को जयपुर कमिश्नरेट बुलाया गया था। उन्हें पुलिस सुरक्षा में सड़क मार्ग से धरियावद भेजा है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल राधेश्याम
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वल्र्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वल्र्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि 'राधे श्याम' इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'भिमला नायक'  रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

अरविन्द ने रोटरी क्लब जयपुर ग्लोबल का अध्यक्ष पद संभाला
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर ग्लोबल की ओर से एमआई रोड स्थित एक होटल में पदस्थापना एवं प्री-दिवाली मिलान कार्यक्रम हुआ। समारोह में रोटेरियन अरविन्द बत्रा को अध्यक्ष, एसएस कक्कर को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव, राज जैन को कोषाध्यक्ष एवं बोर्ड मेंबर्स में सौरभ गोयल, अभिषेक खंडेलवाल, ऋषि जोशी, स्नेहलता भारद्वाज, सुनीता बत्रा, आरजे सचिन को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के पूर्व प्रांतपाल राजेश अग्रवाल ने पद ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में सभी मेंबर्स का परिचय करवा कर उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र एवं रोटरी पिन पहना कर स्वागत किया।  समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 के पूर्व प्रांतपाल राजेश अग्रवाल ने उपस्थिति लोगों को रोटरी के कार्यकर्मों की जानकारी दी।

गेस्ट ऑफ  ऑनर आरजे मोहित, क्लब एडवाइजर रोटेरियन गोपाल कुष्ण शर्मा, सहायक प्रांतपाल विपिन बहल ने क्लब की गतिविधिओं को सराहा। रोटरी क्लब जयपुर ग्लोबल के अध्यक्ष अरविन्द बत्रा ने अपने आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. सचिन ने किया। इस अवसर पर डेंगू की महामारी में सहयोग देने वाले नागरिकों को रोटरी क्लब जयपुर ग्लोबल सम्मानित करने के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया। क्लब अध्यक्ष ने प्रारंभ में सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत किया व क्लब सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी आगुन्तकों का आभार जताया।

भव्य डांडिया कार्यक्रम 'रोटरी डांडिया नाइट' का आयोजन
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ के द्वारा जे.एल.एन मार्ग स्थित द ग्रैंड लग्जरी बैंक्विट में एक भव्य डांडिया कार्यक्रम 'रोटरी डांडिया नाइट' का आयोजन हुआ। दशहरे के अगले दिन हुए इस कार्यक्रम में अनेक क्लब सदस्य सम्मिलित हुए और जमकर गरबा खेला और डांडिया का आनंद उठाया। केवल फिजिकल एंट्री पास धारक ही आयोजन में प्रवेश पा सकते थे।

आयोजन में हर उम्र के स्त्री, पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए। अति सुंदर डांडिया परिधान में सजे सभी सदस्य एक से बढ़कर एक दिख रहे थे। रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष हर्ष चौधरी जी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आमंत्रित डीजे और वीजे राजीव और उनका बैंड था। कुछ विशेष म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी इस आयोजन के आकर्षण रहे। आयोजन में फ्यूजन म्यूजिक का भी इस्तेमाल किया गया। नॉन स्टॉप गाने और थिरकते कदम दोनों ने समा बांध दिया।

हॉल की सजावट गुजराती अंदाज़ में की गई थी। आयोजन की शुरुआत दुर्गा आरती से हुई। सभी सहभागियों ने अपने हाथों में दिये रखकर दुर्गा माता आह्वान किया। आरती के पश्चात हर तरफ से एक ही ध्वनि सुनाई दी- ए हालो। बस इसके बाद शायद ही किसी के पैर रुके।

आयोजन में ही सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग काउंटर पर जाकर सभी ने अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर सेल्फी बूथ और एक रोटरी लाउंज भी बनाया गया जहां पर थक जाने पर  सहभागी सुस्ता सकते थे और फोटोग्राफी भी कर सकते थे । किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए वहां बाउंसर भी तैनात थे। सहभागियों का कहना था कि ऐसा अद्भुत अनुभव उन्हें पूर्व में कभी नहीं हुआ। यही वक्तव्य इस कार्यक्रम की सफलता का सूचक है।

Oneness with the Universe अर्थात 'ब्रह्मांड के साथ एकाकार हो जाना' आध्यात्म कार्यक्रम कल
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ की ओर से मंगलवार को Oneness with the Universe अर्थात 'ब्रह्मांड के साथ एकाकार हो जाना' आध्यात्म कार्यक्रम 19 अक्टूबर को सांय 6:30 बजे भवानी सिंह रोड पर स्थित वेदा पाणिग्रह के विशाल हॉल में भारतवर्ष की ख्याति प्राप्त ज्योतिर्विद, मंत्रज्ञा, भारत निर्माण सम्मान की धारक  गुरु मां निर्मला सेवानी के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश की अनेक हस्तियां शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में रोटरी क्लब जयपुर साउथ के तत्वाधान में आयोजित है।

गुरु मां निर्मला सेवानी ने बताया कि अगर हमें सही मार्गदर्शन मिले तो शरद पूर्णिमा के समय जब चांद अमृत वर्षा करता है और प्रकृति की छटा अद्भुत अनुपम रहती है, तब तारों की छांव में और चंद्रमा की रोशनी में हम स्वयं को इस ब्रह्मांड के साथ एकाकार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरु पूर्णिमा का सुखद खगोलीय संयोग धन लाभ प्राप्त करने के लिए, ईश्वर की आराधना के लिए, सुख एवं शांति के लिए, ज्ञान अर्जित करने के लिए सर्वथा उपयुक्त है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए निर्मला सेवानी जी जोकि एक मेडिटेशन एक्सपर्ट भी हैं, इस दिन सांय काल के समय संयुक्त रूप से मंत्रमय मेडिटेशन करवाएंगी।

रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष से हर्ष चौधरी ने बताया की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर सत्येंद्र पाल सिंह बक्शी, सरिता सरवरिया,  अमित त्यागी, रत्नेश कश्यप, अजय काला, डॉक्टर बलवंत सिंह चिराना इस  मौके पर जयपुर में शिरकत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर शहर के लगभग डेढ सौ गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस अद्भुत आध्यात्मिक एवं सुख प्रदायिनी गतिविधि का लाभ उठाएंगे।