Suryakumar Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 विश्व कप की टीम चुनने के लिए चयन समिति की बैठक, वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार की कप्तानी बरकरार रहने की उम्मीद
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई) ने कहा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय चयन समिति अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज और टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीमों के चयन को लेकर बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक करेगी। माना जा है कि दोनों टीमें काफी हद तक एक जैसी होंगी, जिसमें कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस बैठक में शामिल होंगे। 15 सदस्यीय टीम आईसीसी को पहले ही सौंप दी जाएगी, हालांकि टीम में चोट या फॉर्म की चिंताओं के मामले में टूर्नामेंट की टीमों में करीब बदलाव किया जा सकता हैं।

भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से होगा :

टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। भारत सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। इसके बाद वे ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच के लिए नामीबिया के खिलाफ दिल्ली जाएंगे, जिसके बाद कोलंबो में पाकिस्तान के साथ एक हाई-स्टेक मुकाबला होगा और फिर अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का समापन करेंगे।

गिल पर चयन को सही ठहराने का दबाव :

उम्मीद है कि टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जिसमें शुभमन गिल उनके उप-कप्तान होंगे। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म पर नजर है। पिछले साल भारत के शीर्ष टी-20 रन-स्कोरर होने के बावजूद, संजू सैमसन को अक्सर बेंच पर बिठाया गया है, जबकि यशस्वी जायसवाल इंतजार कर रहे हैं, जिससे गिल पर अपने चयन को सही ठहराने का दबाव बढ़ रहा है।

2024 में भारत ने जीता था खिताब :

उल्लेखनीय है कि भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब जीता था। इस जीत के बाद, रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास ले लिया था।

एशिया कप : चयन समिति की बैठक से पहले भारत को मिली खुशखबरी, सूर्या फिटनेस टेस्ट में पास
नई दिल्ली। भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। एशिया कप के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक से पहले भारत को खुशखबरी मिली है। भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आए थे और उनकी जून में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में एशिया कप के लिए चयन समिति की बैठक होगी जिसमें इस टूनार्मेंट के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

उद्घाटन मुकाबला 10 को यूएई से :

एशिया कप का आयोजन टी-20 प्रारूप में नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। भारत इस टूनार्मेंट में 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरूआत यूएई के खिलाफ करेगा। भारत का इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगा।

आईपीएल में बनाए थे 717 रन :

सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 717 रन बनाए थे। वह सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।

सुदर्शन ने जीती थी ऑरेंज कैप :

सूर्यकुमार ऑरेंज कैप जीतने वाले गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (759) के बाद आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट होने के लिए एनसीए में, म्यूनिख में हुई हर्निया की सर्जरी के बाद पुनर्वास की है प्रक्रिया में
बेंगलुरु। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सर्जरी के बाद एशिया कप से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में पुनर्वास और फिटनेस आकलन के लिए बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर में रिपोर्ट की थी।

पूरी तहर फिट न होने के कारण उन्हें पश्चिम क्षेत्र के चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार ने उन्हें सूचित कर दिया था कि उन्होंने सीओई जांच करा ली है। म्यूनिख में हुई उनकी हर्निया की सर्जरी के बाद वह पुनर्वास की प्रक्रिया में है।

सूर्यकुमार ने दिखाया कि वे अलग शैली में भी खेल सकते है: रोहित
न्यूयॉर्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी की तरह एक अलग शैली का खेल दिखाया है।

मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि उन्होंने दिखाया कि वह एक अलग तरह की शैली के साथ भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। आप अनुभवी खिलाड़ियों से यही उम्मीद करते हैं। मैदान पर उतरने के बाद अक्सर आप परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने का प्रयास करते हैं। सूर्यकुमार ने आज कुछ वैसा ही किया। सूर्यकुमार और शिवम दुबे के बीच हुई, 67 रनों की साझेदारी हमारे लिए अहम थी। अंत में वह हमें जीत तक लेकर गए और यह एक शानदार प्रयास था।

उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि ये 111 रन हमारे लिए मुश्किल चुनौती है, लेकिन इसका श्रेय हमें जाता है। अंत में हमनें संयम बरता और साझेदारी भी की। शुरुआत में हमने विकेट खोए लेकिन इसका श्रेय सूर्यकुमार और शिवम को जाता है जिन्होंने परिपक्वता दिखाई और हमें जीत तक लेकर गए।

रोहित ने दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन पर कहा, ''हम चाहते हैं कि हमारे पास इसी तरह के विकल्प मौजूद हों। हालांकि एक बात यह भी है कि हमें पता होना चाहिए कि हमें कहां उनका प्रयोग कर सकते हैं। आज मुझे लगा कि हम उनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि पिच उस तरह की ही थी।

उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि गेंदबाजो को सामने से हमारी टीम को नेतृत्व करना होगा। हम पता था कि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल है। दोबारा कहूंगा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। जिस तरह से उन्हें रन बनाने से रोका वह देखना शानदार था। यहां पर क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। यह किसी भी मैच में किसी के साथ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि तीनों ही मैचों में यहां पर हमें अंत तक डटे रहना था और खेल को गहराई तक लेकर जाना था। हम खु़शकिस्मत रहे कि तीनों ही मैच जीते, जिससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है।

उन्होंने कहा कि कई लड़के हैं जिनके साथ हमने काफी क्रिकेट खेला है। लेकिन मैं उनको देखकर काफी खुश हूं। पिछले साल हमने उनको मेजर क्रिकेट लीग में भी देखा, वह ताकत के साथ आगे बढ़े हैं और मैं उम्मीद कर सकता हूं कि इससे बेहतर उनके लिए कुछ नहीं है। वे कड़ी मेहनत करके ही अमेरिका में अपनी पहचान बना पाए हैं।

सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम
भारत के मिडल ऑर्डर के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सूर्य कुमार 861 रेटिंग के साथ इस स्थान पर काबिज है।
इंटरनेशनल किकेट काउंसिल ने जारी ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को 861 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान दिया है। आईसीसी की इस रैंकिंग में इंग्लैंड के फिस साल्ट 802 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।  इनके अलावा टी-20 में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रैकिंग में कोई फायदा नहीं मिला। रिजवान 800 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर ही है। रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम को एक स्थान का फायदा होते हुए चौथे स्थान पर आ गए है। मारक्रम के कारण पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को नुकसान हुआ और वे एक स्थान नीचे खिसक कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

छठे स्थान पर जायसवाल
आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में भारत के यशस्वी जायसवाल 714 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे है।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम चयन के लिए रैंकिंग होगी महत्वपूर्ण
आईपीएल के 17वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के अलावा आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग टी-20 वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। भारतीय चयनकर्ताओं के लिए सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा चेहरों के साथ बहुत अच्छा विकल्प मिलेगा।

सूर्यकुमार आगामी मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे
मुम्बई। टी-20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके फिटनेस की पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने फिटनेस की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोई मैच नहीं खेला है। इस वर्ष की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबरने के लिए वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे। उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी भी करानी पड़ी थी जिसके कारण वह घरेलु मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार ने पिछले वर्ष दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे टी-20 में 56 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इसी मैच में उन्हें टखने में चोट लगी थी।

टी20 रैंकिंग के शीर्ष में सूर्य कुमार यादव ने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा
दुबई। भारत की टी20 टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उनके तेज अर्धशतक का इनाम मिला है, जिससे आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर उनकी बढ़त और बढ़ गई है।

सूर्य ने केवल 36 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली और दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 10 रेटिंग अंक हासिल किए, जिससे सबसे छोटे प्रारूप में नंबर वन रैंक के बल्लेबाज के रूप में उनकी बढ़त और बढ़ गई। भारतीय स्टार के अब कुल 865 रेटिंग अंक हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (787 रेटिंग अंक) और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम 758 रेटिंग अंक हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स भारत के खिलाफ 49 रन की पारी के बाद एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं। तिलक वर्मा ने 10 स्थान की छलांग के साथर 55वें स्थान पर और रिंकू सिंह एक साथ 46 पायदान लांघते हुये 59वें स्थान पर काबिज हुये हैं।

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में, प्रोटियाज स्पिनर तबरेज शम्सी ने मंगलवार को खेले गये मैच में मात्र 18 रन देकर एक विकेट चटकाया था जिसकी मदद से वह दो स्थानों की बढ़त के साथ शीर्ष दस में जगह बनाने में सफल हुये हैं वहीं भारत के बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव उसी सूची में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए है। एडन मार्कराम ऑलराउंडरों की नवीनतम टी20 रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ भारत के रवींद्र जड़ेजा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

इस सप्ताह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक श्रृंखला के समापन के बाद नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में भी कुछ बदलाव आया है। मीरपुर में कड़े दूसरे टेस्ट के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। ग्लेन फिलिप्स को उस टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और 27 वर्षीय खिलाड़ी को बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 100 के बाहर से 55वें स्थान पर चढ़कर पुरस्कृत किया गया और ऑलराउंडरों की सूची में 42 स्थानों के सुधार के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गया।

कीवी गेंदबाज एजाज पटेल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में सात पायदान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बांग्लादेश के मेहदी हसन (दो पायदान ऊपर 21वें) और नईम हसन (पांच पायदान ऊपर 44वें) ने भी शीर्ष क्रम के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

रोहित टेस्ट, राहुल वनडे और सूर्या टी-20 में संभालेंगे कमान
मुम्बई। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेंट में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हर फॉर्मेट में अलग कप्तान टीम की कमान संभालेगा। टी-20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा को टी-20 टीम की कप्तानी भी दी जाएगी। हालांकि रोहित ने टी-20 और वनडे दोनों टीमों से खुद को अलग रखा है। विराट कोहली भी इन दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम 6 दिसंबर को रवाना होगी। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दौरे की टी-20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उन्होंने खुद इन दो सीरीज से ब्रेक मांगा था।

दीपक चाहर टी-20 और वनडे, रवि बिश्नोई टी-20 टीम में
राजस्थान के रणजी ट्रॉफी स्टार दीपक चाहर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टी-20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है, जबकि रवि बिश्नोई को सिर्फ टी-20 टीम में जगह मिली है। रवि बिश्नोई आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दीपक चाहर को भी आखिरी दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

टी-20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।

वनडे टीम
केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह,  श्रेयस अय्यर,  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।

टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा।

Suryakumar Yadav ने कबूला- वनडे में मेरे आंकड़े खराब, इसे मानने में कोई शर्म नहीं
गयाना। भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया है कि वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, हालांकि वह एकदिवसीय विश्व कप की ओर बढ़ते हुए इस प्रारूप में बेहतर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

सूर्यकुमार ने कहा, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता है कि वनडे क्रिकेट में मेरे आंकड़े काफी खराब हैं। यह मानने में कोई शर्म  नहीं है। हम ईमानदारी के बारे में बात करते हैं, आपको ईमानदार होने की जरूरत है लेकिन यह और भी महत्वपूर्ण है कि आप अपने खेल में कैसे सुधार करते हैं।

सूर्यकुमार वेस्ट इंडीज दौरे पर हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में मात्र 78 रन बना सके। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चोटग्रस्त होने के बाद सूर्यकुमार भारतीय मध्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये हैं और उन्हें विश्व कप में भी यह भूमिका निभानी पड़ सकती है।

सूर्यकुमार ने कहा, हमने इतना टी20 क्रिकेट खेला है कि हम उसके आदी हो गये हैं। हम उतना एकदिवसीय क्रिकेट नहीं खेलते इसलिये यह प्रारूप काफी चुनौतीपूर्ण है। आपको इसमें अलग-अलग तरीके से खेलना आना चाहिये। अगर शुरुआत में कुछ विकेट गिर गये तो आपको संयम के साथ खेलना होगा, मध्य ओवरों में रन निकालने होंगे और आखिरी ओवरों में टी20 वाला रवैया अपनाना होगा।

उन्होंने कहा, फिलहाल, टीम प्रबंधन ने मुझे वनडे क्रिकेट के बारे में जो बताया है, मैं उसे लागू करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं उस विश्वास को बनाये रखने की कोशिश करूंगा जो टीम को मुझ पर है।

सूर्यकुमार को वनडे क्रिकेट में पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिये कहा गया था, लेकिन टी20 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें नंबर छह पर आजमने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, रोहित (शर्मा) और राहुल (द्रविड़) भाई ने मुझसे कहा है कि यह ऐसा प्रारूप नहीं है जो हम बहुत ज्यादा खेलते हैं। वह चाहते हैं कि मैं क्रीज पर समय बिताऊं और 45 से 50 गेंदें खेलूं। यही टीम प्रबंधन का संकेत है, अब यह मुझ पर है कि मैं अंतिम 15-18 ओवरों में बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मुझे अपना खेल कैसे खेलना है।

सूर्यकुमार ने मंगलवार को वेस्ट इंडीज के विरुद्ध 44 गेंदों में 83 रन की पारी खेलकर भारत को सात विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने इस करो या मरो मुकाबले में तिलक वर्मा (37 गेंद, 49 रन) के साथ 87 रन की साझेदारी की, जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई।

सूर्यकुमार ने तिलक पर कहा,''मुझे लगता है कि उसकी सोच बहुत स्पष्ट हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने खेल को अच्छी तरह से जानता है। उसे पता है कि जब वह बल्लेबाजी करने आता है तो क्या करना चाहता है। मानसिक रूप से वह बहुत मजबूत है और जब आप भारतीय ड्रेङ्क्षसग रूम में आते हैं तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात होती है।"

आरसीबी के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे सूर्यकुमार : गावस्कर
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की 360 डिग्री बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आरसीबी के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

आरसीबी ने मंगलवार को मुंबई के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन मुंबई ने सूर्यकुमार और नेहाल वढेरा की 140 रन की साझेदारी की मदद से यह लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने 35 गेंद पर सात चौकों और छह छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 83 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट लाइव पर कहा, स्काय (सूर्यकुमार यादव) गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। वह जब बल्लेबाजी करते हैं तो लगता है कि गली क्रिकेट चल रहा हो। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने लॉन्ग ऑन और लॉन्ग-ऑफ पर शॉट लगाकर शुरुआत की। फिर वह चारों ओर शॉट खेलने लगे।

सूर्यकुमार के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले वढेरा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 रन की नाबाद पारी में 34 गेंदें खेलकर चार चौके और तीन छक्के लगाये।

गावस्कर ने वढेरा की पारी पर कहा, जब आप सूर्यकुमार के साथ खेल रहे होते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है, लेकिन नेहाल की पारी के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वह सूर्य जैसे शॉट खेलने की कोशिश नहीं कर रहे थे। उनका संतुलन बेमिसाल था।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी वढेरा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने मुंबई टीम प्रबंधन द्वारा दिये गये मौके को दोनों हाथों से लपका है।

हरभजन ने कहा, नेहाल वढेरा ने अपने अवसरों का भरपूर लाभ उठाया है। उन्हें अंडर-25 से पंजाब रणजी ट्रॉफी में लाया गया था और मुंबई ने उनका सराहनीय चयन किया। उन्होंने तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में अवसरों का लाभ उठाया।

वानखेड़े में चमका सूर्य, मुंबई इंडियंस छह विकेट से जीती
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (35 गेंद, 83 रन) और नेहाल वढेरा (34 गेंद, 52 रन) के आतिशी अर्द्धशतकों से मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से रौंद दिया।

आरसीबी ने दिया 200 का लक्ष्य
आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस (41 गेंद, 65 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (33 गेंद, 68 रन) के अर्द्धशतकों की मदद से मुंबई के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य रखा, लेकिन सूर्यकुमार और वढेरा की जोड़ी ने 16.3 ओवर में ही मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।  मैक्सवेल-डु प्लेसिस ने आपस में 120 रन जोड़कर आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन 15वें ओवर तक दोनों के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक (30 रन) भी टीम को 200 रन के पार नहीं ले जा सके।

सूर्य-वढेरा ने जोड़े 140 रन
सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 21 गेंद पर 42 रन की पारी खेलकर मुंबई को विस्फोटक शुरुआत दिलाई जिसने आने वाले बल्लेबाजों के लिये काम आसान कर दिया। किशन का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वढेरा के साथ 140 रन की साझेदारी कर मुंबई को जीत के करीब पहुंचा दिया। मुंबई जब जीत से आठ रन दूर थी तब सूर्यकुमार और टिम डेविड लगातार गेंदों पर आउट हो गये, लेकिन वढेरा ने 17वें ओवर में छक्का जड़कर अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया और मुंबई को जीत भी दिलाई।

मुंबई तीसरे स्थान पर पहुंची
मुंबई (12 अंक) इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि इस बड़ी हार के बाद आरसीबी (10 अंक) सातवें स्थान पर चली गई है।

सूर्यकुमार यादव को साल का बेस्ट टी-20 क्रिकेटर चुना गया
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को विजडन के टॉप-5 क्रिकेटर्स में चुना गया है। विजडन क्रिकेटर्स में शामिल होने वाली हरमनप्रीत भारत की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। विजडन क्रिकेटर्स की सूची में हरमनप्रीत के अलावा टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड), बेन फोक्स (इंग्लैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू पाट्स (इंग्लैंड) को शामिल किया गया है। भारत के सूर्यकुमार यादव को साल का टी-20 क्रिकेटर चुना गया है, जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष और बेथ मूनी को महिला वर्ग में विजडन लीडिंग क्रिकेटर्स आफ द ईयर चुना गया है।

भारत की पहली महिला क्रिकेटर: हरमनप्रीत कौर विजडन की सम्मानित लिस्ट में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है।

हरमनप्रीत कौर का उम्दा प्रदर्शन
हरमनप्रीत को पिछले साल उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। हरमनप्रीत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाए थे। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 1999 के बाद पहली बार  इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती थी। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। वहीं टीम एशिया कप की भी विजेता बनी थी। पिछले साल हरमनप्रीत ने 17 वनडे मुकाबले खेले थे और 58.00 की औसत से 754 रन बनाने में कामयाब रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 रन नाबाद था।

टी-20 में शीर्ष पर हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव इस समय टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2022 में 31 मैच खेले थे और 187.43 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए थे, जो एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का दूसरा सर्वाधिक रन है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे। साल 2023 में भी सूर्यकुमार अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने इस साल 6 मैच खेले हैं और 66.75 की औसत से 267 रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाए हैं।