heads - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदलाव की आस में थम गया वक्त : आज भी मूलभूत सुविधा पानी के लिए तरस रही पीथपुर ग्राम पंचायत, हर चेहरे पर एक ही सवाल कब मिलेगा पानी,
छीपाबड़ौद। एक ओर सरकार हर घर नल से जल का दावा कर रही है। वहीं छीपाबड़ौद तहसील की पीथपुर ग्राम पंचायत आज भी मूलभूत सुविधा पानी के लिए तरस रही है। गांव की हालत इतनी बदतर है कि यहां की महिलाएं आज भी मीलों पैदल चलकर, सिर पर मटके उठाए कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। ये मटके केवल पानी नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही उपेक्षा और पीड़ा का भार ढो रहे हैं। पूरे पंचायत क्षेत्र में न तो एक भी हैडपंप है, न ही जल संग्रहण टंकी। गर्मी के मौसम में जब कुएं भी सूखने लगते हैं, तब हालात और भी भयावह हो जाते हैं। महिलाएं सूरज चढ़ने से पहले ही निकल पड़ती हैं ताकि दिन के लिए थोड़ा बहुत पानी मिल सके। बच्चों की प्यास, बुजुर्गों की बेबसी और महिलाओं की थकान इस गांव की रोजमर्रा की कहानी बन गई है। धूप में तपती धरती, सर पर पानी के मटके उठाए महिलाएं, और हर चेहरे पर एक ही सवाल कब मिलेगा पानी।

अब तो उम्मीद करना भी छोड़ दिया
गांववासियों ने बताया कि वे कई बार पंचायत और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीण महिला कमला बाई ने कहा कि हमने तो अब उम्मीद करना भी छोड़ दिया है, बस जी रहे हैं जैसे तैसे।

सरकार और प्रशासन से गुहार
अब गांववाले एक बार फिर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद उनकी इस आवाज को कोई सुने, और जल जैसी बुनियादी जरूरत के लिए कोई स्थायी समाधान निकले।

हम रोज दो किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाने जाते हैं। कभी-कभी तो दो-तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब जाकर घर का काम चलता है। शरीर थक जाता है, लेकिन कोई उपाय नहीं है। कई बार हाथ-पैर छिल जाते हैं, पर कोई देखने वाला नहीं। अब तो पानी के लिए जीना भी बोझ लगने लगा है।
-रामप्यारी, ग्रामीण महिला

हमने पंचायत में कई बार आवेदन दिए। अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। गांव में न हैंडपंप है, और न ही कोई टंकी। बरसों से हालात ऐसे ही हैं। गर्मियों में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। अब हमें समझ नहीं आता कि कहां जाएं, किससे उम्मीद करें।
-घासीलाल, ग्रामीण

पेयजल समस्या हमारे गांव की गंभीर समस्या है। हम इसे लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत करा चुके हैं। पर इस ओर सरकार ने आजतक ध्यान नहीं दिया है। हम खुद चाहते हैं कि गांव की महिलाएं और बच्चे इस संकट से बाहर आएं। मैं प्रशासन से निवेदन करता हूं कि प्राथमिकता के आधार पर पीथपुर की पेयजल योजना को पूर्ण कराया जाए।
-कौशल किशोर, सरपंच, पीथपुर ग्राम पंचायत

इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। गांव में निरीक्षण कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
-रवि गुप्ता, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, छीपाबड़ौद

सोती हुई पत्नी व दो मासूमों की सिर कुचलकर हत्या
उदयपुर/कोटड़ा। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में सुबरी गांव में एक व्यक्ति ने भरोसे को तार-तार करते हुए सोती हुई पत्नी व दो मासूम बेटियों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इस दौरान मृतका के दो लड़के भी वहीं सो रहे थे, जिन्होंने पिता का आक्रोश देखा और जंगल की ओर से भाग कर उनकी जान बचाई। पड़ोसियों को सोमवार सुबह वारदात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

थानाधिकारी पवन सिंह के अनुसार सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांतिया गमार ने पत्नी काली देवी (25), बेटी सुमित्री (7) और बाया कुमारी(4) की हत्या कर दी। पोपट ने जब तीनों के सिर पर पत्थर से वार किए तब वे गहरी नींद में सो रही थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। बीती रात को घर लौटे आरोपी का फिर पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद पोपट ने पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने गुजरात में मृतका काली देवी के पीहर पक्ष को जानकारी दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मोर्चरी रखवा दिया गया है। बताया गया कि मृतका काली बाई दो बेटियों व दो बेटों के साथ सो रही थी। दोनों बेटे पिता का आक्रोश देखकर भाग छूटे। पुलिस ने गुजरात के पोशिना थानांतर्गत मृतका के पीहर के लोगों को घटना की सूचना दी। पीहर पक्ष के घटनास्थल पर आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, शवों को कोटड़ा मोर्चरी में रखवाया गया है वहीं हत्या को लेकर मौताणे की आशंका को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

कांग्रेस के निकाय प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर पीसीसी में जारी
जयपुर। कांग्रेस के निकाय प्रमुखों को अधिकारों की जानकारी देने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया है। दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, नगर परिषद के चेयरमैन, उपसभापति,, पालिका के चेयरमैन और उप चेयरमैन भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण शिविर 2 दिन चलने वाला है आज 4 संभागों के निकाय प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, आज बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के नगर निकायों के कांग्रेस के जीते हुए प्रमुख प्रशिक्षण ले रहे हैं।  शुक्रवार को जयपुर,भरतपुर, अजमेर संभाग के निकाय प्रमुख प्रशिक्षण लेंगे। हालांकि कोरोना को देखते हुए कई निकायों के प्रमुख प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे।

अलग-अलग सत्रों में दिया जा रहा है प्रशिक्षण वही निकाय प्रमुखों को केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं में उनकी भूमिका और स्थानीय प्रशासन में उनके अधिकारों को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप और जन कल्याणकारी योजनाओं को भी गांव ढाणियों तक कैसे लेकर जाना है और ग्रामीण परिवेश की जनता को किस प्रकार से इन योजनाओं का लाभ मिल सके उसके बारे में भी जागृत किया जा रहा है।

एक दर्जन जिलाध्यक्षों के नामों की सूची तैयार : राजस्थान में अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद पूरी करने के बाद अब संगठन को मजबूत करने को लेकर गंभीर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा इसके लिए तीन दिन तक दिल्ली में कसरत करते रहे।  उन्होंने बुधवार को प्रदेश के प्रभारी महासचिव अजय माकन एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से संगठन विस्तार एवं इसके पुनर्गठन पर लंबी मंत्रणा की।

एक दर्जन जिलाध्यक्षों के नामों की सूची तैयार
मुलाकातों के बाद गोविन्द सिंह डोटसरा ने बताया कि अब उनका पूरा फोकस संगठन की मजबूती पर रहेगा। इसीलिए उन्होंने पायलट से मिलकर संगठन के मसलों पर लंबी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पायलट को संगठन के मामले में लंबा अनुभव है। पार्टी संगठन में जो भी जरुरी रद्दोबदल किया जाना है। उसमें पायलट साहब के सुझाव काफी महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले डोटसरा ने अजय माकन से मुलाकात करके जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों के नामों को लेकर चर्चा की। साथ ही पीसीसी में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों पर भी विचार-विमर्श किया। माना जा रहा रहा है कि करीब एक दर्जन जिला अध्यक्षों के नामों की सूची तैयार है। जल्द ही इनके नामों की घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को डोटासरा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल चुके हैं। इस बीच, सचिन पायलट ने दोहराया कि सरकार एवं पार्टी संगठन की पूरी कोशिश रहेगी कि साल 2023 में कांग्रेस राजस्थान में फिर से वापसी करे। इसके लिए राजस्थान में सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे।

सीडब्ल्यूसी बैठक का असर : अभी एक साल और निवर्तमान ही होंगे जिलाध्यक्ष
जयपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की दिल्ली में हुई बैठक के फैसलों का असर राजस्थान में भी नजर आएगा। कांग्रेस संगठन चुनाव की घोषणा से राजस्थान में कार्यकारिणी विस्तार और जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां फिलहाल टल गई है। ऐसे में अभी एक साल और निवर्तमान जिलाध्यक्षों से ही पार्टी को संगठन का काम काज कराना होगा।
राजस्थान कांग्रेस में कई महीनों से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार की कवायद चल रही है, लेकिन इस पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में इंतजार और बढ़ गया है। करीब दस महीने और इंतजार करने से उन नेताओं की उम्मीदों को ज्यादा झटका लगा है जो प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार और जिलाध्यक्ष नियुक्ति के लिए लाइन में लगे हुए थे। संगठन चुनाव के फैसले से यह भी तय हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस को फिलहाल निवर्तमान जिलाध्यक्षों से ही संगठन का काम-काज कराना होगा। क्योंकि अब ब्लॉक, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्ति भी संगठन चुनाव के माध्यम से ही होगी।

अगले साल जून में होंगे जिलाध्यक्ष चुनाव
प्रदेश में जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार को लेकर कवायद जारी थी और इसी दौरान नामों की सूची दो बार तैयार होकर एआईसीसी भेजी जा चुकी थी। प्रभारियों ने तीन-तीन नामों के पैनल दिल्ली भेजे थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संगठन चुनाव की घोषणा के बाद अब एक जून, 2022 से 20 जुलाई, 2022 के बीच जिलाध्यक्षों, जिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी करीब 15 महीनों से भंग है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह डोटासरा की ताजपोशी के बाद जनवरी 2021 में प्रदेश कांग्रेस की 39 सदस्यों की छोटी कार्यकारिणी घोषित हुई थी, लेकिन जिलाध्यक्ष नहीं बन पाए थे।