decline - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईटी सेक्टर में दबाव के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, किन स्टॉक्स ने कराई कमाई और किसने रूलाया, यहां पढ़ें पूरी खबर
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और आईटी सेक्टर पर दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक टूट गये। बीएसई का सेंसेक्स 893.39 अंक (1.16 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,200.68 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 278.80 अंक यानी 1.16 प्रतिशत नीचे 23,824.10 अंक पर रहा। यह दोनों का 12 जून के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में महंगाई को काबू करने के लिए कठोर उपायों की आशंका में आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट रही। भारतीय शेयर बाजारों पर भी उसी का असर देखा गया, विशेषकर आईटी सेक्टर की कंपनियों में बिकवाली अधिक रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.48 प्रतिशत टूट गया। फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। आईटी, धातु, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सवा तीन फीसदी से अधिक टूट गया। टीसीएस में भी तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरावट रही। बीईएल, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर दो से तीन प्रतिशत से बीच गिरे। इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक से दो प्रतिशत तक नुकसान उठाया। हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे। पावरग्रिड का शेयर बढ़त में बंद हुआ।

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखा एक्शन
मुंबई। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून के कमजोर रहने की भविष्यवाणी से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स लगभग 1,100 अंक टूट गया। बढ़त में खुलने का बाद सेंसेक्स 1,092.06 अंक (1.44 प्रतिशत) लुढ़ककर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 359.40 अंक यानी 1.5 प्रतिशत नीचे 23,547.75 अंक पर आ गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह बताया कि इस साल मानसून सीजन में दीर्घावधि औसत के 90 प्रतिशत के आसपास बारिश होने की उम्मीद है, यानी मानसून औसत से कम रहेगा। कमजोर मानसून की चिंता में बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी।

वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।आईटी (0.60 प्रतिशत की बढ़त) को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। तेल एवं गैस, धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया। इंडिगो में सवा तीन प्रतिशत और एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा में पौने तीन प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। बीईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये। कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर लगभग दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का डेढ़ प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। एलएंडटी में भी तेजी रही।

अमेरिका-ईरान में सैन्य तनाव बढ़ने से लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में गिरावट, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर बिकवाली
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी गयी और बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स 479.26 अंक (0.63 प्रतिशत) टूटकर 76,009.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक भी 118 अंक यानी 0.49 प्रतिशत नीचे 23,913.70 अंक पर आ गया। सुबह गिरावट में खुलने के बाद कुछ देर के लिए दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में गये थे, लेकिन दोपहर बाद बिकवाली होने से फिर लाल निशान में चले गये।

अमेरिका ने सोमवार रात ईरान पर फिर हमले किये हैं। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है। रुपये में 50 पैसे से ज्यादा की गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाया। भारतीय मुद्रा फिलहाल 51 पैसे टूटकर 95.77 रुपये प्रति डॉलर पर है। वृहत बाजार में मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में बढ़त बरकरार रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.51 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.35 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियलटी सेक्टरों में गिरावट रही जबकि धातु और रसायन सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर डेढ़ फीसदी गिर गया। ट्रेंट, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बीईएल और इंडिगो के शेयर भी लाल निशान में रहे। टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ प्रतिशत से ऊपर चढ़ा। इटरनल, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी बढ़त में रहे।

बैंक, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में दोपहर बाद बिकवाली बढ़ने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक शुरुआती तेजी खोकर अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 135.03 अंक (0.18 प्रतिशत) की गिरावट में 75,183.36 अंक पर रहा। सुबह 627 अंक चढ़ने के बाद दोपहर में यह 323 अंक तक टूट गया था। इस प्रकार इसमें करीब 950 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी इसी तरह रहा और यह अंत में 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 23,654.70 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा मजबूत रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिर गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहा। आईटी, बैंकिंग, वित्त और एफएमसीजी सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा। रियलटी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। बीईएल और ट्रेंट में पौने दो प्रतिशत की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

बजाज फाइनेंस में पौने दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा टूटे। एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे।

रूपए में जारी गिरावट के बीच लाल निशान में खुला बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टरों में तेजी, इन शेयरों पर रखें नज़र
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में जारी गिरावट से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स 394.36 अंक की गिरावट में 74,806.49 अंक पर खुला और खुलते ही 671 अंक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 301.85 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 74,899 अंक पर था। अमेरिका में बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों पर दबाव रहा। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट का असर भी निवेश धारणा को प्रभावित कर रहा है। सुबह के कारोबार में रुपया 97 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 160.75 अंक टूटकर 23,457.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 91.80 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट में 23,526.20 अंक पर रहा। आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। बैंकिंग, वित्त, रसायन, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर फिलहाल पौने तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का ढाई प्रतिशत से ज्यादा नीचे है। इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर अभी ऊपर चल रहे हैं।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी तेजी रही। ऑटो और फार्मा सेक्टरों से सूचकांक भी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114.19 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उतरकर 23,618 अंक पर रहा।

सेंसेक्स सुबह बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा। आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर पौने पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इटरनल में भी करीब ढाई प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी मजबूत रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी में भी गिरावट रही।

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: ज्वेलर्स, विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोने की खरीद कम करने और अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने की अपील के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में ज्वेलर्स कंपनियों और विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। खास बात यह रही कि बीएसई तथा सेंसेक्स दोनों में सबसे ज्यादा नुकसान ज्वेलर्स कंपनियों ने ही उठाया। बीएसई में कल्याण ज्वेलर्स का शेयर सबसे अधिक टूटा। उसका शेयर 39.20 रुपये (9.23 प्रतिशत) गिरकर 385.45 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी दिवस पर 424.65 रुपये पर रहा था। आज यह ऊपर 410 रुपये और नीचे 382.20 रुपये तक गया।

तनिष्क ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने सेंसेक्स में सबसे अधिक 6.83 प्रतिशत का नुकसान उठाया। उसका शेयर 308.05 रुपये टूटकर 4,205.35 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में टाइटन का शेयर ऊपर 4,377.05 अंक पर और नीचे 4,151.40 अंक तक गया। पिछले सप्ताह यह 4,513.40 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई में सूचीबद्ध अन्य ज्वेलर्स कंपनियों में पीसी ज्वेलर्स का शेयर भी 4.94 प्रतिशत गिरकर 9.04 रुपये रह गया। एट्लस ज्वेलरी इंडिया का शेयर 4.92 प्रतिशत, पातदियम ज्वेलरी का 1.50 प्रतिशत और उदय ज्वेलरी का 1.99 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स में टाइटन के बाद इंडिगो ने सबसे अधिक 4.69 प्रतिशत का नुकसान उठाया। उसका शेयर 212.20 रुपये उतरकर 4,310 रुपये पर बंद हुआ। स्पाइसजेट में भी 4.72 प्रतिशत की गिरावट रही और इसका शेयर 13.33 रुपये पर बंद हुआ।

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 516.33 अंक (0.66 प्रतिशत) टूटकर 77,328.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 150.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत नीचे 24,176.15 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। हालांकि निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.22 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव रहा। तेल एवं गैस, धातु और रियलटी समूहों के सूचकांकों में भी ज्यादा गिरावट देखी गयी। आईटी समूह में सबसे अधिक लिवाली देखी गयी। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर साढ़े छह फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। ट्रेंट, बजाज फिनसर्व और इटरनल में भी गिरावट रही। टाइटन का शेयर पौने पांच प्रतिशत उछला। एशियन पेंट्स में करीब तीन फीसदी की बढ़त रही। अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी तेजी रही। सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

रुपये में बढ़ा दबाव: 33 पैसे टूटकर 94.58 पर खुला, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 33 पैसे टूटकर 95.58 पर खुला। इससे पहले गुरूवार को रूपया 27.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.22 रुपये पर पहुंचा। भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत बंद हुई। रुपये पर आज शुरुआत से ही दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार, प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के निचले स्तर पर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 120.21 अंक (0.14 फीसदी) गिरकर 84,559.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 41.55 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 25,818.55 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 10 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.73 प्रतिशत फिसल गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, रसायन, मीडिया, निजी बैंकों और एफएमसीजी सेक्टरों में ज्यादा गिरावट रही।

वहीं, सरकारी बैंकों, आईटी और धातु सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर करीब डेढ़ फीसदी की बढ़त में रहा। इंफोसिस, सनफार्मा, टीसीएस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए। ट्रेंट का शेयर डेढ़ प्रतिशत के अधिक टूटा। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में एक-एक फीसदी के करीब गिरावट रही। अडानी पोर्टस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, टाइटन आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए।

मंदी की चपेट में जर्मनी की अर्थव्यवस्था! पहली तिमाही में जीडीपी में गिरावट दर्ज
बर्लिन। जर्मनी अब औपचारिक रूप से मंदी की गिरफ्त में आ गई है। ताजा आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिल रही है कि चालू साल की पहली तिमाही में जर्मनी की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित गिरावट आई है।

जीडीपी में कितने फीसदी की हुई गिरावट? : संघीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

2022 की आखिरी तिमाही में भी जर्मनी के जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दो लगातार तिमाहियों में जीडीपी का नीचे आना तकनीकी रूप से मंदी को दशार्ता है।

निवेश पर बढ़ेगा दबाव
कैपिटल इकोनॉमिक्स के वरिष्ठ यूरोप अर्थशास्त्री फ्रांजिÞस्का पाल्मास ने कहा कि देश में रोजगार पहली तिमाही में बढ़ा और मुद्रास्फीति में कमी आई है, लेकिन उच्च ब्याज दरें खर्च और निवेश पर दबाव बनाए रखेंगी। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने तकनीकी मंदी का अनुभव किया है और पिछली दो तिमाहियों में प्रमुख यूरो जोन अर्थव्यवस्थाओं में सबसे खराब प्रदर्शन किया है।

सरकार ने वृद्धि दर अनुमान को किया था दोगुना
ये आंकड़े जर्मनी की सरकार के लिए बड़ा झटका हैं। पिछले महीने ही सरकार ने इस साल के लिए अपने वृद्धि दर के अनुमान को दोगुना कर दिया था। सरकार ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था 0.4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। जनवरी में इसके 0.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया थ। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ऊंची मुद्रास्फीति से उपभोक्ता खर्च प्रभावित हुआ है। अप्रैल में कीमतें एक साल पहले की तुलना में 7.2 प्रतिशत ऊंची हैं। दरअसल, जीडीपी किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को दर्शाता है।

चीन की आबादी में पहली बार गिरावट
बीजिंग। चीन की आबादी में 60 साल में पहली बार गिरावट आयी है और यह 2022 में 850,000 कम होकर 1,411 अरब हो गई है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने यह जानकारी दी। सांख्यिकीय कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2022 के अंत तक राष्ट्रीय जनसंख्या 1,411.75 अरब थी (31 प्रांतों, स्वायत्त  क्षेत्रों और नगर पालिकाओं और सैनिकों की जनसंख्या सहित, लेकिन हांगकांग, मकाओ और ताइवान के निवासियों और 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगर पालिकाओं में रहने वाले विदेशियों को छोड़कर) 2021 के अंत में जनसंख्या में आठ लाख 50 हजार की कमी आई थी।

बयान में कहा गया कि चीन में  पुरुष जनसंख्या 7220.06 लाख थी, जबकि महिला जनसंख्या 6890.69 लाख थी और कुल जनसंख्या का लिंगानुपात 104.69 था (महिला 100 है)। अति जनसंख्या को रोकने के लिए 1979 में शुरू की गई एक बच्चा नीति से चीन की आबादी का लिंग संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।