Employment Generation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

21 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प की दिशा में अहम भूमिका
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान आएंगे। उन्होंने बताया कि यह रिफाइनरी परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी।

CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद
टोक्यो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने जापानी और सहयोगी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

जिन प्रमुख कंपनियों के साथ करार हुआ है, उनमें कुबोता कॉरपोरेशन, मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (जेएई), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओ एंड ओ ग्रुप, फूजी जापानीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ये समझौते कृषि मशीनरी, औद्योगिक उपकरण, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, जल एवं पर्यावरण समाधान, औद्योगिक प्रिंटिंग, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े हैं।

कुबोता कॉरपोरेशन, जो कृषि और औद्योगिक मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है, उत्तर प्रदेश में विनिर्माण और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में निवेश करेगी। वहीं मिंडा कॉरपोरेशन और जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के साथ सहयोग से ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी। नागासे एंड कंपनी लिमिटेड भी एडवांस्ड मैटेरियल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर काम करेगी।

इसके अलावा, सीको एडवांस औद्योगिक प्रिंटिंग और कोटिंग समाधान क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी, जबकि ओ एंड ओ ग्रुप ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। इन निवेश समझौतों से उत्तर प्रदेश को वैश्विक विनिर्माण और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

देश की राजधानी में शुरू हुई "प्लास्टइंडिया 2026" प्रदर्शनी: विश्व के कई देश ले रहे हैं हिस्सा, विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा
नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य तौर पर देश की प्लास्टिक का सामान बनाने में हुयी प्रगति को दिखाया गया है। 4 से 10 फरवरी तक चलने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम का यह सालाना संस्करण रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मेले का मुख्य फोकस विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर है।

इसमें 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्टॉल लगे हैं और इनमें मशीनरी, कच्चे माल और अन्य चीजों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्लास्टइंडिया मेले में शून्य कचरा प्रौद्योगिकी को पहली बार ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही इसमें नयी चीजों की खोज एवं स्टार्ट-अप को विशेष ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि, भारतीय प्लास्टिक उद्योग का वर्तमान में लगभग तीन-साढे तीन लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है।

बजट 2026-27 : खाद, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक एकीकृत कार्यक्रम की घोषणा, आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू
नई दिल्ली। सरकार देश में वस्त्र उद्योगों के लिए एक व्यापक एकीकृत कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते यह यह बात कही।

उन्होंने कहा, इस कार्यक्रम के तहत खाद, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का शुभारंभ किया जायेगा। इसके अलावा वस्त्र कौशल इको-सिस्टम को बढ़ावा और आधुनिकता के लिए समर्थ 2.0 मिशन तथा प्राकृतिक, मानव निर्मित और नयी पीढी के फाइबर में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू की जायेगी।

उन्होंने कहा कि परम्परागत कपड़ा कलस्टर को आधुनिक बनाने के लिए वस्त्र उद्योगों के लिए विस्तार और रोजगार योजना के साथ साथ जारी योजनाओं के एकीकरण और उन्हें बढावा देने के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम भी शुरू किया जायेगा। साथ ही विश्व स्तरीय और टिकाऊ वस्त्रों  के लिए 'टेक्स इको' पहल  भी शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में टेक्सटाइल पार्कों को बढावा देने के लिए इनकी चुनौती के स्तर पर स्थापना दी जायेगी।

पीएम मोदी शनिवार को देंगे पश्चिम बंगाल और असम को नए साल का तोहफा, 11 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल और असम की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं और हुगली के सिंगुर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी असम के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। वह गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक तथा डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में राज्य तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी शनिवार को लगभग पौने एक बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे, जहां वह हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह गुवाहाटी (कामाख्या)-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी वर्चुअली रवाना करेंगे। आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई पूरी वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर विमान जैसी यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। यह ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा समय को लगभग ढाई घंटे कम करेगी जिससे लंबी दूरी की यात्रा, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

लगभग पौने दो बजे प्रधानमंत्री मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में चार प्रमुख रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें बालुरघाट-हिली नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में अत्याधुनिक फ्रेट रखरखाव सुविधाएं, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन तथा जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। ये परियोजनाएं यात्री और माल ढुलाई परिचालन को सुदृढ़ करेंगी, उत्तर बंगाल में लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाएंगी और रोजगार के अवसर सृजित करेंगी।

पीएम मोदी न्यू कूचबिहार-बामनहाट और न्यू कूचबिहार-बॉक्सीरहाट रेल खंडों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे तेज, स्वच्छ और ऊर्जा-कुशल रेल संचालन संभव होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सेवाएं किफायती और विश्वसनीय लंबी दूरी की रेल संपर्क सुविधा प्रदान करेंगी तथा छात्रों, प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और आम नागरिकों की यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

पीएम मोदी एलएचबी कोच से सुसज्जित दो नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये हैं राधिकापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और बालुरघाट-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस। ये ट्रेनें क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और आईटी पेशेवरों को बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी और रोजगार केंद्रों से सीधी, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग 31डी के धूपगुड़ी-फलाकाटा खंड के पुनर्वास और चार लेन चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजना उत्तर बंगाल में सड़क संपर्क को बेहतर बनाएगी और यात्रियों तथा माल की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करेगी।

बता दें कि ये सभी परियोजनाएं आधुनिक अवसंरचना निर्माण और बेहतर संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों को देश के प्रमुख विकास इंजन के रूप में सशक्त बनाएंगी। इसके बाद पीएम मोदी रविवार को करीब तीन बजे हुगली जिले के सिंगुर का दौरा करेंगे, जहां वह 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह बालागढ़ में विस्तारित पोर्ट गेट सिस्टम का शिलान्यास करेंगे, जिसमें अंतर्देशीय जल परिवहन टर्मिनल और एक रोड ओवर ब्रिज शामिल है।

लगभग 900 एकड़ क्षेत्र में फैला बालागढ़ आधुनिक कार्गो हैंडलिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित क्षमता दो करोड़ 70 लाख टन प्रति वर्ष है। इस परियोजना में कंटेनरयुक्त कार्गो और सूखे बल्क कार्गो के लिए दो समर्पित जेटी शामिल हैं। यह परियोजना भारी मालवाहन यातायात को भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों से हटाकर कोलकाता शहर में यातायात जाम और प्रदूषण को कम करेगी, सड़क सुरक्षा में सुधार करेगी और जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाएगी। बेहतर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता से क्षेत्रीय उद्योगों, एमएसएमई और कृषि उत्पादकों को किफायती बाजार पहुंच मिलेगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के बड़े अवसर भी सृजित होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कैटामरैन (नौका) का शुभारंभ भी करेंगे। यह अंतर्देशीय जल परिवहन के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित छह इलेक्ट्रिक कैटामरैन में से एक है। 50 यात्रियों की क्षमता वाला यह हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एल्यूमीनियम कैटामरैन उन्नत इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन प्रणाली और लिथियम-टाइटेनेट बैटरी तकनीक से सुसज्जित है। यह पूर्णत: इलेक्ट्रिक शून्य-उत्सर्जन मोड और हाइब्रिड मोड दोनों में संचालित हो सकता है। यह हुगली नदी पर शहरी नदी परिवहन, इको-पर्यटन और अंतिम मील यात्री संपर्क को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी जयरामबाटी-बरोगोपीनाथपुर-मयनापुर नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो तारकेश्वर-बिष्णुपुर नई रेल लाइन परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ ही मयनापुर और जयरामबाटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिसमें बरोगोपीनाथपुर में ठहराव होगा। इससे बांकुड़ा जिले के निवासियों को सीधी रेल संपर्क सुविधा मिलेगी और दैनिक यात्रियों, छात्रों तथा तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक किफायती और सुविधाजनक होगी। इसके साथ ही पीएम मोदी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये हैं कोलकाता (हावड़ा)-आनंद विहार टर्मिनल, कोलकाता (सियालदह)-वाराणसी और कोलकाता (संतरागाछी)-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस। जानकारी के अनुसार, ये सभी पहल पश्चिम बंगाल में विश्वस्तरीय अवसंरचना के निर्माण, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के विस्तार और समावेशी विकास को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।