india's - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जर्मनी ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर भारत के लोकतंत्र पर किया तंज
बर्लिन। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने भारत के लोकतंत्र पर तंज किया है। बुधवार को जर्मन विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रÞेंस में मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर सवाल पूछा गया था। जर्मन विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा कि भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहता है। ऐसे में उससे लोकतांत्रिक मूल्यों जैसे-अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी की उम्मीद की जा सकती है। प्रेस को जरूरी स्पेस दिया जाना चाहिए। हम अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दुनिया भर में प्रेस की आजादी का हम समर्थन करते हैं। यह ऐसी चीज है, जिसकी काफी अहमियत है और यह भारत में भी लागू होता है। स्वतंत्र रिपोर्टिंग किसी भी समाज के लिए बेहद जरूरी है। पत्रकारिता पर पाबंदी चिंता का विषय है। पत्रकारों को बोलने और लिखने के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता है। जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें भारत में हुई उस गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी है। नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास की नजर इस पर है। हम इस मामले में ईयू से भी संपर्क में हैं। ईयू का भारत के साथ मानवाधिकारों को लेकर संवाद है। इसमें अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी निहित है। जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से वहाँ के प्रसारक डीडब्ल्यू के प्रधान अंतरराष्ट्रीय संपादक रिचर्ड वॉकर ने पूछा कि जर्मनी प्रेस की आजादी को लेकर मुखर रहता है और कहीं भी पत्रकारों की गिरफ़्तारी होती है तो उसका विरोध करता है, लेकिन भारत को लेकर इस मामले में फर्क क्यों है? जर्मनी भारत के मामले में कोई सख़्त रुख क्यों नहीं अपना रहा है? इस पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि समय पर आलोचना नहीं की। मैं हमेशा से अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी को लेकर मुखर रहा हूँ।

जुबैर की गिरफ़्तारी पर यूएन की आपत्ति और भारत का जवाब
मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर संयुक्त राष्ट्र ने भी 29 जून को विरोध जताया था और कहा था कि पत्रकार क्या लिखता है, क्या ट्वीट करता है और क्या बोलता है, इसके लिए उसे जेल में नहीं डाला जा सकता। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने कहा था कि पत्रकारों को बोलने और लिखने के लिए प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा था कि मेरा मानना है कि दुनिया के किसी भी कोने में यह जरूरी है को लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने की आजादी हो, पत्रकारों अपना काम स्वतंत्र रूप से करने की आजादी हो। इसके लिए किसी को डराया या प्रताड़ित नहीं किया जाए। भारत के विदेश मंत्रालय ने यूएन की मोहम्मद जुबैर पर टिप्पणी को लेकर कहा था कि यह निराधार है और भारत की स्वतंत्र न्यायपालिका में हस्तक्षेप है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही कोई कार्रवाई होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 26 और 27 जून को जर्मनी में जी-7 की बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। भारत के अलावा इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रÞीका और सेनेगल को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन पांचों देशों ने जी-7 देशों के साथ 27 जून को 2022 रेजिलिएंट डेमोक्रेसिज स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत सिविल सोसायटी में विविधता और स्वतंत्रता की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की बात कही गई है जिसमें आॅनलाइन और ऑफलाइन विचार भी शामिल हैं।

चार पन्ने के इस बयान में कहा गया है कि हम जर्मनी, अर्जेंटीना, कनाडा, फ्रÞांस, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, सेनेगल, दक्षिण अफ्रÞीका, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ मिलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लोकतंत्र का बचाव करेंगे और शोषण के अलावा हिंसा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे। सार्वजनिक बहस, मीडिया की आजादी और उसमें बहुलतावाद, ऑनलाइन और ऑफलाइन सूचनाओं के मुक्त प्रवाह और पारर्शिता के बचाव में साथ मिलकर काम करेंगे।

चौथे टी-20 में भारत की द. अफ्रीका पर बड़ी जीत, टीम इंडिया शृंखला में 2-2 से बराबरी पर आई
राजकोट।  दिनेश कार्तिक (55) के धुंआधार अर्द्धशतक के बाद आवेश खान (चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका पर 82 रनों की विशाल जीत दर्ज की। यह रनों के मामले में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है।  170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी कभी भी लय में नहीं दिखी।  बावुमा रिटायर्ड हर्ट हुए।

कप्तान टेम्बा बावुमा के तीसरे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होने के बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। प्रोटियाज के लिए रासी वैन डर डुसेन ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 14 और मार्को यानसन ने 12 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सका और पूरी टीम 87 रन के न्यून स्कोर पर आउट हो गयी।  भारत के लिये आवेश खान ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटके जबकि युजी चहल ने चार ओवर में 21 रन के बदले दो विकेट लिये। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

अंतिम पांच विकेट 14 रन पर गंवाए
इसके बाद अफ्रीका के विकेटों की झड़ी लग गयी। टीम के सात बल्लेबाज 10 रन से कम के निजी स्कोर पर आउट हुए, जिसमें दो बल्लेबाज शून्य पर भी पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम पांच विकेट 14 रन के अंदर गंवाए।  दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से मैच में हावी रहे। हार्दिक पांड्या (एक ओवर, 12 रन) के अलावा सभी गेंदबाजों की इकॉनमी छह रन प्रति ओवर से नीचे रही। आवेश खान ने भारतीय गेंदबाजों की अगुवाई करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिये। युज़ी चहल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि अक्षर पटेल ने 3.5 ओवर में 19 रन के बदले एक विकेट झटका। हर्षल पटेल ने अपने दो ओवर में सिर्फ तीन रन देकर डेविड मिलर का बहूमूल्य विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार ने हमेशा की तरह किफायती गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में आठ रन दिये, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

स्कोर बोर्ड:

भारत पारी:

रन

गेंद

4

6

रुतुराज को. डिकॉक और एनगिदी

5

7

1

0

इशान को. डिकॉक बो. नॉर्त्जे

27

26

3

1

श्रेयस अय्यर पगबाधा यानसन

4

2

1

0

ऋषभ को. प्रिटोरियस बो. महाराज

17

23

2

0

हार्दिक को. शमसी बो. एनगिदी

46

31

3

3

कार्तिक को. डुसेन बो. प्रिटोरियस

55

27

9

2

अक्षर पटेल अविजित

8

4

1

0

हर्षल पटेल अविजित    1    1    0    0

1

1

0

0

अतिरिक्त :     6

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन।

विकेट पतन : 1-13 (रुतुराज गायकवाड), 2-24 (श्रेयस अय्यर:), 3-40 (इशान किशन), 4-81 (ऋषभ पंत), 5-146 (हार्दिक पांड्या), 6-159 (दिनेश कार्तिक).

गेंदबाजी : यानसन 4-0-38-1, एनगिदी 3-0-20-2, प्रिटोरियस 4-0-41-1, नॉर्त्जे 3-0-21-1, शमसी 2-0-18-0, केशव महाराज 4-0-29-1.

स्कोर बोर्ड:

दक्षिण अफ्रीका पारी:

रन

गेंद

4

6

डिकॉक रन आउट

14

13

2

0

बावुमा रिटायर्ड हर्ट

8

11

1

0

प्रिटोरियस को. पंत बो. आवेश

0

6

0

0

डुसेन को. रुतुराज बो. आवेश

20

20

2

0

क्लासेन पगबाधा चहल

8

8

1

0

मिलर बो. हर्षल

9

7

0

1

यानसन को. रुतुराज बो. आवेश

12

17

1

1

केशव को. अय्यर बो. आवेश

0

2

0

0

नॉर्त्जे को. इशान बो. चहल

1

4

0

0

एनगिदी को. रुतुराज बो. अक्षर

4

10

0

0

शमसी अविजित

4

3

0

0

अतिरिक्त :     7

कुल : 16.5 ओवर में 87 रन.

विकेट पतन : 0-20* (बावूमा रिटायर्ड हर्ट), 1-24 (डिकॉक), 2-26 (प्रिटोरियस), 3-45 (क्लासेन), 4-59 (मिलर), 5-74 (डुसेन), 6-74 (यानसन), 7-78 (केशव महाराज), 8-80 (नॉर्त्जे), 9-87 (एनगिदी).

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-0-8-0, हार्दिक पांड्या 1-0-12-0, आवेश खान 4-0-18-4, हर्षल पटेल 2-0-3-1, युजवेन्द्र चहल 4-0-21-2, अक्षर पटेल 3.5-0-19-1.

प्लेयर ऑफ द मैच : दिनेश कार्तिक (भारत)

रूस पर मोदी सरकार के रुख से खफा अमेरिका, क्वाड में भारत का विकल्प बनेगा दक्षिण कोरिया!
मास्को/वॉशिंगटन/नई दिल्ली।  यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले के बीच भारत और अमेरिका के रिश्तों में पिछले दिनों तनाव देखने को मिला। भारत के दौरे पर आए अमेरिकी अधिकारी ने दलीप सिंह ने मोदी सरकार को धमकी तक दे डाली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पिछले दिनों भारत को सुना दिया। रूस को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव और नई दिल्ली-मास्को की दोस्ती को देखते हुए अब क्वाड में दक्षिण कोरिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण कोरिया क्वाड में भारत के विकल्प के रूप में उभर रहा है। एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया आने वाले समय में चीन पर लगाम लगाने के लिए बनाए गए क्वाड में ज्यादा प्रभावी भूमिका निभा सकता है। दक्षिण कोरिया और चीन के बीच लंबे समय से बहुत अच्छे रहे थे। यूक्रेन में चल रही खूनी जंग के बीच दक्षिण कोरिया में नए राष्ट्रपति यून सुक येओल आ रहे हैं और वह हिंद प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण कोरिया के रुख में बदलाव कर सकते हैं। उधर, भारत लगातार रूस के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने पर जोर दे रहा है। इससे क्वाड के अंदर ही दो राय हो गई है। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने पीएम मोदी, जयशंकर समेत कई नेताओं के साथ मुलाकात के बाद भारत को रूस के साथ संबंधों को लेकर चेतावनी दी है। उसने कहा कि इससे रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंध कमजोर हो जाएंगे। वह भी तब जब अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षामंत्री ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान साफ कर दिया था कि उनकी वर्तमान रणनीति रूस की पूरी तरह से घेरेबंदी है। भारत ने साफ कह दिया है कि अमेरिका के साथ दोस्ती जरूरी है लेकिन वह रूस को नहीं छोड़ सकता है।

देश विस्तारित क्वाड का सदस्य बनने के लिए तैयार
इससे नाराज बाइडन ने भारत के मानवाधिकार और लोकतंत्र को लेकर निशाना साधा था। रूस को लेकर अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में आई तल्खी से क्वाड के अंदर भारत के विकल्प का रास्ता बनता जा रहा है। दक्षिण कोरिया इस जगह को लेने के लिए आतुर नजर आ रहा है जो एक लोकतंत्र है और बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्यात करता है। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने में अमेरिका का घनिष्ठ सहयोगी है। आने वाले समय में दक्षिण कोरिया क्वाड प्लस और जी-7 प्लस के रूप और ज्यादा प्रभावी भूमिका हासिल करने की कोशिश करेगा। दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून ने ऐलान किया है कि उनका देश विस्तारित क्वाड का सदस्य बनने के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया के क्वाड में आने के बाद भी भारत जो दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, पश्चिमी देशों के लिए भविष्य के लिहाज से रणनीतिक केंद्र बना रहेगा। यही वजह है कि पीएम मोदी के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान बाइडन ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी बनाने का प्रण किया था।

इस तरह से उन्होंने दोनों ही देशों के बीच संबंधों में आई तल्खी को खत्म करने की कोशिश की थी। दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया है कि वह अमेरिका की हवाई रक्षा प्रणाली थाड को भी अपने यहां लगाने के लिए तैयार हैं।इससे नाराज बाइडन ने भारत के मानवाधिकार और लोकतंत्र को लेकर निशाना साधा था। रूस को लेकर अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में आई तल्खी से क्वाड के अंदर भारत के विकल्प का रास्ता बनता जा रहा है। दक्षिण कोरिया इस जगह को लेने के लिए आतुर नजर आ रहा है जो एक लोकतंत्र है और बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्यात करता है। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने में अमेरिका का घनिष्ठ सहयोगी है। आने वाले समय में दक्षिण कोरिया क्वाड प्लस और जी-7 प्लस के रूप और ज्यादा प्रभावी भूमिका हासिल करने की कोशिश करेगा। दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून ने ऐलान किया है कि उनका देश विस्तारित क्वाड का सदस्य बनने के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया के क्वाड में आने के बाद भी भारत जो दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, पश्चिमी देशों के लिए भविष्य के लिहाज से रणनीतिक केंद्र बना रहेगा। यही वजह है कि पीएम मोदी के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान बाइडन ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी बनाने का प्रण किया था।

एफआईएच प्रो हॉकी लीग: टीम इंडिया की 3-1 से प्रभावी जीत
भुवनेश्वर। फॉरवर्ड सुखजीत सिंह, अभिषेक और डिफेंडर वरुण कुमार के शानदार गोलों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में जर्मनी को लगातार दूसरी बार हरा दिया। भारत ने दुनिया की नंबर छह टीम जर्मनी को यहां भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में प्रो लीग मैच में 3-1 से हरा कर 2021-22 प्रो लीग के अपने घरेलू चरण अभियान का शानदार समापन किया। भारत की ओर से सुखजीत (19), वरुण (41) और अभिषेक (54) गोल स्कोरर रहे।

भारत तालिका में शीर्ष पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस जीत के साथ तीन और अंक लेकर कुल 27 अंकों के साथ प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। भारत ने 12 में से आठ मैचों में सीधी जीत और एक मुकाबला शूटआउट में जीता है, जबकि दो सीधी हार और एक मैच शूटआउट में हारा है। वहीं जर्मनी 10 मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

सुखजीत ने खोला खाता
पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद जर्मनी पर दबाव तब बढ़ा, जब 19वें मिनट में सुखजीत ने शानदार फील्ड गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में वरुण ने दागा दूसरा गोल
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के चार मिनट पहले तक गोल का सूखा रहा, लेकिन फिर भारत पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करने में सफल हुआ और वरुण इसे गोल में तब्दील करने से नहीं चूके। इसी के साथ भारत ने 2-0 की बढ़त बना कर जर्मनी पर दबाव और बढ़ा दिया। हालांकि जर्मनी ने पलटवार करते हुए 45वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल कर 2-1 के स्कोर के साथ तीसरा क्वार्टर समाप्त किया। यह गोल मिडफील्डर एंटोन बोएकेल के नाम रहा।

देश की अग्रणी एजुटेक कंपनी उत्कर्ष ने बनाया भारत का पहला डिजिटल क्लासरूम ऑन व्हील्स ‘शिक्षा रथ'
देश की अग्रणी एजुटेक कंपनी उत्कर्ष क्लासेस ने आज भारत का पहला डिजिटल क्लासरूम ऑन व्हील्स - 'शिक्षा रथ' लॉन्च किया। अपनी तरह की इस अनूठी पहल का उद्देश्य पूरे भारत में व खासतौर से ग्रामीण हिस्सों में छात्रों को लाइव डिजिटल लर्निंग अनुभव प्रदान करके देश की शिक्षण प्रणाली में क्रांति लाना है।

क्या है इस शिक्षा रथ में ?
इस शिक्षा रथ में 4K इंटरेक्टिव पैनल व अत्याधुनिक कैमरों से युक्त डिजिटल स्टूडियो है।इंटरनेट की भी व्यवस्था है जिसके माध्यम से शिक्षा रथ से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कक्षाएँ लाईव की जाकेगी।इसके अलावा यह ‘शिक्षा रथ’ किसी बड़ी सेलिब्रिटी की वेनिटी वेन की भाँति बेडरूम,किचन,बाथरूम,डाईनिंग रूम इत्यादि सभी सुविधाओं से युक्त है। 'शिक्षा रथ' अभिभावकों और बच्चों दोनों के बीच डिजिटल शिक्षा के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने में एक सहायक के रूप में कार्य करेगा। चूंकि कई शहरों और गाँवों में अच्छे शिक्षक नहीं मिल पाते हैं, इसलिए माता-पिता एक डिजिटल स्टूडियो के कामकाज को देख सकेंगे और अनुभव कर सकेंगे कि कैसे उनके बच्चे अपने घर पर देश के शीर्ष शिक्षकों से सीख सकते हैं।इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों में ऑनलाइन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक और सीईओ डॉ. निर्मल गहलोत कहते हैं, “उत्कर्ष देश के हर घर को गुणवत्तापूर्ण और एफोर्डेबल एजुकेशन प्रदान करने में विश्वास करता है। उत्कर्ष के इस वर्ष में अपने 2 दशकों के संचालन को पूरा करने के साथ, हमने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया, जिसमें हमारा लक्ष्य देश में डिजिटल लर्निंग के लाभों के बारे में अधिकतम जागरूकता फैलाना है और हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य को श्रेष्ठ आकार देने में अच्छी शिक्षा और मार्गदर्शन की भूमिका पर जोर देना है। इस पहल के माध्यम से हम अगले 2 वर्षों में 5 मिलियन से अधिक छात्रों तक पहुँचेंगे। हमारा शिक्षा रथ शुरू में देश के हिंदी भाषी क्षेत्र- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की यात्रा करेगा। हम अगले 5 वर्षों में पूरे भारत में 10 और शिक्षा रथ लॉन्च करेंगे।"
'शिक्षा रथ' 13 अप्रैल को जोधपुर से अपनी यात्रा शुरू करने के साथ ही राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा की यात्रा करेगा। प्रायोगिक चरण में 'शिक्षा रथ' जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के छोटे शहरों और गाँवों को कवर करेगा।
उत्कर्ष क्लासेस अपने लर्निंग एप के माध्यम से सरकारी भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कक्षा 6 से 12वीं के लिए स्कूली शिक्षा के विद्यार्थियों हेतु घर बैठे उच्च कोटि की डिजिटल शिक्षा उपलब्ध करवाता है।जब यह 'शिक्षा रथ' विद्यार्थियों के गॉंव/शहर में यात्रा करेगा तब विद्यार्थी अपने पसंदीदा शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और सीखने में सक्षम होंगे।

हमारे देश के छिपे हुए रत्नों की पहचान करेगा शिक्षा रथ
प्रतिभा हर जगह है, अवसर नहीं है। हमारे देश के छोटे शहरों में गुणवत्ता वाले बहुत से शिक्षक निवास करते हैं, परन्तु कई कारणों से उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं होता है और जनता उनकी विशेषज्ञता से लाभान्वित नहीं हो पाती है। ‘डिजिटल क्लासरूम ऑन व्हील्स’ ऐसे शिक्षकों को उत्कर्ष के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश भर के विद्यार्थियों तक अपनी शैक्षिक सामग्री पहुँचाने में सक्षम बनाएगा।

यू-ट्यूब लाईव कक्षाएँ निर्बाध चलती रहेगी
इस शिक्षा रथ के माध्यम से उत्कर्ष के करेंट अफेयर्स के स्टार टीचर कुमार गौरव सर पूरे भारत में विद्यार्थियों को मोटिवेट करेंगे व उन्हें तनाव रहित रहकर,मेहनत करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के टिप्स देंगे।इस दौरान कुमार गौरव सर की रोज़ाना सुबह 6 बजे यू-ट्यूब पर होने वाली करेंट अफेयर्स की लाईव क्लास (जो भारत की सर्वाधिक लाईव देखी जाने वाली क्लास है ) भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी, वे शिक्षा रथ में निर्मित स्टूडियो के माध्यम से अपनी क्लास ले पायेंगे।

टेस्ट में फिर नंबर वन का ताज रविंद्र जडेजा के नाम
दुबई। भारत के रवींद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के जैसन होल्डर को फिर से अपदस्थ कर आईसीसी पुरुष टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार  जडेजा पिछले सप्ताह दूसरे स्थान पर खिसक गए थे लेकिन वह 385 अंकों के साथ फिर से नंबर एक बन गए हैं भारत के रविचंद्रन अश्विन (341) तीसरे स्थान पाए कायम हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रमश: सातवें, नौंवें और दसवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नास लाबुशेन  (916) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन और जसप्रीत बुमराह का दूसरा और चौथा स्थान बना हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का नंबर एक स्थान बना  हुआ  है

पाक में गिरी भारत की मिसाइल
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारत की ओर से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू शहर में बीते बुधवार को गिरी एक मिसाइल की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही इस घटना को खेदजनक भी बताया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि मिसाइल ने पाकिस्तान के एक क्षेत्र में लैंड किया। इस घटना को खेदजनक बताते हुए मंत्रालय ने संतोष कि दुर्घटना के कारण किसी की जान नहीं गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी थल सेना ने दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है। जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया।

थार में स्वदेशी ‘धनुष’ का सफल ट्रायल
भारतीय सेना में अमेरिकन होवित्जर तोप को शामिल करने के बाद अब धनुष तोप का भी सफल ट्रायल किया गया है। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक तकनीक से बनी धनुष का पहला ट्रायल 2017 में किया गया था। उस समय कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसका ट्रायल रोक दिया गया, लेकिन अब धनुष सेना में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। धनुष तोप स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी उन्नत संस्करण है। इसमें लगे 100 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार इसके सभी परीक्षण किए जा चुके हैं जिसमें यह तोप खरी उतर चुकी है। यह भारत में निर्मित होने वाली लंबी रेंज की पहली तोप है।
450 गन का ऑर्डर मिल सकता है

इंडियन आर्मी चार साल पहले ही 118 धनुष गन का ऑर्डर दे चुकी है। डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि इसके सक्सेसफुल ट्रायल के बाद सेना जल्द और 450 गन का आॅर्डर दे सकती है। एक गन की कीमत 15 करोड़ है। जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में दो चरणों में ट्रायल हुआ। 4 घंटे तक चले इस ट्रायल के दौरान 45 राउंड फायर किए गए।

डीआरडीओ ने की डवलप
देसी धनुष गन 38 किलोमीटर तक वार कर सकती है। 155 एमएम की यह गन एक बार में लगातार 60 राउंड फायर कर सकती है। इस गन को डीआरडीओ ने निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा पावर व भारत फोर्ज के साथ मिलकर विकसित किया है।
फोटो थार नाम से भेजा गया है

गणतंत्र दिवस पर राजपथ से दुनिया तक भारत की सैन्य शक्ति का जलवा, मिग-21, जी-नेट, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और राफेल विमान सहित सैन्य विमानों ने दिखाया दम
नई दिल्ली। देशभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को यहां राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान दुनिया ने भारत के सैन्य शौर्य को देखा। परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी, परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभाल रहे थे। वहीं दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड थे।

सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के गौरवान्वित विजेता इन दोनों सैन्य अधिकारियों का अनुसरण कर रहे थे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल हैं। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव, 18 ग्रेनेडियर्स (सेवानिवृत्त) और सूबेदार (मानद लेफ्टिनेंट) संजय कुमार, 13 जेएके राइफल्स और अशोक चक्र विजेता कर्नल डी. श्रीराम कुमार जीप पर डिप्टी परेड कमांडर का अनुसरण कर रहे थे। गौरतलब है कि परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। अशोक चक्र युद्ध भूमि के अलावा शांति काल में वीरता और आत्म-बलिदान के ऐसे ही कार्यों के लिए दिया जाता है। परेड में तत्कालीन ग्वालियर लांसर्स की वर्दी में पहली टुकड़ी 61 कैवलरी थी, जिसका नेतृत्व मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान कर रहे थे। यह कैवेलरी दुनिया में एकमात्र सक्रिय सेवारत हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है। इसे 01 अगस्त, 1953 को छह राज्य बलों की घुड़सवार इकाइयों को मिलाकर स्थापित किया गया था।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवेलरी के माउंटेड कॉलम, 14 मैकेनाइज्ड कॉलम, छह मार्चिंग टुकड़ियों और आर्मी एविएशन के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टरों (एएलएच) ने किया। एक टैंक पीटी-76 और सेंचुरियन (टैंक वाहक पर) और दो एमबीटी अर्जुन एमके-1, एक एपीसी टोपास और बीएमपी-1 (ऑन टैंक ट्रांसपोर्टर) तथा दो बीएमपी-II, एक 75/24 टोड गन (वाहन पर) और दो धनुष गन सिस्टम, एक पीएमएस ब्रिज और दो सर्वत्र ब्रिज सिस्टम, एक एचटी-16 (वाहन पर) और दो तरंग शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, एक टाइगर कैट मिसाइल और दो आकाश मिसाइल सिस्टम मैकेनाइज्ड कॉलम में मुख्य आकर्षण रहे। वहीं, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट, सिख लाइट रेजिमेंट, सैन्य आयुध कोर और पैराशूट रेजिमेंट सहित सेना के कुल छह मार्चिंग दस्ते परेड में शामिल हुए। मद्रास रेजिमेंटल सेंटर का संयुक्त बैंड, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, मराठा लाइट रेजिमेंटल सेंटर, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंटल सेंटर, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और स्कूल, 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर, आर्मी सप्लाई कोर सेंटर और कॉलेज, बिहार रेजिमेंटल सेंटर और सेना आयुध वाहिनी केंद्र ने भी सलामी मंच के समक्ष मार्च पास्ट किया।

मार्चिंग दस्तों का मूल विषय आजादी के 75 वर्षों में भारतीय सेना की वर्दी और कार्मिकों के हथियारों के क्रमिक विकास का प्रदर्शन करना था। राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी 1947 की भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए थे और इसके पास .303 राइफल थी। असम रेजिमेंट 1962 की अवधि के दौरान पहनी गई वर्दी में थे और उनके पास .303 राइफलें थीं। जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट 1971 के दौरान पहनी जाने वाली वर्दी में थी और 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल थी। सिख लाइट रेजिमेंट और सेना आयुध कोर की टुकड़ी वर्तमान में 5.56 एमएम इंसास राइफल के साथ वर्दी में थी। पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनेगी, जिसका अनावरण 15 जनवरी, 2022 को किया गया और इसमें 5.56 एमएम गुणा 45 एमएम टैवोर राइफल थी।

भारतीय नौसेना दल में लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा के नेतृत्व में 96 युवा नाविक और चार अधिकारी कंटिजेंट कमांडर के रूप में शामिल थे। इसके बाद नौसेना की झांकी थी, जिसे भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत प्रमुख कार्यों को उजागर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। देश भर में चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ काे भी झांकी में विशेष स्थान दिया गया था। झांकी के अगले हिस्से में 1946 के नौसेना विद्रोह को दर्शाया गया है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। पिछला भाग 1983 से 2021 तक भारतीय नौसेना की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को दर्शाता है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों के मॉडल से हवा में घिरा हुआ एलसीए नौसेना सहित नए विक्रांत का मॉडल दर्शाया गया है। ट्रेलर के किनारों पर लगे फ्रेम भारत में नौसेना प्लेटफार्मों के निर्माण को दर्शाते हैं।

वायु सेना की टुकड़ी में 96 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल थे और इसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत स्वामीनाथन ने किया। वायु सेना की झांकी का शीर्षक ‘भारतीय वायु सेना, भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। झांकी में मिग-21, जी-नेट, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और राफेल विमान के स्केल डाउन मॉडल के साथ-साथ अश्लेषा रडार भी प्रदर्शित किए गए।

भारत का चीन को करारा जवाब, सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा, खुश हुए राहुल
नई दिल्ली। नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प की जगह तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ इरादों के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने नव वर्ष के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके सैनिकों ने गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया है। इसके जवाब में जारी इन तस्वीरों में भारतीय सेना के जवान गलवान घाटी में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।

गलवान मे तिरंगा फहराते देख खुश हुए राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी  टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है। गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने 'जय हिंद' गालवान को हैस्टेक़ भी किया है। गौरतलब है कि गांधी ने मंगलवार गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था।

सेंचुरियन में भारत की पहली जीत, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे
सेंचुरियन। तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के तीन-तीन विकेटों, मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दो-दो विकेटों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन गुरूवार को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया है। वह पहली एशियाई टीम बनी है जिसने दक्षिण अफ़्रीका को इस मैदान पर हराया है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाये और मेजबान टीम के सामने 305 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर पहली पारी में 130 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक चार विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे और आखिरी दिन उसने लंच तक अपना स्कोर सात विकेट पर 182 रन पहुंचा दिया है। लेकिन लंच के बाद उसकी दूसरी पारी 191 रन पर सिमट गयी।

कल के नाबाद बल्लेबाज और कप्तान डीन एल्गर ने 52 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। एल्गर ने ङ्क्षक्वटन डी कॉक के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने एल्गर को पगबाधा कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। एल्गर ने 156 गेंदों पर 77 रन में 12 चौके लगाए।

डी कॉक ने तेम्बा बावुमा के साथ छठे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। मोहम्मद सिराज ने डी कॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने 28 गेंदों पर 21 रन में दो चौके लगाए। मोहम्मद शमी ने वियान मुल्डर को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दे दिया। मुल्डर ने एक रन बनाया और उनका विकेट 164 के स्कोर पर गिरा। बावुमा ने इसके बाद मार्को यानसन के साथ लंच तक टीम के स्कोर को 182 तक पहुंचा दिया। लंच के समय बावुमा 78 गेंदों में चार चौकों के सहारे 34 रन और यानसन पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।

लंच के बाद नौ रन जोड़कर मेजबान टीम के तीन विकेट निकल गए। यानसन को शमी ने पंत के हाथों कैच कराया। यानसन ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाये। अश्विन ने कैगिसो रबादा और लुंगी एनगिदी को शून्य पर लगातार गेंदों पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी 191 रन पर समेट दी। बावुमा 80 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से बुमराह को 50 रन पर तीन विकेट और शमी को 63 रन पर तीन विकेट मिले। सिराज ने 47 रन पर दो विकेट और अश्विन ने 18 रन पर दो विकेट लिए।

पांचवें और अंतिम दिन का स्कोरबोर्ड

स्कोरबोर्ड
भारत (पहली पारी) 327
दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी) 197
भारत (दूसरी पारी) 174

दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी
एडन मारक्रम बो शमी (...................................01
डीन एल्गर पगबाधा बो बुमराह...........................77
कीगन पीटरसन का पंत बो सिराज.......................17
रैसी वान डेर डुसेन बो बुमराह............................11
केशव महाराज बो बुमराह.................................08
टेम्बा बावुमा अविजित......................................35
क्विंटन डी कॉक बो सिराज...............................21
वियान मुल्डर का पंत बो शमी...........................01
मार्काे जेनसन का पंत बो शमी............................13
कैगिसो रबादा का शमी बो अश्विन......................00

लुंगी एनगिदी का पुजारा बो अश्विन.....................00

अतिरिक्त: 07

कुल: 68 ओवर में 10 विकेट पर 191

विकेट पतन: 1-12, 2-34, 3-74, 4-94, 5-130, 6-161, 7-164, 8-190, 9-191, 10-191

गेंदबाजी:

जसप्रीत बुमराह..........19-4-50-3

मोहम्मद शमी.............17-3-63-3

मोहम्मद सिराज..........18-5-47-2

शार्दुल ठाकुर...............5-0-11-0

रविचंद्रन अश्विन.........9-2-18-2

मुंबई टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन हराकर सीरीज 1-0 से टीम इंडिया ने की अपने नाम
मुंबई। ऑफ स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव के चार-चार विकेटों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह के सत्र में 167 रन पर ढेर कर 372 रन से विशाल जीत हासिल  की और दो मैचों की सीरीज को 1-0 से जीत लिया। भारत की यह लगातार 14 वीं घरेलू सीरीज जीत है ।

यह रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। आधी टीम रविवार को ही पवेलियन लौट गई थी, जबकि आधी टीम ने आज पहले सत्र में ही घुटने टेक दिए। यह मैच एजाज पटेल के लिए याद रखा जाएगा, जिन्होंने पहली पारी में 10 विकेट निकालकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखवा लिया था। दूसरी ओर, मयंक अग्रवाल जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। आज सोमवार को चार विकेट जयंत यादव ने चटकाए। वहीं अश्विन ने पारी का आखिरी विकेट लिया, जो उनका घरेलू जमीन पर 300वां टेस्ट विकेट रहा। मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का  पुरस्कार मिला।

मोदी का इलेक्शन प्लान : भारत के बुनियादी ढांचे पर 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश का लक्ष्य
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत, आधुनिक बुनियादी ढांचे पर 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की नीति, गति शक्ति की है, दोगुनी-तीन गुनी तेजी से काम करने की है। उन्होंने कहा कि सड़क और संपर्क सुविधाओं के विकास से क्षेत्र में पर्यटन, तीर्थाटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों का विकास होता है, अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

मोदी विधान सभा चुनावों की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड में 18000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार उन योजनाओं को 'जमीन पर उतार रही है। आज  यहां 18000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि इस शताब्दी की शुरुआत में, तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भारत में कनेक्टिविटी (सम्पर्क सुविधाएं) बढ़ाने का अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि वाजपेयी सरकार के समय शुरू किए गए राजमार्ग विकास अभियान को उसके बाद आयी सरकार ने बिखेर दिया।

उन्होंने कहा, '' लेकिन उनके बाद 10 साल देश में ऐसी सरकार रही, जिसने देश का, उत्तराखंड का, बहुमूल्य समय व्यर्थ कर दिया। दस साल तक देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर घोटाले हुए, घपले हुए।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बुनियादी संरचनाओं के विकास का काम फिर तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा,'' इससे देश का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए हमने दोगुनी गति से मेहनत की और आज भी कर रहे हैं।आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा परियोजना का शिलान्यास हो चुका है।''

इससे उत्तराखंड तथा दिल्ली के बीच पडऩे वाले बागपत से शामली तक के जिलों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग परियोजना जब ये बनकर तैयार हो जाएगी तो, दिल्ली से देहरादून आने-जाने में जो समय लगता है, वह करीब-करीब आधा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केदार घाटी इस बात का उदाहरण है कि सड़क सम्पर्क बढऩे से पर्यटन और तीर्थाटन में तेजी आती है। केदारनाथ त्रासदी से पहले, 2012 में पांच लाख 70 हजार लोगों ने दर्शन किया था। ये उस समय एक रिकॉर्ड था। मोदी ने कहा कि सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी पहले की सरकारों ने उतनी गंभीरता से काम नहीं किया, जितना करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर के पास सड़कें बनें, पुल बनें, इस ओर उन्होंने ध्यान नहीं दिया जबकि कोरोना काल शुरू होने से पहले, 2019 में 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे थे, यानी केदार धाम के पुनर्निर्माण ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई बल्कि वहां के लोगों को रोजगार-स्वरोजगार के भी अनेक अवसर उपलब्ध कराए हैं, हमारे पहाड़, हमारी संस्कृति, आस्था के गढ़ तो हैं ही, ये हमारे देश की सुरक्षा के भी किले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज जो सरकार है, वह दुनिया के किसी देश के दबाव में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वालों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से दशकों तक जो सरकार में रहे, उनकी नीति-रणनीति में दूर-दूर तक ये चिंतन कहीं था ही नहीं। साल 2007 से 2014 के बीच जो केंद्र की सरकार थी, उसने सात साल में उत्तराखंड में केवल 288 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए। उन्होंने कहा, '' हमारी सरकार ने अपने सात साल में उत्तराखंड में दो हजार किलोमीटर से अधिक लम्बाई के नेशनल हाईवे का निर्माण किया है।''

उन्होंने कहा, '' वन रैंक-वन पेंशन हो, आधुनिक अस्त्र-शस्त्र हो, आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना हो, जैसे उन लोगों ने हर स्तर पर सेना को हतोत्साहित करने की कसम खा रखी थी।''