Hindi Literature - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हिंदी साहित्य के महान कवि और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर जी हिंदी साहित्य के देदीप्यमान नक्षत्र थे, जिनकी ओजस्वी वाणी ने जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिनकर जी को ‘समय के सूर्य’ के रूप में जाना जाता है। उनकी रचनाएं आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि दिनकर जी का साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की चेतना का सशक्त माध्यम है। शर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान समय में भी दिनकर जी की कविताएं युवाओं के लिए मार्गदर्शक का कार्य कर रही हैं। उनकी लेखनी में निहित राष्ट्रभक्ति, साहस और संघर्ष की भावना समाज को नई ऊर्जा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दिनकर जी के आदर्शों को आत्मसात करें और एक सशक्त, जागरूक एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
जयपुर। हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए खास अवसर आने वाला है, जब प्रसिद्ध कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में तीन दिवसीय कहानी कार्यशाला ‘कथा कहन’ का छठा संस्करण 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस वर्ष का आयोजन प्रख्यात कथाकार रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति को समर्पित रहेगा। कानोता कैंप के प्राकृतिक वातावरण में होने वाले इस आयोजन में देशभर से साहित्यकार, कथाकार और साहित्य प्रेमी जुटेंगे। कार्यशाला में गीत चतुर्वेदी, प्रभात रंजन और यतींद्र मिश्र सहित कई दिग्गज भाग लेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में रघुनंदन त्रिवेदी की कहानियों का मंचन भी किया जाएगा, जिसके लिए जोधपुर से नाट्य कलाकार शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य कहानी कहने की कला को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना है।

साहित्य जगत में शोक: वरिष्ठ आलोचक कवि राजेन्द्र कुमार का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूतपूर्व प्रोफेसर ,वरिष्ठ आलोचक व कवि राजेंद्र कुमार का गुरुवार को ह्रदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। राजेंद्र कुमार का जन्म 24 जुलाई 1943 को कानपुर में  हुआ था। प्रो. राजेंद्र कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2001 से 2003 तक विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं भी दीं थी। वह 2005 में रिटायर्ड हो गए थे। शिक्षा की दृष्टि से उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। प्रो. राजेन्द्र कुमार कानपुर से रसायनशास्त्र में और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी में एमए किया था। उन्होंने वरिष्ठ आलोचक डॉ. रघुवंश के निर्देशन में डीफिल उपाधि भी प्राप्त की थी।

राजेंद्र कुमार एक गंभीर, लोकप्रिय अध्यापक, साहित्यिक अभिभावक और अदम्य जिजीविषा के धनी व्यक्तित्व थे। उनके चर्चित काव्य संग्रहों में ऋण गुणा ऋण, लोहा लक्कड़, हर कोशिश है एक बगावत और उदासी का ध्रुपद शामिल हैं। वहीं प्रतिबद्धता के बावजूद, कविता समय असमय, आलोचना आसपास, कथार्थ और यथार्थ तथा शब्द घड़ी में समय जैसी आलोचनात्मक कृतियां हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उन्होंने अभिप्राय नामक साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन किया था। और बहुवचन पत्रिका के आठ अंकों का संपादन भी किया था।

प्रो .राजेंद्र कुमार जी ने देहदान की लिखित इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर आज मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द किया गया। अंतिम यात्रा उनके निजी आवास 12 बी/1, बंद रोड, एलनगंज से पूर्वाह्न 11 बजे शुरु हुयी और मेडिकल कॉलेज मे जाकर समाप्त हो गयी।