Luxury Cars - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
जयपुर। लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में अपनी प्रतिष्ठित ब्रांड MINI के विशेष 'विक्ट्री एडिशन' (Victory Edition) को राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया। इस लॉन्च के साथ ही प्रतिष्ठित मिनी ब्रांड ने राजस्थान के बाजार में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराई है।

जयपुर में BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO  हरदीप सिंह बराड़ ने नई MINI Cooper S विक्ट्री एडिशन का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि यह एडिशन न केवल अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, बल्कि यह स्टाइल और आधुनिकता का एक बेजोड़ संगम है। बराड़ ने कहा, "राजस्थान हमारे लिए एक उभरता हुआ महत्वपूर्ण बाजार है और जयपुर से इस नेशनल लॉन्चिंग की शुरुआत करना हमारे लिए बेहद खास है।"

ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। BMW इंडिया आगामी 1 अप्रैल 2026 से भारत में अपने संपूर्ण मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों के कारण यह निर्णय लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो ग्राहक लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मार्च का महीना खरीदारी का सबसे सही समय साबित हो सकता है।

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई: 493 वीआईपी नंबर वाहनों का पंजीयन निरस्त
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने बुधवार को थ्री डिजिट (वीआईपी नंबर) से जुड़े मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 493 वाहनों के पंजीयन (आरसी) निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की गई है, जिनका रिकॉर्ड या तो गायब पाया गया या फिर गलत तरीके से बैकलॉग में दर्ज किया गया था।

निरस्त किए गए वाहनों में से अधिकांश महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिन पर आकर्षक वीआईपी नंबर दर्ज थे। आरटीओ प्रथम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में करीब 150 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। अब इन सभी वाहनों को नए नंबर लेने अनिवार्य होंगे, और बिना वैध पंजीयन नंबर के वाहन का संचालन संभव नहीं होगा।

सभी प्रभावित वाहनों की आरसी ऑनलाइन माध्यम से निरस्त की जा चुकी है। इसके साथ ही, जिन कार्मिकों द्वारा इन वाहनों को गलत तरीके से बैकलॉग किया गया था, उनके खिलाफ गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह कार्रवाई परिवहन विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के अन्य आरटीओ कार्यालय भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें कई राजनेताओं की भी गाड़ियां शामिल हैं, जिनके नम्बर निरस्त किए गए हैं।

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 1100 से अधिक आरसी निलंबित
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के सख्त आदेशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम ने शुक्रवार को थ्री डिजिट नंबर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ प्रथम की ओर से भौतिक जांच के बाद 1100 से अधिक वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है।

आरटीओ प्रथम द्वारा कुल 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों को भौतिक निरीक्षण के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान 500 वाहन रिकॉर्ड के अनुसार सही पाए गए। शेष लगभग 1600 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें से 500 वाहनों की आरसी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55(5) के तहत निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, 1100 से अधिक ऐसे वाहन, जो भौतिक निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुए, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए जा रहे हैं।

इस हाई प्रोफाइल मामले में खास बात यह है कि जिन वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा रहा है, उनमें से अधिकतर की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।