Pilot Safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, भोपाल से दिल्ली जा रहे विमान में तकनीकी खराबी की सूचना
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार यह विमान भोपाल से दिल्ली जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी में विमान के इंजन में खराबी आने की बात सामने आ रही है।

हालांकि, अभी तक एयर इंडिया या एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इंजन फेलियर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विमान की तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

अमेरिकी वायुसेना का एक एफ-35ए लड़ाकू विमान रडार से गायब, डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा
जापान। जापान के उत्तरी तट के पास अमेरिकी वायुसेना का एक एफ-35ए लड़ाकू विमान रडार से गायब हो गया। फ्लाइटरडार24 सेवा के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब विमान ने आपातकालीन संकेत (डिस्ट्रेस सिग्नल) भेजा था। फ्लाइटरडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक, लॉकहीड मार्टिन का एफ-35ए लाइटिंनिग-दो, लड़ाकू विमान जापान सागर के उत्तरी हिस्से से उड़ान भरकर आओमोरी शहर के दक्षिण में जमीनी हिस्से के ऊपर से पूर्व दिशा में गया और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ गया। भारतीय समयानुसार लगभग 03:09 जीएमटी पर यह विमान रडार से ओझल हो गया।

उड़ान संबंधी जानकारी में यह भी सामने आया है कि विमान ने उड़ान के दौरान 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति का संकेत माना जाता है।