stone - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धरती का सीना छलनी कर रहे पत्थरमाफिया, सरेआम बिक रही है पत्थर की ट्रोलियां
खानपुर।  पृथ्वी दिवस को निकले अभी एक महीना भी नहीं बीता और 5 जून को पर्यावरण दिवस आने वाला है, फिर भी वनों के चौकीदार बने लोगों की मिली भगत से पृथ्वी को खोखला किया जा रहा है। इसी के साथ-साथ पर्यावरण को भी नष्ट किया जा रहा है, पत्थरों का लगातार हो रहा अवैध खनन आसपास के इलाकों को भी खोखला कर रहा है, पर्यावरण के रक्षक ही भक्षक बने हुए है।

कहां से आ रहा है पत्थर
वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो खानपुर के आसपास ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां किसी पत्थर की खान को लीज पर देकर उसे पर राजस्व की प्राप्ति हो रही हो, यहां पर पहुंचने वाली पत्थर की ट्रोलियां बड़ी मात्रा में खानपुर के पास स्थित बारहपाटी के जंगल, नयागांव, बलड़ावदा क्षेत्र से पत्थरों को लाकर सरकार को चूना लगा रही है। इसी प्रकार पनवाड़ क्षेत्र में चलेट कालीस्ािंध नदी में हो रहे अवैध खनन को करते हुए रोजाना पत्थरों से भरे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं।

सरेआम बिक रही है पत्थर की ट्रोलियां
खानपुर क्षेत्र में पत्थरों के ट्रैक्टर टोलियां 2000 से लेकर2200 तक बिक रही है। पत्थर की भरी हुई ट्रॉलियों पर अंकुश लगाने वाला कोई भी नहीं है और यदि इनकी शिकायत की जाती है तो इनके और फायदा होता है पत्थरों की रेट बढ़ा दी जाती है और यह रेट उपभोक्ताओं के ऊपर भारी पड़ती है। ट्रैक्टर इतनी तेज गति से निकलते हैं कि गांव के अंदर जो रोड बने हुए हैं उनमें निकासी पानी की जालियां भी तोड़ जाते हैं।

बिना नंबरों के सरपट दौड़ते पत्थरों के ट्रैक्टर
खानपुर इलाके में अवैध खनन करने वाले वाहनों पर ना कोई नंबर प्लेट है और ना ही वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों के पास लाइसेंस। कम उम्र के ड्राइवर धड़ल्ले से बजरी व अवैध पत्थर के ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर बैखोफ दौड़ा रहे है। इन वाहनों पर कोई अंकुश नहीं है।   इन ट्रैक्टरों की सरपट दौड़ को देखते देखते हुए ऐसा लगता है कि 25 दिन बाद जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चे भी रोड पर आएंगे, उन बच्चों का क्या होगा , एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है यह ट्रैक्टर रात को भी चलते हैं और सुबह तड़काओं सड़कों पर चलते हैं।

ट्रैफिक जाम की स्थिति
छोटे बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं जिनका कोई लाइसेंस प्राप्त नहीं है तो ट्रैफिक जाम तो होने ही है।  अवैध खनन पर थोड़े समय के लिए अंकुश लग जाता है और फिर वापस से चालू हो जाते हैं, जिसका नुकसान एक आम आदमी को भुगतना पड़ता है जो ट्रॉली 2200 की आएगी, यदि अंकुश लगा दिया गया तो वह फिर 2500 में आएगी।
-कुलदीप सैनी, ग्रामीण

एक तरफ तो पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, ऊंची ऊंची बातें की जाती है कि पृथ्वी की रक्षा की जाएगी और यहां पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
-राजेंद्र कुमार, ग्रामीण

सरकार ने अभी पत्रों पर कोई लीज नहीं दे रखी है तो यह पत्थर खनन अवैध है, इन पर अंकुश लगाया जाए। जुलाई में स्कूल खुल जाते हैं और छोटे बच्चे रोड पर चलते हैं यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
-रमेश शर्मा, ग्रामीण

पत्थरों से भरे ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार से निकलते हैं कि एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है।
- राहुल कुमार, ग्रामीण

मैं एक प्रकृति प्रेमी हूं, मैं नहीं चाहता कि वन संपदा खत्म हो और पर्यावरण खराब हो। जब पर्यावरण खराब होगा तो शुद्ध आॅक्सीजन नहीं मिलेगी और व्यक्ति का जीवन यापन ढंग से नहीं हो पाएगा।
-विजय नागर, पर्यावरणप्रेमी

वन बचाओ पर्यावरण की सुरक्षा करो और यहां पर तो पर्यावरण ही बिगाड़ दिया। खनन कर पत्थरों को खोदकर जंगल समाप्त कर दिए, इन पर अंकुश लगाया जाए।
-राजकुमार, ग्रामीण

अवैध खनन को लेकर सुबह शाम गश्त करवा रहे हैं और फिर भी अगर ऐसे में खनन कर अवैध पत्थर के वाहन पाए जाते है तो कार्रवाई कर पाबंदी लगाई जाएगी।
-अभिषेक मीणा, (रेंज फॉरेस्ट आॅफिसर) खानपुर।

चारपाई को लेकर मां-बेटे में हुआ विवाद, बेटे ने पत्थर से वारकर की मां की हत्या
जयपुर। कानोता थाना इलाके में 2 दिन पहले चारपाई को लेकर  मां-बेटे में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने पत्थर से मां के सिर पर वारकर मां की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने हत्यारे बेटे मगन को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि श्रवण लाल उर्फ मुकेश निवासी फालियावास ने रिपोर्ट दी कि उसकी मां बरदी देवी (70) को करीब 20 साल पहले उसके पिता बाबूलाल ने छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मां ने फालियावास निवासी रामरतन के साथ नाता प्रथा से शादी की थी। इसके बाद से ही वह अपनी मां के साथ फालियावास में रहता है। 4 मई को वह शिवदासपुरा में बेलदारी का काम कर रहा था। दोपहर करीब दोपहर 2 बजे ठेकेदार नारायण माली ने बताया कि तेरे गांव से रामावतार शर्मा का फोन आया है। उसके घर पर कोई झगड़ा हुआ है। इस पर वह ठेकेदार के साथ अपने घर पहुंचा तो देखा की मां अचेत अवस्था में लेटी हुई है। पड़ोसियों ने बताया की तुम्हारी मां बरदी देवी और तेरे भाई मगन के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान मगन ने पत्थर से तेरी मां बरदी देवी के सिर में मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मगन ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां एक चारपाई दूसरे बेटे को देना चाहती थी। इस पर उसका मां से विवाद हो गया। इस दौरान धक्का लगने पर मां नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

खनन माफियाओं ने वनभूमि को किया खोखला, जिम्मेदार मौन
खानपुर। खानपुर क्षेत्र में वनों का सीना छलनी करके अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। वन क्षेत्र जो बिल्कुल हरा-भरा बना रहता था वह एक बड़ी खाई की तरह नजर आ रहा है, क्षेत्र में लगातार होता पत्थरों का अवैध खनन आस पास इलाको को खोखला कर रहा है व जिस पर इसे रोकने की जिम्मेदारी है वही लोग इसके भक्षक बने है।  कहा से आ रहा है पत्थर-वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो खानपुर के आस पास ऐसी कोई जगह नहीं जहां किसी पत्थर की खान को लीज पर देकर उस पर राजस्व की प्राप्ति हो रही हो। यहां पहुंचने वाली पत्थरों की ट्रॉलियां बड़ी मात्रा में खानपुर के पास स्थित बारापाटी के जंगल, नया गांव बडावदा आदि क्षेत्रों से पत्थरों को लाकर प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं बिना नम्बरों के सरपट दौड़ते वाहन खानपुर इलाके में अवैध खनन करने वालो वाहनों पर न कोई नम्बर प्लेट है ना ही वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों के पास कोई अधिकृत लाइसेंस, वहीं कम उम्र के युवाओं के द्वारा इलाके में तेज गति से वाहन चलाए जा रहे है इन्हें रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।   वहीं इन अवैध खनन के भारी वाहनों के कारण ग्रामीणों, स्कूलों के विद्यार्थियों आदि को दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। वहीं कई बार विद्यार्थी स्कूल जाते समय या परीक्षा देने जाते है तब जाम की स्थिति के कारण सही समय पर नहीं पहुंच पाते।  कस्बेवासियों ने समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।  खानपुर वन अधिकारी को समस्या को लेकर फोन किया गया लेकिन रिसीव नहीं किया गया

वन हमारी प्राकृतिक संपदा है जो हमेशा हरे भरे रहते हैं,अवैध रूप से इनका खनन करना प्राकृतिक संपदा को नष्ट करना है,अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।
- विशाल गोस्वामी

पत्थरों से भरे हुए अवैध ट्रैक्टर में बाजार में भी बहुत तेज गति से चलते हैं इनकी वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम होते हैं और दुर्घटना होने की संभावना भी होती है।
- केशव लक्षकार

अवैध पत्थर से भरे हुए ट्रैक्टर न स्कूल देखते हैं ना कॉलेज और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं इनकी कोई नंबर प्लेट भी नहीं होती है
- सोनू पारीक

जब कॉलेज के छात्र व छात्राएं पढ़ने जाते हैं तो ट्रैफिक जाम होने की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाते हैं और उनकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है।
- यश राठौर

सैर सपाटे व पिकनिक के लिए व्यक्ति वन विहार को जाता है लेकिन वनों का सीना छलनी हो चुका है और गहरी खाई बन चुका है जल्द ही इन पर रोक लगाई जाए।
- मुकेश सेन

खानपुर में न तो कोई माइंस है और नहीं कोई पत्थर लीज पर है ऐसे में अवैध खनन पर रोकथाम की जानी चाहिए।
- मोहनलाल सोनी

डिवीजन लेवल की रेंज लेवल की फ्लाइंग द्वारा कार्यवाही की जाएगी, अवैध खनन पर रोक लगाई जाएगी।
- वी चेतन, डीएफओ झालावाड

किडनी से निकाली किडनी से भी पांच गुना बड़ी पथरी, बना वर्ल्ड रिकार्ड
श्रीलंका में सैन्य डॉक्टरों ने एक 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक के गुर्दे से 801 ग्राम वजन की पथरी निकाली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की है कि इस पत्थर ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी गुर्दा पत्थर होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, श्रीलंकाई मामले से पहले 2008 में पाकिस्तान में एक मरीज का 620 ग्राम का किडनी स्‍टोन निकाला गया था, जो कि सबसे बड़े किडनी स्‍टोन के रूप में दर्ज था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सेना के सर्जन ने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी बड़ी पथरी निकाले जाने के बावजूद किडनी सामान्य रूप से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किया राजीव गांधी यूथ एक्सीलेन्स सेंटर का शिलान्यास
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ युवा विचारों और उनकी भावनाओं के आधार पर ही उज्ज्वल भविष्य के लिए फैसले ले रही है। वर्तमान सरकार ने अभी तक 1.25 लाख नौकरियां दे दी गई हैं। एक लाख प्रक्रियाधीन हैं, और एक लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। गहलोत मंगलवार को यूथ हॉस्टल में ‘राजीव गांधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेंटर में युवाओं को उच्च कोटि की सुविधाएं मिलेंगी। सरकार युवा हितों में कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए 26 लाख खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ओलंपिक के आयोजन से हर गांव में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा। मैदान में हर उम्र के खिलाड़ी नजर आएंगे। यह आयोजन एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।

एक्सीलेंस सेंटर में क्या होगा खास
युवाओं के लिए लगभग 4.50 करोड़ की लागत से एक्सीलेंस सेंटर बनेगा। इसके बेसमेंट में प्रशिक्षण सभागार और अन्य सुविधाएं होंगी। भूतल में स्वागत कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, एक कॉन्फ्रेंस हॉल, कार्यालय व किचन मय डाइनिंग हॉल तथा प्रथम तल पर डोरमेट्री सहित कमरों का निर्माण होगा। यहां पर प्रदेश के युवाओं को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, युवाओं से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं होंगी। दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 300 करोड़ लागत से 500 युवाओं के लिए 250 कमरों का नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। यहां राजस्थान के युवाओं को दिल्ली में पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए जाने पर ठहरने की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश के युवाओं को मिली सौगातें
समारोह में युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों को कई सौगातें दी हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता से जमीन आवंटन और प्रोत्साहन राशि में कई गुणा बढ़ोतरी कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया है। समारोह में राजस्थान यूथ बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, उपाध्यक्ष सुशील पारीक ने भी संबोधित किया। समारोह में राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया सहित कई बोर्ड-कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में 1357 करोड़ रुपए लागत की 243 किलोमीटर लंबाई की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्टीय राजमार्ग-168ए पर सांचौर से नीनावा खंड को चौड़ा करने से जालोर जिले के ग्रेनाइट उद्योगों के कारोबार में वृद्धि होगी और किसानों के लिए सूरतगढ़ मंडी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग 911 पर श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक और राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर सुदृढ़ीकरण होने से सड़क के दोनों ओर अंतरराष्टीय सीमा और सैन्य स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जिससे भारत की रणनीतिक ताकत भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को सीमा पार बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा, नए रोजगारों का सृजन होगा जिससे राजस्थान प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

गुजरात और राजस्थान के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी
गडकरी ने कहा कि सूरतगढ़ शहर में चार लेन के फ्लाईओवर से सुरक्षित और भीड़-भाड़ मुक्त यातायात सुनिश्चित होगा। अन्य परियोजनाओं से गुजरात और राजस्थान के पर्यटन स्थलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

राजस्थान में 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा
समारोह के दौरान राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपए की लागत से 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सेतुबंधन योजना के तहत राज्य राजमार्गों पर आरओबी के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राजस्थान के लिए सीआरआईएफ में 900 करोड़ रुपए और सेतुबंधन योजना के लिए 700 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।

अग्निपथ का विरोध: भरतपुर रेलवे लाइन पर पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल
भरतपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में राजस्थान के भरतपुर में युवाओं ने उत्पात मचाया और रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पुलिस पर पथराव किया जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जबकि अन्य कई चोटिल हो गए।पुलिस के अनुसार युवाओं की भीड़ भरतपुर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर -आगरा रेलवे लाइन पर  आ गई और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। युवाओं को हटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव शुरु कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी के सिर में पत्थर लगने पर वह घायल हो गया। इसमें अन्य कई पुलिसकर्मियों के भी चोंटे आई लेकिन इनमें गंभीर कोई नहीं हैं। पुलिस भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा। इसी तरह युवाओं ने शहर में भी उत्पात मचाया और सुबह शहर में जगह जगह सड़कों के डिवाईडरो की लोहे के तार की फेंसग एवं कूड़ेदानों को उखाड़ कर एवं पलटकर सड़कों पर डाल दिया जिससे शहर में कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को खदेड़ा और  कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने शहर में जेसीबी की मदद से सड़क पर पड़े डिवाईडर डिवाइडर हटाये गये।इसके अलावा भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में स्टेट हाईवे पर भी युवाओं ने प्रदर्शन किया और इस दौरान डिवाइडर उखाडऩे एवं सड़क पर टायर जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस प्रदर्शन कर रहे युवाओं को खदेड़ा हैं।

आदिवासी युवकों को अर्द्धनग्न कर पीटा, पुलिस पर पथराव
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट मामले ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। मछली ठेकेदार द्वारा तीन युवकों को अर्द्धनग्न कर पिटाई करने का मामला सामने आने के बाद आदिवासी समाज उग्र हो गया और झील के किनारे जाकर मछली ठेकेदारों की नावों में आग लगा दी। साथ ही मछली ठेकेदारों के टेंट भी जला दिए। आदिवासी समाज के लोगों के एकत्रित होने से पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन पर भी आदिवासियों ने पथराव कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद राफेल्स होटल के बैक ऑफिस में रखा कुछ सामान भी जल गया।

सुबह करीब नौ बजे आदिवासियों का हुजूम धीरे-धीरे उदयसागर के आसपास लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में उनका विरोध प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र हो गया। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की सूचनाएं भी सामने आई। इसके चलते संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, एसपी मनोज चौधरी सहित आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। मौके पर हुई आगजनी को कंट्रोल करने के लिए 5 सरकारी और 1 हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड सहित 6 गाड़ियों को बुलवाया गया। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पिछले दिनों हुई मारपीट से विवाद
यह विवाद पिछले दिनों आदिवासी युवकों के साथ मारपीट से शुरू हुआ था। यहां के आदिवासियों का कहना है कि उदयसागर झील में मछली पालन करने वाले ठेकेदार किसी को भी झील किनारे नहीं जाने देते। साथ ही मारपीट करते हैं। कुछ महीनों पहले भी ऐसा वाकया हुआ था। वहीं पिछले दिनों भी एक आदिवासी युवकों के कपड़े फाड़कर उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी के विरोध में आदिवासी समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
मामले को लेकर एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एफआईआर कराई गई। उसी आधार पर तलाश जारी थी। आदिवासियों की मांगों पर हम बात कर रहे थे और उन्हें आश्वासन दिया गया था। मगर उनमें से कुछ लोगों ने उग्र होकर टेंट वगैरह में आग लगाई और पुलिस पर पथराव भी किया। वहां होटल के एक दो कमरों में रखा सामान और डीजी सेट जल गया।

पटियाला में सिख संगठनों व हिन्दू संगठनों के बीच झड़प के बाद पथराव
पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर में सिख संगठनों तथा हिन्दू संगठनों के बीच शुक्रवार को जबर्दस्त टकराव के दौरान दोनों ओर से पथराव हुआ जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिये हवाई फायर करना पड़ा। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) राकेश अग्रवाल ने बताया कि हालात फिलहाल काबू में हैं। अफवाहों के कारण माहौल बिगड़ा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें तथा शहर में शांति बनाये रखने में सहयोग दें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में आज दोपहर हुई झड़प की घटना ङ्क्षनदनीय है। उन्होंने कहा,'' मैंने पुलिस महानिदेशक से इस बारे में बात की है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी तथा प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द तथा अमन-चैन बिगाडऩे की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।''

शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब सिख संगठन तथा शिवसेना सहित हिन्दू संगठन आमने-सामने आ डटे। हिन्दू संगठनों ने खालिस्तान विरोधी मार्च निकाला था तो इसके विरोध में काली मंदिर के पास निहंग सिख समेत सिख संगठनों और उनके बीच टकराव हुआ। झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की लेेकिन पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे जिससे दोनों समुदायों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इस घटना के बावजूद दोनों समुदायों के नेता अभी डटे हुये हैं तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धार्मिक स्थल की छत से हुये पथराव को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

धरती पर 3.6 करोड़ साल पहले गिरे उल्कापिंड से बना था सबसे गर्म पत्थर
ओटावा। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे गर्म पत्थर का पता लगा लिया है। यह कुछ और नहीं, बल्कि हीरे के विकल्प के रूप में जाना जाने वाला जिरकॉन है। जिरकॉन बेहद कठोर होता है। लगभग 3 करोड़ 60 लाख साल पहले एक बड़े उल्कापिंड के टकराने के कारण यह पत्थर गर्म हो गए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब उल्कापिंड पृथ्वी से टकराया था उस दौरान तापमान 4,298 डिग्री फारेनहाइट या करीब 2,370 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो लगभग हमारी पृथ्वी की कई अंदरूनी परतों से ज्यादा गर्म है।

कांच में मिले जिरकॉन
अध्ययन में पता चला कि इसमें छोटे-छोटे जिरकॉन थे। जिससे खोजकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि ये पत्थर बहुत ज्यादा गर्म हुए होंगे, क्योंकि जिरकॉन काफी गर्म होने पर ही बनते हैं। अलग-अलग तापमान पर जिरकॉन के अलग-अलग आकार होते हैं, जिसे देख कर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि उसका तापमान कितना रहा होगा। इसलिए शोधकर्ताओं को और भी सैपल की जरूरत थी। कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी की टीम ने क्रेटर की चार अलग-अलग जगहों से जिरकॉन के सैंपल लिए।

28 किमी का बना था क्रेटर
यह उल्कापिंड कनाडा के लेब्राडोर में गिरा था। जिसके कारण 28 किमी का क्रेटर बन गया था। इसी वजह से मिस्टास्टिन लेक का निर्माण हुआ था। 2011 में पहली बार जिरकॉन वाले पत्थरों की खोज हुई थी। 2017 में भी वैज्ञानिकों ने कहा था कि यह सबसे गर्म पत्थर है। विश्लेषण के बाद अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह अब तक मिला सबसे गर्म पत्थर है। पीएचडी के छात्र माइकल जानेटी को मिस्टास्टिन लेक इम्पैक्ट क्रेटर में अध्ययन के दौरान 2011 में कांच का टुकड़ा मिला था।

जहांगीरपुरी में फिर पथराव, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी, शांति कायम रखने की अपील
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना सामने आयी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।

जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना जहांगीरपुरी हिंसा के परिप्रेक्ष्य में आज मीडिया को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पथराव होने की रिपोर्टें मिली। अस्थाना ने संवाददाताओं को बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया है और इसमें 14 टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की छानबीन के साथ उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

23 लोगों को गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से आठ लोग विभिन्न मामलों में पहले से शामिल हैं। उन्होंने अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। स्थिति के सामान्य होने तक इलाके में प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को जहांगीरपुरी समेत महानगर के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दते हुए कहा कि जहांगीरपुरी में 3 शोभायात्रा निकाली गई।  जिसमे से 2 शोभायात्रा की ही अनुमति ली गई थी। जिस शोभायात्रा में हिंसा हुई उसकी मंजूरी नहीं ली गई थी। जिसके कारण VHP और बजरंग दल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विहिप और बजरंग दल पर बिना इजाजत के शोभायात्रा निकालने का आरोप लगा है।

एसएमएस अस्पताल परिसर में बनेगा 24 मंजिला आईपीडी टावर, पहले फेज में बनेगी 12 मंजिल
जयपुर। एसएमएस अस्पताल परिसर में 24 मंजिल का आईपीडी टावर बनेगा। इसका शिलान्यास 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया जेडीसी गौरव गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुधीर भंडारी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह जानकारी दी।

इस अवसर पर गालरिया ने कहा कि 2 चरण में इस आईपीडी टावर का निर्माण किया जायेगा और पहले फेज में 12 मंजिल बनेगी। इसके बाद अन्य फ्लोर्स का निर्माण किया जायेगा। इसके 24 वे माले पर हेलीपेड बनाया जाएगा। जेडीसी  गौरव गोयल ने कहा कि राजस्थान की ये सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। इसके निर्माण में 32 माह लगेंगे। करीब 116 मीटर इसकी ऊंचाई होगी। इसमें 1200 बेड होंगे। पूरे एसएमएस अस्पताल से यह टावर जोड़ा जाएगा। आईपीडी टावर पर 456 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

आईपीडी टावर होने वाली सुविधाएं
•    अस्पताल श्रेणी में आईपीडी टावर देश का सबसे ऊंचा होगा।  -आईपीडी टावर राजस्थान की सभी श्रेणियों की सबसे ऊंची इमारत होगी।
•    एसएमएस अस्पताल कॉटेज वार्ड की जगह 24 मंजिला आईपीडी टावर बनेगा।
•    रामा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस टावर का निर्माण 456.80 करोड़ रुपये करेगी।
•    दो मंजिला बेसमेंट और छत पर हेलीपैड बनेगा।