organizing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुद्ध खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान
सीकर। जिलेवासियों को शुद्ध व मिलावट रहित खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 10 जून से शुरू होगा। शुक्रवार से जिलेभर में शुरू होने वाले इस अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाई गई और राज्य सरकार व निदेशालय स्तर से मिले निर्देशानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में अभियान को सफल बनाने चर्चा की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत दूध, मावा, पनीर व अन्य दूग्ध उत्पादों की जांच की जाएगी।

वहीं आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखे मेवे, मसाले व बांट एवं माप की जांच की जाएगी। जांच दल जिला कलेक्टर के निर्देशन में कार्रवाई करेगा, जिसमें एसडीएम, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, विधि माप विज्ञान अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक, डेयरी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की जाएगी।सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत नशीली दवाइयों के अवैध क्रय विक्रय को रोकने के लिए चिन्हित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा। नकली व अवमानक औषधियों के संबंध में चिन्हित स्टोर्स के निरीक्षण एवं नमूने लिए जाएगे। वहीं आपत्तिजनक विज्ञापन एवं चमत्कारी औषधियों के प्रकरण से संबंधित के विरूद्व एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वहीं नशीली व नकली औषधियों का अवैध व्यापार पाए जाने पर औषधि अनुज्ञापत्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।  बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचंद्र मूण्ड, जिला रसद अधिकारी मुनेष कुमारी, सहायक औषधि नियंत्रक मनोज टोंगरा, डीसीओ ताराचंद फगेडिया, गजानंद, बलदेव चौधरी, डेयरी विभाग के मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग के लालचंद, आईसीडीएस विभाग की उप निदेशक सुमन पारीक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों तथा व्यापर संघ प्रेम प्रकाश सैनी, रामप्रसाद मिश्रा, संजीव नेहरा, महावीर चौधरी व उपभोगता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिखवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, मदन बाजिया व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन: स्थायी और पर्यटन स्थलों को विकसित करने और जिम्मेदार यात्री अभियान पर जोर
जयपुर। पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (विकास) राजेश शर्मा सहित पीडीसीओआर लिमिटेड के प्रतिनिधि महेश शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के सहयोग से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सतत एवं पर्यटन स्थलों और जिम्मेदार यात्री अभियान के विकास पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

शिखर सम्मेलन में स्थायी पर्यटन के लिए राष्ट्रीय रणनीति के साथ-साथ स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के लिए नए दिशानिर्देशों की शुरुआत की गई।  साथ ही सम्मेलन में स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने, जैव विविधता की रक्षा करने, आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने, सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिरता को बढ़ावा देने, आईईसी और क्षमता निर्माण आदि को बढ़ावा देने के उपायों और तरीकों पर चर्चा की गई।  शिखर सम्मेलन को केंद्रीय पर्यटन विभाग के सचिव, देश में यूएनईपी के निदेशक, आरटीएसओआई के अध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया।

आज विश्व साइकिल दिवस: जयपुर समेत कई जिलों में साइकिल रैली का आयोजन
जयपुर। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में खेल मंत्रालय 3 जून को पूरे देश में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन करेगा। 12 मार्च 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के पूर्वालोकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन भाषण से प्रेरणा लेते हुए युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत की है। शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर युवा मामलों का विभाग अपने दो अग्रणी युवा संगठनों नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना की सहायता से एक साथ चार गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। ये कार्यक्रम हैं- दिल्ली में विश्व साइकिल दिवस का शुभारंभ, 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों, देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों और देश के सभी ब्लॉकों में साइकिल रैलियों का आयोजन।

7.5 किमी साइकिल चलाएंगे ठाकुर
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्टÑव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे, जिसके दौरान वे 750 युवा साइकिल चालकों के साथ 7.5 किमी की दूरी साइकिल चलाकर तय करेंगे। इसके अलावा  एनवाईकेएस द्वारा 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों तथा देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर साइकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा।  इस दौरान 75 प्रतिभागी 7.5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे।

राज्य स्तरीय आयोजन जयपुर में
प्रदेश में नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय साइकिल यात्रा का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर, उदयपुर, अलवर, चुरू  और बूंदी जिले में भी साइकिल रैलियां आयोजित की जाएंगी। ये साइकिल रैलियां जयपुर में जवाहर सर्किल, जोधपुर में महरानगढ़ फोर्ट, बूंदी में गढ़ पैलेस और अलवर, चूरू, उदयपुर में शहीद स्मारक से आयोजित की जाएंगी।

फिटनेस के लिए साइकिल चलाने का देंगे संदेश
इन रैलियों का उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना तथा मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाना है। आम नागरिकों द्वारा साइकिलिंग को अपनाने से कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी। विश्व साइकिल दिवस के आयोजन के माध्यम से नागरिकों को अपने जीवन फिटनेस की खुराक आधा घंटा रोज में कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा।

भव्य डांडिया कार्यक्रम 'रोटरी डांडिया नाइट' का आयोजन
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ के द्वारा जे.एल.एन मार्ग स्थित द ग्रैंड लग्जरी बैंक्विट में एक भव्य डांडिया कार्यक्रम 'रोटरी डांडिया नाइट' का आयोजन हुआ। दशहरे के अगले दिन हुए इस कार्यक्रम में अनेक क्लब सदस्य सम्मिलित हुए और जमकर गरबा खेला और डांडिया का आनंद उठाया। केवल फिजिकल एंट्री पास धारक ही आयोजन में प्रवेश पा सकते थे।

आयोजन में हर उम्र के स्त्री, पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए। अति सुंदर डांडिया परिधान में सजे सभी सदस्य एक से बढ़कर एक दिख रहे थे। रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष हर्ष चौधरी जी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आमंत्रित डीजे और वीजे राजीव और उनका बैंड था। कुछ विशेष म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी इस आयोजन के आकर्षण रहे। आयोजन में फ्यूजन म्यूजिक का भी इस्तेमाल किया गया। नॉन स्टॉप गाने और थिरकते कदम दोनों ने समा बांध दिया।

हॉल की सजावट गुजराती अंदाज़ में की गई थी। आयोजन की शुरुआत दुर्गा आरती से हुई। सभी सहभागियों ने अपने हाथों में दिये रखकर दुर्गा माता आह्वान किया। आरती के पश्चात हर तरफ से एक ही ध्वनि सुनाई दी- ए हालो। बस इसके बाद शायद ही किसी के पैर रुके।

आयोजन में ही सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग काउंटर पर जाकर सभी ने अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर सेल्फी बूथ और एक रोटरी लाउंज भी बनाया गया जहां पर थक जाने पर  सहभागी सुस्ता सकते थे और फोटोग्राफी भी कर सकते थे । किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए वहां बाउंसर भी तैनात थे। सहभागियों का कहना था कि ऐसा अद्भुत अनुभव उन्हें पूर्व में कभी नहीं हुआ। यही वक्तव्य इस कार्यक्रम की सफलता का सूचक है।