rohit vemula - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क का केंद्र सरकार पर हमला, बोलें-राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर ही देश की समस्याओं का होगा समाधान
विकाराबाद। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि देश की गहन समस्याओं का समाधान तभी होगा जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। भट्टी ने यहाँ डीसीसी अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में जातिगत मुद्दे और आरक्षण-जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कैसे लडऩा चाहिए विषय पर बोलते हुए कहा कि जहाँ कहीं भी छुआछूत या जातिगत भेदभाव की घटनाएँ होती हैं, राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्षों से दोनों राज्यों में अधिकतम लोकसभा सीटें सुरक्षित करने के लिए काम करने का आह्वान किया।

रोहित वेमुला की मृत्यु का संदर्भ देते हुए भट्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने परिसर का दौरा किया था, छात्रों के साथ बातचीत की और आंदोलन का समर्थन किया, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि इस मुद्दे को राजनीतिक बनाने के बजाय एक सामाजिक सरोकार के रूप में देखा जाए। उन्होंने बताया कि कर्नाटक और तेलंगाना में रोहित वेमुला के नाम पर कानून बनाने के प्रयास चल रहे हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावों से पहले संसाधनों और धन के समान वितरण का वादा किया था और कांग्रेस द्वारा गठित सरकारें उसी दिशा में कल्याण और विकास कार्यक्रम लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार, 50 दिनों के भीतर जाति जनगणना पूरी की गई और विधानसभा में पेश की गई, जहाँ इसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली।

केंद्र सरकार पर कांग्रेस पार्टी को खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए भट्टी ने कहा कि जिस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक समानता प्राप्त करने के उद्देश्य से कानून बनाए, उसे अब कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के तहत निशाना बनाया जा रहा है। भट्टी ने केंद्र सरकार पर संविधान को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, एससी/एसटी सब-प्लान, भूमि सुधार और बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे उपाय सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकारों के तहत लागू किए गए थे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, डॉ. वंशी चंदर रेड्डी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नेता विश्वनाथन, सावंत, सचिन राव और अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित वेमुला की जान गयी थी, उसी तरह के सवाल आज भी खत्म नहीं हुए है और देश का दलित समाज उसी तरह के माहौल का हिस्सा बना हुआ है। इसलिए उसकी लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी है। गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज रोहित वेमुला को गए 10 साल हो गए, लेकिन उसका सवाल आज भी हमारे सीने में धड़क रहा है और पूछा जा रहा है कि क्या इस देश में सपने देखने का हक सबको बराबर है। उनका कहना था कि रोहित पढऩा, लिखना चाहता था। विज्ञान, समाज और इंसानियत को समझकर इस मुल्क को बेहतर बनाना चाहता था, लेकिन इस व्यवस्था को एक दलित का आगे बढऩा मंजूर नहीं था।

उन्होंने कहा कि देश में आज भी संस्थागत जातिवाद, सामाजिक बहिष्कार, बेइज्जती, 'औक़ात' दिखाने वाली भाषा और अमानवीय व्यवहार है और यही वह जहर था, जिसने एक होनहार युवा को उस मुक़ाम तक धकेल दिया, जहाँ उसकी गरिमा छीन ली गई और उसे अकेला कर दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आज दलित युवाओं की हक़ीक़त क्या बदली है। उनका कहना था कि कैंपस में वही तिरस्कार, हॉस्टल में वही अलगाव, क्लास में वही कमतर समझना, फिर वही हिंसा और कभी-कभी वही मौत, क्योंकि जाति आज भी इस देश में सबसे बड़ा एडमिशन फ़ॉर्म है। इसीलिए रोहित वेमुला एक्ट कोई नारा नहीं, एक जरूरत है, ताकि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव अपराध बने, दोषियों पर स$ख्त कार्रवाई हो, और किसी भी छात्र को उसकी जाति के नाम पर तोडऩे, चुप कराने और बाहर करने की छूट खत्म हो। गांधी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ संसद की नहीं है।

यह लड़ाई कैंपस की है, युवाओं की है, हमारी है। दलित युवाओं-आवाज उठाओ, संगठन बनाओ, एक-दूसरे के साथ खड़े रहो। मांग करो रोहित वेमुला एक्ट अभी लागू करो। भेदभाव-विरोधी क़ानून अभी चाहिए। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारें इस कानून को जल्द से जल्द लागू करने की प्रक्रिया में हैं। हम एक ऐसा भारत चाहते है, जो न्यायपूर्ण, मानवीय और समान हो -जहाँ किसी दलित छात्र को अपने सपनों की कीमत अपनी जान से न चुकानी पड़े। रोहित, तुम्हारी लड़ाई हमारी जिम्मेदारी है।