Digital Forensics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
हैदराबाद। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली महिला के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र, मानहानिकारक और यौन आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद उसने वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में साक्ष्य सुरक्षित रखने की अपील की है।

रेड में मिला 5 करोड़ का सोना, 35 लाख कैश,बोगस बिलिंग पर शक
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में डेयरी कारोबार का बड़ा नाम माने जाने वाले मालाणी डेयरी समूह के यहां आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तीन दिन तक चली सघन कार्रवाई में समूह से जुड़े ठिकानों से करीब साढ़े तीन किलो सोना, अनुमानित कीमत 5 करोड़ और 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।  इस कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस अघोषित आयए सोने की खरीद के दस्तावेज और नकदी के स्रोत पर आ गया है। 15 जनवरी से शुरू हुई कार्रवाई में घी कारोबारी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फ र्मों के जोधपुर स्थित पांच ठिकानों शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पावर हाउस रोड और भीतरी शहर में एक साथ छापेमारी की गई। तीन दिन तक इन सभी स्थानों को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील रखा गया।

अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच

सूत्रों के अनुसार सोना और नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमें अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में जुट गई हैं। रेड के दौरान घरों और दफ्तरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

अलग फोल्डर में छिपाकर रखे अहम रिकॉर्ड

आशंका है कि टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड कच्ची पर्चियों के बजाय कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में छिपाकर रखे गए हों। जांच एजेंसियों का शक बोगस बिलिंग पर भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बटर और घी की सप्लाई, खासकर कानपुर और देश के अन्य राज्यों में, कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि असल बिक्री और बिलों में दर्शाई गई बिक्री के बीच कितना अंतर है और उससे कितनी टैक्स चोरी की गई।

और बढ़ सकता है अघोषित आय का आंकड़ा

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आ सकता है।