Ishan Kishan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम
जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

T20 World Cup 2026 : मैच से पहले भारत को एक और झटका, बुमराह के यॉर्कर से चोटिल हुए ईशान किशन
नई दिल्ली। नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लग सकता है। ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से वह चोटिल हुए। इससे पहले अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।

हालांकि, बुधवार को उन्हें छुट्टी मिल गई। दिल्ली की पिच से पेसर्स को शुरुआत में मदद मिलेगी लेकिन लाइट्स में स्ट्रोक्स के लिए आसानी होने की उम्मीद है। टॉस एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन असली टेस्ट एग्जीक्यूशन में होगा - इंडिया अपने एक्सपीरियंस और कंपोजर से और नामीबिया अपने एम्बिशन और भूख से। सभी की निगाहें एक बार फिर सूर्यकुमार पर होंगी, जिनकी अकेले दम पर गेम बदलने की काबिलियत बेजोड़ है, लेकिन नामीबिया के खास परफॉर्मर्स को भी अपनी छाप छोड़ने के मौके मिलेंगे।

चोटिल इशान किशन दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर, आकाश दीप को आराम
नई दिल्ली। ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। उनक जगह टीम में ओडिशा के विकेटकीपर आशीर्वाद स्वैन को शामिल किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन ई-बाइक चलाते हुए चोटिल हो गए थे। इस कारण उनके हाथ में टांके लगाने पड़े। हालांकि किशन की चोट अधिक गंभीर नहीं है। उम्मीद है कि किशन अगले महीने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले दो चार-दिवसीय मैचों से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ए को भारत दौरे पर आना है जहां उनका सामना भारत ए से होगा।

फिलहाल किशन बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में मौजूद हैं जहां वह चोट से उबर रहे हैं और उनकी फिटनेस पर ध्यान दिया जा रहा है। किशन के अलावा ईस्ट जोन के लिए पहले मुकाबले में काश दीप भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, उन्हें भी आराम की सलाह दी गई है। आकाश को कैसी चोट है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इशान की जगह ईस्ट जोन का कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण को बनाया गया है। अब आकाश की जगह असम के मुख्तार हुसैन लेंगे।

आकाश हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए थे, जहां वह मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट से निगल की वजह से बाहर हो गए थे। हालांकि पांचवें टेस्ट के लिए द ओवल में उन्होंने वापसी की थी जहां उन्होंने बतौर नाइट वॉचमैन दूसरी पारी में करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया था।
ईस्ट जोन अपने अभियान का आगाज शुभमन गिल की कप्तानी वाली नॉर्थ जोन के खिलाफ 28 अगस्त से करेगा। सभी मुकाबले बेंगलुरु के पास स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का उप-कप्तान भारत और असम के ऑलराउंडर रियान पराग को बनाया गया है। इस दल में दो और भारतीय अंतरराष्ट्रीय सितारे मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार है। शमी की वापसी पर सभी की निगाहें रहेंगे क्योंकि पिछले दो साल में शमी ने केवल एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है।

ईस्ट जोन टीम इस प्रकार है:- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, देनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रियान पराग (उप-कप्तान), उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी।

डब्ल्यूटीसी स्क्वाड में किशन ने ली राहुल की जगह
मुंबई। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये भारतीय टीम में केएल राहुल की जगह शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। किशन को इससे पहले साल की शुरुआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने उस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला था।

उल्लेखनीय है कि राहुल जांघ की चोट के कारण आईपीएल 2023 और डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो गये हैं और उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला किया है। राहुल की अनुपस्थिति में किशन को केएस भरत के बाद दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल होने वाले जयदेव उनादकट और उमेश यादव को भी टीम में रखा गया है। बीसीसीआई ने कहा कि उनकी भागीदारी पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिये नेट्स में गेंदबाजी कर रहे उनादकट ठोकर लगने के कारण गिर गये थे जिससे उनके बाएं कंधे में चोट आई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले उमेश को मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में मामूली चोट लगी थी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी कमान, कई नए चेहरों को मिला मौका
मुंबई। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है, इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था। भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में 3 वनडे और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे।

देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को आईपीएल 14 में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में चुना गया है। कर्नाटक और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम भी चुने गए हैं। पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे और संजू सैमसन भी टीम में चुने गए हैं। शॉ भारतीय टीम से हटाए जाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं और धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु और कोलकाता नाईट राइडर्स के रहस्यमय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है।

भारतीय टीम-: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज-: इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साईं किशोर, सिमरजीत सिंह।

दौरे का कार्यक्रम-: वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टी-20 मैचों का आयोजन 21, 23 और 25 जुलाई को होगा। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।

IPL-2021: अमित मिश्रा की फिरकी के सामने मुंबई पस्त, दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया
चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्टीव स्मिथ (33 रन) और शिखर धवन (45 रन) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आईपीएल-14 के 13वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। दिल्ली 4 मैचों में 3 जीत से 6 अंकों के साथ आरसीबी के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर फिसल गई। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट पर 138 रन बना 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जयंत यादव ने अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ को अपनी ही गेंद पर लपक उसकी पारी का अंत किया। शॉ 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। शॉ के जल्द आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और शिखर धवन ने ग्राउंड शॉट्स खेलते हुए धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को गतिमान रखा। साझेदारी को बढ़ते देख रोहित शर्मा ने पोलार्ड को दसवें ओवर में गेंदबाजी की बागडोर सौंपी। पोलार्ड ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बना दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 53 रन जोड़े। राहुल चाहर ने धवन को क्रुणाल पांड्या के हाथों लपकवा दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। धवन ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए दिल्ली का स्कोर तीन संख्याओं में पहुंचा दिया।

बुमराह को मिला पंत का विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को फाइन लेग पर क्रुणाल पांड्या को कैच करा अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद ललित यादव (नाबाद 22 रन) और हेत्मायेर (नाबाद 14 रन) ने दिल्ली को जीत दिलाई।

रोहित ने मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक 44 रन
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए 56 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अमित मिश्रा ने अहम रोल निभाया। मिश्रा ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और इशान किशन के विकेट झटके।