Speeding Cars - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज रफ्तार कार डिवाइडर की 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ी, क्रेन से हटाई गई
जयपुर। जयपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगी करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग में फंस गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे गांधी नगर मोड़ पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त कार को वहां से हटा लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, तेज गति के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगी करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़कर कार फंस गई थी। बताया जा रहा है कि कार सवार ने खुद ही तुरंत क्रेन बुलाकर वाहन को रेलिंग से नीचे उतरवाया और वहां से हटवा दिया। पुलिस ने हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।

सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं चार दोस्तों की मौत
उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर नेला तालाब के निकट शनिवार तड़के 3 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार दोस्तों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शवों को क्रेन व कटर की मदद से गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था।

जश्न के दौरान सभी 6 दोस्त एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद के बाद तड़के चाय पीने के लिए निकले थे। बाइपास पर नेला तालाब के पास मोड़ पर इनकी कार जैसे ही बाइपास पर चढ़ी, तभी चूरू राजगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार गुजरात नंबर की कार से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19), गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई, वहीं वसीम (20), मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुजरात की कार में बैठे महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26), कर्मवीर सिंह (24) भी घायल हो गए।

गाड़ियां कबाड़ में तब्दील

दुर्घटना के बाद गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एमबी हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर सवीना थाने में खड़ा करवाया है। चारों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है।