Rajasthan Mahila Congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को गवर्नमेंट हॉस्टल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के समीप जमा होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं का बजट अब चूल्हे-चौके तक सीमित हो गया है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से हर घर की महिलाएं परेशान हैं।

भाजपा सरकार केवल अमीरों की हितैषी है, गरीबों और महिलाओं की पीड़ा से बेखबर है। केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई का बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर काले झंडे दिखाए और महंगाई मुर्दाबाद, भाजपा सरकार हटाओ जैसे नारे लगाए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्काल पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में कमी की जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

एसाईआर में वोट काटने के मुद्दे पर महिलाएं घर घर जाकर सच्चाई बताएंगी
जयपुर: प्रदेश महिला कांग्रेस की रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। महिला कांग्रेस सदस्य नूरी खान और प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

बैठक में एसाईआर प्रक्रिया में वोट कटने, मनरेगा में महिलाओं के रोजगार पर संकट, महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं को कमजोर करने आदि सहित कई मुद्दों पर बैठक में चिंतन हुआ। बैठक में शेष जिलों की कार्यकारिणी जल्दी गठित करने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जल्दी ही गांव-ढांणी और घर घर जाकर लोगों को सच्चाई से अवगत कराने का निर्णय लिया।

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं पर भी जल्दी प्रदेशभर में आंदोलन करने का निर्णय  लिया गया। आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भी महिला कांग्रेस अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।