worth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेंगलुरु से 4 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे सशस्त्र लुटेरों को पुलिस ने बेगूं क्षेत्र में दबोचा
बेगूं। विगत 4 जुलाई को सुबह 7 बजे कर्नाटक के  बेंगलुरु में  रामदेव ज्वैलर्स नामक दुकान पर  करीब 3-4 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट को अंजाम देकर भाग रहे चार लुटेरों को  बेंगलुरु एवं उदयपुर पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए बुधवार सुबह बेगूं थाना क्षेत्र के श्रीनगर तिराहे स्थित  रावतभाटा-बेगूं स्टेट हाईवे मार्ग पर कड़ी मशक्कत के बाद दबोच कर चोरी के आभूषण बरामद कर लिए है। इस दौरान लुटेरों द्वारा बेगूं रावतभाटा मार्ग पर करीब 3 कि.मी. तक पीछा करती पुलिस पर रिवाल्वरों से फायर किए, इसके जवाब में पुलिस ने भी लुटेरों पर फायर किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो रिवाल्वर एवं पांच जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी ने बताया कि बेंगलुरु में  लुटेरों द्वारा आभूषण की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने  वारदात के कुछ देर बाद ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि बेंगलुरु से फरार हुए लुटेरे  आभूषणों के साथ बुधवार प्रात: मध्य प्रदेश नीमच, सिंगोली मध्य प्रदेश से बेगूं राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उदयपुर एवं बेंगलुरु पुलिस लगातार लुटेरों का पीछा कर रही थी।  पुलिस ने बुधवार प्रात: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में लुटेरों को दबोच ने का प्रयास शुरू किया तो लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर लगभग 3 किलोमीटर  तक पुलिस की गाड़ियों पर फायर किए। इस दौरान लुटेरों की कार  रावतभाटा बेगूं मार्ग पर  श्रीनगर तिराहे के पास बेकाबू होकर एक गड्ढे में लुढ़क गई, जहां से लुटेरे  आभूषणों के बैग लेकर खेतों की ओर भागने लगे, इस दौरान पुलिस ने भी लुटेरों का पीछा करते हुए घेरा डालकर उन्हें दबोच लिया।

फिल्मी अन्दाज में टैंकर पर किया फायर और वाहनों को मारी टक्कर

आभूषण लुटेरों का पीछा कर रही बैंगलुरू एवं उदयपुर पुलिस से बचने के लिए लुटेरों ने ठुकराई चौराहे से श्रीनगर तिराहे के बीच फिल्मी स्टाईल में ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टेंकर पर भी फायर कर विस्फोट करने और पुलिस से बचने का प्रयास किया। इस दौरान लुटरों के वाहन ने तीन चार वाहनों को भी अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें भैंसरोड़गढ़ की पूर्व प्रधान वीणा दशोरा का वाहन भी शामिल है।

श्रीनगर तिराहे पर वाहन आडे लगाने और बेगूं पुलिस दल के भी समय पर पहुंच जाने से मिली बड़ी सफलता

बेंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे लुटेरों की सूचना बेगूं पुलिस को मिल जाने पर उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी एवं बेगूं थानाधिकारी शिल लाल मीणा ने भी अपने पुलिस दल के साथ पहुंंच कर लुटेरों को पकड़ने में सहयोग किया। इस दौरान जब श्रीनगर तिराहे पर लुटेरों की कार एक गड्डे में उतर गई तो लुटेरे आभूषणों का बैग लेकर खेतों में भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की।

वरिष्ठ आईपपीएस अधिकारी दिनेश एनएम की सूचना पर अलर्ट हुई उदयपुर पुलिस

जानकारी मिली है कि बैंगलुरू पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटरों का पीछा करते हुए ही राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी दिनेश एमएन को सूचना देकर राजस्थान में घुस रहे लुटेरों को पकड़ने में सहयोग मांगा था। इस पर दिनेश एमएन ने उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्र शील ठाकुर को उक्त सूचना से अवगत कराया। इस पर ठाकुर ने उदयपुर पुलिस के कांस्टेबल सुमित यादव बेल्ट न. 1445, गोविन्द सिंह एवं डालाराम बेलट न. 1118 सुखेर पुलिस थाना को बाकायदा हथियारों से लैस कर बैंगलुरू पुलिस के साथ किया। इसी पुलिस टीम ने लुटरों की फायरिंगों का सामना करते हुए लुटेरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर बंैगलुरू पुलिस की टीम में नंजयगौड़ा (सर्किल इंसपेक्टर) इलेक्ट्रोनिकसीटी बेंगलोर सीटी के साथ पुलिस दल चल रहा था। चुंकि कर्नाटक बैगलोर की भाषा अलग होने और उन्हे राजस्थान के रास्तों का भी ज्ञान नहीं होने से उन्हे राजस्थान के लोगों से बात करने में बड़ी परेशानी हुई, लेकिन उदयपुर पुलिस के साथ रहने से उन्हे अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल ही गई।

इन लुटेरों को किया गिरफ्तार

बैंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे देवाराम (47) पुत्र सुखराम चौधरी सैनी,  सोजत सिटी पाली, अनिल (25) पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी सोमूकी थाना पाली, राहुल (27) पुत्र  अशोक सोलंकी हरिजन दोराजपुरा माउंटआबू व राम सिंह (24) पुत्र शंकर सिंह राजपूत भोपालगढ़ जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन चारों आरोपियों से  दो पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस  बरामद किया वहीं बेगूं पुलिस थाने पर आरोपियों के कब्जे  से बरामद हुए आभूषणों का तोल किए जाने पर 13 किलो 640 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 3 किलो 900 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए ।

पीड़ित ज्वैलर्स के रिश्तेदार ने कहा 5 लुटेरों ने दिया अंजाम को अंजाम

बेंगलुरू में लूट का शिकार हुए रामदेव ज्वैलर्स के मालिक पारसमल सिरवी के साले नगला राम जो बैंगलुरु पुलिस के साथ वारदात के बाद से साथ में चल रहा था, ने बेगूं पुलिस थाने पर पत्रकारों के बीच जानकारी देते हुए बताया कि  यह लुटेरे  संख्या में पांच थे ए एक लुटेरा पुणे में अपना हिस्सा लेकर उतर गया।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: हेल्थ डिपार्टमेंट ने मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री में खीरमोहन में लगे कीड़े
गंगापुर सिटी। हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को गंगापुरसिटी और वजीरपुर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर खीरमोहन में कीड़े लगने, मधुमक्खी और झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन को मौके पर ही नष्ट करवाया। फैक्ट्री में मावा बहुत पुराना दिखाई देने पर करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा और करीब 82 हजार रुपए का 165 लीटर लूज घी सीज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि गंगापुर सिटी और वजीरपुर में अलग-अलग ब्रांड के घी और अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए।

विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने गंगापुर सिटी स्थित मैसर्स गर्ग मिल्क एंड फूड प्रॉडक्ट्स के यहां से 4 सैम्पल लिए। 1 सैम्पल लूज घी, 1 सैम्पल पनीर, 1 सैम्पल मावा और 1 सैम्पल खीरमोहन के लिए गए। साथ ही 165 लीटर लूज घी सीज किया गया जिसकी कीमत करीब 82 हजार 500 रुपए है। गंगापुर सिटी की गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर भी विभाग ने कार्रवाई की। फैक्ट्री में खीरमोहन में कीड़े लगे हुए थे, मधुमक्खी, झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही चाशनी को भी नष्ट करवाया गया।

फैक्ट्री में ही मौजूद मावा बहुत पुराना दिखाई देने के संदेह पर और मावे की क्वालिटी को देखते हुए करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा सीज किया गया। सैम्पल की रिपोर्ट आने के पश्चात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सीज किए गए घी और मावे पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने सभी लोगों से अपील की लूज या खुला हुआ घी काम में नहीं लें। यह किसी भी प्रकार से सेहत के लिए फाय्देमंद नहीं है। इस लूज घी में पाम आॅयल अथवा अन्य प्रकार के तेल होते हैं, जो हानिकारक हैं। दुकानदार वनस्पति तेल, पाम आॅयल को घी, पूजा-दीया बाती के लिए काम में आने वाला घी बता कर बेचते हैं।

बहुत ही कम कीमत में बाजार में मिलने वाला घी, घी ना होकर नकली, मिलावटी वनस्पति अथवा पाम आॅयल होते हैं। इसलिए जब भी घी खरीदें हमेशा उस पर लिखे हुए लेबल, सामग्री आदि के बारे में पढ़कर जांच परख कर ही खरीदें। कम कीमत में मिलने वाले घी को कई परिवार जन अपने घर की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए खरीद कर प्रयोग में लाते हैं, ऐसा घी गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए लाभदायक ना होकर अत्यधिक घातक है। साथ ही ऐसे पदार्थ युवा पीढ़ी के लिए भी घातक हैं। ऐसे पदार्थों का सेवन युवाओं की नस्ल भी खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सभी लोग शुद्व घी का प्रयोग करें।

11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने दी सहमति
मेहंदीपुर बालाजी। यहां स्थित एसबीआई शाखा में गत वर्ष हुए 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि एसबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रेल को ही जांच कराने के आदेश दे दिए थे लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बिना यह जांच अटकी हुई थी। ऐसे में गृह विभाग ने सीबीआई जांच की सहमति जारी कर दी है। गृह विभाग ने बैंक के तत्कालीन सहायक प्रबंधक अर्जुन लाल मीणा व दलाल धर्मेंद्र ग्यानानी उर्फ दीपक के खिलाफ  जांच को मंजूरी दे दी है।अब सीबीआई जांच शुरू होने से गबन का राज खुलने के साथ ही बैंक के ही कई बड़े अधिकारियों के चेहरे से बेनकाब होंगे।

चालीस लोग जांच एजेंसी के घेरे में: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे में दिए जाने वाले सिक्कों को मंदिर प्रबंधन की ओर से एसबीआई शाखा में जमा कराया जाता था। बड़ी तादात में सिक्के एकत्रित होने पर बैंक प्रबंधन ने उनकी गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।  बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11 हजार 275 रुपए के सिक्के जमा थे। बैंक अधिकारियों को गबन का पता तब चला जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कोे की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया। इस एजेंसी को गिनती में मात्र एक करोड़ 39 लाख 60 हजार के सिक्के मिले।

इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही टोडाभीम थाने में दर्ज एफआईआर में प्रबंधक ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की सहमति के अभाव में जांच अटकी हुई थी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में 11 करोड़ रुपए के सिक्के गायब होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद 20 अप्रेल को सीबीआई के एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी स्थित बैंक ब्रांच पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली थी।

मीट ग्राइंडर में छिपा कर लाया 18 लाख का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा
जयपुर। कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को  ओमान की राजधानी मस्कट से आए एक यात्री के पास से 18 लाख का सोना बरामद किया है। ये सोना यात्री मीट ग्राइंडर में छिपाकर लाया था। सोने का वजन 346.30 ग्राम और कीमत 18.06 लाख रुपए आंकी गई है।

असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि सलाम एयरवेज की फ्लाइट से यात्री जब एयरपोर्ट उतरा तो उसके डॉक्यूमेंट चैक किए तो शक हुआ। क्योंकि वह तीन महीने पहले ही दुबई गया था और वापस लौट आया। इस बारे में जब यात्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दुबई के एक होटल में वेटर का काम करता है और किसी काम से वापस इंडिया आया है। शक होने पर जब उसके लगेज की एक्स-रे जांच की तो उसके ट्रॉली बैग में एक बॉक्स मिला, जिसमें इलेक्ट्रिक उपकरण निकला।

यूं मिला सोना:
पॉलिथिन में बंद डिब्बे को जब खोला तो उसमें मीट ग्राइडर निकला। इस मीट ग्राइंडर को जब मशीन से काटकर एक-एक उपकरण खोले गए तो उसमें से एक जगह सिलेण्डर की शेप में गोल्ड बार मिली। इस गोल्ड बार का वजन 346.30 ग्राम निकला, जिसकी मार्केट वैल्यू 18 लाख 6 हजार रुपए के करीब निकली। यात्री से जब गोल्ड के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि मुझे तो उसके रूम पार्टनर ने ये मशीन दी थी और कहा था कि यह एयरपोर्ट के बाहर मेरा कोई परिचित आकर तुझसे ले लेगा। इसके बदले उसने एयरटिकट करवाया और 2 हजार रुपए भी दिए।

कोटपूतली में बनेंगी सात करोड़ की नई सड़कें, निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी
कोटपूतली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुरूप कोटपूतली नगर परिषद् क्षेत्र में 6 करोड़ 99 लाख 61 हजार 900 रुपयों की लागत से नवीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही के बजट में क्षेत्रीय विधायक, उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों से कोटपूतली नगर पालिका को नगर परिषद् में क्रमोन्नत किया था। जिसके तहत कोटपूतली नगर परिषद् में 25 किमी. लम्बी नवीन सड़कों का निर्माण करवाया जा सकेगा। विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु नगर परिषद् सभापति पुष्पा सैनी द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर गृह राज्यमंत्री यादव ने स्वायत्त शासन विभाग को स्वीकृति जारी किए जाने की अनुशंषा की थी। जिस पर सरकार द्वारा लगभग 7 करोड़ रूपयों के सड़क निर्माण कार्यो की वित्तीय, प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके क्षेत्रीय विधायक यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया है। यादव ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी और विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इन सड़कों का होगा निर्माण

सभापति पुष्पा सैनी ने बताया कि राजमार्ग की सर्विस लेन से फौजावाली स्कूल होते हुए डम्पिंग यार्ड तक 3 किमी लम्बी सड़क के लिए 3 करोड़ 32 लाख 58 हजार, सर्विस लेन से बीएसएनएल एक्सचेंज आॅफिस होते हुए पटेलों वाले रास्ते तक 1670 मीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार 650 रुपए, सर्विस लेन से श्याम मंदिर होते हुए रावतों वाली ढ़ाणी तक 300 मीटर सड़क के लिए 26 लाख 15 हजार 250 रुपए, राजमार्ग से मुख्यमंत्री जन आवास योजना (मोलाहेड़ा) 900 मीटर सड़क के लिए 85 लाख 59 हजार रुपए व डाबला रोड़ से छेपट प्लाजा होते हुए मानसी विहार रोड़ तक 550 मीटर सड़क के लिए 69 लाख 74 हजार रुपए के प्रस्तावों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। जल्द ही उक्त सड़कों के निर्माण कार्यो के लिए टेंंडर आमंत्रित कर वर्क आॅर्डर जारी किए जाएंगे।

डाक पार्सल की आड़ में तस्करी, 40 लाख की शराब व ट्रक जब्त
खेरवाड़ा। डाक पार्सल की आड़ में ट्रक में हरियाणा से शराब लाकर उसे गुजरात ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामद की गई शराब की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त किया।

थानाधिकारी तेजसिंह चारण की टीम ने बुधवार देर रात डाक पार्सल लिखे एक ट्रक को नाकाबंदी के दौरान रुकवाया। तलाशी में ट्रक में अंग्रेजी शराब के 350 कर्टन भरे पाए गए।  पूछताछ में ट्रक चालक व खलासी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने ट्रक चालक विकास पुत्र सत्यवीर सिंह जाट निवासी नीमरी बाली हरियाणा व खलासी दीपक पुत्र जगदीश जाट निवासी भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व खेरवाड़ा थाना पुलिस ने गत 1 मई को भी 571 कर्टन शराब कंटेनर सहित जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

89.44 लाख के नकली नोट जब्त, शेष पूरी तरह खराब
अजमेर। आनासागर झील में मिले 2 हजार रुपए के नोटों की गड्डियों के सभी नोट नकली निकले। गंज थाना पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को दो बैंकों के अधिकारियों को बुलवाकर जांच करवाई है। पुलिस ने अब मामले में भारतीय मुद्रा के नकली नोट बनाने के संबंध में अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। गंज थाना क्षेत्र की आनासागर पुलिस चौकी प्र्रभारी बलदेव राम की शिकायत पर उनकी ओर से कोतवाली थाने में नकली नोट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच कोतवाली थाना प्रभारी करेंगे। क्योंकि नकली नोटों की जांच के संबंध में नोडल थाना कोतवाली को बना रखा है।

सूखने पर नकली नोट जब्त

एएसआई बलदेव ने बताया कि शनिवार को नोटों के सूखने के बाद में उनकी अच्छे से जांच की गई। जांच में कुल 89 लाख 44 हजार रुपए के नकली नोट मिले हैं। कुछ नोटों की गड्डी की पूरी तरह लुगदी बन गई। कुछ नोट गलने से खराब हो गए। उनका रंग उड़ गया और लिखा अस्पष्ट है। उन्हें भी अलग से जब्त कर लिया गया है। जब नोट को चैक किया गया तो उनमें अधिकांश नोट चार सीरिज की गड्डी में मिले हैं। जिससे देखकर स्पष्ट हो रहा था कि एक नोट की ही फोटो स्टेट कर ली गई।

अजमेर में नकली नोट का कारोबार की संभावनाएं बढ़ी

सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू, संदिग्धों से पूछताछ शुरू

आनासागर झील में 2 हजार के नकली नोटों की 58 गड्डी एक साथ पड़ी मिलने से पुलिस अधिकारी अब नकली नोट का कारोबार अजमेर में होने की बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के अधिकारियों ने अब मामले में इस ओर भी जांच करना शुरू कर दिया है।

गंज थाना सीआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब नोट मिलने के घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक किया जा रहा है। जिससे नोट आनासागर झील में फेंकने वाले आरोपियों का सुराग लग सके। एएसआई बलदेव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले संदिग्धों की सूची तैयार की गई है। कुछ लोगों से मामले में पूछताछ भी की जा रही है। क्योंकि नकली नोट जिस जगह डाले गए हैं। उस स्थान पर वहीं के आसपास के किसी शातिर का हाथ होने का अन्देशा है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में अगर नोटों की फोटो कॉपी कर उनकी गड्डी बनाकर अगर कोई व्यक्ति उसका संग्रहण करता है। उसके बाद वह ऑरिजनल से अगर मेल नहीं खाने पर उसे कोई इस तरह झील में फेंकता है तो वह भी अपराध की श्रेणी में ही आता है। क्योंकि नोटों की फोटो कॉपी करने के पीछे भी संबंधित व्यक्ति की मंशा लोगों से धोखाधड़ी करने की ही है। बरहाल पुलिस टीमें मामले में गहनता से जांच करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही नकली नोट के असली खिलाड़ी को बेनकाब करने के प्रयास में जुट गई है।

दो साल बाद एक दिन में एक हजार करोड़ के गहने बिके
जयपुर। दो साल में कोरोना के कारण सोने-चांदी को इस बार आखातीज ने नई चमक दी है। प्रदेश में इस आखा तीज पर दस हजार से अधिक शादियों के कारण आभूषणों की बिक्री खूब हुई है। सर्राफा कारोबार विश्लेषकों के अनुसार एक दिन में एक हजार करोड़ का कारोबार संभव है। जयपुर में 200 से 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। इंडिया ज्वैलरी फोरम, राजस्थान के अध्यक्ष मनीष खूटेंटा ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोने के गहनों की बिक्री बढ़ गई है।

देश में 15,000 करोड़ का अनुमान
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ पीआर सोमसुंदरम के मुताबिक दो सालों के बाद अक्षय तृतीया पर सर्राफा कारोबार अच्छा हुआ है। एक दिन में देश में 15 हजार करोड़ रुपए का सोना बिकने का अनुमान है। जो प्री.कोविड की तुलना में करीब डेढ़ गुना है। वजन में सोने की बिक्री प्री.कोविड की तुलना में 23 फीसदी अधिक की उम्मीद है।

कोरोना से अच्छा नहीं रहा कारोबार
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि पिछले दो साल अक्षय तृतीया के दौरान लॉकडाउन रहने की वजह से कारोबार बहुत अच्छा नहीं रहा था, इस साल कोविड का प्रकोप कम है और आर्थिक गतिविधियों में तेजी है।

ड्यूटी फ्री गोल्ड-सिल्वर उपलब्ध नहीं, निर्यातकों को ऑर्डर पूरा करने में परेशानी
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार बरडिया के अनुसार आभूषण निर्यातकों को सीमा शुल्क मुक्त सोना-चांदी मिलने मे कठिनाई आ रही है। विदेश व्यापार नीति के अंतर्गत बहुमूल्य धातुएं जैसे सोना, चांदी, प्लेटिनियम आदि का आयात नोमिनेटेड एजेंसी ही कर सकती हैं।

मुंबई में उपलब्ध जयपुर में नहीं
निजी क्षेत्र की एक कंपनी मुंबई में निर्यातकों को यह शुल्क मुक्त धातुएं उपलब्ध करवा रही है परन्तु जयपुर में वह कार्यरत नहीं है। रत्न तथा आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को पत्र लिख कर एमएमटीसी को पुन: शुल्क मुक्त धातुएं निर्यातकों को उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है।

ड्यूटी ड्रॉबेक का सहारा
सभी निर्यातक उपयोग कर रहे हैं और वह हैं निर्यात के उपरांत सीमा शुल्क विभाग द्वारा देय ड्यूटी ड्रॉबेक। ड्रॉबेक की दरें वित्त मंत्रालय तय करता है जिसका उद्देश्य है कि निर्यात की गई वस्तु के निर्माण मे इस्तेमाल किए गए कच्चे माल पर दी गई जीएसटी और सीमा शुल्क का पुनर्भरण। अमूमन यह दर वास्तविक रूप मे दिए गए शुल्क और टैक्स से कम ही रहता है जिसका नुकसान निर्यातकों को उठाना पड़ता है।

निर्यातक घरेलू बाजार पर निर्भर
निर्यात ऑर्डरों को पूरा करने के लिए  घरेलू बाजार पर निर्भर हो गए हैं जिसमें साढ़े सात प्रतिशत की दर से सीमा शुल्क शामिल है और यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजर में प्रतिस्पर्धा से बाहर कर रहा है।

एमएमटीसी से नहीं मिल रहा सोना
एमएमटीसी एक मात्र नोमिनेटेड एजेंसी है जो जयपुर के निर्यातकों को आयात शुल्क मुक्त सोना चांदी धातुएं दे रही है और इस सुविधा की बदौलत यहां के निर्यातक अंतरराष्टÑीय बाजार की प्रतिस्पर्धा मे टिक रहे थे परन्तु एक महीने से एमएमटीसी ने बिक्री बंद कर रखी है। निर्यातक परेशान हैं।

जयपुर के करणी विहार इलाके में डकैती: नौकरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों रुपए की नगदी, जेवरात लेकर फरार
जयपुर। करणी विहार इलाके मैं द्रोणपुरी कॉलोनी स्थित मोहित फार्म हाउस में 5 नौकरों  ने मिलकर मकान मालिक के यहां डकैती डाल दी । वारदात के दौरान बदमाशों ने घर के मालिक सहित अन्य पर हथोड़े से हमला किया। इसके बाद घर में रखी नगदी, जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल परिवार के लोगों को अस्पताल पहुंचायां। वहीं आरोपी वारदाता को अंजाम देने के बाद घर से मालिक की कार लेकर भाग छुटे। जिसे वह एक्सप्रेस हाईवे पर खड़ी कर के फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने कार को बरामद कर ली है।

मकान मालिक मैथिलीशरण को बंधक बनाया
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात नौकरों ने एक राय होकर पहले मकान मालिक मैथिलीशरण को बंधक बनाया। उसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को बंधक बनाया। आरोपियों ने मैथिलीशरण के हाथ पर हथोड़े से वार किया। उनके बेटे के कानों पर चाकू से वार कर दिया । इसके बाद उन्हे घायल अवस्था में छोड़ कर लॉकर तोड़ना शुरू किया। कुछ घंटों में बदमाशों ने मिल कर घर के सभी लॉकर और आलमारी खोल दी। ये बदमाश नौकर घर से लाखों रुपए की नगदी, जेवरात लेकर फरार हो गए।

रात को 8 बजे से लेकर 11 बजे के बीच पूरी वारदात को अंजाम दिया
रात को 8 बजे से लेकर 11 बजे के बीच पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना का पता तब चला जब मैथिलीशरण के बेटे मोहित ने संघर्ष कर खुद के हाथ पैर खोले। उसके बाद पड़ोसी की छत पर आकर पड़ोसियों को सूचना दी । जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। टीम ने इलाके की छानबीन की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। घर में सीसीटीवी नहीं लगा था।

पांचों नौकर नेपाल के
नौकरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद घर के मालिकों के 6 मोबाइल लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को कंट्रोल रूम से पता चला कि डकैत एक्सप्रेस हाइवे पर मैथलीशरण की क्रेटा कार लावारिस छोड़कर फरार हो गए हैं। कार से पुलिस को कई मोबाइलों की सिम भी मिली हैं। पुलिस ने सभी मोबाइलों को ट्रैकिंग पर डाला गया है।  पांचों नौकर नेपाल के बताए जा रहे हैं। वारदात के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट रिचा तोमर ने बताया कि इन नौकरों को मार्च महीने में रखा गया था ।  नौकरों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराया गया। दोनों नौकरों के साथ उनकी पत्नी भी रहती थी ।

नेपाल बॉर्डर पर किया अलर्ट
घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नरेट के अधिकारियों ने  नेपाल बॉर्डर पर  अलर्ट कर दिया है। पुलिस को शक है कि बदमाश वारदात करने के बाद लखनऊ से नेपाल जा सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मैथिशरण शर्मा कांग्रेस सरकार में पूर्व चिकित्सा मंत्री दुरु मियां के PA रह चुके हैं। करणी विहार विहार में उनका प्रॉपर्टी का बड़ा व्यवसाय भी है। उनका बेटा मोहित भी प्रॉपर्टी का ही काम करता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर ग्रुप के साथ कैंसिल की 24,713 करोड़ रुपये की डील
मुंबई। व्यापार जगत में बड़ी चर्चा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  ने फ्यूचर समूह  के साथ अपने 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को कैंसिल कर दिया है। चर्चा यह भी है कि इस सौदे को सुरक्षित कर्जदाताओं की बैठक में मंजूरी नहीं मिलने के बाद क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में कहा कि फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और फ्यूचर समूह की अन्य कंपनियों ने इस सौदे की मंजूरी के लिए हुई बैठकों के नतीजों से अवगत कराया है। इसके मुताबिक, सौदे को शेयरधारकों एवं असुरक्षित कर्जदाताओं ने बहुमत से स्वीकार कर लिया है लेकिन सुरक्षित ऋणदाताओं ने प्रस्ताव को नकार दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा कि एफआरएल के सुरक्षित ऋणदाताओं ने प्रस्तावित योजना के खिलाफ मतदान किया है। ऐसी स्थिति में इस योजना को आगे क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है। फ्यूचर समूह ने अगस्त 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड  के साथ 24,713 करोड़ रुपये के विलय समझौते की घोषणा की थी।

दहमीकलां में जेडीए की भूमी पर अवैध मिट्टी खनन जारी
बगरू। निकटवर्ती दहमीकलां ग्राम में प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली के चलते ओवर लोड मिट्टी से भरे डंपर बेखौफ होकर गाॅव की सड़कों पर से अंधी रफ्तार से गुजर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपरों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की उनकी भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जेडीए जोन 12 के दहमीकलां ग्राम में अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि जेडीए की बेशकीमती जमीन पर वर्षों से कब्जा व अतिक्रमण कर रखे थे, लेकिन अब जेेडीए की भूमी से अवैध खनन करवाया जा रहा है। इससे अतिक्रमणकारियों के चाँदी हो रही है, अब तक लाखों रूपये की मिट्टी का खनन किया जा चुका हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर गाॅव की बीच में से निकलते हैं व कई बार डंपरो से बडे हादसे भी हो चुके हैं। वर्तमान में दहमीकलां ग्राम के खसरा नम्बर 750 पर अवैधन मिट्टी खनन जारी है। ज्यादातर अवैध खनन दहमीकलां के लाम्बा की ढाणी, डाबर डेहरा की ढाणी, गुर्जर मोहल्ला, बिचुन कोलोनी व 600 फीट रोड के अलावा दहमीखुर्द नदी क्षेत्र से होता है। डंपरो से गाॅव की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, ओवरलोड डंपर कब्जाशुदा जमीनो से अवैध खनन करते है, यथास्थिति कोर्ट स्टे के बावजूद न्यायालय की अवहेलना कर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों व स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा कई बार जेडीए को अवगत करवाया जा चुका, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण अवैध जेडीए अधिकारियों की मिट्टी खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगा रहें हैै।

अधिकारी नही करते कार्रवाई
ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर बगरू पुलिस थाने के सामने से बेखौफ होकर प्रति दिन निकलते है। लेकिन ओवर लोड मिट्टी से भरे इन डंपरों पर पुलिस प्रषासन व अन्य अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नही की जाती है। हालांकि कभी कभार दिखावे के लिए मिट्टी से भरे डंपरों पर चैकिंग के नाम पर रोका जाता है, तथा बगैर कार्रवाई के चलता कर दिया जाता है।

अफसरों की मिलीभगत से हो रहा है मिट्टी का परिवहन
ओवरलोड व बगैर लायल्टी के मिट्टी का परिवाहन करने वालो पर स्थानीय प्रशासन ही नही खनिज विभाग के जिला स्तरीय अफसर भी मेहरवान है। बताया जा रहा है कि अफसरों की सांठगांठ से ही मिट्टी का अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है।

ट्रैक्टर ट्राॅलियों से भी होता है मिट्टी का परिवहन
दहमीकलां सहित बगरू कस्बे में भी सुबह के समय में 20 से 30 की संख्या में मिट्टी से भरी ट्रालियां आती है। इनके पास ना तो रायल्टी होती है और ना ही वाहन के वैध कागजात, इसके बाद भी मिट्टी का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है।

इनका कहना.....
1.    मेरे पास भी ग्रामीणों की शिकायतें आई है, पंचायत क्षेत्र की सड़के मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरो से क्षतिग्रस्त हो गई है, ओवरलोड डंपरो से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, पंचायत द्वारा इस संबंध मे कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। -गणेश कुमावत, सरपंच, ग्राम पंचायत दहमीकलां
2.    मामले की जांच कर, संख्त कार्यवाही की जाएगी। जगत राजेश्वर सिंह, जोन उपायुक्त, जेडीए जोन12

गोदाम से 43 बोरे पान मसाला चुराने वाला टैम्पो चालक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा पुलिस ने गोदाम का टीनशेड तोड़कर 12 लाख रुपए के पान मसाला के बोरे चोरी करने वाले टैम्पो चालक अली मोहम्मद निवासी गांव धानोता जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि 31 मार्च को पार्वती नगर स्थित हनुमान नगर वैशाली नगर निवासी चिराग ने रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में आया कि आरोपी ने माल 18 मार्च को चुराया था। टीम ने 14 नंबर के पास दुकानदारों से पूछताछ की तो आरोपी वहां पर पान मसाला बेचता हुआ मिल गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 41 बोरे और लोडिंग टैम्पो जब्त कर लिया।