Bikaner News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या : पिता के क्रिया-कर्म के खर्च को लेकर भिडे़ थे, जानें पूरा मामला
जयपुर। बाड़मेर जिले में चौहटन इलाके के नवातला जेतमाल गांव में भाई-भाई के बीच पैसों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय किशनाराम और उसके 35 वर्षीय बड़े भाई गुणेशाराम के बीच पैसों के लेन देन को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि किशनाराम ने कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। जिससे बड़े भाई गुणेशाराम की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चौहटन जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी की टीम को बुलाकर घटना स्थल से सबूत जुटाए। आरोपी भाई किशनाराम घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसे पकड़ने के लिए तलाश में लगी हुई हैं। मृतक गुणेशाराम की पत्नी छह साल पहले 2019 में निधन हो चुका था और उसके कोई संतान नहीं है। दोनों भाई एक ही घर में मां, छोटे भाई की पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पिता की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी थी।

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने की हत्या : खुद फांसी के फंदे से झूला, पुलिस कर रही मामले की जांच
बीकानेर। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चक 2- एडी में सुबह मालाराम मेघवाल (40) की तड़के करीब चार बजे अपनी पत्नी दरियादेवी (33) से किसी बात पर कहासुनी हो गयी, जिसने झगड़े का रूप ले लिया।

उस समय दोनों चुपचाप सो गये। बच्चे जब सो गये तो मालाराम ने रस्सी से दरियादेवी का गला घोंट दिया और दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिये। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घर-घर स्वदेशी अभियान : 390 कारीगरों को आधुनिक मशीनें और टूलकिट भेंट, ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनानें का उद्देश्य
बीकानेर। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार ने सोमवार को बीकानेर के गंगाशहर, नोखा रोड़ स्थित डागा पैलेस में ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार के साथ 390 कारीगरों को ट्रेनिंग के बाद 554 आधुनिक मशीनें और टूलकिट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनाना और उन्हें प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक साधनों से जोड़ना है। कार्यक्रम में बीकानेर के डूंगरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक ताराचंद सारस्वत समेत गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि हमें मिलकर गांधी जी के स्वप्नों के अनुरूप एक समृद्ध और स्वदेशी भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। खादी केवल वस्त्र नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। इस अवसर पर अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार ने कहा कि राजस्थान में कुल 178 खादी संस्थाएं कार्यरत हैं जिसके माध्यम से यहां पर 37,201 कारीगरों को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया मंत्र ने खादी को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है।

आरोपी शिक्षक सस्पेंड : स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को थमाया लव लेटर, परिजन संग ग्रामीणों का हंगाम, स्कूल के गेट पर लगाया ताला
बीकानेर। शहर स्थित एक सरकारी स्कूल के लेक्चरर द्वारा स्कूल में ही अध्यनरत 11वीं की छात्रा को लव लेटर देने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की ओर से शिक्षक के कुकृत्य की परिजनोंं को जानकारी देने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। इधर बुधवार को स्कूल खुलते ही छात्रा के पेरेंट्स ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल के गेट का ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावक भी विरोध में शामिल हुए और धरने पर बैठ गए। सभी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

सूचना मिलने पर दंतौर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलायाए जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इधर शिक्षा निदेशक ने  खाजूवाला ब्लॉक स्थित 2 केएलडी राजकीय विद्यालय की छात्रा को प्रेम पत्र देने के आरोपी शिक्षक सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक का मुख्यिालय डूंगरपुर किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशक ने तत्काल शिक्षक सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू की है।
-किशनदान चारण, डीईईओ बीकानेर।

श्रीडूंगरगढ़-जयपुर मार्ग पर हादसा : दो कारों की भिडंत में पांच युवकों की मौत, 4 घायल
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से करीब करीब 3 किमी दूर सोमवार रात दो कारों में हुई जबरदस्त भिड़ंत में 5 युवकों की  मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि आपस में टकराने के बाद दोनों कारें चकनाचूर हो गईं। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़-जयपुर मार्ग पर रात करीब 10:30 बजे दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने भिड़ गईं। एक कार में 4 लोग थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बीकानेर ले जाते समय दम तोड़ दिया। दूसरी कार में 5 लोग सवार थे, इनमें से एक की मौत मौके पर हो गई और चार को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी और आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार और पुलिस मौके पर पहुंची। कारों में फंसे शव और घायलों को गैस कटर से गाडियां काटकर बाहर निकाला गया।

इनकी हुई मौत
हादसे में पहली कार में सवार करण जाखड़ (23) पुत्र भागीरथ अभयसिंहपुरा, दिनेश जाखड़ (25) पुत्र पेमाराम निवासी बिग्गा, मनोज जाखड़ (24) पुत्र ओमाराम निवासी बिग्गा, मदन सारण, पुत्र भंवरलाल, वहीं दूसरी कार में सवार मल्लूराम उर्फ आशीष (28) पुत्र सत्यनारायण की मौत हो गई, वहीं  सुरेंद्र कुमार (24) पुत्र पदमाराम, संतोष कुमार (28) पुत्र मदनलाल, जितेंद्र पुत्र बजरंग लाल और लालचंद पुत्र गजानंद घायल हो गए।  एक ही हादसे में पांच युवाओं की मौत से श्रीडूंगरगढ़ सहित बिग्गा, नापासर और अभयसिंहपुरा गांवों में मातम पसर गया। जैसे ही पांच युवकों के मौत की खबर गांव में पहुंची, वैसी ही गांव और मृतकों के परिवार में सन्नाटा पसर गया।

सिलेंडर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या दस हुई : सोना-चांदी को तेजाब से फिल्टर करने को हादसे का कारण मानते हुए जांच कराने की सीएम से मांग
बीकानेर। शहर के कोतवाली इलाके के नया कुआं क्षेत्र में बुधवार को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अनेक घायल लोगों का यहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। अखिल भारतीय माला भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर कुमार सहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्लास्ट से मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा देने एवं इसी क्षेत्र में बने मार्केट व तेजाब से सोना चांदी फिल्टर करने वालों की गहराई से जांच करने की मांग की है। सहदेव ने पत्र में लिखा है कि बीकानेर में अवैध रूप से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में और आसपास मार्केट बना लिए हैं। यहां छोटी-छोटी संकरी गलियों में लोगों ने अनेक दुकानें बनाकर अलग-अलग नाम से मार्केट खोल लिए हैं। इनमें से अधिकतर सोने चांदी का काम करने वाले कामगार हैं जो इनकी दुकान किराए पर लेते हैं।

नियमों की अवहेलना से हुआ हादसा
हर कामगार को गैस सिलेंडर की जरूरत होती है और साथ ही तेजाब की भी। पत्र में कहा गया है कि गत 7 मई को हुआ हादसा भी नियमों की धज्जियां उड़ा कर बनाए गए मार्केट में ही हुआ था। जो 10 लोगों की मृत्यु का कारण बना। कुछ घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। पत्र में इस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। अवैध रूप से बने मार्केट (कटलों) को हटवाने की मांग की गई है। पत्र में बताया गया कि इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सोने चांदी को फिल्टर करने का कार्य चल रहा है जो बहुत घातक है यहां भी बहुत सी कमियां सामने आएगी।

जनहानि हृदयविदारक: मेघवाल
बीकानेर में सिटी कोतवाली गैस सिलेंडर फटने की घटना पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घायलों को उचित इलाज उपलब्ध करवाने की बात कही। केन्द्रीय मंत्री ने कहा गैस सलेंडर से हुई जनहानि हृदयविदारक है। मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा।

गैस सिलेंडर हादसा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जयपुर। बीकानेर में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा हुआ है।

घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।इस दुखद घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है, और प्रशासन राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। हादसे के कारणों की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।

बीकानेर के मदान मार्केंट की घटना : ज्वैलरी शॉप में सिलेण्डर फटा, 3 लोगों की मौत, 7 गम्भीर घायल
बीकानेर। शहर में सिटी कोतवाली थाने के निकट मदान मार्केट में अंडर ग्राउंड में बने ज्वैलरी शॉप में बुधवार को एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौके पर ही शॉप में कार्य कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं  छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  पुलिस और एसडीआरएफ  की टीमों ने मौके से पांच सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर हुआ। सिलेण्डर में ब्लास्ट होते ही चार मंजिल भवन की छत नीचे आ गिरी एवं शॉप में रखा सामान सड़क तक उड़कर आ गया। हादसे में दो युवक सचिन सोनी और असलम और सलमान की मौके पर मौत हो गई जबकि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वहीं विनोद सोनी (35), दीपक (32), शुभम सिंह (40), सुशील सोनी (60), शाहबुद्दीन(35), उत्तम(30) और समीर(18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीबीएम अस्पताल में दाखिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मथुरा मार्केट स्थित इस बिल्डिंग में कई छोटी छोटी शॉप हैं, जहां सोने-चांदी के गहने बनाए जाते हैं। इस कार्य के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। घटना के समय कई लोग अंडरग्राउंड शॉप में काम कर रहे थे। शॉप के नीचे दो फ्लोर का बेसमेंट हैं।

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। नगर निगम बीकानेर के उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया. बिल्डिंग ब्लास्ट की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बीकानेर घटना में पीड़ित परिवार के साथ न्याय करे भजनलाल सरकार : जूली
जयपुर। बीकानेर घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने कहा है और बीकानेर की धरती रो रही है, भाजपा सरकार सो रही है। 19 मार्च को बीकानेर के देशनोक ओवरब्रिज पर हुए हादसे से सैन समाज के 6 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जिसे लेकर लगभग 25 दिनों तक पीड़ित परिवार राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन सरकार के जूं तक नहीं रेंगी। कांग्रेस के नेताओं और आमजन ने पीड़ित परिवार को लेकर न्याय दिलाने के लिए बीकानेर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, जिसको लेकर बीकानेर शहर बंद भी रहा लेकिन सरकार है कि कुंभकरण की नींद से जागने का नाम ही नहीं ले रही।

यह समझ से परे है कि पीड़ित की मदद के लिए आगे आए कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना पर सरकार द्वारा तानाशाही रवैये से कार्यवाही क्यों कर रही है ? सरकार एक व्यक्ति की आवाज को दबाने के लिए आईपीएस अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल, तहसीलदार सहित बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का पूरा लवाजमा भेजना सरकार की तानाशाही बौखलाहट को दर्शा रहा है। मेरी सरकार से मांग है कि मामले में त्वरित संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार के साथ न्याय करें। कांग्रेस का कार्यकर्त्ता जनता की आवाज है और हम जनता के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे। यह भाजपा को सत्ता का घमंड है, यह लोकतंत्र नहीं है, यह तानाशाही का चेहरा है l

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन
चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में राजू की ढाणी के पास एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। घायलों को गौसेवक विकी की टीम ने निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वेंटीलेटर की एंबुलेंस से जयपुर रैफर किया गया। अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

एंबुलेंस में उसका भाई शिव कुमार, रतनलाल और सुमन थे। एंबुलेंस को खारिया हाल राजगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजेश गोदारा चला रहा था। राजगढ़ से बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में राजू की ढाणी से चूरू की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गयी। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा व सीमा देवी को राजगढ़ ले जाया गया। वहीं दूधवाखारा के गोसेवक विकी ने अपनी टीम के साथ तीन घायल 32 वर्षीय रतनलाल, 30 वर्षीय सुमन देवी व 45 वर्षीय शिव कुमार को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी।

वहीं हादसे में गंभीर घायल रतनलाल व सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया गया। दूसरी ओर राजगढ में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल भींवाराम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

चौकन्ना कैदी-लापरवाह पुलिस : सोती रही पुलिस, हथकड़ी समेत कैदी ट्रेन से फरार
बीकानेर। अवध-आसाम एक्सप्रेस में हरियाणा में चोरी के मामले में कैदी को पेशी करा कर ट्रेने से जा रहे पुलिसकर्मियोंं को सोता देख कैदी के हथकड़ी समेत फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इधर कार्य में गम्भीर लापरवाही को देख आईजी ने पांच पुलिसकर्मियोंं को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आईजी पुलिस ओमप्रकाश पासवान ने इस मामले में ट्रेन में सवार पुलिस लाइन के एक हैड़ कांस्टेबल सहित पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। साथ ही इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बंदी को पकड़ने के लिए जिले में नाकेबंदी कराई है। बीकानेर आईजी ने बताया कि बंदी आकाश को अवध-आसाम एक्सप्रेस से हरियाणा से बीकानेर लाया जा रहा था। रास्ते में पुलिसकर्मी सो गए। आकाश ने पुलिसकर्मियों के नींद में होने का फायदा उठाया और हथकड़ी उठाकर फ रार हो गया। ट्रेन जब बीकानेर जंक्शन से पहले कानासर गांव के निकट पहुंची थी तब पुलिसकर्मियों को बंदी के फरार होने का पता चला।

बंदी पर चोरी के दो मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार फरार बंदी पर चोरी के दो मामले दर्ज है। इनमें एक मामला पिलानी व दूसरा चूरू कोतवाली का है। दोनों मामलों में आकाश को सजा हुई थी। इसके साथ ही उस पर हरियाणा में भी चोरी का मामला है। जिसकी पेशी के लिए उसे हरियाण ले जाया गया था।

बीकानेर के नाल गांव में हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में शनिवार को आधी रात बाद एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में चार युवक नाल बड़ी निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र चोरूराम, 30 वर्षीय गोरधन पुत्र चोरू राम, 29 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गंगाराम तथा 18 वर्षीय कोजूराम उर्फ श्याम लाल पुत्र बिरजूराम की मौत हो गई। नाल थाना पुलिस के अनुसार चारों युवा शनिवार को बीकानेर शहर में विवाह प्रोग्रामों में कैटरिंग का काम करके दो बाइक पर सवार होकर घर नाल बड़ी गाव लौट रहे थे।

राष्ट्रीय राज मार्ग-11 जैसलमेर रोड के रास्ते में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी दोनों बाइक पर सवार चारों युवकों को पीछे से रौंदती हुई निकल गई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने बीकानेर की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से भाग गया। चारों युवकों का रविवार दोपहर नाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया। नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश जारी है।