IMD Forecast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के लिए दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार इस साल देशभर में मानसूनी वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक, 2026 में कुल मानसूनी वर्षा दीर्घकालिक औसत (एलपीए) का लगभग 92 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वर्ष 1971-2020 के आधार पर एलपीए 87 सेमी है। इस आधार पर कुल वर्षा 90-95 प्रतिशत के बीच, यानी ‘सामान्य से कम’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस बार कमजोर ला नीना जैसे हालात धीरे-धीरे समाप्त होकर तटस्थ स्थिति में बदल रहे हैं। हालांकि, अल नीनो मानसून के दौरान विकसित होने की संभावना भी जताई गई है, जो वर्षा को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) फिलहाल न्यूट्रल स्थिति में है, लेकिन मानसून के अंत तक इसके पॉजिटिव होने के संकेत हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में वर्षा पर असर पड़ सकता है।

उत्तरी गोलार्ध में कम रहेगा बर्फ का विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 के दौरान उत्तरी गोलार्ध में बर्फ का विस्तार सामान्य से थोड़ा कम रहा। आमतौर पर यह कारक मानसून वर्षा के साथ उलटा संबंध रखता है, यानी कम बर्फ का मतलब मानसून पर नकारात्मक असर हो सकता है।

दो चरणों में जारी किया जाता है पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि मानसून पूर्वानुमान दो चरणों में जारी किया जाता है। अप्रैल में पहला चरण और मई के अंत में अपडेटेड पूर्वानुमान जारी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवार वर्षा का अधिक विस्तृत आकलन होगा।

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

दिल्ली में हवा में सुधार: धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता खराब बनी रही
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि पूरे उत्तर भारत में सर्दी का असर अभी बना हुआ है। इस हफ्ते के आखिर में इस इलाके में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश की हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। एक नये पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी बेल्ट पर असर डालने का अनुमान है, जिससे बादल छाये रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदूषण के मामले में, लोग खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 था, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषक जमा हो गये हैं, जिससे हवा गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि वायु गुणवत्ता स्तर में पहले थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन शहर की हवा अभी भी ठीक नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 के आस-पास रह सकता है, जो मध्यम श्रेणी के दायरे में चला जाएगा, लेकिन अभी तक कोई खास राहत नहीं मिली है।

घने कोहरे और प्रदूषण से उड़ानें बाधित, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइंस ने उड़ानों में संभावित देरी और रुकावटों को लेकर यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एयर इंडिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि सोमवार सुबह दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने के कारण उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसने रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि देरी, मार्ग परिवर्तन  या रद्द होने की स्थिति में हवाई अड्डा पर मौजूद कर्मचारी सहायता प्रदान करेंगे।

एयर इंडिया ने कहा कि कोहरे से प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पहले से चेतावनी मिलेंगी, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान रीशेड्यूल करने या रद्द होने की स्थिति में  बिना किसी जुर्माना के पूरी राशि पाने का विकल्प होगा। एयरलाइन ने यात्रियों को हवाई अड्डा के लिए निकलने से पहले उड़ान की अद्यतन स्थिति जांच करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है।

इसी तरह से इंडिगो ने भी कई परामर्श जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि सुबह के समय कोहरे से अमृतसर, चंडीगढ़ और लखनऊ में दृश्यता कम होने होने की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है। वहीं, कम दृश्यता की स्थिति दिल्ली, राजकोट और सूरत में भी है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी टीमें संचालन को प्रबंधित करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें और हवाई अड्डा जाने से पहले नवीनतम जानकारी हासिल कर लें। इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्री नीति के अनुसार दूसरे विकल्प चुन सकते हैं या राशि को वापस पाने का दावा कर सकते हैं।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जबकि पालम में यह सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है जिससे हवाई यातायात में और रुकावटें आ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं।