US Centcom - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका
तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश के दौरान एक तेल टैंकर के समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ जाने से उसमें आग लग लगी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "सुपरटैंकर 'एल गैया' दक्षिणी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने वाला था, समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया। आग बुझाने की कोशिशें नाकाम रहीं।"

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आईआरजीसी के बयान को गलत बताते हुए खारिज कर दिया। उनका दावा है कि पिछले महीने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइल से टैंकर को निशाना बनाया गया था और वह बेकार हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताहांत, जब जहाज ओमान के तट के पास था, तो ईरान ने कथित तौर पर ड्रोन से उस पर फिर से हमला किया। सेंटकॉम ने 'एक्स' पर कहा, "फिलहाल एक क्षेत्रीय सहयोगी देश टैंकर को खींचकर ले जा रहा है।"

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरान की ओर से भी हमले किए गए। जून के मध्य में ईरान और अमेरिका ने संघर्ष खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, हालांकि बाद में उनके बीच फिर से हमले हुए। फिलहाल, यह संघर्ष सुलझा नहीं है। संघर्ष बढ़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाला जहाजों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। यह तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के वैश्विक बाजार के लिए एक अहम आपूर्ति मार्ग है। नतीजतन, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं।

उत्तरी सीरिया में अंतरिम सरकार, एसडीएफ़ के बीच फिर शुरू हुईं झड़पें
दमिश्क। सीरिया के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अलेप्पो और रक्का में सीरिया के अंतरिम प्रशासन और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलो (एसडीएफ) के बीच सैन्य तनाव अचानक बढ़ गया है। एक दिन पहले घोषित वापसी समझौते के बावजूद दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़पें शुरू हो गयी हैं।

दिन की शुरुआत पूर्वी अलेप्पो के ग्रामीण इलाकों में फिर से शुरू हुई लड़ाई के साथ हुई। एसडीएफ ने सीरियाई सेना पर आरोप लगाया कि वह 48 घंटे की वापसी अवधि समाप्त होने से पहले ही देर हाफऱ और मस्कानह शहरों में दाखिल हो गयी। दूसरी ओर, सीरियाई सेना ने कहा कि उसने समझौते के उल्लंघन और अपने दो सैनिकों की हत्या के बाद क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिये तैनाती की है।

जैसे-जैसे टकराव बढ़ा, सीरियाई सुरक्षा बलों ने पूर्वी अलेप्पो से आगे रक्का प्रांत की ओर बढऩे की घोषणा की और फुरात नदी के पश्चिम के सभी क्षेत्रों को बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया। सरकारी मीडिया के अनुसार, सेना ने तबका के पास सफय़ान और अल-सौरा तेल क्षेत्रों सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों और कस्बों पर कब्जा कर लिया है और सैन्य हवाई अड्डे की घेराबंदी शुरू कर दी है।

एसडीएफ ने इन दावों को खारिज कर दिया कि रक्का प्रांत वापसी समझौते के दायरे में था। उनका कहना है कि समझौता केवल देर हाफऱ और मस्कानह के लिए था। एसडीएफ ने रक्का में पूर्ण कफ्र्यू लागू कर दिया है और चेतावनी दी है कि इस तनाव से इस्लामिक स्टेट के कैदियों वाली जेलों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

तनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एसडीएफ कमांडर मजलूम आब्दी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की अपील पर उनकी सेनाएं शनिवार सुबह से फुरात के पूर्व से हटने लगेंगी। एसडीएफ और सीरियाई अंतरिम अधिकारियों दोनों का समर्थन करने वाले अमेरिका ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने सीरियाई सरकारी बलों से अलेप्पो और तबका के बीच आक्रामक अभियान रोकने का आग्रह किया है।

दोनों पक्षों ने मार्च 2025 में हुए 'एकीकरण समझौते' को लागू करने की बात कही है, लेकिन लगातार झड़पों के कारण यह प्रक्रिया थमी रही है। पूर्वी अलेप्पो और पश्चिमी रक्का के कुछ हिस्सों में शनिवार रात तक लड़ाई जारी थी।