retired - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से लिया संन्यास
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इसके बारे में मैंने विश्व कप के दौरान सोचा था। भारत में पूरा विश्वकप खेलना और उसे जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय ले रहा हूं, ताकि मुझे दुनिया भर में टी-20 लीगों में जाने और खेलने का समय मिल सके। इसके साथ ही हमारी एकदिवसीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिलेगा।

चैंपियन्स ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो वापसी करूंगा
वार्नर ने कहा कि मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रहा है। अगर मैं अगले दो साल के समय में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय था जिसके साथ मैं बहुत सहज था। भारत में हमने वनडे वर्ल्ड कप में जिस तरह से वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती वह आश्चर्यजनक था। जब हम भारत में लगातार दो मैच हार गए तो टीम में एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए। हालांकि फाइनल जीतना कोई संयोग नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी, कमिंस की बेहतरीन कप्तानी में जिस तरह से हमने फाइनल खेला वह अभूतपूर्व था।

प्रदर्शन से प्रभावित किया चयनकर्ताओं को
वार्नर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले मेरे और मेरे फार्म के बारे में बहुत चर्चा हो रही थी। साथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ भी मेरी साझेदारी अच्छी नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेलीं। मैंने कभी भी इंग्लैंड में शतक नहीं बनाया था और मैं हमेशा से वहां शतक बनाना चाह रहा था। उस सीरीज के दौरान हमने एक टीम के रूप में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम या चयनकर्ताओं को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता था जहां उन्हें मेरे बारे ज्यादा सोचना पड़े। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है।

वनडे में बनाए 22 शतक
उल्लेखनीय है कि अगर वॉर्नर दो वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी नहीं करते हैं तो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला गया विश्वकप फाइनल उनका अंतिम एकदिवसीय रहेगा। इस प्रारूप में वॉर्नर ने 22 शतकों के साथ 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। वह पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग के बाद शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

सुविवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने कुलाधिपति से की वीसी की शिकायत - लिखा.. पेंशन दिलवाओ
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक एफएमस कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो. अनिल कोठारी ने बुधवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र को सुविवि के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें प्रो. कोठारी ने कुलपति प्रो. सिंह पर जानबूझ कर पेंशन-परिलाभ जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि ‘प्रो. कोठारी पेंशन-परिलाभ नहीं मिलने से मानसिक संताप झेल रहे हैं, ऐसे में यदि कोई अनुवांछित घटना हो जाती है, तो इसके जिम्मेदार कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह होंगे।’ बता दें, प्रो. कोठारी को पेंशन परिलाभ जारी करने के लिए पूर्व में विधिक राय भी ले ली गई है, जिसमें यह स्पष्ट भी हो गया है कि उनके खिलाफ किसी तरह की जांच नहीं चल रही है। बावजूद इसके भी उन्हें पेंशन-परिलाभ से वंचित किया गया है। इस अवधि में सेवानिवृत्त प्रो. कोठारी दो बार भूख हड़ताल भी कर चुके हैं।

यह लिखा है पत्र
मैं प्रो. अनिल कोठारी, 28 फरवरी 2022 को सुविवि के एफएमएस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुआ। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने मेरी पेंशन व पीएल एनकैशमेंट के कागज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। विवि द्वारा ली गई विधिक राय में पाया गया कि मेरे विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है। चार महीने में दो बार भूख हड़ताल करने व विधिक राय के आधार पर 1 जून 2022 को विवि रजिस्ट्रार ने मेरे पेंशन प्रपत्र जारी किए, किन्तु इसके 15 दिन बाद भी पेंशन व अन्य परिलाभ जारी नहीं किए गए हैं। कुलपति के निरंतर निराधार आरोपों, सेवानिवृत्ति परिलाभों के अकारण रोके जाने से मैं मानसिक प्रताड़ना भोग रहा हूं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनुवांछित घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कुलपति एवं विवि की होगी।

20 जून को राजभवन का अंतिम अवसर
सीकर के गुरुकुल विवि की भ्रामक व झूठी रिपोर्ट पेश करने व इस संबंध में सात बार स्पष्टीकरण का अवसर देने के बाद भी कुलपति प्रो. सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने के बाद अब राजभवन 20 जून को अंतिम अवसर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यदि इस बार भी कुलपति अनुपस्थित होते हैं तो राजभवन प्राप्त दस्तावेजों एवं रिपोर्ट के आधार पर निर्णय ले सकता है। इससे पूर्व कुलपति प्रो. सिंह को 17 जून को उदयपुर संभागीय आयुक्त की कमेटी के सामने भी पेश होकर अपनी योग्यता संबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्पष्टीकरण देना होगा।

सेवानिवृत सैन्यकर्मियों को बहाल कर रहा है रूस : ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन ने कहा कि रूस अपने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन सैनिकों को शामिल कर रहा है, जो 2012 में सेवानिवृत हो चुका है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि रूस को हो रहे नुकसान से बचने के लिए रूस 2012 में सेवानिवृत हो चुके सैन्य कर्मियों को फिर से बहाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए मोल्दोवा से भी लड़ाकों को शामिल करने का प्रयास कर रहा है।

इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि उत्तरी यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद वहां तबाही के सबूत दे कर गये हैं। मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में विस्फोटकों का इस्तेमाल जारी रखा और आवाजाही को भी बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना आईईडी का उपयोग लगातार जारी रखा है। रुबिजन में नाइट्रेट एसिड टैंक सहित नागरिकों को को भी लक्षित किया जा रहा है। रूस ने यूक्रेन में पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया।

सीडीएस विपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश प्रकरण : तीन हजार घंटे सेना के हेलिकॉप्टर-विमान उड़ाने वाले रिटायर्ड विंग कमांडर सुरेन्द्र श्यौराण से खास बातचीत
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चार साल तक सेना के हेलिकॉप्टर-विमान में यात्रा कराने वाले और सियाचीन ग्लेशियर सहित कारगिल युद्ध में शामिल रहे एयरफोर्स के जयपुर के हनुमान नगर निवासी (मूलत: जिला झुंझुनूं ) रिटायर्ड विंग कमांडर सुरेन्द्र श्यौराण से ही सीडीएस विपिन रावत का हेलिकॉप्टर उड़ा रहे पायलट पीएस चौहान ने हेलिकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। 3 हजार घंटे सेना के हेलिकॉप्टर और विमान उड़ा चुके श्यौराण हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे से अत्यंत दुखी है। क्रैश में चौहान भी वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

श्यौराण ने नवज्योति से खास बातचीत में बताया कि वीवीआईपी उड़ान में पायलट पर अच्छा-खासा दबाव रहता है। वेलिंगटन का यह हैलीपैड स्टेशन काफी ऊंचाई पर है। मेरा अनुभव है कि यहां उड़ान भरना-उतारना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, वे भी इसे महसूस कर चुके हैं। यह नीलगिरी की पहाड़ियों से घिरा घना जंगल क्षेत्र है। यहां मौसम अनिश्चित सा रहता है। कभी भी खराब हो जाता है, जिसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल होता है। यहीं दो कारण संभवत: दुर्घटना के रहे होंगे।  चुनौतीपूर्ण वेलिंगटन हेलीपैड और ऊपर से दुर्घटना के वक्त मौसम खराब हो गया, विजिबिलिटी कम हो गई होगी। कुछ देर में ही संभवत: हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना हुई होगी। हालांकि हेलिकॉप्टर का जो ब्लैक बॉक्स मिला है उसमें विभिन्न 70 पैरामीटर्स से भी ज्यादा की जानकारियां एकत्रित होती रहती है। जैसे ही यह खुलेगा, संभवत: क्रैश होने की बहुत सी जानकारियां सामने आ जाएगी। हेलिकॉप्टर में तकनीकी मेल-फंक्शन (गड़बड़ी) से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। श्यौराण दुर्घटना में अपने अनुभव के अनुसार अन्य कोई साजिश-आशंका से इनकार करते हैं।

100 से ज्यादा पायलटों को दी ट्रेनिंग
वे बताते हैं कि उन्होंने 800 से अधिक पायलटों के साथ एयरफोर्स ड्यूटी के दौरान उड़ान भरी है। 100 से ज्यादा पायलटों को उन्होंने ट्रेनिंग दी है। चौहान भी उनमें से एक थे। लेकिन वे आज भी उनके जहन में है क्योंकि वे काफी काबिल और तेजतर्रार पायलट थे। अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर एमआई-17 सहित अन्य दुर्गम इलाकों में उन्हें उड़ानों का अच्छा अनुभव था। जिस जगह तमिलनाडू में हेलिकॉप्टर एमआई-17 जिसमें सीडीएस रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे, क्रैश हुआ है। वहां से उन्होंने भी कई उड़ानें भरी और उतारी है।

सियाचिन में भरी एक हजार घंटे उड़ान
श्यौराण ने बताया कि मैंने चुनौती पूर्ण मौसम में सियाचिन ग्लेशियर में 1 हजार घंटे उड़ान भरी है, ग्लेशियर पर हेलिकॉप्टर भी उतारे हैं। विपरीत मौसम में भी बिहार-जम्मू एंड कश्मीर में आपदा में हजारों लोगों की जानें बचाई।

मिस्टर 360 डिग्री ने क्रिकेट से लिया संन्यास : एबी डिविलियर्स ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की
जोहानसबर्ग। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सहित सभी फ्रेंचाइजी टी20 लीग के साथ उनका जुड़ाव समाप्त हो जाएगा, 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स लीग क्रिकेट खेल रहे थे।

डिविलियर्स ने ट्विटर पर यह घोषणा करते हुए कहा कि यह एक अविश्वसनीय सफऱ रहा है, लेकिन मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है। मैंने अपने भाईयों के साथ पूरा आनंद लिया है, मैंने शुद्ध आनंद और उत्साह के साथ क्रिकेट खेला है। अब, 37 साल की उम्र में वह लौ इतनी तेज नहीं जलती है।

डिविलियर्स आखिरी बार 2021 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 15 मैचों में 313 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेले और सभी सी•ान का हिस्सा रहे हैं। 2011 में फ्रेंचाइ•ाी के साथ अपने जुड़ाव की शुरुआत करते हुए, डिविलियर्स ने फ्रेंचाइजी के लिए 157 मैच खेले और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 4522 रन बनाए।

उन्होंने कहा, मैंने आरसीबी के लिए खेलते हुए एक लंबा और उपयोगी समय बिताया है। 11 साल बीत चुके हैं और लड़कों को छोडऩा बेहद दुखद है। बेशक, इस फ़ैसले पर पहुंचने में बहुत समय लगा, लेकिन बहुत सोचने के बाद मैंने अपने जूते लटकाने और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फ़ैसला किया है।''

मंत्री जी की करतूत: शिक्षा मंत्री डोटासरा ने अपने ही रिटायर्ड समधी को दिया भर्ती प्रकोष्ठ का सलाहकार बनने का न्योता
जयपुर। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अब एक और नए विवाद में घिर गए है। डोटासरा ने अपने रिटायर समधी को ही भर्ती प्रकोष्ठ सलाहकार बनने का न्योता दिया है। प्रदेश में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ के लिए सलाहकार के पद पर लायक सिर्फ गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के ससुर ही नजर आते है। सलाहकार पद के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है वो सिर्फ डोटासरा के समधी रमेश कुमार पूनिया के लिए निकाली गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया था कि डोटासरा ने खुद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत अपने समधी को गलत तरह से पद्दोन्नत करवाया। शिक्षकों का आरोप था कि डोटासरा ने अपने समधी रमेश पूनिया को उप निदेशक पद पर पद्दोन्नत करवाने के लिए शिक्षा विभाग की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक दो दिन पहले ही करवा दिया। शिक्षामंत्री के प्रभाव के कारण शिक्षा विभाग ने 28 और 29 जुलाई को होने वाली डीपीसी की बैठक की तारीख दो दिन पहले 26 जुलाई को करने का प्रस्ताव राज्य लोकसेवा आयोग में भेजा था। आयोग ने भी दो दिन पहले का समय देते हुए पूनिया को पद्दोन्नत करने की प्रक्रिया पूरी करवा दी।

वहीं, आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 परिणाम मामले में भी डोटासरा चौतरफा घिर गए थे। डोटासरा पर राजनीतिक पद का लाभ उठाते हुए अपने समधि के बेटे और बेटी को परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का आरोप लगा था। इसे लेकर अजमेर के एडवोकेट देवेंद्र सिंह शेखावत ने डोटासरा, उनके समधि और बेटे-बेटी के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। इस इस्तगासे में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप बनने की बात कहते हुए वास्तविक लाभार्थी को लाभ दिलवाने की गुहार लगाई गई थी।

पर्यटन निगम कर्मी अनशन करके मनायेंगे काली दिवाली
जयपुर। आरटीडीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएषन एवं राज. पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन के आव्हान पर कर्मचारियो ने गुरुवार को पर्यटन निगम मुख्यालय पर आरटीडीसी से सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों एवं पर्यटन निगम में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियो ने सयुंक्त रूप से सेवानिवृति पर देय परिलाभों के भुगतान, राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप पर्यटन निगम में 7वे वेतन आयोग के वेतनमानो को लागू किये जाने एवं वर्ष 2018 से बकाया ईपीएफ अश्ंादान आदि को लेकर भोजनावकाश में उग्र विरोध प्रदर्शन कर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुये काली दिवाली मनाने की धोषणा की। उग्र विरोध प्रर्दशन के पश्चात् रामकिशोर पारीक,तेज सिंह राठौड, शंकर लाल गुप्ता,मोहन लाल सैनिवाल एवं किशन लाल चांवरिया आदि कर्मचारी नेताओ ने सभा को संबोधित किया । संबोधन मे निगम प्रशासन को सेवानिवृत कर्मचारियो एवं सेवारत कर्मचारियो की लम्बित समस्याओ का शीध्र निवारण किये जाने हेतु अपील की।

जानकारी देते हुये रिटायर्ड एसोसियेशन के अध्यक्ष रामकिशोर पारीक एव कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह राठौड ने बताया कि आरटीडीसी से सेवानिवृत कर्मचारी एवं पर्यटन निगम में सेवारत कर्मचारी दिनांक 12.10.2021 से लगातार आरटीडीसी से सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पर्यटन निगम में कार्यरत कर्मचारियो को सेवानिवृति पर देय परिलाभों के भुगतान, एवं राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप पर्यटन निगम में 7वे वेतन आयोग के वेतनमानो को लागू किये जाने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा लगातार उनकी मांगो को अनदेखा किया जाकर उनका हल नही निकालने के कारण कर्मचारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियो ने दिनांक 03.11.2021 से अनशन प्रारम्भ कर काली दिपावली मनाने का निर्णय लिया है।

आरटीडीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएषन के महासचिव हनुमान सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन का रवैया पर्यटन निगम के लिये नकारात्मक है यही कारण है कि निगम प्रशासन जानबूझ कर कर्मचारियो को उनके परिलाभो से वंचित किये हुये है। उन्होने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुये राज्य सरकार से मांग की है कि गत 5 वर्षो के दौरान पर्यटन निगम की दुर्गती एवं निगम की माली हालात खराब करने के दोषी अधिकारियो की जांच करके उन्हे सजा देने एवं राज्य सरकार से दिपावली से पूर्व बकाया ग्रेच्यूटी अवकाश नगदीकरण का भुगतान किये जाने ईपीएफ के बकाया भुगतान करने एवं पर्यटन निगम में राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप 7वे वेतनमान लागू किये जाने के लिये एकमुश्त 50 करोड रू0 देने की मांग की है। उन्होने जानकारी देते हुये बतया कि 03.11.2021 को पर्यटन निगम कर्मचारियो द्वारा कार्य बहिष्कार कर एवं पर्यटन निगम से सेवानिवृत कमचारी अनशन करेगे। सेवानिवृत एसोसियेशन के अध्यक्ष रामकिशोर पारीक महासचिव हनुमान सिंह पर्यटन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह राठौड दिपावली पर अनशन पर बैठकर काली दिपावली मनायेगे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रोडवेज करेगा जल्द भुगतान
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर सभी डिपो प्रबंधकों से सूचना मांगी गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें रोडवेज के करीब 5500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। संभवत दीपावली से पूर्व इन कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।

रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा बकाया भुगतान
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीपावली से पहले बकाया भुगतान करना शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इसके साथ ही सीएम ने 250 परिचालकों को नियुक्ति देने के भी निर्देश दिए। परिचालकों का मामला 10 साल से पेंडिंग चल रहा था।

जानकारी के अनुसार रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से सेवानिवृत्त पर इलाप का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके चलते कर्मचारियों ने में कई बार आंदोलन भी किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया ग्रेजुएटी के 476 करोड रुपए का भुगतान करने के निर्देश दिए। की ओर से भुगतान करने की प्रक्रिया दीपावली से पहले शुरू कर दी जाएगी। रोडवेज सीएमडी संदीप वर्मा ने कर्मचारी की मृत्यु के बाद 30 दिन में आवेदन की जांच के बाद नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव बनाकर सीएम के समक्ष पेश किया था। जिसकी सीएम ने तारीफ की।